औरैया के बिधूना में प्राचीन वनखण्डेश्वर मन्दिर पर उमड़ी आस्था औरैया जिले के तहसील मुख्यालय कस्बा बिधूना स्थित प्राचीन श्री वनखंडेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह से ही महिला और पुरुष शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु दूध, बेलपत्र, फल, फूल और प्रसाद अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर रहे हैं। श्रद्धमान्यता है कि यह शिवलिंग प्राचीन काल में भीषण वन क्षेत्र के बीच प्रकट हुई थी, जिसे लोगों ने देखा था। कस्बा निवासी पंडित श्याम सुंदर मिश्रा ने यहां मंदिर का निर्माण कराया। वन से प्राप्त शिवलिंग के कारण मंदिर का नाम वनखंडेश्वर रखा गया। महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में शिव भक्तों के लिए फल व प्रसाद वितरण का क्रम लगातार जारी है। क्रासर 1 (10 शब्द): सुबह से मंदिर परिसर में उमड़ रही भक्तों की भीड़ क्रासर 2 (10 शब्द): प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर किए कड़े सुरक्षा

- औरैया में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अजीतमल स्थित अपने आवास पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए उन्होंने कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया और मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर श्री गौतम ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कांवड़ यात्रा हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और धार्मिक परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत करती है। उन्होंने कांवड़ियों के जत्थे का नेतृत्व कर रहे ग्राम असेवटा निवासी योगेश विरसिया को गले लगाकर उनका मनोबल बढ़ाया तथा अगले वर्ष के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में सभासद राहुल तिवारी, अतुल सविता, अर्पित पोरवाल, मनीराम वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। स्वागत के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और कांवड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भी इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त।2
- सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिबियापुर रोड दर्शन महाविद्यालय के पास खड़ी पातर में अज्ञात करण से लगी आग आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, फायर ब्रिगेड,फायरमैन गौरव शाक्य, धीरेंद्र सिंह , विवेक कुमार1
- महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में युवाओं ने बाबा के सामने कान पकड़कर अपनी गलतियों की माफी मांगी और अच्छे मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की।1
- औरैया में महाशिवरात्रि के पावन पुनीत अवसर पर प्राचीन सिद्ध पीठ देवकली शिव मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती स्वयं मौके पर मौजूद रहकर श्रद्धालुओं को सहजता से दर्शन करने के लिए पुलिस को निर्देशित व चेक करते हुए नजर आए।1
- #Auraiya_Police *महाशिवरात्रि के पावन अवसर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा देवकली शिव मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एवं ड्यूटी पर मौजूद संबंधित अधि/कर्म0 को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन कर पंक्तिबद्ध तरीके से जलाभिषेक कराने तथा महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।2
- महाशिवरात्रि पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई आपको एवं आपके संपूर्ण परिवार को अरविंद तिवारी मेरा औरैया, मेरा भारत MD NEWS बहुआयामी समाचार औरैया1
- औरैया के ऐतिहासिक भगवान भोलेनाथ का देवकली मन्दिर पर श्रधांलुओं की भारी भीड़ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुँचे औरैया के पुलिस अधिक्षक अभिषेक भारतीय जी3
- महाशिवरात्रि के अवसर पर देवकली मंदिर एक युवाओं की टोली ने भोले बाबा के सामने कान पकड़कर अपनी गलतियों की माफी मांगी और अच्छे मार्ग पर चलने की कसम ली।1