Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिंधिया प्रखंड के किसान किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, आंधी से तवाह फसलो की मिलेगी मुआवजा 🌾 किसान भाइयों के लिए महत्वपूर्ण सूचना 🌾 रबी फसल 2025–26 में आई आंधी-तूफान, असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए आवश्यक जानकारी। 📍 प्रखंड – सिंघिया, जिला – समस्तीपुर निम्न पंचायतों के किसान इस सूचना पर ध्यान दें – • बंगरहट्टा • विष्णुपुर डीहा • हरदिया • जहाँगीरपुर • विष्णुपुर ब्योटहर • कुंडल – 1 • कुंडल – 2 • लिलहौल • महरा • माहे • नीरपुर भररिया • फुलहारा • सालेपुर • सिंघिया – 1 • सिंघिया – 2 • सिंघिया – 3 • वारी ✅ जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, वे घोषणा पत्र (स्व-घोषणा) देकर सरकार की फसल क्षति राहत योजना का लाभ प्राप्त करें।
Pankaj Baba
सिंधिया प्रखंड के किसान किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, आंधी से तवाह फसलो की मिलेगी मुआवजा 🌾 किसान भाइयों के लिए महत्वपूर्ण सूचना 🌾 रबी फसल 2025–26 में आई आंधी-तूफान, असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए आवश्यक जानकारी। 📍 प्रखंड – सिंघिया, जिला – समस्तीपुर निम्न पंचायतों के किसान इस सूचना पर ध्यान दें – • बंगरहट्टा • विष्णुपुर डीहा • हरदिया • जहाँगीरपुर • विष्णुपुर ब्योटहर • कुंडल – 1 • कुंडल – 2 • लिलहौल • महरा • माहे • नीरपुर भररिया • फुलहारा • सालेपुर • सिंघिया – 1 • सिंघिया – 2 • सिंघिया – 3 • वारी ✅ जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, वे घोषणा पत्र (स्व-घोषणा) देकर सरकार की फसल क्षति राहत योजना का लाभ प्राप्त करें।
More news from बिहार and nearby areas
- दिल्ली पुलिस द्वारा बिहारी युवक की गोली मारकर हत्या के खिलाफ के प्रतिरोध मार्च, गृहमंत्री का पुतला दहन बिहार और बिहारी स्मिता भाजपा को सिर्फ चुनाव में याद आती है-सुरेंद्र दिल्ली के द्वारका इलाके में बिहारी युवक को दिल्ली पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की घटना के विरोध में समस्तीपुर शहर में प्रतिरोध मार्च निकालकर आइसा एवं नागरिक समाज के बैनर तले गृहमंत्री का पूतला फूंका गया। घटना से आक्रोशित आइसा एवं नागरिक समाज के कार्यकर्ता शहर के सर्किट हाउस से एकत्रित होकर अपने-अपने हाथों ने झंडे, बैनर, मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां एवं गृहमंत्री का पूतला लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला। नारे लगाकर प्रतिरोध मार्च मुख्य मार्गों का भ्रमण कर गायत्री कांप्लेक्स पहुंचकर मार्च सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने की। सभा का संचालन जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहारी होने के नाम पर युवक को गोली मारने की घटना गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच कर बिहार में दोषी पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने एवं स्पीडी ट्रायल चलाकर बिहार में सजा देने, मृतकों के परिवारजन को सरकारी नौकरी एवं 20 लाख रुपए मुआवजा देने, संपूर्ण देश में काम के सिलसिले में गये बिहारियों की रक्षा करने एवं बिहार में ही कल-कारखाने, उद्योग-धंधे का जाल बिछाकर बिहारियों को नौकरी-पेशा-रोजगार देने की मांग की। माले नेता ने "मार दिया तो क्या हुआ" बोलने वाले जीतनराम मांझी एवं बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट का नारा देने वाले चिराग पासवान का भी आलोचना किया। अंत में आक्रोशपूर्ण नारे के बीच गृहमंत्री अमित शाह का पूतला फूंककर विरोध दर्ज कराया गया। मौके पर नागरिक समाज के दीनबंधु प्रसाद, रामबली सिंह, दीनबंधु प्रसाद, राजद नेता शाहीद हुसैन, भाकपा माले के मो० सगीर, मनोज कुमार सिंह, मनोज शर्मा, मो० सोनू, आइसा के लोकेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, राजू झा, दीपक यदुवंशी समेत बड़ी संख्या में आइसा-माले कार्यकर्ता उपस्थित थे। विदित हो कि शनिवार की रात्रि दिल्ली के द्वारका में अपने दोस्त के घर पार्टी से लौट रहे डेलीवरी बॉय पांडव कुमार एवं उसके दोस्त को दिल्ली पुलिस निरज कुमार ने रोककर गाली-गलौज करने लगा जब युवक ने उसका विरोध किया तो सीना में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। गोली पांडव के सीना छेदते हुए उसके दोस्त को लग गई। पांडव की मौत मौके पर हो गई और उसका दोस्त इलाजरत है। मृतक पांडव कुमार खगड़िया का स्थाई निवासी है। दिल्ली में डेलीवरी बॉय का काम करता था।1
- Post by Kalam Nadaf1
- Post by Jee mithila new1
- Post by Sonu Sahu1
- Post by News Bihar1
- दिवंगत विधान पार्षद स्व. हरिनारायण चौधरी की पांचवी पुण्यतिथि समस्तीपुर शहर के,होटल कैलाश इन में मनाया गया.इस अवसर पर दिवंगत स्व. चौधरी के तस्वीर पर, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्या नंद राय, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी सहीत सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्त्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया.1
- समस्तीपुर/हसनपुर : संत महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की 142वीं जयंती हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के मरांची उजागर स्थित सतसंग मंदिर से श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। गुरुवार को आयोजित इस पावन अवसर को लेकर महर्षि मेंही आश्रम क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर स्वामी रूदल बाबा ने बताया की जयंती के उपलक्ष्य में सुबह 6:00 बजे आश्रम परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पूरे हसनपुर बाजार सहित आसपास के कई गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः आश्रम पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालु गाजे-बाजे, झांकियों और भक्ति गीतों के साथ गुरु महिमा का गुणगान करते नजर आए। यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का एक माध्यम भी है। प्रभात फेरी के जरिए संतमत का संदेश गांव-गांव तक लोगों में भक्ति, ध्यान और गुरु परंपरा का मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। जयंती के अवसर पर संतमत मंदिर पर दिनभर स्तुति, प्रार्थना, सत्संग, ध्यानाभ्यास, प्रवचन और भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।1
- श्री कृष्ण उच्च विधालय, जितवारपुर के पास, तेज आंधी वारिस में गिरा विशाल बड़गद का पेड़. समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य मार्ग जाम.1