लोकेशन हरिद्वार से है पदार्थ गुर्जर बस्ती में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का भव्य सम्मान,युवा कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत। (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर हरिद्वार ग्रामीण से है, जहां पदार्थ गुर्जर बस्ती में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री हरीश रावत जी के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र की विधायक अनुपमा रावत जी के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।कार्यक्रम स्थल पदार्थ गुर्जर बस्ती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सम्मानित किया गया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और हरीश रावत के स्वागत में माहौल कांग्रेसमय नजर आया।
लोकेशन हरिद्वार से है पदार्थ गुर्जर बस्ती में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का भव्य सम्मान,युवा कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत। (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर हरिद्वार ग्रामीण से है, जहां पदार्थ गुर्जर बस्ती में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री हरीश रावत जी के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र की विधायक अनुपमा रावत जी के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।कार्यक्रम स्थल पदार्थ गुर्जर बस्ती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सम्मानित किया गया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और हरीश रावत के स्वागत में माहौल कांग्रेसमय नजर आया।
- लक्सर में दुकान से मोबाइल चोरी! CCTV में कैद हुई पूरी घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल लक्सर-रुड़की रोड स्थित जैना टिम्बर की दुकान से मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 25 सितंबर 2026 की शाम करीब 6 बजे हुई घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दुकान के अंदर से मोबाइल उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की चर्चा हो रही है। नोट: वायरल वीडियो के आधार पर सामने आई जानकारी है। पुलिस की ओर से मामले की आधिकारिक पुष्टि की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। #लक्सर #MobileChori #CCTV #UttarakhandNews #LaksarNews1
- 14 सितंबर की रात शांतरशाह में हुई मैकेनिक हैप्पी की हत्या ब्लैकमेलिंग के कारण हुई थी। पुलिस मुठभेड़ में पकड़ में आए एक आरोपी मुद्दसिर से पुलिस को ये जानकारी मिली। घटनाक्रम के अनुसार वर्ष 2022 में आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक, अमजद निवासी कोतवाली जनकपुरी सहारनपुर की पुत्री को भगाकर लाया था जिसके सम्बन्ध में अमजद के द्वारा कोतवाली जनकपुरी में मु0अ0स0 332/22 धारा 376 भादवि व पोक्सो अधिनिमय में पंजीकृत कराया था, जिसमें इस्तकार उर्फ इस्तयाक की थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गयी थी। उक्त गिरफ्तारी में इस्तकार उर्फ इस्तयाक को मृतक हैप्पी पर मुखबरी का शक था जिस कारण दोनो के मध्य रंजिश चल रही थी। इस्तकार जेल से आने के बाद स्मैक के धंधे में लिप्त हो गया। मृतक हैप्पी लगातार इस्तकार को स्मैक बेचने पर पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था। इस्तकार हैप्पी से परेशान होकर परिवार सहित कलियर चला गया था, परन्तु हैप्पी उसे फिर भी लगातार पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था, इस्तकार और परेशान होकर कलियर से सहारनपुर बस गया लेकिन वह चोरी छिपे शांतरशाह आता रहता था हैप्पी उससे पैसे की डिमांड करने लगा हैप्पी की धमकी से परेशान होकर इस्तकार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हैप्पी को ठिकाने लगाने की योजना बनायी। योजना के अनुसार दिनांक 12.09.26 को आरोपियों ने घटनास्थल की रैकी की और 14.09.26 को वारदात को अन्जाम दिया। *गिरफ्तार बदमाश-* मुदस्सिर पुत्र जमशेद निवासी ग्राम दतौली रांगण थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उम्र 20 वर्ष *पुलिस टीम, कोतवाली बहादराबाद* 1- अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 2- व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 3- उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 4- उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह कोतावाली बहादराबाद हरिद्वार 5- उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 6- कानि सतेन्द्र चौधरी, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 7- कानि0 बलवन्त सिंह, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 8- कानि0 अरुण चमोली, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 9- कानि0 हिमांशु पंत, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 10- कानि0 विकास थापा, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 11- कानि. अवनेश राणा कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार 12- हे0का0 राजवर्धन 13- का0 चन्दन1
- पहली बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से उत्तरकाशी समेत प्रदेश भर में मौसम हुआ सुहावना। उत्तराखण्ड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से उत्तरकाशी समेत प्रदेश भर में मौसम हुआ सुहावना।1
- एकता में कितनी शक्ति होती है, यह नजारा उसका खूबसूरत उदाहरण है। 🐘 नदी पार करते समय हाथियों के झुंड के बीच एक नन्हा हाथी का बच्चा भी दिखाई दिया। झुंड ने जिस तरह बच्चे को अपने बीच सुरक्षित रखते हुए नदी से बाहर निकाला, वह प्रकृति में परिवार और एकता की ताकत को दर्शाता है। संदेश साफ है—मुश्किल कितनी भी बड़ी हो, अगर साथ और एकता हो तो रास्ता आसान हो जाता है।1
- मर्डर के आरोपी ने की उत्तराखंड पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग एक को गोली लगी दूसरा जंगल में भाग 12 दिन पहले बाइक मैकेनिक की हत्या की मर्डर के आरोपी ने की उत्तराखंड पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग एक को गोली लगी दूसरा जंगल में भाग 12 दिन पहले बाइक मैकेनिक की हत्या की1
- हरिद्वार में गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड को मारी गोली मौत पड़ोसी से प्यार किया तो भाई ने की हत्या तमंचे से चलाई अंधाधुंध गोलियां हरिद्वार में गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड को मारी गोली मौत पड़ोसी से प्यार किया तो भाई ने की हत्या तमंचे से चलाई अंधाधुंध गोलियां1
- लोकेशन लक्सर से है ब्रेकिंग न्यूज़--खबर लक्सर से हैं जहां अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामला,सामने आये खानपुर विधायक,जानिए क्या कहा उमेश कुमार शर्मा ने कहा कुछ लोग उनसे ईर्ष्या रखते हैं वे जानबूझकर उनके नाम को उछाल रहे हैं। (पत्रकार राजेश लाम्बा) लक्सर: अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामले में खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा का बयान आया है. मामले में खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा विपक्ष के लोग इस घटना को बेवजह राजनीतिक तूल दे रहे हैं. यह कहना कि उन्हें घटना की पहले से जानकारी थी, पूरी तरह से गलत और निराधार है।1
- बादशाहपुर हरिद्वार निवासी अमन सिंह निकाल शाहरुख इंस्टाग्राम के जरिए मध्य प्रदेश की युवती को प्रेम प्रसंग में फंसा कर किया दुष्कर्म युवती ने आरोपी युवक और उसके परिवार वालों पर बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का लगाया आरोप।1