logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भानिया वाला तिराहे पर हरिद्वार रोड पर स्थित अल करीम होटल में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप। The Aman Times डोईवाला के भानिया वाला हरिद्वार तिराहे पर स्थित अल करीम होटल में अचानक लगी आग। बताया जा रहा हैं कि LPG गैस सिलेंडर के कारण ये आग लगी है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आग लगने से होटल का सामान जल गया।

2 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
2 hrs ago

भानिया वाला तिराहे पर हरिद्वार रोड पर स्थित अल करीम होटल में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप। The Aman Times डोईवाला के भानिया वाला हरिद्वार तिराहे पर स्थित अल करीम होटल में अचानक लगी आग। बताया जा रहा हैं कि LPG गैस सिलेंडर के कारण ये आग लगी है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आग लगने से होटल का सामान जल गया।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • इसी माह से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके साथ ही छुट्टियों का भीड़भरा सीजन भी शुरू हो जाएगा, इसके निपटते ही सावन कांवड़ का महामेला शुरू हो जाएगा।इस लिहाज से अब चार माह हरिद्वार में भारी भीड़-भाड़ के रहेंगे।इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। यातायात और आवागमन सुगम बनाए रखने के लिए पुलिस नियम तोड़ने वालों पर सख्त हो रही है। जिससे की सड़कों पर अव्यवस्था न रहे।
    1
    इसी माह से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके साथ ही छुट्टियों का भीड़भरा सीजन भी शुरू हो जाएगा, इसके निपटते ही सावन कांवड़ का महामेला शुरू हो जाएगा।इस लिहाज से अब चार माह हरिद्वार में भारी भीड़-भाड़ के रहेंगे।इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। यातायात और आवागमन सुगम बनाए रखने के लिए पुलिस नियम तोड़ने वालों पर सख्त हो रही है। जिससे की सड़कों पर अव्यवस्था न रहे।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • जनपद पुलिस ,यातायात एवं सीपीयू टीम द्वारा मार्च 2026 के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत बिना वैध दस्तावेज, गलत तरीके से वाहन चलाना, ओवरस्पीडिंग एवं नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 9656 चालान करते हुए 90 वाहन चालकों को नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने आमजन से अपील की है, कि “यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। लापरवाही से वाहन चलाना सभी के लिए घातक हो सकता है। जनपद में सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।” साथ ही SSP हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारी के साथ-साथ प्रभारी निरीक्षक यातायात हरिद्वार संदीप नेगी, निरीक्षक यातायात रुड़की राजेंन्द्रनाथ एंव निरीक्षक सीपीयू हितेश को निर्देशित किया गया कि वे यातायात नियमों के बारे में जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक करें। पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री निशा यादव एवं क्षेत्राधिकारी यातायात विपेंद्र सिंह को शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग हेतु निर्देशित किया गया है * ⁠ हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। भविष्य में भी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 🔴यातायात/CPU द्वारा कार्यवाही- 🔹 कुल चालान: 7378 🔹 वाहन सीज: 196 🔹 कोर्ट चालान: 4299 🔹 संयोजित मामले: 2960 🔹 एल्कोहल (नशे में ड्राइविंग) चालान: 58 🔹 डीएल निरस्तीकरण: 105 🔴थाना/कोतवाली स्तर पर कार्यवाही- 🔹 बिना हेलमेट – 246 🔹 पिछली सवारी द्वारा हेलमेट धारण न करना – 101 🔹 तीन सवारी – 245 🔹 दोषपूर्ण नम्बर प्लेट – 295 🔹 सीट बेल्ट का प्रयोग न करना – 03 🔹 काले शीशे/टिन्टेड ग्लास – 07 🔹 यातायात संकेतों का उल्लंघन – 529 🔹 विधि के निर्देशों का उल्लंघन – 390 🔹 नाबालिग द्वारा वाहन चलाना – 06 🔹 गलत दिशा में वाहन चलाना – 54 🔹 वन-वे का उल्लंघन – 04 🔹 नो-एंट्री – 06 🔹 मल्टी टोन/प्रेशर हॉर्न का प्रयोग – 08 🔹 अत्यधिक धूम्र उत्सर्जन/वायु प्रदूषण – 03 🔹 फुटबोर्ड में सवारी वहन करना – 16 🔹 परमिट शर्तों का उल्लंघन – 04 🔹 बिना डीएल – 32 🔹 बिना फिटनेस – 02 🔹 बिना इंश्योरेंस – 66 🔹 बिना रिफ्लेक्टर – 40 🔹 रात्रि में बिना हेडलाइट वाहन चलाना – 04 🔹 नो पार्किंग – 52 🔹 यात्री वाहन में ओवरलोडिंग – 75 🔹 ओवर स्पीड – 13 🔹 रेड लाइट जंपिंग – 04 🔹 मोबाइल प्रयोग – 10 🔹 खतरनाक तरीके से वाहन चलाना – 21 🔹 रैश/स्टंट ड्राइविंग – 06 🔹 शराब पीकर वाहन चलाना – 32 🔹 माल वाहन में ओवरलोडिंग – 62 🔹 माल वाहन में सवारी ले जाना – 120 *यातायात को बेहतर बनाने हेतु आगे भी हरिद्वार पुलिस की यह करवाई जारी रहेगी आमजन यातायात नियम का पालन करें*,
    1
    जनपद पुलिस ,यातायात  एवं  सीपीयू टीम द्वारा मार्च 2026 के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत बिना वैध दस्तावेज, गलत तरीके से वाहन चलाना, ओवरस्पीडिंग एवं नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 9656 चालान करते हुए 90 वाहन चालकों को नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने आमजन से अपील की है, कि “यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। लापरवाही से वाहन चलाना सभी के लिए घातक हो सकता है। जनपद में सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
साथ ही SSP हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारी के साथ-साथ प्रभारी निरीक्षक यातायात हरिद्वार संदीप नेगी, निरीक्षक यातायात रुड़की राजेंन्द्रनाथ एंव निरीक्षक सीपीयू हितेश को निर्देशित किया गया कि वे यातायात नियमों के बारे में जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक करें।
पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री निशा यादव एवं क्षेत्राधिकारी यातायात विपेंद्र सिंह को शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग हेतु निर्देशित किया गया है
* ⁠
हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
भविष्य में भी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
🔴यातायात/CPU द्वारा कार्यवाही-
🔹 कुल चालान: 7378
🔹 वाहन सीज: 196
🔹 कोर्ट चालान: 4299
🔹 संयोजित मामले: 2960
🔹 एल्कोहल (नशे में ड्राइविंग) चालान: 58
🔹 डीएल निरस्तीकरण: 105
🔴थाना/कोतवाली स्तर पर कार्यवाही-
🔹 बिना हेलमेट – 246
🔹 पिछली सवारी द्वारा हेलमेट धारण न करना – 101
🔹 तीन सवारी – 245
🔹 दोषपूर्ण नम्बर प्लेट – 295
🔹 सीट बेल्ट का प्रयोग न करना – 03
🔹 काले शीशे/टिन्टेड ग्लास – 07
🔹 यातायात संकेतों का उल्लंघन – 529
🔹 विधि के निर्देशों का उल्लंघन – 390
🔹 नाबालिग द्वारा वाहन चलाना – 06
🔹 गलत दिशा में वाहन चलाना – 54
🔹 वन-वे का उल्लंघन – 04
🔹 नो-एंट्री – 06
🔹 मल्टी टोन/प्रेशर हॉर्न का प्रयोग – 08
🔹 अत्यधिक धूम्र उत्सर्जन/वायु प्रदूषण – 03
🔹 फुटबोर्ड में सवारी वहन करना – 16
🔹 परमिट शर्तों का उल्लंघन – 04
🔹 बिना डीएल – 32
🔹 बिना फिटनेस – 02
🔹 बिना इंश्योरेंस – 66
🔹 बिना रिफ्लेक्टर – 40
🔹 रात्रि में बिना हेडलाइट वाहन चलाना – 04
🔹 नो पार्किंग – 52
🔹 यात्री वाहन में ओवरलोडिंग – 75
🔹 ओवर स्पीड – 13
🔹 रेड लाइट जंपिंग – 04
🔹 मोबाइल प्रयोग – 10
🔹 खतरनाक तरीके से वाहन चलाना – 21
🔹 रैश/स्टंट ड्राइविंग – 06
🔹 शराब पीकर वाहन चलाना – 32
🔹 माल वाहन में ओवरलोडिंग – 62
🔹 माल वाहन में सवारी ले जाना – 120
*यातायात को बेहतर बनाने हेतु आगे भी हरिद्वार पुलिस की यह करवाई जारी रहेगी आमजन यातायात नियम का पालन करें*,
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • टिहरी झील मे पुलिस का दम, लहरों मे होगा एक्शन
    1
    टिहरी झील मे पुलिस का दम, लहरों मे होगा एक्शन
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    1
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    25 min ago
  • विकासनगर के व्यस्त मंडी चौक पर आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक हार्डवेयर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 9:00 बजे लगी इस आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी विकराल थी कि हार्डवेयर की इस दुकान के पास मौजूद अन्य दुकानों के व्यापारियों में अफरातफरी मच गई, लेकिन समय रहते सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि व्यापारी को भारी आर्थिक चोट पहुंची है। प्रशासन फिलहाल नुकसान का आकलन और घटना की विस्तृत जांच कर रहा है।
    4
    विकासनगर के व्यस्त मंडी चौक पर आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक हार्डवेयर की दुकान में  अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 9:00 बजे लगी इस आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। 
आग इतनी विकराल थी कि हार्डवेयर की इस दुकान के पास मौजूद अन्य दुकानों के व्यापारियों में अफरातफरी मच गई, लेकिन समय रहते सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि व्यापारी को भारी आर्थिक चोट पहुंची है। प्रशासन फिलहाल नुकसान का आकलन और घटना की विस्तृत जांच कर रहा है।
    user_TABREJ KHAN
    TABREJ KHAN
    Local News Reporter विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • ऋषिकेश में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर बवाल धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घूमने आए पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। छोटी सी कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को काबू में किया। 👮‍♂️ फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 👉 शांत मानी जाने वाली ऋषिकेश में इस तरह की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है।
    1
    ऋषिकेश में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर बवाल
धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घूमने आए पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। छोटी सी कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को काबू में किया।
👮‍♂️ फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
👉 शांत मानी जाने वाली ऋषिकेश में इस तरह की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है।
    user_NI KHIL
    NI KHIL
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • The Aman Times 🚨 राजपुर मर्डर केस में बड़ा अपडेट 🚨 📍 देहरादून रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के मामले में फरार चल रहे आखिरी आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 👮‍♂️ अब तक सभी 10 आरोपी गिरफ्तार राजपुर क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज घटना में शामिल सभी 10 अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 🔍 क्या है मामला? 30 मार्च 2026 की सुबह जोहड़ी गांव में फायरिंग के दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से मौत हो गई थी। ⚡ पुलिस की कार्रवाई 👉 फरार आरोपी वैभव कुमार को 5 अप्रैल को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया 👉 सभी आरोपियों को हत्या की धाराओं में कोर्ट से रिमांड मिल चुका है 📢 पुलिस का सख्त संदेश: अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा
    1
    The Aman Times
🚨 राजपुर मर्डर केस में बड़ा अपडेट 🚨
📍 देहरादून
रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के मामले में फरार चल रहे आखिरी आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
👮‍♂️ अब तक सभी 10 आरोपी गिरफ्तार
राजपुर क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज घटना में शामिल सभी 10 अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
🔍 क्या है मामला?
30 मार्च 2026 की सुबह जोहड़ी गांव में फायरिंग के दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से मौत हो गई थी।
⚡ पुलिस की कार्रवाई
👉 फरार आरोपी वैभव कुमार को 5 अप्रैल को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया
👉 सभी आरोपियों को हत्या की धाराओं में कोर्ट से रिमांड मिल चुका है
📢 पुलिस का सख्त संदेश:
अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • दिनांक 06.04.2026 को सिडकुल पुलिस द्वारा 52 पैकेट देशी शराब किन्नू मार्का के साथ संदिग्ध ओमवीर को महिंद्रा चौक रोशनाबाद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 126/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। *पकड़ा गया आरोपित-* ओमवीर पुत्र वेदपाल निवासी अतरछेड़ी विशारतगंज बरेली उत्तर प्रदेश हाल पता रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार। *बरामदगी-* 52 पैकेट देशी शराब किन्नू मार्का *पुलिस टीम-* 1- हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी 2- कांस्टेबल मनीष
    1
    दिनांक 06.04.2026 को सिडकुल पुलिस द्वारा 52 पैकेट देशी शराब किन्नू मार्का के साथ संदिग्ध ओमवीर को महिंद्रा चौक रोशनाबाद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 126/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*पकड़ा गया आरोपित-*
ओमवीर पुत्र वेदपाल निवासी अतरछेड़ी विशारतगंज बरेली उत्तर प्रदेश हाल पता रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी-*
52 पैकेट देशी शराब किन्नू मार्का
*पुलिस टीम-*
1-  हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी 
2-  कांस्टेबल मनीष
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • उत्तराखंड में अब जल्द ही टिहरी बांध और नदी , जलाशयों में सी प्लेन टैक आफ और लैंड करते दिखाई देंगे।आज इसका पशुलोक बैराज ऋषिकेश में सफल ट्रायल किया गया।जब एक निजी कंपनी के सी प्लेन ने बैराज के बहते जल से उड़ान भरी और सफल लैंडिंग भी की। यह पहल राज्य में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, सी-प्लेन सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रा, एडवेंचर टूरिज्म और वीकेंड ट्रैवल को बड़ा बूस्ट मिलेगा।देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अब कम समय में सीधे ऋषिकेश और आसपास के प्रमुख स्थलों तक पहुंच सकेंगे, जिससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही आपात परिस्थितियों में भी यह सेवा मददगार होगी। सरकार की योजना है कि भविष्य में इस सेवा को टिहरी झील, नैनीताल झील और अन्य जलाशयों तक भी विस्तार दिया जाए, जिससे उत्तराखंड देश का प्रमुख सी-प्लेन डेस्टिनेशन भी बन सके। आज का ट्रायल न केवल तकनीकी रूप से सफल रहा, बल्कि यह संकेत भी दे गया कि आने वाले समय में उत्तराखंड में हवाई पर्यटन का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। हालांकि इस पर अभी देवभूमि के धार्मिक पर्यावरण को बचाए रखने के पक्षधर वर्ग की टिप्पणी सामने नहीं आई है। (-कुमार दुष्यंत)
    1
    उत्तराखंड में अब जल्द ही टिहरी बांध और नदी , जलाशयों में सी प्लेन टैक आफ और लैंड करते दिखाई देंगे।आज इसका पशुलोक बैराज ऋषिकेश में सफल ट्रायल किया गया।जब एक निजी कंपनी के सी प्लेन ने बैराज के बहते जल से उड़ान भरी और सफल लैंडिंग भी की।
यह पहल राज्य में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार, सी-प्लेन सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रा, एडवेंचर टूरिज्म और वीकेंड ट्रैवल को बड़ा बूस्ट मिलेगा।देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अब कम समय में सीधे ऋषिकेश और आसपास के प्रमुख स्थलों तक पहुंच सकेंगे, जिससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही आपात परिस्थितियों में भी यह सेवा मददगार होगी।
सरकार की योजना है कि भविष्य में इस सेवा को टिहरी झील, नैनीताल झील और अन्य जलाशयों तक भी विस्तार दिया जाए, जिससे उत्तराखंड देश का प्रमुख सी-प्लेन डेस्टिनेशन भी बन सके।
आज का ट्रायल न केवल तकनीकी रूप से सफल रहा, बल्कि यह संकेत भी दे गया कि आने वाले समय में उत्तराखंड में हवाई पर्यटन का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। हालांकि इस पर अभी देवभूमि के धार्मिक पर्यावरण को बचाए रखने के पक्षधर वर्ग की टिप्पणी सामने नहीं आई है।
(-कुमार दुष्यंत)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.