कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत अरुहो गांव का रहने वाला अमित कुमार उर्फ पिंकू लगातार दर्ज कराए जा रहे झूठे मुकदमों से परेशान होकर हाई वोल्टेज हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही सौरिख कोतवाली के एसओ नागेंद्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को काफी देर तक समझाया-बुझाया, जिसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। अमित कुमार के अनुसार, उसके ही परिवार के सदस्य राघवेन्द्र सिंह ने सौरिख कोतवाली में उसके पिता के खिलाफ लूट और चोरी का झूठा मामला दर्ज कराया था, जिसमें उसके पिता को मुख्य आरोपी बनाया गया। इससे पहले भी जमीनी विवाद को लेकर कोर्ट में 66/26 दीवानी का मुकदमा चल रहा था। दो दिन पहले उसके पिता पर घर में घुसकर सोना, चांदी व नकदी चुराने का आरोप लगाया गया था, जबकि उसके पिता बाहर रहकर नौकरी करते हैं। सौरिख कोतवाली के एसओ नागेंद्र सिंह द्वारा सबूत पेश करने को कहने पर राघवेन्द्र सिंह ने माना कि उसने केवल शक के आधार पर शिकायत की थी। एसओ नागेंद्र सिंह की सूझबूझ से युवक की जान बचाई जा सकी। पुलिस ने पीड़ित युवक को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी और किसी भी मुकदमे में उसका नाम शामिल नहीं है।

- हरपालपुर के कोतवाली क्षेत्र स्थित बरनई चतरखा गांव में मंगलवार रात जगरूप नामक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में उसे तत्काल हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। बरनई चतरखा गांव निवासी रामरूप के पुत्र जगरूप की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक की मां ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जगरूप छत्तीसगढ़ में निजी नौकरी करता है और बहू पिछले 15 दिनों से लगातार उससे विवाद कर रही थी। जब जगरूप गांव आया, तब भी उसकी पत्नी ने विवाद जारी रखा। वहीं पिछले आठ दिनों से युवक की सास भी घर पर ही थी, जो मंगलवार को ही वापस गई थी। मां का कहना है कि सास के जाने के तुरंत बाद ही जगरूप ने यह कदम उठाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया।2
- Post by Anuj Kumar1
- उत्तर प्रदेश बोर्ड में बच्चों को पास कराने और टॉपर बनाने का एक नया खेल चल रहा है। इसके तहत अभ्यर्थियों से उनकी मार्कशीट का रोल नंबर मांगा जा रहा है और बच्चों को पास करने की बात कही जा रही है। रोल नंबर देकर टॉपर बनाने और पास कराने के इस नए खेल को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।1
- काकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।1
- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव को गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। भारी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचे युवा संसद भवन तक जाने की मांग पर अड़े हुए थे और संसद की तरफ मार्च निकाल रहे थे। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उधर, एक अन्य मामले में दर-दर भटकने के बाद पीड़िता डीएम की चौखट पर पहुंची है, जहां चार दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।1