उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी उन्नाव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में ब उन्नाव उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 12.03.2026 को श्री गौरांग राठी जिलाधिकारी उन्नाव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अखिलेश सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में परीक्षा से संबन्धित सभी परीक्षा प्रभारी, केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सुरक्षा प्रभारियों के साथ मीटिंग की गई। मीटिंग के दौरान जिलाधिकारी उन्नाव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने एवं सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नकल या संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहकर परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास
उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी उन्नाव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में ब उन्नाव उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 12.03.2026 को श्री गौरांग राठी जिलाधिकारी उन्नाव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अखिलेश सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस
लाइन उन्नाव में परीक्षा से संबन्धित सभी परीक्षा प्रभारी, केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सुरक्षा प्रभारियों के साथ मीटिंग की गई। मीटिंग के दौरान जिलाधिकारी उन्नाव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने एवं सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी
जाए तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नकल या संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहकर परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास
- अंबेडकर जयंती पर हाई अलर्ट! DCP पश्चिम का सख्त निरीक्षणक्षसुरक्षा में कोई ढील नहीं! आज 14 अप्रैल 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी ने अरौल क्षेत्र की मकनपुर चौकी का औचक निरीक्षण किया जहां हर व्यवस्था को बारीकी से परखा गया! अंबेडकर जयंती के मौके पर निकलने वाली शोभा यात्राओं को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण पर खास नजर संवेदनशील इलाकों में कड़ी चौकसी के निर्देश जारी! प्रशासन ने साफ कर दिया हैशांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है। आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके!3
- नगर में विकास की दुहाई देने वाले लोग ज़रूर देखे , नगर पालिका उन्नाव सें लगभग 1 कि मि. कि दुरी पर भूरी देवी हजीरा रोड का हाल ये हैं कि लोगो का आना जाना मुसीबत बना हुआ है सम्बंधित अधिकारियो को दिखाई भी नहीं देता4
- उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज में रविवार शाम गिट्टी लदा एक बेकाबू डंपर चाट के ठेले पर पलट गया, जिससे मलबे में दबकर 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। इस खौफनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें डंपर को अनियंत्रित होकर ठेले पर गिरते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा, जहाँ डंपर पलटने के बाद आग लगने की भी खबर है।1
- Turkey के एक डॉक्टर ने तुर्की के रिज़े Rize शहर के एक सार्वजनिक चौक में एक प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया जहाँ वो अपने हाथ बंधे हुए और गले में रस्सी डालकर खड़े हुए ये प्रदर्शन फिलिस्तीनी डॉक्टर हुसाम अबू सफिया Hossam Abu Safia के साथ एकजुटता दिखाने के लिए आयोजित किया गया था जिन्हें 2024 के अंत से गजा में काम करने के दौरान हिरासत में लिया गया है चुप न रहें। बच्चों सहित फिलिस्तीनी बंदियों को अभी भी "इजरायली जेलों" में रखा जा रहा है #FREEPALESTİNE1
- पुलिस चौकी के सामने से दौड़ रहे अवैध मिट्टी के डंपर, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा ये खेल? लखनऊ के पारा कोतवाली क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर चौराहे पर रात होते ही कानून मानो सो जाता है। पुलिस चौकी के ठीक सामने से मिट्टी से भरे अवैध डंपर बेखौफ फर्राटे भरते नजर आते हैं। हैरानी की बात ये है कि चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इन डंपरों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। सवाल उठता है कि आखिर किसके संरक्षण में ये अवैध खनन और परिवहन का खेल चल रहा है? जिस चौकी को अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बनाया गया था, उसी के सामने नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे, या फिर ऐसे ही रात के अंधेरे में कानून का मजाक बनता रहेगा?1
- Post by Media Prabhari1
- नमस्कार आप देख रहे है वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्धि भारत समाचार पत्र कानपुर से संवाददाता दिनकर जी की रिपोर्ट जैसा कि आज दिनांक 14 अप्रैल दिन मंगलवार समय लगभग 10 और 11 के आसपास का होगा आपके कानपुर नगर रूमा एसीपी कार्यालय चकेरी मोड कुलगांव के पास भारतीय संविधान के शिल्पकार समानता और न्याय के महान प्रवर्तक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारत सूत्र लाइव टीवी न्यूज़ और समस्त मीडिया परिवार की ओर से भारत देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जीवन संघर्ष ज्ञान और संकल्प का आदित्य उदाहरण है उनके विचार हमें एक जैसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं जहां नागरिक को समान अधिकार सम्मान और अफसर प्राप्त हो सकते हैं लिए हम उनके आदर्शों को अपनाकर सामाजिक न्याय समानता और शक्ति करण के उनके सपने को साकार करने का संकल्प लेते हैं नेशनल मीडिया प्रेस क्लब संगठन परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सदस्य प्रथम नाम पत्रकार ओमवीर जी दैनिक राष्ट्रीय का न्यूज़ के मीडिया प्रभारी संजय कुरैशी धीरज जी सरवन जी आशीष जी विकास जी अर्जुन जी दीपक जी पेंटर गेंदालाल जी सुभाष जी महेश पासवान जी और उदय जी आप सभी के सहयोग से भारतीय संविधान के डॉ भीमराव अंबेडकर के कार्यक्रम में जो सहयोग किया उसके लिए नेशनल मीडिया प्रेस क्लब और समस्त मीडिया परिवार की ओर से आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया जाता है1
- कानपुर में किडनी कांड का किंगपिन गिरफ्तार! 12वीं पास निकला फर्जी डॉक्टर, 30 ऑपरेशन का चौंकाने वाला खुलासा! कानपुर के रावतपुर इलाके से एक बड़े किडनी ट्रांसप्लांट सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है! पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी रोहित तिवारी को दबोच लिया है, जो इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। हैरानी की बात सिर्फ 12वीं पास रोहित खुद को डॉक्टर बताकर लोगों को फंसाता था! मेरठ की टीम के साथ मिलकर प्राइवेट अस्पतालों में 30 से ज्यादा अवैध ऑपरेशन कराने का खुलासा हुआ है। मुख्य सहयोगी शिवम अग्रवाल समेत कई आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है और बड़े खुलासों की उम्मीद!1