logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जयपुर-शिक्षा विभाग का नया फरमान....स्कूलों में बिना इजाजत फोटोग्राफी पर लगाई रोक....सरकारी स्कूलों में मीडिया पर प्रतिबंध के आदेश #Jaipur #EducationDepartment #RajasthanNews

5 hrs ago
user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
Jalampura AC morcha adhyaks D.
Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
5 hrs ago

जयपुर-शिक्षा विभाग का नया फरमान....स्कूलों में बिना इजाजत फोटोग्राफी पर लगाई रोक....सरकारी स्कूलों में मीडिया पर प्रतिबंध के आदेश #Jaipur #EducationDepartment #RajasthanNews

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजसमंद के गुड़ा गांव में मादा सूअर ने लेपर्ड से भिड़कर बच्चे को बचाया, VIDIO: हमला करने आगे बढ़ा तेंदुआ, मां झपटी और पीछा कर भगा दिया
    1
    राजसमंद के गुड़ा गांव में मादा सूअर ने लेपर्ड से  भिड़कर बच्चे को बचाया, VIDIO: हमला करने आगे बढ़ा तेंदुआ, मां झपटी और पीछा कर भगा दिया
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • उपनगर पुर में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, महिलाओं ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा भीलवाड़ा/पुर :राजकुमार गोयल उपनगर पुर में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, महिलाओं ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा भीलवाड़ा/पुर :राजकुमार गोयल उपनगर पुर में सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर चार भुजा महिला सत्संग मंडल की ओर से गोरक्षा दल के सहयोग से भव्य महिला कांवड़ यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने एक ही रंग के परिधान और चुनरी धारण कर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। कांवड़ यात्रा चार भुजानाथ मंदिर से प्रारंभ होकर पुर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। जगह-जगह पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रा का स्वागत किया गया, जिससे पूरा वातावरण शिवमय और भक्तिमय हो उठा। कमलादेवी भारद्वाज ने बताया कि महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ कांवड़ यात्रा में सहभागिता की। गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर पंडित मधुसूदन जोशी ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कराया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर रागिनी व्यास, सोनिया भारद्वाज, कल्पना भारद्वाज, शारदा व्यास एवं मधु झाड़ोलिया ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर महिलाएं भक्तिभाव में झूम उठीं और भगवान शिव की आराधना की। कांवड़ यात्रा के दौरान गोरक्षा दल के दीपक भारद्वाज ने महिलाओं की सुरक्षा सहित कांवड़ एवं यात्रा से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। शुभम लोयमा सहित गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया। चार भुजा महिला सत्संग मंडल एवं गोरक्षा दल के संयुक्त सहयोग से निकली यह महिला कांवड़ यात्रा श्रद्धा, भक्ति, अनुशासन और उत्साह का संगम रही और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई।
    4
    उपनगर पुर में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, महिलाओं ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा
भीलवाड़ा/पुर :राजकुमार गोयल
उपनगर पुर में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, महिलाओं ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा
भीलवाड़ा/पुर :राजकुमार गोयल
उपनगर पुर में  सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर चार भुजा महिला सत्संग मंडल की ओर से गोरक्षा दल के सहयोग से भव्य महिला कांवड़ यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने एक ही रंग के परिधान और चुनरी धारण कर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।
कांवड़ यात्रा चार भुजानाथ मंदिर से प्रारंभ होकर पुर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। जगह-जगह पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रा का स्वागत किया गया, जिससे पूरा वातावरण शिवमय और भक्तिमय हो उठा।
कमलादेवी भारद्वाज ने बताया कि महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ कांवड़ यात्रा में सहभागिता की। गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर पंडित मधुसूदन जोशी ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कराया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर रागिनी व्यास, सोनिया भारद्वाज, कल्पना भारद्वाज, शारदा व्यास एवं मधु झाड़ोलिया ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर महिलाएं भक्तिभाव में झूम उठीं और भगवान शिव की आराधना की।
कांवड़ यात्रा के दौरान गोरक्षा दल के दीपक भारद्वाज ने महिलाओं की सुरक्षा सहित कांवड़ एवं यात्रा से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। शुभम लोयमा सहित गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
चार भुजा महिला सत्संग मंडल एवं गोरक्षा दल के संयुक्त सहयोग से निकली यह महिला कांवड़ यात्रा श्रद्धा, भक्ति, अनुशासन और उत्साह का संगम रही और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • निकायों की आरक्षण लॉटरी कल, पंचायत राज की लॉटरी स्थगित; अब 17-18 सितंबर को होगा फैसला नगर पालिका आम चुनाव-2026 को लेकर सोमवार, 17 अगस्त को भीलवाड़ा जिले में वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी, लेकिन जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों और प्रधान पदों के आरक्षण की प्रस्तावित लॉटरी स्थगित कर दी गई है। पंचायत राज संस्थाओं की यह लॉटरी अब 17 एवं 18 सितंबर को निकाली जाएगी। नगर निगम भीलवाड़ा सहित जिले की आसींद, गुलाबपुरा, गंगापुर, हमीरगढ़, बनेड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, बीगोद, मांडलगढ़ एवं बिजौलिया नगर पालिकाओं के सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों के पद एवं सीटों के आरक्षण की लॉटरी सोमवार को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर जसमीत सिंह संधू के अनुसार लॉटरी की प्रक्रिया 17 अगस्त को सुबह 9:30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के समस्त विधायकगणों को आमंत्रित किया गया है। इधर, जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों तथा प्रधान पदों के आरक्षण के लिए 17 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे प्रस्तावित लॉटरी को निर्वाचन आयोग राजस्थान, जयपुर के निर्देश पर स्थगित कर दिया गया है। अब पंचायत राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी 17 एवं 18 सितंबर को निकाली जाएगी। नगर निकायों की आरक्षण लॉटरी से सोमवार को कई वार्डों की चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी। किस वार्ड की सीट सामान्य रहेगी और कौन-सा वार्ड महिला या आरक्षित वर्ग के लिए जाएगा, इसका फैसला लॉटरी के बाद होगा। ऐसे में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों की नजरें अब 17 अगस्त की सुबह होने वाली आरक्षण लॉटरी पर टिकी हैं। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने रविवार रात करीब 9 बजे दी
    1
    निकायों की आरक्षण लॉटरी कल, पंचायत राज की लॉटरी स्थगित; अब 17-18 सितंबर को होगा फैसला
नगर पालिका आम चुनाव-2026 को लेकर सोमवार, 17 अगस्त को भीलवाड़ा जिले में वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी, लेकिन जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों और प्रधान पदों के आरक्षण की प्रस्तावित लॉटरी स्थगित कर दी गई है। पंचायत राज संस्थाओं की यह लॉटरी अब 17 एवं 18 सितंबर को निकाली जाएगी।
नगर निगम भीलवाड़ा सहित जिले की आसींद, गुलाबपुरा, गंगापुर, हमीरगढ़, बनेड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, बीगोद, मांडलगढ़ एवं बिजौलिया नगर पालिकाओं के सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों के पद एवं सीटों के आरक्षण की लॉटरी सोमवार को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर जसमीत सिंह संधू के अनुसार लॉटरी की प्रक्रिया 17 अगस्त को सुबह 9:30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के समस्त विधायकगणों को आमंत्रित किया गया है।
इधर, जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों तथा प्रधान पदों के आरक्षण के लिए 17 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे प्रस्तावित लॉटरी को निर्वाचन आयोग राजस्थान, जयपुर के निर्देश पर स्थगित कर दिया गया है। अब पंचायत राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी 17 एवं 18 सितंबर को निकाली जाएगी।
नगर निकायों की आरक्षण लॉटरी से सोमवार को कई वार्डों की चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी। किस वार्ड की सीट सामान्य रहेगी और कौन-सा वार्ड महिला या आरक्षित वर्ग के लिए जाएगा, इसका फैसला लॉटरी के बाद होगा। ऐसे में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों की नजरें अब 17 अगस्त की सुबह होने वाली आरक्षण लॉटरी पर टिकी हैं।
यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने रविवार रात करीब 9 बजे दी
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • शिव की भक्ति का सावन: गुप्तेश्वर महादेव से रामेश्वर महादेव तक निकली कांवड़ यात्रा शिव की भक्ति का सावन: गुप्तेश्वर महादेव से रामेश्वर महादेव तक निकली कांवड़ यात्रा राजसमंद। सावन माह के पावन अवसर पर हिंदू सेवा दल की ओर से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से रामेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए और पूरे मार्ग में भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कांवड़ यात्रा में बाबा बर्फानी डीजे बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं नन्हे-मुन्ने कांवड़ियों ने भी उत्साह के साथ यात्रा में भाग लेकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ कांवड़ यात्रा पूरी की और रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। सावन के इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और शिव के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय नजर आया।
    3
    शिव की भक्ति का सावन: गुप्तेश्वर महादेव से रामेश्वर महादेव तक निकली कांवड़ यात्रा
शिव की भक्ति का सावन: गुप्तेश्वर महादेव से रामेश्वर महादेव तक निकली कांवड़ यात्रा
राजसमंद। सावन माह के पावन अवसर पर हिंदू सेवा दल की ओर से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से रामेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए और पूरे मार्ग में भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कांवड़ यात्रा में बाबा बर्फानी डीजे बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं नन्हे-मुन्ने कांवड़ियों ने भी उत्साह के साथ यात्रा में भाग लेकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ कांवड़ यात्रा पूरी की और रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया।
सावन के इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और शिव के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय नजर आया।
    user_Mithalal Gurjar
    Mithalal Gurjar
    Local News Reporter गढ़बोर, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    1
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सूअर के बच्चे के शिकार के दौरान पैंथर से भिड़ी मादा सूअर तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 पैंथर के शिकार का लाइव वीडियो वायरल, सूअर के बच्चे के शिकार के प्रयास में पैंथर से भीड़ी मादा सूअर, खमनोर थाना क्षेत्र के गांव गुड़ा की घटना,
    1
    सूअर के बच्चे के शिकार के दौरान पैंथर से भिड़ी मादा सूअर
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239 644 
पैंथर के शिकार का लाइव वीडियो वायरल, 
सूअर के बच्चे के शिकार के प्रयास में पैंथर से भीड़ी मादा सूअर,
खमनोर थाना क्षेत्र के गांव गुड़ा की घटना,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • आसींद के ' स्नैक मैंन ' ने प्रेग्नेंट महिला को बचाया: नदी के तेज बहाव में बह गई थी, 3 साल में 2500 से ज्यादा सांपों का किया रेस्क्यू
    1
    आसींद के ' स्नैक मैंन ' ने प्रेग्नेंट महिला को बचाया: नदी के तेज बहाव में बह गई थी, 3 साल में 2500 से ज्यादा सांपों का किया रेस्क्यू
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • आगामी पंचायतीराज व निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण: रामलाल जाट भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,16/08/2026 आगामी पंचायतीराज व निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण: रामलाल जाट भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,16/08/2026 भीलवाड़ा के हरनी महादेव स्थित होटल समता में सुवाणा पंचायत समिति की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (सुवाणा-सहाड़ा मंडल) एवं नगर कांग्रेस कमेटी हमीरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भीलवाड़ा देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामलाल जाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं शाहपुरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता है। आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों में किसी भी स्तर पर मनमानी नहीं चलेगी। योग्य एवं जिताऊ उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी, स्थानीय स्तर पर सहमति और संगठन की भावना को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल घोषणा होने के बाद नहीं लड़े जाते, बल्कि जनता का विश्वास लगातार उनके बीच रहकर अर्जित किया जाता है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर आमजन के सुख-दुख में सहभागी बनें तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं। जाट ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाते हुए कांग्रेस की जनकल्याणकारी सोच एवं नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। चुनावी रणनीति एवं स्थानीय मुद्दों पर मंथन बैठक में शाहपुरा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती, स्थानीय जनसमस्याओं, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति बैठक में प्रदेश सचिव शंकर लाल गाडरी, विधानसभा प्रभारी भगवान मुक्कड़, सहाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सोहन जाट, मांडल-सुवाणा ब्लॉक अध्यक्ष विकास सुवालका, हमीरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष परशुराम दाधीच, भंवर गर्ग, रणदीप त्रिवेदी, श्याम लाल गुर्जर, चीनू बन्ना, शंकर कुमावत, बद्री जाट, भंवर जाट, पप्पू रेबारी, हरफूल जाट, रामलाल गाडरी, छोटू सिंह, सत्यनारायण विश्नोई, मांगी लाल गाडरी, सुमन कौशिक, राधेश्याम जाट, जगदीश जाट, भेरू लाल सुवालका, शिवराज जाट, जमना लाल गाडरी, छोटू गाडरी, आनंद शर्मा, रतन लाल गुर्जर, रेखा बलाई, प्रकाश शर्मा, अंकुर त्रिवेदी एवं भेरू लाल गाडरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    4
    आगामी पंचायतीराज व निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण: रामलाल जाट
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,16/08/2026
आगामी पंचायतीराज व निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण: रामलाल जाट
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,16/08/2026
भीलवाड़ा के हरनी महादेव स्थित होटल समता में सुवाणा पंचायत समिति की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (सुवाणा-सहाड़ा मंडल) एवं नगर कांग्रेस कमेटी हमीरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भीलवाड़ा देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामलाल जाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं शाहपुरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।
कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता है। आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों में किसी भी स्तर पर मनमानी नहीं चलेगी। योग्य एवं जिताऊ उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी, स्थानीय स्तर पर सहमति और संगठन की भावना को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव केवल घोषणा होने के बाद नहीं लड़े जाते, बल्कि जनता का विश्वास लगातार उनके बीच रहकर अर्जित किया जाता है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर आमजन के सुख-दुख में सहभागी बनें तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं।
जाट ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाते हुए कांग्रेस की जनकल्याणकारी सोच एवं नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा।
चुनावी रणनीति एवं स्थानीय मुद्दों पर मंथन
बैठक में शाहपुरा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती, स्थानीय जनसमस्याओं, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में प्रदेश सचिव शंकर लाल गाडरी, विधानसभा प्रभारी भगवान मुक्कड़, सहाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सोहन जाट, मांडल-सुवाणा ब्लॉक अध्यक्ष विकास सुवालका, हमीरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष परशुराम दाधीच, भंवर गर्ग, रणदीप त्रिवेदी, श्याम लाल गुर्जर, चीनू बन्ना, शंकर कुमावत, बद्री जाट, भंवर जाट, पप्पू रेबारी, हरफूल जाट, रामलाल गाडरी, छोटू सिंह, सत्यनारायण विश्नोई, मांगी लाल गाडरी, सुमन कौशिक, राधेश्याम जाट, जगदीश जाट, भेरू लाल सुवालका, शिवराज जाट, जमना लाल गाडरी, छोटू गाडरी, आनंद शर्मा, रतन लाल गुर्जर, रेखा बलाई, प्रकाश शर्मा, अंकुर त्रिवेदी एवं भेरू लाल गाडरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    17 hrs ago
  • नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    1
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.