तहसीलदार के व्यवहार से नाराज़ अधिवक्ता, 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा तहसीलदार के व्यवहार से नाराज़ अधिवक्ता, 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा ठाकुरद्वारा। तहसीलदार के कथित खराब व्यवहार और कार्यप्रणाली से नाराज़ अधिवक्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी को संबोधित 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह को सौंपा। ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदार धीरेश कुमार की नियुक्ति के बाद से ही उनका व्यवहार संतोषजनक नहीं है और कार्यशैली में भी गंभीर खामियां बनी हुई हैं। इस संबंध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव द्वारा कई बार उनसे वार्ता की गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस बाबत एसडीएम से भी शिकायत की जा चुकी है, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि तहसीलदार समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते और अधिकतर समय नायब नाजिर कक्ष में व्यतीत करते हैं। धारा 34/35 के वादों के निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है, जबकि अविवादित नामांतरण प्रकरणों में अनावश्यक देरी की जा रही है। साथ ही, एकपक्षीय आदेश वाले मामलों में पुनर्स्थापना प्रार्थना पत्र स्वीकार करने से भी इंकार किया जाता है। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि धारा 38 व 80, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 से संबंधित रिपोर्टों में अनुचित लाभ के बाद ही कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा, अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत भी ज्ञापन में दर्ज कराई गई है। बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि तहसीलदार के व्यवहार और कार्यप्रणाली में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

- बिजनौर जिले के गांव फरीदपुर भोगी में विवाहिता मोनिका ने आत्महत्या करने से पहले जो सुसाइड नोट लिखा, वह उसकी डायरी से बरामद हुआ। इसे पढ़कर पति समेत सबकी आंखों में आंसू आ गए।साइबर ठगों द्वारा मृतक को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था साइबर ठगों से परेशान हो की आत्महत्या बिजनौर पुलिस आरोपी साइबर ठगों की तलाश में जुट गई है।1
- हत्या या साजिश का शीघ्र करेगी नगीना देहात पुलिस...!1
- Post by Junaid Junaid1
- दि पंछी हेडलाइन्स #समाचार #रामपुर रामपुर पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर खलनायक रज़ा मुराद,तपती धूप मे कोठी ख़ास बाग मे की सैर,यहां का इतिहास बयां कर बोले खूबसूरत इमारत और पेड़ो के साये के नीचे आबो हवा मे मिलता है दिली सुकून,कहा बॉलीवुड मे नहीं जानता कोइ अभिनेता रज़ा मुराद को रामपुर की सरज़मी पर कभी मुन्ने मियां के नाम से जानते पहचानते थे मुझे गलियों के बुज़ुर्ग,#मीडिया #वायरल #panchhi #headlines #newsfeed #bollywood #actor1
- मुरादाबाद से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है, थाना मुगलपुरा क्षेत्र के बरवालान इलाके में एक युवक ने सरेआम एक महिला के साथ अश्लील हरकत की, जिसकी पूरी फुटेज पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है एक महिला बुर्का पहनकर गली से गुजर रही थी। तभी पास में चल रहे एक युवक जो हुलिए से मौलाना जैसा दिख रहा है महिला के करीब आकर उसके साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है2
- Post by Sikander ansari1
- Post by Jpn7 News1
- सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सागर का आरोप: उत्तराखंड सरकार ने सोशल मीडिया आईडी बंद की, बोलीं- गरीबों की आवाज उठाने पर मुझे टारगेट किया गया सहारनपुर. मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली अभिनेत्री उर्मिला सागर ने उत्तराखंड सरकार पर उनकी सोशल मीडिया आईडी बंद करने का आरोप लगाया है. जन जागरण संदेश से बातचीत में उर्मिला ने कहा कि वे सोशल मीडिया पर गरीबों के मुद्दे उठा रही थीं. उर्मिला सागर के आरोप: आईडी बंद करने का दावा*: उर्मिला ने कहा, "उत्तराखंड सरकार ने मेरी आवाज दबाने के लिए मेरी सोशल मीडिया आईडी बंद कर दी है. मैं गरीबों की आवाज उठा रही थी, इसलिए मुझे टारगेट किया गया।1