Shuru
Apke Nagar Ki App…
बस्तर में रविवार को मैराथन का आयोजन किया गया। बस्तर हेरिटेज फुल मैराथन पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 10,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं।
ESHENDRA PATEL
बस्तर में रविवार को मैराथन का आयोजन किया गया। बस्तर हेरिटेज फुल मैराथन पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 10,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by सतभक्ति संदेश1
- हिंदू समाज के द्वारा मां दंतेश्वरी के लिए चुनरी अर्पण किया गया, जो की सीताराम शिवालय से शहीद पार्क होते हुए स्टेट बैंक चौंक, गोल बाजार चौक, मिताली चौंक होते हुए मंदिर में माता को समर्पित किया गया।4
- श्री रामजन्मोत्सव रामनवमी को लेकर ग्रामीण अंचलों में भी विहिप बजरंग दल के प्रखंड स्तर से लेकर ग्राम समिति तक श्री रामजन्मोत्सव पर्व भव्य रूप से आयोजित करने हेतु लगातार बैठक सभी प्रखंडों से लेकर ग्रामीण स्तर तक कार्य प्रारंभ है l इसी विषय को लेकर मटनार पंचायत में भी बैठक सम्पन्न हुई l जिसमें मुख्य रूप से विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, जिला सह संयोजक योगेश रैली, प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला, मंत्री शिवा नाग, गौ रक्षा प्रमुख शत्रुघ्न कश्यप, एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारी गण कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे l1
- ग्राम पेवारी स्थित बांस प्लांट के पास जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार 50रुपए नगद व वाहन जब्त1
- बलरामपुर जिले के राजपुर में बहुत ही धूमधाम के साथ सरहुल पूजा को मनाया गया और साथ ही सोभा यात्रा भी निकाला गय था।4
- बलरामपुर/शंकरगढ़। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धारानगर से एक बेहद शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने तालिबानी सजा देते हुए उसकी बेरहमी से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवक के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि उसके सिर के बालों के कुछ हिस्से भी उखाड़ दिए गए और उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। घटना के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक पर गांव के कुछ लोगों ने सरसों और करीब 300 रुपये नगद चोरी करने का आरोप लगाते हुए इस घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे। भीड़ ने पहले युवक को पकड़कर बीच गांव में लाया और फिर उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान युवक के सिर के बालों के कुछ हिस्से भी जबरन उखाड़ दिए गए, जिससे उसे गहरी चोटें आईं। इतना ही नहीं, उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए।घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, युवक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान हैं और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि चोरी के आरोप में युवक श्रीकांत एवँ उसके माता पिता के साथ मारपीट की घटना सामने आया है युवक के माँ के रिपोर्ट पर तीन युवकों एवँ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवक पर चोरी का केवल शक था, जिसकी कोई ठोस पुष्टि नहीं हुई थी। इसके बावजूद ग्रामीणों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए इस तरह की हिंसक घटना को अंजाम दिया। पुलिस अब इस मामले में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।3
- RMSR हॉस्टल के छात्रों ने अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं बीजापुर के भैरमगढ़ #बीजापुर #भैरमगढ़ #छत्तीसगढ़1
- बस्तर हेरिटेज मैराथन में कांकेर पुलिस का शानदार प्रदर्शन1