गांधी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान उरई,जालौन । गांधी इंटर कॉलेज के पंत हाल में सोमवार को मेधावी छात्र-छात्राओं एवं वार्षिक परीक्षाफल पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा मौजूद रहे। अपने संबोधन में विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि शिक्षा मनुष्य को अज्ञानता से मुक्ति दिलाती है और उसकी सोच व चिंतन को विकसित करती है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं शिक्षा के माध्यम से आगे चलकर विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करेंगे और राष्ट्र सेवा में योगदान देंगे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार झा ने बताया कि विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को निशुल्क पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण किसी बच्चे की शिक्षा प्रभावित न हो। वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदीप दीक्षित ने इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर विद्यालय से विदा हो रहे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने हाईस्कूल टॉपर अंशिका, राज अवस्थी और रोहित तथा इंटरमीडिएट टॉपर स्तुति व्यास, आदर्श सिंह और रेशमा को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं पूरे कॉलेज में “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” का खिताब प्राप्त करने वाली वैष्णवी वर्मा को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय की कक्षा 12 की मूक-बधिर छात्रा राधा निगम को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर विधायक द्वारा विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमृत लाल ने किया। इस अवसर पर भूपेंद्र सेंगर, अशोक सिंह, जगदीश तिवारी, पुष्पेंद्र गुर्जर, शैलेश कुमार, मेजर मनोज राजपूत, कैप्टन जितेंद्र वर्मा, रमेश राठौर, विजय श्रीवास्तव, मनीष पालीवाल, सुधीर गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, सुनील गौतम, सुशील कुमार, विकास उदैनिया, सतेंद्र त्रिपाठी और सुशील द्विवेदी सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
गांधी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान उरई,जालौन । गांधी इंटर कॉलेज के पंत हाल में सोमवार को मेधावी छात्र-छात्राओं एवं वार्षिक परीक्षाफल पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा मौजूद रहे। अपने संबोधन में विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि शिक्षा मनुष्य को अज्ञानता से मुक्ति दिलाती है और उसकी सोच व चिंतन को विकसित करती
है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं शिक्षा के माध्यम से आगे चलकर विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करेंगे और राष्ट्र सेवा में योगदान देंगे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार झा ने बताया कि विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को निशुल्क पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण किसी बच्चे की शिक्षा प्रभावित न हो। वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदीप दीक्षित ने इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर विद्यालय
से विदा हो रहे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने हाईस्कूल टॉपर अंशिका, राज अवस्थी और रोहित तथा इंटरमीडिएट टॉपर स्तुति व्यास, आदर्श सिंह और रेशमा को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं पूरे कॉलेज में “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” का खिताब प्राप्त करने वाली वैष्णवी वर्मा को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय की कक्षा 12 की मूक-बधिर छात्रा राधा निगम को
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर विधायक द्वारा विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमृत लाल ने किया। इस अवसर पर भूपेंद्र सेंगर, अशोक सिंह, जगदीश तिवारी, पुष्पेंद्र गुर्जर, शैलेश कुमार, मेजर मनोज राजपूत, कैप्टन जितेंद्र वर्मा, रमेश राठौर, विजय श्रीवास्तव, मनीष पालीवाल, सुधीर गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, सुनील गौतम, सुशील कुमार, विकास उदैनिया, सतेंद्र त्रिपाठी और सुशील द्विवेदी सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
- परिवार को सांत्वना देने और न्याय दिलाने का भरोसा देने समाजवादी पार्टी के कई नेता सिद्धार्थ नगर कदौरा पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष दीपराज जालौन के कदौरा कस्बे के सिद्धार्थ नगर में उस समय माहौल गमगीन हो गया , जब पुलिस प्रताड़ना और फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने के डर से लापता हुए युवक का शव कालपी की यमुना नदी में बरामद हुआ। मृतक लोकेंद्र (20 वर्ष) पुत्र मुकुंदी लाल ने दिनांक 7 मई 2026 को कालपी में बस से उतरने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उसने पुलिस पर प्रताड़ना, 8 लाख रुपये मांगने और लक्ष्मी देवी द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया था। वीडियो में युवक ने कहा था कि अब उसके जीने का कोई मकसद नहीं बचा है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही युवक लापता चल रहा था। काफी तलाश के बाद कालपी क्षेत्र की यमुना नदी में युवक का शव पानी में उतराता मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला और लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और न्याय दिलाने का भरोसा देने समाजवादी पार्टी के कई नेता सिद्धार्थ नगर कदौरा पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि राजू अहिरवार, सपा नेता रश्मी पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी अजहर बैग, विजय निस्वा, मुराद बख्श मंसूरी, इस्तियाक अली, अरुण कुमार गौतम, गुड्डू महेवा सहित कई नेता मौजूद रहे। नेताओं ने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए पुलिस प्रताड़ना और आरोपित लक्ष्मी देवी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की समय रहते गंभीरता से जांच क्यों नहीं की गई? अगर शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई होती, तो क्या एक युवक की जान बच सकती थी?4
- जालौन में जब खुली बैठक में नहीं हुआ आवंटन तो मामला पहुंचा एसडीएम के पास नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम जगनेवा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज खाद्यान्न वितरण की दुकान का खुली बैठक में आवंटन होना था लेकिन सचिव ने बैठक स्थगित कर दी फिर मामला उपजिलाधिकारी के पास पहुंचा देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1
- जालौन के सुढार शंभू धाम के पास सब्जी से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक और उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए, जबकि सड़क पर सब्जियां बिखर गईं। घटना के बाद कुछ देर यातायात बाधित रहा और स्थानीय लोगों ने मदद की।1
- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में पुलिस ने एक रात के सर्च ऑपरेशन के दौरान चार बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। ये मजदूर एक पशुबाड़े के अंदर बंद कमरे में पाए गए थे और उनसे मारपीट कर जबरन काम कराया जा रहा था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है जिसकी तलाश जारी है।1
- जालौन जिले के जगनेवा गांव में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 कथित बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया है। गुप्त सूचना पर छापा मारकर इन मजदूरों को एक घर से छुड़ाया गया, जहां उनसे दबाव बनाकर काम कराया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।1
- जालौन के कोंच रोड स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया है।1
- जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक ओवरलोड ट्रक को पकड़ा गया, जिससे इलाके में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगेगी।1
- जालौन पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर सद्दाम को गिरफ्तार किया है। आटा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा और उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- जालौन पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जगनेवा गांव से चार बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। देर रात छापेमारी के दौरान हरिहर दांतरे के मकान से मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और मुक्त कराए गए मजदूरों को सहायता प्रदान की जा रही है।2