Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरायरंजन प्रखंड,भगवतपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकरता वीरचंद्र सहनी !
DEEPAK KUMAR
सरायरंजन प्रखंड,भगवतपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकरता वीरचंद्र सहनी !
More news from बिहार and nearby areas
- कल शाम मनेर विधायक सह बिहार विधानसभा लोक लेखा समिति के सभापति भाई वीरेंद्र समस्तीपुर जिला अतिथि गृह पहुंचे l जहां उनका भव्य स्वागत राजद कार्यकर्ताओं ने की l आज शुक्रवार को दोपहर में अतिथि गृह के सभागार में सभापति भाई विरेंद्र ने विभिन्न विभागों से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक में लोक लेखा की समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया l बैठक के पूर्व प्रेस से बातचीत में भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है l राज्य में अराजकता की स्थिति बन चुकी है और न तो मुख्यमंत्री और न ही उपमुख्यमंत्री को इस पर कोई चिंता है l लोगों को समय पर समुचित गैस सिलेंडर तथा पेट्रोल नहीं मिल रहा है l गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l भाजपा ने नीतीश कुमार के साथ खेला कर दिया है l आने वाले दिनों में बिहार की सरकार आरएसएस तथा भाजपा के लोग दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलाएंगे l बिहार में भय, भ्रष्टाचार एवं अराजकता का आलम है l प्रतियोगिता परीक्षाओं के पेपर प्रायः लीक हो रहे है l नालंदा के शीतला मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ की स्तब्ध करने वाली घटना अत्यंत हृदयविदारक है। भगदड़ की दुखद घटनाओं को प्रशासनिक मुस्तैदी और सरकार की तत्परता एव संवेदनशीलता से टाला जा सकता है। पटना में छठ पूजा के दौरान और दशहरा में पुतला दहन के दौरान ऐसी दुखद घटनाएं हो चुकी हैं पर नीतीश सरकार और उनकी प्रशासन की दृष्टि में नागरिकों की जान की कोई कीमत नहीं है l उन्होंने कहा कि बिहार एक अनोखा और अनूठा प्रदेश है जहां दशकों से एनडीए की डबल इंजन सरकार है वहां:- देश का सबसे गरीब राज्य- बिहार देश में सबसे अधिक पलायन-बिहार देश में सबसे अधिक अपराध- बिहार देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार- बिहार देश में सबसे अधिक बेरोजगारी- बिहार देश में सबसे अधिक बहुआयामी गरीबी-बिहार देश में सबसे अधिक स्कूल ड्राप आउट- बिहार देश में सबसे कम साक्षरता दर- बिहार देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय-बिहार देश में सबसे कम किसानों की आय- बिहार देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति निवेश- बिहार देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति उपभोग- बिहार देश में सबसे कम कंप्यूटर साक्षरता- बिहार देश में सबसे कम बिजली खपत- बिहार देश में सबसे कम बुनियादी सुविधा- बिहार देश में सबसे कम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा- बिहार देश में सबसे कम औद्योगिक इकाइयां- बिहार देश में सबसे कम स्कूलों में कंप्यूटर और ICT लैब- बिहार देश में विकास के सभी सूचकांक में सबसे फिसड्डी- बिहार देश में शिक्षा-स्वास्थ्य सेवा/सुविधा में सबसे फिसड्डी- बिहार महंगी गैस खरीदने में आगे- बिहार महंगी बिजली खरीदने में आगे- बिहार महंगा पेट्रोल-डीज़ल खरीदने में आगे- बिहार दिल्ली-मुंबई से महंगी प्रॉपर्टी और जमीन- बिहार 21 वर्षों की एनडीए सरकार में बिहार विकास के सभी मानकों, मानदंड और सूचकांक में सबसे फिसड्डी है लेकिन इन शर्मनाक तथ्यों और रैंकिंग पर किसी की कभी कोई जवाबदेही नहीं, बस पलटा-पलटी, प्रशासनिक तंत्र, सरकारी खजाने से वोट खरीदी, वोट की लूट और जातिवाद के सहारे कथित सुशासनी लोग सत्ता का आनंद भोग रहे है। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, राजद दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, कार्यालय सचिव रोशन यादव, राजद किसान सेल के प्रदेश महासचिव हरेंद्र कुमार, पैक्स अध्यक्ष नागमणि, जिला राजद नेता जयशंकर राय, जिला महासचिव मोo परवेज आलम, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, जिला महासचिव मनोज कुमार राय, जिला सचिव जयलाल राय, समाजसेवी आलोक सिंह, अधिवक्ता आलोक राज आदि मौजूद थे l विधायक सह लोक लेखा समिति के सभापति भाई वीरेंद्र ने राजद प्रखंड महासचिव रंजीत कुमार रंभू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया l1
- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखिए किस तरह से अश्लीलता फैलाई जा रही है एक एक बुजुर्ग आदमी द्वारा #Bihar news #Hajipur Vaishali news #Chehra Kala Vaishali #Bihar Vaishali news1
- हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर, समस्तीपुर शहर के माड़वाड़ी बजार में, हनुमान मित्र मंडली द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया.1
- बिहार समस्तीपुर मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बघरा गांव में 7 दिवसीय श्री मद्भागवत कथा में पहले दिन ही श्रोताओं की आपार भीड़ ने किया साबित कथा वाचक श्री त्रिभुवन दास जी के मुखारबिंद से भगवत भजन का उठाया भरपूर लाभ।1
- बहेड़ा थाना क्षेत्र के अठहर गांव निवासी 50 वर्षीय मछली व्यापारी बेचन मुखिया की बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह दोनार मछली मार्केट से मछली लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान छिपालिया मुख्य सड़क पर बीएमपी-13 के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि बेचन मुखिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ा लेकिन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया मृतक अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनके पीछे तीन बेटे हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।1
- Post by Dheeraj Kumar1
- 🔴#RAINBOW-Park मुसरीघरारी, समस्तीपुर1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- बिहार समस्तीपुर मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के बघरा में श्री मद्भागवत कथा के दौरान भगवत भजन का आनंद लेते हुए श्रोता गण1