गरियाबंद में सैनिक स्कूल के लिये भूमि चिन्हित : रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव प्रेषित किरीट ठक्कर, गरियाबंद। जिले में नवीन सैनिक स्कूल के लिये भूमि चिन्हित कर ली गई है, जो एक तरह से जिला मुख्यालय के आस-पास ही होगी। इस बहुप्रतीक्षित स्कूल के लिये गरियाबंद तहसील अंतर्गत ग्राम बिन्द्रानवागढ़ में 101.18 हेक्टेयर भूमि की जानकारी प्राप्त हुई है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक एकमात्र सैनिक स्कूल अंबिकापुर में संचालित है। केंद्र सरकार की 100 नये सैनिक स्कूल खोलने की योजना है। केंद्र सरकार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप,गैर-सरकारी संगठनों (NGOs), निजी स्कूलों और राज्य सरकारों के सहयोग से 100 नये सैनिक स्कूल स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। इसी के तहत संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर के द्वारा गरियाबंद जिले में सैनिक स्कूल खोले जाने के संबंध में पत्राचार किया जा रहा था। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी ( रा) गरियाबंद द्वारा बिन्द्रानवागढ़ में 101.18 हेक्ट. भूमि की जानकारी प्रदान की गई है। कार्यालय राजस्व निरीक्षक मंडल बिन्द्रानवागढ़ तहसील गरियाबंद द्वारा कलेक्टर को प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार ग्राम बिन्द्रानवागढ़ प.ह.न.27 तहसील गरियाबंद जिला गरियाबंद में ख.न.383, 395, 399, 401, 434, 509,510 रकबा कमशः 10.23, 37.37, 7.58, 12.87, 8.73, 19.79, कुल ख.न. 07 कुल रकबा 101.18 हे.भूमि, अध्यक्ष कृषि सहकारी समिति सामूहिक भूमिस्वामी बिन्द्रानवागढ़ के नाम पर भूमिस्वामी हक में दर्ज थी। कार्यालय पंजीयन सहकारी समिति पृ.क./3 प. र/परि/2785 रायपुर दिनांक 26/03/2004 के अनुसार उप पंजीयन सहकारी संस्था छ.ग. सह.समितिया अधि.1960 की धारा 18 (1) (2) एवं म.प्र. शासन सहकारिता विभाग की अधिसूचना क्र.05/01/99 15 सी दिनांक 16 जु.1999 द्वारा वैष्ठित है, का प्रयोग करते हुये उक्त सहकारी समिति का पंजीयन निरस्त कर अस्तित्व समाप्त किया गया,तथा ना.क. 21 आ. दि. 14/01/2010 के अनुसार अध्यक्ष आदिवासी कृषि सहकारी समिति सामूहिक संस्था नवागढ़ का नाम खारिज कर शासकीय (काबिल काश्त) में दर्ज किया गया है। वर्तमान में उपरोक्त सभी ख.न. 383, 395, 399, 401, 434, 509,510 रकबा कमशः 10.23, 37.37, 7.58, 12.87, 8.73, 19.79, कुल ख.न. 07 कुल रकबा 101.18 हे. शासकीय मद में दर्ज है। लोक शिक्षण संचनालय संभाग रायपुर द्वारा हाल ही में जारी किये गये एक पत्र के अनुसार गरियाबंद में नवीन सैनिक स्कूल खोलने के संबंध में अनु. अधिकारी (रा) गरियाबंद द्वारा बिन्द्रानवागढ़ में 101.18 हेक्ट. भूमि का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, जिसे रक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली को प्रेषित किया गया है।

- सामुदायिक गोंड भवन में मनाया गया बाबा साहब का जन्म जयंती राजपुर - संविधान निर्मात बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का 135 वा जन्म जयंती नगर पंचायत राजपुर वार्ड क्रमांक छह के सामुदायिक गोंड भवन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने के साथ वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया वहीं कार्यक्रम में मंच संचालन पार्षद विशवास गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन अनिल भारती ने किया वहीं कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष सिंह सर्व नवीन सोनार समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी सर्व आदिवासी समाज के विजय खुसरो,पारस आयाम, मनीष सिंह, मुन्ना गुप्ता, मो. इकबाल, रंजीत बड़ा, सोमनाथ शर्मा, अनिल खलखो, जगदीश मराबी, आदित्य विभु जायसवाल, जोसंत केरकट्टा, खेरवारराम शांडिल्य कामेश्वर बेक ललन तिग्गा हेरमन मुर्म सहित महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे!4
- complex ka night guard Hai yah aap iska halat dekh sakte hain1
- रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के एक मामले में उड़ीसा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना तिल्दा-नेवरा में दर्ज अपराध क्रमांक 41/26, धारा 20(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत 28 जनवरी 2026 को वार्ड क्रमांक-22 सासाहोली स्थित अटल निवास में छापेमारी की गई थी। इस कार्रवाई में पुलिस ने महिला आरोपी मधु मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 73 किलोग्राम गांजा, 790 नग प्रतिबंधित टैबलेट (नाइट्रोसन), 1,87,000 रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, एक टैब और 3 बटनदार चाकू सहित कुल करीब 41.75 लाख रुपये की सामग्री जब्त की थी। मामले में आगे जांच करते हुए पुलिस ने बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई जारी रखी। तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर उड़ीसा निवासी दो आरोपियों की पहचान की गई, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रणब कुमार नाईक (उम्र 29 वर्ष, जिला कालाहांडी) और सफीकुल रहमान खान (उम्र 35 वर्ष, जिला नुवापाड़ा) शामिल हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मधु मिश्रा को गांजा और प्रतिबंधित टैबलेट की सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है।2
- कोंडागांव गायत्री शक्ति पीठ कोंडागांव में उप जोन बैठक । शांतिकुंज,हरिद्वार से केंद्रीय प्रतिनिधि केंद्रीय छत्तीसगढ़ जोनल प्रभारी आदरणीय श्री सुकदेव निर्मलकर जी के उपस्थिति में बैठक संपन्न।1
- संत रामपाल जी महाराज जी को किसानों द्वारा सम्मान1
- डॉ.बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर मुस्लिम कुरैशी समाज द्वारा खीर एवं पानी का वितरण किया गया1
- राजपुर। गर्मियों के मौसम चल रहा है ऐसे में इन दिनों अक्सर जंगलों के आग लगने की घटना सामने आती रहती है। मंगलवार को भी ऐसे ही घटना सामने आया है जिसमे राजपुर नगर से सटे सागौन के जंगल मे भीषण आग लग गया।आग इतनी भयंकर थी कि पुरा आसपास का क्षेत्र धुंए से भर गया। आग काफी क्षेत्र में फ़ैल गया जिससे दुर से ही धुंए की गुबार नजर आने लगा। वन परिक्षेत्र राजपुर के कक्ष क्रमांक 2758 सागौन जंगल भीषण आग लगने से छोटे पेड़ पौधों को भारी नुकसान हुआ है।जंगल मे आग लगने की जानकारी मिलते ही वन विभाग के सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी अशोक शुक्ला एवँ बीट प्रभारी सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुँचकर आग बुझाने में लगे रहे। राजपुर वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 2758 सागौन जंगल में दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच देखते ही देखते भयंकर आग लग गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग बुझाने के लिए वन कर्मियों का काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग विकराल रूप लेकर काफी लंबे चौड़े क्षेत्र में फैल गया। वहीँ आग बुझाने वाले संसाधनों के कमी के अभाव में वन कर्मियों ने डंडे व पेड़ के टहनियों के सहारे आग पर काबू करते नजर आए। जंगल में फैले आग की वजह से छोटे पेड़ो को काफी नुकसान हुआ है, आग की लपटों से कई छोटे पेड़ झुलस गए। मौके पर मैजूद वन विभाग के सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी अशोक शुक्ला ने बताया कि कंटीले तार के फेंसिंग होने के बाद भी जंगल में शरारती तत्व घुसकर मौज मस्ती करते हैं और इन्ही लोगो के द्वारा जंगल में आग लगाने का काम करते हैं। संसाधनों का आभाव :- वन विभाग जंगलों में वनों की रक्षा के लिए लाखों रुपए खर्च करते हैं परंतु आग से बचाव के लिए राजपुर वन परिक्षेत्र में पर्याप्त संसाधनों का आज भी आभाव है।आज की घटना में भी वन कर्मियों के पास आग बुझाने के लिए संसाधनों का आभाव देखा गया। जंगल मे आग लगने के बाद वन कर्मियों ने डंडे व पेड़ो के टहनियों के सहारे आग बुझाते नजर आए। करीब तीन घंटे के बाद आग बुझाने वाला मशीन ब्लोवर लाया गया जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि राजपुर वन परिक्षेत्र में आग बुझाने के लिए मात्र दो ब्लोवर है।4
- तिल्दा-नेवरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल तिल्दा नेवरा की छात्राओं ने स्थानीय पुलिस थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और भविष्य में देश सेवा के लिए प्रेरणा प्राप्त की। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों जैसे काउंटर, मालखाना, बंदी गृह, लॉकअप, कंप्यूटर रूम और थाना प्रभारी कक्ष का अवलोकन किया। साथ ही हथियारों, वायरलेस सिस्टम, पुलिस सुरक्षा कवच तथा एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। इस अवसर पर थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने छात्राओं को पुलिस के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक करते हुए छात्राओं को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने अनैतिक व्यापार अधिनियम, महिला डेस्क, परिवार परामर्श केंद्र, ऊर्जा डेस्क और निर्भया पेट्रोलिंग जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी। साथ ही POCSO Act के तहत नाबालिगों के खिलाफ अपराधों—जैसे घूरना या लगातार पीछा करना—को भी संज्ञेय अपराध बताया और इसकी शिकायत थाने में करने की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया और उन्हें कानून, महिला अधिकारों व ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। छात्राओं को यह भी बताया गया कि किसी प्रकार की प्रताड़ना होने पर वे निर्भीक होकर स्कूल के सूचना बॉक्स में शिकायत दर्ज कर सकती हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इस तरह के भ्रमण से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनमें नई चीजें सीखने की जागरूकता पैदा होती है। इस दौरान स्कूल के शिक्षक तोरण चक्रधारी, वेद प्रकाश साहू सहित स्टाफ भी उपस्थित रहा और पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।5
- 14 अप्रैल भीम जयंती के अवसर पर दुर्ग शहर मे विशाल रैली निकाली गई जिसमें भारी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति देखीं गई।1