संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी तकनीकी कारणों से टला रिफाइनरी लोकार्पण, जल्द शुरू होगी रिफाइनरी बालोतरा, 21 अप्रैल। राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में रिफाइनरी से जुड़ी अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से होना था, जिसे तकनीकी कारणों के चलते टालना पड़ा। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि दोपहर करीब 1:55 बजे रिफाइनरी परिसर में लीकेज की समस्या सामने आई थी। घटना की जानकारी मिलते ही तकनीकी अधिकारियों और एचपीसीएल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर, लगभग 2:45 बजे तक स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। अधिकारियों की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया से एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा स्वयं आज रिफाइनरी पहुंचे और अंदर जाकर तकनीकी व्यवस्थाओं व बाहरी सुरक्षा इंतजामों का गहन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कंट्रोल रूम में तैनात अग्निशमन अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद कर उनकी कार्यक्षमता की सराहना की। साथ ही, आपात स्थिति में मुस्तैदी से काम करने वाली महिला अधिकारियों के साहस और समर्पण की भी विशेष प्रशंसा की। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि रिफाइनरी एक विस्तृत क्षेत्र में फैली हुई है और लीकेज से हुआ नुकसान केवल एक सीमित हिस्से तक ही सीमित रहा। उन्होंने कहा कि लीकेज के वास्तविक कारणों की गहन जांच के लिए अन्य रिफाइनरियों से विशेषज्ञों और बड़ी तकनीकी टीमों को बुलाया जा रहा है, ताकि समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही रिफाइनरी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कमर्शियल उत्पादन शुरू कर देगी। साथ ही प्रशासन और तकनीकी टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह रिफाइनरी क्षेत्र के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। -0-

- पचपदरा रिफाइनरी में आग पर बढ़ा सियासी घमासान राजस्थान के बाड़मेर स्थित पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग ने प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया है। इस घटना ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले हुई इस घटना पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि पहले ही राजनीतिक कारणों से देरी झेल चुके इस प्रोजेक्ट में अब सुरक्षा चूक चिंता का विषय है। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Govind Singh Dotasra ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भविष्य में सुरक्षा मानकों को और कड़ा करने की मांग की है। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष Tika Ram Jully ने भी सरकार को घेरते हुए सवाल किया कि आखिर रिफाइनरी के भीतर क्या हो रहा है। विपक्ष का आरोप है कि लगातार देरी और लापरवाही के कारण प्रदेश को राजस्व और रोजगार के मोर्चे पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। फिलहाल आग पर काबू पाने और नुकसान का आकलन करने का काम जारी है, लेकिन इस घटना ने सियासी हलकों में हलचल जरूर बढ़ा दी है।1
- पचपदरा : रिफाइनरी CGU प्लांट में भीषण आग उद्घाटन से एक दिन पहले मची अफरा-तफरी, सोमवार को अचानक आग लगने से पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आया और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, घटना के चलते प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर चिंता बढ़ गई है, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी किए जाने की संभावना है1
- Post by Pukhraj soni1
- बालोतरा पचपदरा में कल होने वाले उद्घाटन से एक दिन पहले हुआ आगजनी का हादसा जिससे प्रधानमंत्री का हुआ दौरा रद्द जांच शुरू1
- लोकार्पण से करीब 20 घंटे पहले (20 अप्रैल) बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरान स्थगित हो गया था। वह आज (मंगलवार) को रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। अब सुरक्षा एजेंसियां और तकनीकी टीमें हादसे के कारणों की जांच करने मौके पर पहुंची हैं। उधर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दोपहर करीब 12:35 बजे स्थिति का जायजा लेने पहुंचेंगे।1
- "* Buro chief kayum khan * ________________________ 🚆🚆 उतर पश्चिम रेल्वे दारा भगत की कोठी चेन्नई एक्सप्रेस रेलगाड़ी संख्या (20625/20626) का माताजी धाम *"मोदरान"* रेल्वे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाने के उपलक्ष में पहली बार स्टेशन पर ठहराव होने पर स्वागत कार्यक्रम *माननीय सांसद श्री लुंबा रामजी चौधरी व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रखा गया है,* जिसमें आप सभी क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित*नोट-* बाद कार्यक्रम आमजन के लिए जन सुनवाई की जाएगी। अतः सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारीगण एसडीओ, तहसीलदार, एवं PWD, PHED, ELECTRIC, POLICE व अन्य विभागों के अधिकारीगण समय पर यथास्थान पर उपस्थित रहेंगे, ताकि आमजन की परिवेदनाओं का मौके पर समाधान किया3
- प्रेस नोट दादी रतन मोहिनी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर “एक हैं हम” कार्यक्रम आयोजित जालौर। ब्रह्मा कुमारीज द्वारा दादी रतन मोहिनी जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर “एक हैं हम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की संचालिका बीके रंजू ने अपने संबोधन में कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि देने का अर्थ है उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना। उन्होंने प्रेरित किया कि हम अपने संकल्पों को कम समय में सफल बनाएं। जब आत्मा अपने सत्य स्वरूप का अनुभव करती है, तब वह गुणों और शक्तियों से भरपूर हो जाती है। उन्होंने वाणी में नम्रता, मधुरता तथा सभी के प्रति शुभ भावना रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर “एक हैं हम” अभियान के अंतर्गत पारिवारिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय एकता के लिए संकल्प दिलाया गया। साथ ही भारत को आध्यात्मिक विश्व नेतृत्व की ओर अग्रसर करने हेतु युवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों से संकल्प पत्र भरवाकर उनके हस्ताक्षर भी करवाए गए। मुख्य अतिथि श्रीमान अमर वर्मा, जिलाधीश पारिवारिक न्यायालय जालौर ने ब्रह्माकुमारीज के नवदशकोत्सव निमित आयोजित एक हैं हम.... राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के अंतर्गत युवा प्रभाग द्वारा चलाया जा रहा प्रोजेक्ट *उठो जगत के वास्ते* प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए कहा कि *_युवा संकल्प अभियान* युवाओं को सही दिशा देगा, जिससे भारत को पुनः विश्व नेतृत्व की एवं राष्ट्रीय एकता निर्माण में सार्थक योगदान कर सकेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान पी.एन. भट्ट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जालौर नागरिक सहकारी बैंक ने कहा कि जीवन में चार बातों पर दृढ़ निश्चय होना चाहिए—अपने आप पर, परमात्मा पर, विश्व नाटक (ड्रामा) पर और परिवार पर। यही निश्चय सफलता और विजय का आधार है। कार्यक्रम का मंच संचालन बी.एल. सुथार (सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता, जलदाय विभाग) ने किया। कार्यक्रम में बीके शिल्पा, बीके संतोषी, बीके शिवानी, बीके ज्योति, उम्मेदसिंह , बीके कांति भाई, बीके बालाराम, डॉ. जसवीर, बीके विकास, बी के ललित ,बी के ओमप्रकाश, आशा माता , गुड़िया, सुनीता, रेखा, उर्मिला, लता एवं ट्विंकल कुमारी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।1
- Post by Pukhraj soni1