logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खूब धूमधाम से मना भाई - बहन के पवित्र प्रेम राखी का त्यौहार नवापारा राजिम, इस बार भाई बहन के पवित्र प्रेम का त्यौहार रक्षा बन्धन बड़ी धूमधाम से मनाया गया, राखी बांधने के लिए इस बार न तो भद्रा देखने की जरूरत थी और न ग्रहण का झंझट, भद्रा तो परसों गुरुवार को ही खत्म हो गई थी और आंशिक चन्द्र ग्रहण हमारे देश में ना होकर पश्चिमी देशों के भू भाग पर पड़ रहा था, इसलिए बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर सूर्योदय की किरण निकलने के बाद से ही राखी बांधना शुरू कर दिया था, बाजारों की रौनक भी देखते ही बन रही थी, मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली, बहनें आज भी राखी खरीदते हुए दिखी, अपनी बहनों के लिए वस्त्र उपहार देने के लिए परिवार बाजारों की ओर दौड़ पड़े थे, इस रौनक को देखकर सभी व्यापारियों के चेहरे खिल उठे थे,सब आपस में बात कर रहे थे कि अब बाजार उठ गया है और भादौ तीजा तक अच्छी बिक्री हो जाएगी, पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने बताया कि इन दिनों यह एक अच्छी बात देखने को मिल रही है कि जेन जी सहित सभी उम्र के लोगों के मन में सनातन के प्रति रुझान बढ़ रहा है, सभी लोग अपने धार्मिक त्यौहार धूमधाम से मनाने लगे है.सोशल मीडिया की भी उसमें बड़ी भूमिका है, राखी बंधवाते हुए लोग अपने फोटोस पोस्ट करते हैं, कोई रील बनाकर उसे वायरल करने में लगा है, इसलिए अब हमारे सभी त्योहारों की पारंपरिक रौनक लौट आई है और यह जोरशोर से बढ़ भी रही है, यह एक शुभ संकेत है कि लोग अपने परिवार का महत्व समझ रहे हैं, हमारा देश वैसे भी उत्सव प्रधान देश है, यहां प्रत्येक दिन किसी न किसी समाज में कोई सामाजिक धार्मिक उत्सव होते ही रहता है, मंदिरों में भी राखी पर भारी भीड़ देखने को मिली, कोई हनुमान जी को भाई बनाकर राखी बांध रहा था, तो कोई महादेव को, इस बार यह त्यौहार विशेष रूप से उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया

2 hrs ago
user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago
2af35c7d-3cb0-42ca-9991-a6420b2e3216

खूब धूमधाम से मना भाई - बहन के पवित्र प्रेम राखी का त्यौहार नवापारा राजिम, इस बार भाई बहन के पवित्र प्रेम का त्यौहार रक्षा बन्धन बड़ी धूमधाम से मनाया गया, राखी बांधने के लिए इस बार न तो भद्रा देखने की जरूरत थी और न ग्रहण का झंझट, भद्रा तो परसों गुरुवार को ही खत्म हो गई थी और आंशिक चन्द्र ग्रहण हमारे देश में ना होकर पश्चिमी देशों के भू भाग पर पड़ रहा था, इसलिए बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर सूर्योदय की किरण निकलने के बाद से ही राखी बांधना शुरू कर दिया था, बाजारों की रौनक भी देखते ही बन रही थी, मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली, बहनें आज भी राखी खरीदते हुए दिखी, अपनी बहनों के लिए वस्त्र उपहार देने के लिए परिवार बाजारों की ओर दौड़ पड़े थे, इस रौनक को देखकर सभी व्यापारियों के चेहरे खिल उठे थे,सब आपस में बात कर रहे थे कि अब बाजार उठ गया है और भादौ तीजा तक अच्छी

3e3dfff5-023c-4c99-a384-6479b8106a8f

बिक्री हो जाएगी, पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने बताया कि इन दिनों यह एक अच्छी बात देखने को मिल रही है कि जेन जी सहित सभी उम्र के लोगों के मन में सनातन के प्रति रुझान बढ़ रहा है, सभी लोग अपने धार्मिक त्यौहार धूमधाम से मनाने लगे है.सोशल मीडिया की भी उसमें बड़ी भूमिका है, राखी बंधवाते हुए लोग अपने फोटोस पोस्ट करते हैं, कोई रील बनाकर उसे वायरल करने में लगा है, इसलिए अब हमारे सभी त्योहारों की पारंपरिक रौनक लौट आई है और यह जोरशोर से बढ़ भी रही है, यह एक शुभ संकेत है कि लोग अपने परिवार का महत्व समझ रहे हैं, हमारा देश वैसे भी उत्सव प्रधान देश है, यहां प्रत्येक दिन किसी न किसी समाज में कोई सामाजिक धार्मिक उत्सव होते ही रहता है, मंदिरों में भी राखी पर भारी भीड़ देखने को मिली, कोई हनुमान जी को भाई बनाकर राखी बांध रहा था, तो कोई महादेव को, इस बार यह त्यौहार विशेष रूप से उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • (मिड-डे मील) को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है ....... छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिलेके लखोली स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में अगस्त 2026 में मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहाँ एक शिक्षिका पर बच्चों के भोजन में कथित तौर पर छिपकली डालने का गंभीर आरोप लगा है।
    1
    (मिड-डे मील) को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है .......
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिलेके लखोली स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में अगस्त 2026 में मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहाँ एक शिक्षिका पर बच्चों के भोजन में कथित तौर पर छिपकली डालने का गंभीर आरोप लगा है।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    43 min ago
  • रक्षा बंधन के अवसर पर रायपुर सेंट्रल जेल में अद्भुत नजारा , जेल में बंद भाइयो को राखी बांधने पहुंची.........
    1
    रक्षा बंधन के अवसर पर  रायपुर सेंट्रल जेल में अद्भुत नजारा , जेल में बंद भाइयो को राखी बांधने पहुंची.........
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Raipur, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • दिव्यांगजनों के बीच सीआरपीएफ जवानों ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र ग्राम नवागांव बुडेनी स्थित आनंद धाम में संकल्प सेवा संस्थान हो रही है संचालित नवागांव (बुडेनी)। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सीआरपीएफ के जवानों ने नवागांव स्थित संकल्प सेवा संस्थान में दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का पर्व मनाया। इस अवसर पर संस्थान से जुड़ी बहनों ने सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षित सेवा की कामना की। कार्यक्रम में डॉ. विनोद कुमार टंडन, कमांडेंट इन-चार्ज, 211वीं वाहिनी सीआरपीएफ, श्री प्रज्ञेष कुमार अटल, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री इकबाल अहमद, डिप्टी कमांडेंट सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। राखी बंधवाने के बाद जवानों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और आत्मीयता व्यक्त की। देश की सुरक्षा में समर्पित जवानों और दिव्यांगजनों के बीच मनाया गया यह रक्षाबंधन समारोह भावुक एवं यादगार रहा। इस अवसर पर जवानों ने कहा कि देश की रक्षा करना उनका कर्तव्य है, लेकिन समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़कर उनके सुख-दुख में सहभागी बनना भी सेवा भावना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। संकल्प सेवा संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम ने सेवा, सम्मान, भाईचारे और सामाजिक सरोकार का प्रेरक संदेश दिया। रक्षाबंधन के इस आयोजन ने जवानों और संस्थान से जुड़े लोगों के बीच अपनत्व तथा भाई-बहन के रिश्ते की भावना को और मजबूत किया। समारोह ने यह संदेश भी दिया कि सच्चा रक्षाबंधन केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सम्मान, सहयोग और सुरक्षा के संकल्प का नाम है।
    1
    दिव्यांगजनों के बीच सीआरपीएफ जवानों ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र
ग्राम नवागांव बुडेनी स्थित आनंद धाम में संकल्प सेवा संस्थान हो रही है संचालित
नवागांव (बुडेनी)। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सीआरपीएफ के जवानों ने नवागांव स्थित संकल्प सेवा संस्थान में दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का पर्व मनाया। इस अवसर पर संस्थान से जुड़ी बहनों ने सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षित सेवा की कामना की।
कार्यक्रम में डॉ. विनोद कुमार टंडन, कमांडेंट इन-चार्ज, 211वीं वाहिनी सीआरपीएफ, श्री प्रज्ञेष कुमार अटल, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री इकबाल अहमद, डिप्टी कमांडेंट सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
राखी बंधवाने के बाद जवानों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और आत्मीयता व्यक्त की। देश की सुरक्षा में समर्पित जवानों और दिव्यांगजनों के बीच मनाया गया यह रक्षाबंधन समारोह भावुक एवं यादगार रहा।
इस अवसर पर जवानों ने कहा कि देश की रक्षा करना उनका कर्तव्य है, लेकिन समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़कर उनके सुख-दुख में सहभागी बनना भी सेवा भावना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। संकल्प सेवा संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम ने सेवा, सम्मान, भाईचारे और सामाजिक सरोकार का प्रेरक संदेश दिया।
रक्षाबंधन के इस आयोजन ने जवानों और संस्थान से जुड़े लोगों के बीच अपनत्व तथा भाई-बहन के रिश्ते की भावना को और मजबूत किया। समारोह ने यह संदेश भी दिया कि सच्चा रक्षाबंधन केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सम्मान, सहयोग और सुरक्षा के संकल्प का नाम है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • गरियाबन्द : - आज बारुका चिंगरा पगार में घुमने के लिए जाना हुआ, अगर आप भी अगर कही चिंगरा पगार घुमने जाने का प्लान बना रहे हो तो इस बात का ध्यान रखे की, झरने के ऊपर वाले हिस्से में ना जाए क्योंकि ये पहाड़ लगातार पानी के तेज बहाव से फ़िसलन हो गया है और काई जम गया है, इसके ऊपर चलने से आपका जान भी जा सकता है, क्योंकि जब आप ऊपर चलने का कोशिश करेंगे तो फ़िसल कर निचे गिरेन्गे जिससे आपका मौत भीहो सकता है, इसलिए यहाँ घुमने के लिए जाए तो सवधान रहे शतर्क रहे और नियम कानून का पालन करें !
    1
    गरियाबन्द : - आज बारुका चिंगरा पगार में घुमने के लिए जाना हुआ, अगर आप भी अगर कही  चिंगरा पगार घुमने जाने का प्लान बना रहे हो तो इस बात का ध्यान रखे की, झरने के ऊपर वाले हिस्से में ना जाए क्योंकि ये पहाड़ लगातार पानी के तेज बहाव से फ़िसलन हो गया है और काई जम गया है, इसके ऊपर चलने से आपका जान भी जा सकता है, क्योंकि जब आप ऊपर चलने का कोशिश करेंगे तो फ़िसल कर निचे गिरेन्गे जिससे आपका मौत भीहो सकता है, इसलिए यहाँ घुमने के लिए जाए तो सवधान रहे शतर्क रहे और नियम कानून का पालन करें !
    user_टोमेन्द्र पाण्डेय  छात्र सदस्य
    टोमेन्द्र पाण्डेय छात्र सदस्य
    Student union Raipur, Chhattisgarh•
    8 hrs ago
  • पेण्ड्रावन धरने के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव: आत्मानंद स्कूल पहुंचे, छात्रों से की बात - टिन शेड और वाटर कूलर की घोषणा" "पेण्ड्रावन धरने के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव: आत्मानंद स्कूल पहुंचे, छात्रों से की बात - टिन शेड और वाटर कूलर की घोषणा" *धमधा- बीते दिनों दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद स्कूल पेण्ड्रावन में छात्रों के 12 घंटे तक चले धरना प्रदर्शन का असर अब दिखने लगा है। छात्रों द्वारा खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर तीन सूत्रीय मांगों - प्राचार्य को हटाना, ओपन स्कूल का सेंटर और शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद आज *शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव* खुद स्कूल पहुंचे। मंत्री गजेंद्र यादव ने आज पेण्ड्रावन स्कूल का औचक निरीक्षण किया और धरने पर बैठे रहे बच्चों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बच्चों की समस्याएं सुनी और उनकी पढ़ाई में आ रही दिक्कतों को जाना। *मंत्री ने मौके पर दिए बड़े निर्देश बारिश व भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल परिसर में तत्काल *टिन शेड* लगाने और शुद्ध पेयजल के लिए *वाटर कूलर* लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए शिक्षकों को सख्त निर्देश उपस्थित सभी शिक्षकों को गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा देने और नियमित कक्षाएं लेने के निर्देश दिए। कहा - "बच्चों की पढ़ाई से कोई समझौता नहीं होगा।" शिक्षा मंत्री के स्कूल पहुंचने से छात्रों में खुशी का माहौल है। 12 घंटे तक सड़क पर बैठकर आंदोलन करने वाले बच्चों ने कहा कि मंत्री जी ने हमारी बात सुनी, अब हमें उम्मीद है कि व्यवस्था सुधरेगी। इस दौरान धमधा के प्रशासनिक अधिकारी, BEO और स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहे।
    3
    पेण्ड्रावन धरने के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव: आत्मानंद स्कूल पहुंचे, छात्रों से की बात - टिन शेड और वाटर कूलर की घोषणा"
"पेण्ड्रावन धरने के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव: आत्मानंद स्कूल पहुंचे, छात्रों से की बात - टिन शेड और वाटर कूलर की घोषणा"
*धमधा-  बीते दिनों दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद स्कूल पेण्ड्रावन में छात्रों के 12 घंटे तक चले धरना प्रदर्शन का असर अब दिखने लगा है। छात्रों द्वारा खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर तीन सूत्रीय मांगों - प्राचार्य को हटाना, ओपन स्कूल का सेंटर और शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद आज *शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव* खुद स्कूल पहुंचे।
मंत्री गजेंद्र यादव ने आज पेण्ड्रावन स्कूल का औचक निरीक्षण किया और धरने पर बैठे रहे बच्चों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बच्चों की समस्याएं सुनी और उनकी पढ़ाई में आ रही दिक्कतों को जाना।
*मंत्री ने मौके पर दिए बड़े निर्देश
बारिश व भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल परिसर में तत्काल *टिन शेड* लगाने और शुद्ध पेयजल के लिए *वाटर कूलर* लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए 
शिक्षकों को सख्त निर्देश उपस्थित सभी शिक्षकों को गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा देने और नियमित कक्षाएं लेने के निर्देश दिए। कहा - "बच्चों की पढ़ाई से कोई समझौता नहीं होगा।"
शिक्षा मंत्री के स्कूल पहुंचने से छात्रों में खुशी का माहौल है। 12 घंटे तक सड़क पर बैठकर आंदोलन करने वाले बच्चों ने कहा कि मंत्री जी ने हमारी बात सुनी, अब हमें उम्मीद है कि व्यवस्था सुधरेगी।
इस दौरान धमधा के प्रशासनिक अधिकारी, BEO और स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहे।
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा/रायपुर। ऑपरेशन “निश्चय” के तहत थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने NDPS एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 182/2026, धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, 2 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जागेश्वर पारधी निवासी ग्राम जलसों को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई, बरामद किया गया था। विवेचना के दौरान जागेश्वर पारधी ने पूछताछ में बताया कि गांजा के क्रय-विक्रय और परिवहन में उसका जीजा पन्नालाल पारधी भी शामिल था। इसके बाद पुलिस ने पन्नालाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था। 27 अगस्त 2026 को पुलिस को विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी पन्नालाल पारधी ग्राम जलसों आया हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साले जागेश्वर पारधी के साथ मिलकर गांजा का अवैध विक्रय एवं परिवहन करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी: पन्नालाल पारधी, पिता बारेलाल पारधी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जलसों, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर। पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार


तिल्दा-नेवरा/रायपुर। ऑपरेशन “निश्चय” के तहत थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने NDPS एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 182/2026, धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 2 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जागेश्वर पारधी निवासी ग्राम जलसों को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई, बरामद किया गया था।
विवेचना के दौरान जागेश्वर पारधी ने पूछताछ में बताया कि गांजा के क्रय-विक्रय और परिवहन में उसका जीजा पन्नालाल पारधी भी शामिल था। इसके बाद पुलिस ने पन्नालाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था।
27 अगस्त 2026 को पुलिस को विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी पन्नालाल पारधी ग्राम जलसों आया हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साले जागेश्वर पारधी के साथ मिलकर गांजा का अवैध विक्रय एवं परिवहन करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
पन्नालाल पारधी, पिता बारेलाल पारधी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जलसों, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर।
पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • धमतरी में उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई, नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों पर 15 दिवस के लिए विक्रय प्रतिबंध धमतरी। जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी निर्धारित दरों एवं नियमानुसार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विक्रय केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विकासखण्ड नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों के विरुद्ध विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है। बेलरगांव क्षेत्र में 266 रुपये की यूरिया खाद 500 से 800 रुपये में विक्रय किए जाने संबंधी समाचार दैनिक भास्कर में प्रकाशित होने के बाद कृषि विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। अनुज्ञा अधिकारी सह उप संचालक कृषि, जिला धमतरी द्वारा संबंधित विक्रय केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा प्रकरण की जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी कृषि को जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। निर्देशानुसार जांच अधिकारी द्वारा 27 अगस्त 2026 को प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में संबंधित विक्रय केन्द्र मेसर्स के.के. कृषि केन्द्र, घुरावड़ एवं मेसर्स माधुरी बीज भण्डार में विक्रय संबंधी विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने की पुष्टि की गई। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए दोनों विक्रय केन्द्रों के विरुद्ध उर्वरक (गुण नियंत्रण) आदेश, 1985 के खण्ड 8(4) एवं 35(1)(बी) के तहत आगामी 15 दिवस के लिए उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है तथा संबंधितों से अनियमितताओं के संबंध में जवाब भी मांगा गया है। इसी प्रकार जिले में कीटनाशी विक्रय केन्द्रों के निरीक्षण के लिए कृषि विभाग की टीमों द्वारा लगातार जांच एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। विकासखण्ड नगरी के छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित फर्मों को नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मेसर्स महेन्द्र कृषि केन्द्र, नगरी, मेसर्स देवांगन ट्रेडर्स, नगरी, मेसर्स महामाया ट्रेडर्स, नगरी, मेसर्स बालाजी राघव कृषि केन्द्र, सांकरा, मेसर्स एस.एस. कृषि केन्द्र, सांकरा तथा मेसर्स रघुपति कृषि केन्द्र, सांकरा के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम, 1968 के प्रावधानों के तहत आगामी 15 दिवस के लिए कीटनाशी विक्रय पर प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है। कृषि विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले के सभी उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेताओं की दुकानों का नियमित निरीक्षण उर्वरक एवं कीटनाशी निरीक्षकों द्वारा किया जा रहा है। विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी का ही विक्रय करें तथा किसानों को उत्पाद के सुरक्षित, संतुलित एवं निर्धारित मात्रा में उपयोग की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलना, बिना बिल विक्रय करना, अवैध भंडारण, कालाबाजारी अथवा अमानक उत्पादों का विक्रय जैसी किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग ने किसानों से भी अपील की है कि वे उर्वरक एवं कीटनाशी की खरीदी करते समय पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें, उत्पाद की पैकिंग, बैच नंबर, निर्माण एवं वैधता तिथि तथा निर्धारित मूल्य की जांच करें। किसी विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत लेने, बिना बिल सामग्री देने अथवा अमानक उत्पाद विक्रय किए जाने की स्थिति में तत्काल कृषि विभाग को सूचना दें। कृषि विभाग ने कहा है कि किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। अनियमितता के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण सहित नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    धमतरी में उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई, नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों पर 15 दिवस के लिए विक्रय प्रतिबंध
धमतरी। जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी निर्धारित दरों एवं नियमानुसार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विक्रय केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विकासखण्ड नगरी के दो उर्वरक एवं छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों के विरुद्ध विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है।
बेलरगांव क्षेत्र में 266 रुपये की यूरिया खाद 500 से 800 रुपये में विक्रय किए जाने संबंधी समाचार दैनिक भास्कर में प्रकाशित होने के बाद कृषि विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। अनुज्ञा अधिकारी सह उप संचालक कृषि, जिला धमतरी द्वारा संबंधित विक्रय केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा प्रकरण की जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी कृषि को जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
निर्देशानुसार जांच अधिकारी द्वारा 27 अगस्त 2026 को प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में संबंधित विक्रय केन्द्र मेसर्स के.के. कृषि केन्द्र, घुरावड़ एवं मेसर्स माधुरी बीज भण्डार में विक्रय संबंधी विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने की पुष्टि की गई। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए दोनों विक्रय केन्द्रों के विरुद्ध उर्वरक (गुण नियंत्रण) आदेश, 1985 के खण्ड 8(4) एवं 35(1)(बी) के तहत आगामी 15 दिवस के लिए उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है तथा संबंधितों से अनियमितताओं के संबंध में जवाब भी मांगा गया है। इसी प्रकार जिले में कीटनाशी विक्रय केन्द्रों के निरीक्षण के लिए कृषि विभाग की टीमों द्वारा लगातार जांच एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। विकासखण्ड नगरी के छह कीटनाशी विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित फर्मों को नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मेसर्स महेन्द्र कृषि केन्द्र, नगरी, मेसर्स देवांगन ट्रेडर्स, नगरी, मेसर्स महामाया ट्रेडर्स, नगरी, मेसर्स बालाजी राघव कृषि केन्द्र, सांकरा, मेसर्स एस.एस. कृषि केन्द्र, सांकरा तथा मेसर्स रघुपति कृषि केन्द्र, सांकरा के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम, 1968 के प्रावधानों के तहत आगामी 15 दिवस के लिए कीटनाशी विक्रय पर प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है।
कृषि विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले के सभी उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेताओं की दुकानों का नियमित निरीक्षण उर्वरक एवं कीटनाशी निरीक्षकों द्वारा किया जा रहा है। विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कीटनाशी का ही विक्रय करें तथा किसानों को उत्पाद के सुरक्षित, संतुलित एवं निर्धारित मात्रा में उपयोग की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलना, बिना बिल विक्रय करना, अवैध भंडारण, कालाबाजारी अथवा अमानक उत्पादों का विक्रय जैसी किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग ने किसानों से भी अपील की है कि वे उर्वरक एवं कीटनाशी की खरीदी करते समय पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें, उत्पाद की पैकिंग, बैच नंबर, निर्माण एवं वैधता तिथि तथा निर्धारित मूल्य की जांच करें। किसी विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत लेने, बिना बिल सामग्री देने अथवा अमानक उत्पाद विक्रय किए जाने की स्थिति में तत्काल कृषि विभाग को सूचना दें। कृषि विभाग ने कहा है कि किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। अनियमितता के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण सहित नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड से एक वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है, CG News | छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड से एक वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिसमें छात्र स्कूल की छत पर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा है कि छात्र पिछले 8 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, इस दावे और प्रदर्शन की वजह की अभी स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सवाल है—आखिर छात्र स्कूल की छत पर बैठकर प्रदर्शन करने को मजबूर क्यों हुए? क्या मामला शिक्षक की कमी, स्कूल भवन की समस्या या किसी अन्य मांग से जुड़ा है? मामले की वास्तविक स्थिति प्रशासन की पुष्टि के बाद ही स्पष्ट होगी।
    1
    छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड से एक वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है,
CG News | छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड से एक वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिसमें छात्र स्कूल की छत पर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दावा है कि छात्र पिछले 8 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, इस दावे और प्रदर्शन की वजह की अभी स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सवाल है—आखिर छात्र स्कूल की छत पर बैठकर प्रदर्शन करने को मजबूर क्यों हुए?
क्या मामला शिक्षक की कमी, स्कूल भवन की समस्या या किसी अन्य मांग से जुड़ा है?
मामले की वास्तविक स्थिति प्रशासन की पुष्टि के बाद ही स्पष्ट होगी।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    45 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.