की कलश वंदन यात्रा तीसरे दिन महोनीदेई माता मंदिर पहुंची, संत रविदास की 650वीं जयंती पर हुआ समापन समरसता का संदेश देकर सामाजिक भेदभाव मिटाने का आह्वान भाजपा, देवरिया। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कलश वंदन यात्रा मंगलवार को तीसरे दिन देवरिया विधानसभा क्षेत्र के अगस्तपार, रानीघाट, सुरौली और बहोरवा होते हुए महोनीदेई स्थित माता मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धापूर्वक यात्रा का समापन किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त कुप्रथाओं, छुआछूत और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता अभियान के तहत 20 फरवरी 2027 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, ताकि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। पूर्व मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पांडेय ने कहा कि संत रविदास का संदेश आज भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि यदि मन पवित्र और नियत साफ हो तो ईश्वर स्वयं हृदय में निवास करते हैं। संत रविदास ने शोषित एवं कमजोर वर्ग को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजन यादव ने बताया कि संत रविदास के सम्मान में आयोजित कलश वंदन यात्रा के दौरान देवरिया देहात के पांच प्रमुख मंदिरों की पवित्र मिट्टी कलश में एकत्र की गई। उन्होंने यात्रा के सफल समापन पर सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विजेंद्र चौहान, नवीन तिवारी, संजय प्रजापति, गोविंद कुशवाहा, अभय कुशवाहा, अमरजीत गुप्ता, अजय पांडेय, कृष्ण मुरारी यादव, श्रवण सोनकर, संदीप, मनोरम गौतम, रुद्रप्रताप सिंह, सुशील यादव, भरत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
की कलश वंदन यात्रा तीसरे दिन महोनीदेई माता मंदिर पहुंची, संत रविदास की 650वीं जयंती पर हुआ समापन समरसता का संदेश देकर सामाजिक भेदभाव मिटाने का आह्वान भाजपा, देवरिया। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कलश वंदन यात्रा मंगलवार को तीसरे दिन देवरिया विधानसभा क्षेत्र के अगस्तपार, रानीघाट, सुरौली और बहोरवा होते हुए महोनीदेई स्थित माता मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धापूर्वक यात्रा का समापन किया गया। समापन
समारोह को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त कुप्रथाओं, छुआछूत और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता अभियान के तहत 20 फरवरी 2027 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, ताकि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा
सके। पूर्व मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पांडेय ने कहा कि संत रविदास का संदेश आज भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि यदि मन पवित्र और नियत साफ हो तो ईश्वर स्वयं हृदय में निवास करते हैं। संत रविदास ने शोषित एवं कमजोर वर्ग को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजन यादव ने बताया कि संत रविदास के सम्मान में आयोजित कलश वंदन यात्रा के दौरान
देवरिया देहात के पांच प्रमुख मंदिरों की पवित्र मिट्टी कलश में एकत्र की गई। उन्होंने यात्रा के सफल समापन पर सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विजेंद्र चौहान, नवीन तिवारी, संजय प्रजापति, गोविंद कुशवाहा, अभय कुशवाहा, अमरजीत गुप्ता, अजय पांडेय, कृष्ण मुरारी यादव, श्रवण सोनकर, संदीप, मनोरम गौतम, रुद्रप्रताप सिंह, सुशील यादव, भरत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- कुशीनगर ड्रग वेयरहाउस में करोड़ों की व्यवस्था पर सवाल, दवाएं समय पर मरीजों तक क्यों नहीं पहुंच रहीं?1
- झारखंड के रांची में छात्रों का धरना प्रदर्शन और अनशन, हेमंत सोरेन की बढ़ी टेंशन,पेपर धांधली पर..आंदोलन...। झारखंड के रांची में छात्रों का धरना प्रदर्शन और अनशन, हेमंत सोरेन की बढ़ी टेंशन,पेपर धांधली पर..आंदोलन...।1
- Gorakhpur University Convocation 2026: होर्डिंग में मंत्री का नाम गलत! DDU University की बड़ी चूक पर उठे सवाल1
- कसया प्रकरण में कुशीनगर SP केशव कुमार का बयान - दोनों सिपाहियों को निलंबित कर इनके विरुद्ध मुक़दमा पंजीकृत कराया गया है। कसया प्रकरण में कुशीनगर SP केशव कुमार का बयान - दोनों सिपाहियों को निलंबित कर इनके विरुद्ध मुक़दमा पंजीकृत कराया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर के जेल भेजा जा रहा है। इनके बर्खास्तगी हेतु विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ की गई है।1
- मैसूर में आयोजित 29वीं ऑल इंडिया शितोर्यू नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप (जापान) हेतु चयन हुआ।" "मैसूर में आयोजित 29वीं ऑल इंडिया शितोर्यू नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप (जापान) हेतु चयन हुआ।" "मैसूर में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन के आधार पर जापान अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन।"1
- 200 साल पुराने मठ के पोखरे में रहस्यमयी ढंग से मर रहीं विशाल मछलियां, बदबू और संक्रमण का खतरा1
- DDU Gorakhpur University Convocation 2026: PhD धारकों के सम्मान पर विवाद, छात्रों ने आंदोलन की दी चेतावनी1
- ट्रोल के बाद आज रवि किशन का मौन व्रत।.............. .. ट्रोल के बाद आज रवि किशन का मौन व्रत।1
- कुशीनगर: कसया थाने के सिपाही पर गंभीर आरोप, शराब और लड़की की डिमांड पूरी न होने पर मारपीट, महिला को जबरन ले जाने का भी आरोप कुशीनगर: कसया थाने के सिपाही पर गंभीर आरोप, शराब और लड़की की डिमांड पूरी न होने पर मारपीट, महिला को जबरन ले जाने का भी आरोप कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कसया थाने में तैनात सिपाही उमाशंकर यादव अपने दो साथियों के साथ शराब के नशे में एक ढाबा संचालक के घर पहुंचा। आरोप है कि शराब और लड़की की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने घर के लोगों के साथ अभद्रता की और मारपीट करते हुए दहशत का माहौल बना दिया। आरोप है कि इसी दौरान बगल में रहने वाली एक महिला को भी जबरन अपने साथ ले गए। परिजनों का कहना है कि करीब तीन घंटे बाद सुबह महिला को वापस घर छोड़ दिया गया। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि जाते समय आरोपियों ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक बयान या आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की गई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।1