logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के कुंडा शरीफपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है।

1 day ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के कुंडा शरीफपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आजमगढ़ जिले में पशुओं को घातक खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग से सुरक्षित रखने के लिए 8वें चरण के विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राकेश कुमार पटेल ने जागरूकता रैली और प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर इस 45 दिवसीय अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। यह विशेष अभियान 22 जुलाई से 8 सितंबर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत पशुपालन विभाग की टीमें और गाड़ियां गांव-गांव पहुंचकर मवेशियों का टीकाकरण करेंगी, जिससे पशुपालकों को अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और घर-द्वार पर ही यह सुविधा मिलेगी। जिले के सभी 22 ब्लॉकों के लिए एक-एक वाहन तैनात किया गया है, जो निर्धारित रोस्टर के अनुसार कार्य करेगा। अपर निदेशक (ग्रेड-2) पशुपालन डॉ. के.पी. सिंह ने बताया कि यह जागरूकता एम्बुलेंस सभी विकास खंडों, गौ आश्रय स्थलों, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और निजी पशुपालकों तक पहुंचेगी, जिसका मुख्य उद्देश्य बीमारी को जड़ से समाप्त करना है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) डॉ. मुकेश गुप्ता के अनुसार, अभियान के दौरान टीकाकरण के साथ-साथ जरूरतमंद पशुओं का निःशुल्क उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया है। प्रशासन ने पशुपालकों से अभियान में पूर्ण सहयोग की अपील की है। टीकाकरण से जुड़ी किसी भी समस्या या सहायता के लिए पशुपालक कंट्रोल रूम नंबर 9454417172 या नजदीकी क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय पर संपर्क कर सकते हैं।
    2
    आजमगढ़ जिले में पशुओं को घातक खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग से सुरक्षित रखने के लिए 8वें चरण के विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राकेश कुमार पटेल ने जागरूकता रैली और प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर इस 45 दिवसीय अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। यह विशेष अभियान 22 जुलाई से 8 सितंबर तक चलाया जाएगा।

अभियान के तहत पशुपालन विभाग की टीमें और गाड़ियां गांव-गांव पहुंचकर मवेशियों का टीकाकरण करेंगी, जिससे पशुपालकों को अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और घर-द्वार पर ही यह सुविधा मिलेगी। जिले के सभी 22 ब्लॉकों के लिए एक-एक वाहन तैनात किया गया है, जो निर्धारित रोस्टर के अनुसार कार्य करेगा। अपर निदेशक (ग्रेड-2) पशुपालन डॉ. के.पी. सिंह ने बताया कि यह जागरूकता एम्बुलेंस सभी विकास खंडों, गौ आश्रय स्थलों, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और निजी पशुपालकों तक पहुंचेगी, जिसका मुख्य उद्देश्य बीमारी को जड़ से समाप्त करना है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) डॉ. मुकेश गुप्ता के अनुसार, अभियान के दौरान टीकाकरण के साथ-साथ जरूरतमंद पशुओं का निःशुल्क उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया है। प्रशासन ने पशुपालकों से अभियान में पूर्ण सहयोग की अपील की है। टीकाकरण से जुड़ी किसी भी समस्या या सहायता के लिए पशुपालक कंट्रोल रूम नंबर 9454417172 या नजदीकी क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय पर संपर्क कर सकते हैं।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को आजमगढ़ की पांच विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों का आयोजन किया। सम्मेलनों में पार्टी नेताओं ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताते हुए आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। आजमगढ़ सदर विधानसभा का सम्मेलन बेलइसा स्थित रॉयल उत्सव बैंक्विट में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा 'गुड्डू' के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा गोपालपुर विधानसभा के बिलरियागंज स्थित शगुन मैरिज हॉल में क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी, सगड़ी विधानसभा के केएन लाल मेमोरियल विद्यालय जीवनपुर में मऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे, मुबारकपुर विधानसभा के सठियांव स्थित आरके फार्मेसी परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश अंसारी और मेहनगर विधानसभा के तरवां स्थित आरपीएम मैरिज हॉल में पूर्व प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान मुख्य अतिथि रहीं। मेहनगर के सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह भी उपस्थित रहे। सदर विधानसभा सम्मेलन में मुख्य अतिथि हरिचरण कुशवाहा ने कहा कि बूथ भाजपा की संगठनात्मक संरचना की सबसे मजबूत और आधारभूत इकाई है। पार्टी "मेरा बूथ, सबसे मजबूत" के सिद्धांत पर कार्य करती है और बूथ अध्यक्ष ही पार्टी तथा मतदाताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, जयनाथ सिंह, सुशील सिंह, अवनीश मिश्रा, पवन सिंह मुन्ना, हरिवंश मिश्रा, सुजीत सिंह टीका, विवेक निषाद, अभिनव श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, अमेरिकन, शेखर सिंह, अवनीश चतुर्वेदी, विनीत सिंह और सोनू सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    2
    भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को आजमगढ़ की पांच विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों का आयोजन किया। सम्मेलनों में पार्टी नेताओं ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताते हुए आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

आजमगढ़ सदर विधानसभा का सम्मेलन बेलइसा स्थित रॉयल उत्सव बैंक्विट में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा 'गुड्डू' के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा गोपालपुर विधानसभा के बिलरियागंज स्थित शगुन मैरिज हॉल में क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी, सगड़ी विधानसभा के केएन लाल मेमोरियल विद्यालय जीवनपुर में मऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे, मुबारकपुर विधानसभा के सठियांव स्थित आरके फार्मेसी परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश अंसारी और मेहनगर विधानसभा के तरवां स्थित आरपीएम मैरिज हॉल में पूर्व प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान मुख्य अतिथि रहीं। मेहनगर के सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह भी उपस्थित रहे।

सदर विधानसभा सम्मेलन में मुख्य अतिथि हरिचरण कुशवाहा ने कहा कि बूथ भाजपा की संगठनात्मक संरचना की सबसे मजबूत और आधारभूत इकाई है। पार्टी "मेरा बूथ, सबसे मजबूत" के सिद्धांत पर कार्य करती है और बूथ अध्यक्ष ही पार्टी तथा मतदाताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, जयनाथ सिंह, सुशील सिंह, अवनीश मिश्रा, पवन सिंह मुन्ना, हरिवंश मिश्रा, सुजीत सिंह टीका, विवेक निषाद, अभिनव श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, अमेरिकन, शेखर सिंह, अवनीश चतुर्वेदी, विनीत सिंह और सोनू सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देवरिया गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण चौराहा से गांव तक जाने वाली सड़क ध्वस्त हो गई है। भारी बारिश की वजह से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट सामने आई है।
    1
    देवरिया गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण चौराहा से गांव तक जाने वाली सड़क ध्वस्त हो गई है। भारी बारिश की वजह से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट सामने आई है।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Rudrapur, Deoria•
    7 hrs ago
  • बलिया के बेल्थरा रोड स्थित रामलीला मैदान से 21 जून 2026 को जगन्नाथ यात्रा बेहद हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित की गई। दैविक मंत्रों और उपचार के साथ यह जगन्नाथ यात्रा विधिपूर्वक संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में नगर के तमाम लोगों ने शामिल होकर भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
    4
    बलिया के बेल्थरा रोड स्थित रामलीला मैदान से 21 जून 2026 को जगन्नाथ यात्रा बेहद हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित की गई। दैविक मंत्रों और उपचार के साथ यह जगन्नाथ यात्रा विधिपूर्वक संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में नगर के तमाम लोगों ने शामिल होकर भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
    user_Rahul yadav
    Rahul yadav
    बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आजमगढ़ में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न धर्मों के गणमान्य नागरिकों तथा शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में कानून-व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल और विद्युत आपूर्ति जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को त्योहारों से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अधिकारियों ने मौजूद लोगों से आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की और अफवाहों पर ध्यान न देकर किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस व प्रशासन को देने को कहा।
    4
    आजमगढ़ में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न धर्मों के गणमान्य नागरिकों तथा शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में कानून-व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल और विद्युत आपूर्ति जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को त्योहारों से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अधिकारियों ने मौजूद लोगों से आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की और अफवाहों पर ध्यान न देकर किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस व प्रशासन को देने को कहा।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के मऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध जताते हुए धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका।
    1
    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के मऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध जताते हुए धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.