जहानाबाद : सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रवेश पर सख्त जांच और सुरक्षा बढ़ी। जहानाबाद सिविल कोर्ट में ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया और भारी संख्या में पुलिस बल के साथ बम निरोधक दस्ते को मौके पर तैनात किया गया। पूरे कोर्ट परिसर को घेरकर सघन जांच अभियान चलाया गया। प्रवेश द्वार पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति की कड़ी तलाशी ली जा रही है और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और धमकी देने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

- जहानाबाद : एसपी का बयान—चिट्ठी भेजकर जिला जज और पुलिस को दी गई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा हाई अलर्ट पर। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कोर्ट परिसर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है और हर आने-जाने वाले लोगों की कड़ी तलाशी ली जा रही है। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर तैनात है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।1
- सरैया मोहल्ला से पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल मखदुमपुर। थाने की पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को सरैया मोहल्ला से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मंगलवार के दिन 6 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सरैया मोहल्ला निवासी मुकेश कुमार शराब पीकर हो हंगामा कर रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी यह शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया था। जिसे न्यायालय द्वारा फाइन लेकर छोडा गया था। वही इस बार न्यायालय द्वारा इसे जेल भेजा गया है।1
- गांवों में मची तैयार की धूम लोग बड़े उत्साह से ले रहे भाग1
- इस्लामपुर में मंगलवार की शाम सामाजिक एकता और भाईचारे का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला। मलह बिगहा मोहल्ला स्थित मैरिस मैरिज हॉल में स्थानीय चिकित्सक डॉ. किसलय कांत द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रोज़ेदारों के लिए खजूर, फल, शर्बत और सेवइयों सहित पारंपरिक इफ्तार की विशेष व्यवस्था की गई थी। अज़ान होते ही सभी ने एक साथ रोज़ा खोला और देश में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं।1
- बिहटा–अरवल–औरंगाबाद रेल लाइन संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक एवं रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव ने रेलवे निर्माण संगठन के उप मुख्य अभियंता को अनुरोध पत्र सौंपकर भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस परियोजना में देरी हो रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मनोज सिंह यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्य में प्रगति नहीं हुई तो संघर्ष समिति एक बार फिर जन आंदोलन को तेज करेगी। संघर्ष समिति ने रेलवे प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर परियोजना को गति देने की अपील की है, ताकि क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सके।1
- Post by Garibnath Sahani1
- gajiyabag me 13 sal se koma me tha to uske pita ne suprin kot se mirtu manga bola ki sara ang Dan kr do1
- जहानाबाद के पीजी रोड स्थित एक निजी हॉल में राष्ट्रीय जनता दल राजद की जिला इकाई द्वारा भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के कई प्रमुख नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना था। कार्यक्रम में राहुल कुमार और डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर रोजा इफ्तार किया और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस मौके पर नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इफ्तार केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाते हैं, जिससे आपसी दूरी कम होती है और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे के साथ बैठकर भोजन किया और आपसी संवाद के माध्यम से सामाजिक रिश्तों को और मजबूत किया। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। पूरे कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश लगातार फैलता रहे।1