दुष्कर्म व बंधक बनाने का आरोप, पीड़िता ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार ठाकुरद्वारा। नगर के एक मोहल्ले की 25 वर्षीय युवती ने तीन वर्ष से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किए जाने और अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बंधक बनाए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने का दावा करते हुए पीड़िता ने मुख्यमंत्री कार्यालय, लखनऊ से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, मोहल्ले का एक युवक पिछले तीन वर्षों से उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता रहा। आरोप है कि 12 फरवरी की शाम करीब पांच बजे आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे नगर के एक अस्पताल की तीसरी मंजिल स्थित शौचालय में बंद कर दिया गया। पीड़िता का कहना है कि अगले दिन सफाई कर्मचारी ने शौचालय में उसे बंद देखा और बाहर निकालकर उसके घर पहुंचाया। होश में आने पर उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। शिकायत करने पर 13 फरवरी की सुबह आरोपी अपने भाइयों के साथ कथित तौर पर लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आया और मारपीट की। परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए, तब जाकर मामला शांत हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि थाने में शिकायत करने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और जांच का आश्वासन देकर टाल दिया गया। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग को भी प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, अवैध अभिरक्षा, मारपीट और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

- जिला बिजनोर थाना कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला जाटान में हुआ दो पक्षो में विवाद। जानकारी के अनुसार किसी मुकदमे में नही किया जा रहा है फैसला। जिस बात पर हुआ विवाद।1
- गोंडा में रहस्यमय ढंग से लापता चार मासूम बच्चे सकुशल बरामद।1
- नगीना बढ़ापुर मार्ग पर प्राइवेट बस ने विपरीत दिशा में आ रही बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार पति पत्नी की मौत पुलिस ने बस को कब्जे मे लेकर कार्रवाई शुरू की।1
- अमरोहा में फारुक एजुकेशनल सोसाइटी ने रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकानें बंद करने की मांग की है। बुधवार को सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुवार (19 फरवरी) से पवित्र रमजान का महीना शुरू हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए जिले में शराब की दुकानों को बंद कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में नासिर फारुक, मुराद आरिफ एडवोकेट, गुलरेज कुरैशी एडवोकेट, सैफी सिद्दीकी एडवोकेट, शुजात एडवोकेट, सलमान एडवोकेट, नवाज एडवोकेट, आदिल हुसैन एडवोकेट, कमर एडवोकेट, अरशी एडवोकेट, बुशरा एडवोकेट सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।1
- सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों पर पुलिस का शिकंजा नगर निगम और पुलिस की छवि धूमिल करने, धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में बड़ी कार्रवाई नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू आरोपियों पर नगर निगम और मुरादाबाद पुलिस की छवि जानबूझकर खराब करने का आरोप भड़काऊ कंटेंट और सांप्रदायिक कमेंट्स करने वालों को 'X' (पूर्व में ट्विटर) से भी लपेटे में लिया गया आरोप है कि मामूली विवाद को गलत रूप देकर सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद बनाने और दुष्प्रचार करने की कोशिश की गई1
- मुरादाबाद में लगे विवादित पोस्टर .... जिसमें लिखा था काटोगे तो बाटोगे.... एक रहोगे तो सेफ रहोगे... बाबरी कभी नहीं बनने देंगे... हिंदू संगठन की प्रदेश मंत्री रीता पाल के द्वारा लगाए गए मुरादाबाद के बुध बाजार में पोस्टर... खुद को लिखा भाजपा की संभावित नगर मुरादाबाद विधानसभा से प्रत्याशी1
- *स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रेरणादायी पहल* *स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता* के तहत *नगर पालिका परिषद अमरोहा* के *उपनगर आयुक्त डॉ. बृजेश कुमार ने नगर पालिका परिषद अमरोहा* द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- जिला बिजनोर क्षेत्र की ये घटना पुलिस अधिकारी की जुबानी1