पूर्व विधायक अरुण यादव की अगियांव कोठी पर पहुंचे लालू प्रसाद यादव, पिताजी की तीसरी पुण्यतिथि पर भव्य आयोजन अगियांव। पूर्व विधायक अरुण यादव की अगियांव कोठी पर रविवार को उनके पिताजी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी अगियांव कोठी पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान लोगों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया। पूर्व विधायक अरुण यादव ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं लोगों का आभार व्यक्त किया। पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर अगियांव कोठी पर पूरे दिन लोगों की आवाजाही बनी रही।
पूर्व विधायक अरुण यादव की अगियांव कोठी पर पहुंचे लालू प्रसाद यादव, पिताजी की तीसरी पुण्यतिथि पर भव्य आयोजन अगियांव। पूर्व विधायक अरुण यादव की अगियांव कोठी पर रविवार को उनके पिताजी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी अगियांव कोठी पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान लोगों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया। पूर्व विधायक अरुण यादव ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं लोगों का आभार व्यक्त किया। पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर अगियांव कोठी पर पूरे दिन लोगों की आवाजाही बनी रही।
- प्रशांत किशोर का शपथ ग्रहण , आज से बनें औपचारिक रूप से विधायक जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अब औपचारिक रूप से बिहार विधानसभा के सदस्य बन गए हैं। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के कार्यालय कक्ष में उन्होंने विधायक पद की शपथ ली। बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा के मजबूत गढ़ को भेदकर जीत दर्ज करने के बाद प्रशांत किशोर की यह राजनीतिक पारी अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। सुबह करीब 10:30 बजे पहुंचे पीके ने विधानसभा के गेट पर पहुंचकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती समेत अन्य नेताओं के साथ विस अध्यक्ष के कक्ष में पहुंचे।1
- विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा भारत के युवाओं ने मोदी जी के हिंसक शासन के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने शांति, मोहब्बत और हंसी-मज़ाक के साथ अपनी आवाज़ बुलंद की। मुझे हर एक युवा पर गर्व है - खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें BJP के गुंडों की बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा का सामना करना पड़ा, यहां तक कि उन्हें प्रधानमंत्री से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन अब उनकी आवाज़ दबाई नहीं जा सकेगी। 22 अगस्त को ‘छात्रों की गूँज’ पुणे पहुंच रही है - और इस बार का कार्यक्रम सिर्फ़ लड़कियों के लिए होगा। अब लड़कियां बोलेंगी, देश सुनेगा।1
- राजनीति में बैठे गुंडो के कारण आज हर जगह परेशानी ही परेशानी है जिसे दूर करना बहुत ही कठिन है जनतंत्र आवाज पार्टी1
- 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🇮🇳 कोईलवर ज्ञानपुर पंचायत के भावी जिला परिषद प्रत्याशी संतोष राय ने समस्त पंचायतवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे वीर शहीदों के त्याग, बलिदान और देशभक्ति को नमन करने का पावन अवसर है। यह दिन हमें देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। संतोष राय ने सभी पंचायतवासियों से आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और पंचायत के विकास में मिल-जुलकर योगदान देने का आह्वान किया। 🇮🇳 जय हिंद! | वंदे मातरम्! 🇮🇳1
- शपथ लेने विधानसभा पहुंचे प्रशांत किशोर सभी के अभीवादन के बाद मीडिया और *शपथ लेने विधानसभा पहुंचे प्रशांत किशोर सभी के अभीवादन के बाद मीडिया और जनता को किये नमन !1
- sab ka sath paise walon ka Vikas Bihar ka sab pichar gaw jha ke 15 sal se B J P ke sansad our vidhayak vartman mein bhi hai1
- खाद की किल्लत पर पीरो-चरपोखरी में सियासी संग्राम, नेताओं ने खोला मोर्चा पीरो और चरपोखरी प्रखंड क्षेत्र में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। खाद की उपलब्धता और कथित मनमानी कीमत को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने भी आंदोलन का ऐलान कर दिया है। रविवार की शाम 4:00 के करीब पूर्व प्रखंड उप प्रमुख पप्पू कुमार शाह, पंचायत समिति सदस्य अभिषेक कुमार सहित कई नेताओं ने खाद की समस्या को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेताओं का आरोप है कि किसानों को जरूरत के समय पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है। वहीं, कुछ दुकानदारों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने का भी आरोप लगाया गया है। पंचायत समिति सदस्य अभिषेक कुमार और पूर्व उप प्रमुख ने भी खाद की कालाबाजारी एवं मनमानी कीमत पर बिक्री के आरोपों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उनका कहना है कि किसानों की परेशानी को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। नेताओं ने प्रशासन से खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, निर्धारित दर पर बिक्री कराने और किसानों को परेशान करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- 🇮🇳 आरा नगर निगम परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह आरा, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आरा नगर निगम परिसर में राष्ट्रीय भावना और देशभक्ति के उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरा नगर निगम की माननीय महापौर श्रीमती इंदु देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरा नगर निगम परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। समारोह में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर महापौर श्रीमती इंदु देवी ने सभी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।1