नगर विधानसभा में 2000 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर; 80 करोड़ की लागत से एमडीआर सड़कों का जाल बिछा रही सरकार: जवाहर सिंह बेढ़म ग्राम रथ चौपाल में गृह राज्य मंत्री ने की घोषणाएं: जटेरी-बरसाना-मथुरा बनेगा धार्मिक पर्यटन सर्किट, युवाओं को मिलेगी ई-लाइब्रेरी डीग, 10 मई। राज्य सरकार के विकसित ग्राम संकल्प को साकार करते हुए प्रदेश के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने ग्राम रथ अभियान के तहत जटेरी में आयोजित संध्या चौपाल में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने जटेरी को मॉडल ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प दोहराते हुए क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए स्वयं जनता के द्वार आई है। धार्मिक पर्यटन और 2000 करोड़ के ढांचागत विकास कार्य गृह राज्य मंत्री ने बताया कि जटेरी को सीधे बरसाना से जोड़ दिया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जटेरी में कुंड और पूंछरी में कुंडों के विकास हेतु 8.5 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। अब जटेरी से आदिबद्री, खोह, बरसाना और मथुरा को जोड़कर एक धार्मिक पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में गेस्ट हाउस और व्यापार बढ़ेंगे, जिससे स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने बताया कि नगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2000 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। क्षेत्र में 85 सड़कों पर काम चल रहा है और 10 नई सड़कें स्वीकृत की गई हैं, जिससे कुल 95 सड़कों का काम जारी है। इसके अलावा 80 करोड़ रुपये के प्रस्ताव के साथ दो प्रमुख एमडीआर सड़कों का निर्माण होगा—पहली सड़क यूपी बॉर्डर-डीग-निगोही-टोडा-गुलपाड़ा-सीकरी होते हुए नौगांव तक और दूसरी सड़क सुनहरा-कंवाडा-सबलाना-खोह-गढ़ी मेवात-सुन्दरावली-पाटका-थून होते हुए कठूमर तक बनेगी। उन्होंने युवाओं से क्षेत्र में उद्यम लगाने की अपील की क्योंकि यहाँ प्रचुर मात्रा में सरसों के तेल का उत्पादन होता है। युवाओं के लिए अटल ज्ञान केंद्र और शिक्षा का विस्तार युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि अब जटेरी के युवाओं को पढ़ाई के लिए डीग, बृजनगर या खोह नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप हर पंचायत केंद्र पर अटल ज्ञान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से 7 शुरू हो चुके हैं और जटेरी में भी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि पसोपा और सुन्दरवली में नए कॉलेज खोले गए हैं, और पसोपा कॉलेज में पूरे राजस्थान के नव-स्थापित कॉलेजों की तुलना में सर्वाधिक प्रवेश हुए हैं। विद्युत सुधार और जल प्रबंधन बिजली समस्या के स्थाई समाधान पर बात करते हुए बेढ़म ने बताया कि पिछले 80 सालों में नगर विधानसभा में केवल 12 बिजली घर और 2 बड़े ग्रिड स्टेशन बने थे। इसके विपरीत, हमारी सरकार ने महज ढाई साल के छोटे से कार्यकाल में 11 नए बिजली घर और सेमली व अंजारी में 2 बड़े ग्रिड स्टेशन स्वीकृत कर दिए हैं। 25 करोड़ रुपये की लागत से 24 घंटे निर्बाध बिजली सुनिश्चित की जा रही है। खोह से जटेरी तक बिजली फीडर खींचने में आ रही बाधा पर संज्ञान लेते हुए गृह राज्य मंत्री ने निर्देश दिए कि विभाग पुलिस जाब्ता लेकर परसों ही इस काम को पूरा करे। इसके अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था के लिए क्षेत्र में 32 नए डीप बोरवेल लगाए गए हैं, जिनमें मोटर और कनेक्शन देकर जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। गृह राज्य मंत्री ने ग्रामीणों से मंगला पशु बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील की, जिससे बकरी या भैंस की मृत्यु पर पशुपालक को उचित आर्थिक सहायता मिलती है। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए नगर विधानसभा में 17 नए पशु उपकेंद्र खोले गए हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़कर ऋण लेने तथा 58 वर्ष (पुरुष) और 56 वर्ष (महिला) की आयु पूरी कर चुके लोगों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि गिव-अप अभियान के माध्यम से प्रदेश के 80 लाख नए और वंचित लोगों को योजनाओं से जोड़ा गया है। अपराध मुक्त हुआ डीग और मौके पर जन-समाधान कानून व्यवस्था की स्थिति पर बोलते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि ढाई साल पहले यह क्षेत्र गोतस्करी, गोकशी और ओएलएक्स के साइबर अपराधों का गढ़ था। 27 राज्यों के डेटा में डीग जिला साइबर क्राइम में सबसे ऊपर था, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से आज अपराधियों में खौफ है, रैंकिंग में भारी गिरावट आई है और क्षेत्र में अमन-चैन व भाईचारा कायम हुआ है। चौपाल में प्राप्त परिवादों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए श्री बेढ़म ने ग्राम विकास अधिकारी को सड़क से जल भराव की निकासी के निर्देश दिए। राजकीय विद्यालय को क्रमोन्नत करने तथा पंचायत मुख्यालय बन चुके जटेरी में उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए अधिकारियों से शीघ्र प्रस्ताव मांगे। श्मशान घाट की चारदीवारी और छत की मांग पर उन्होंने कहा कि टीन शेड आंधी में उड़ जाता है, इसलिए वहाँ मजबूत सीमेंट की छत बनाई जाएगी।
नगर विधानसभा में 2000 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर; 80 करोड़ की लागत से एमडीआर सड़कों का जाल बिछा रही सरकार: जवाहर सिंह बेढ़म ग्राम रथ चौपाल में गृह राज्य मंत्री ने की घोषणाएं: जटेरी-बरसाना-मथुरा बनेगा धार्मिक पर्यटन सर्किट, युवाओं को मिलेगी ई-लाइब्रेरी डीग, 10 मई। राज्य सरकार के विकसित ग्राम संकल्प को साकार करते हुए प्रदेश के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने ग्राम रथ अभियान के तहत जटेरी में आयोजित संध्या चौपाल में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने जटेरी को मॉडल ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प दोहराते हुए क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए स्वयं जनता के द्वार आई है। धार्मिक पर्यटन और 2000 करोड़ के ढांचागत विकास कार्य गृह राज्य मंत्री ने बताया कि जटेरी को सीधे बरसाना से जोड़ दिया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जटेरी में कुंड और पूंछरी में कुंडों के विकास हेतु 8.5 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। अब जटेरी से आदिबद्री, खोह, बरसाना और मथुरा को जोड़कर एक धार्मिक पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में गेस्ट हाउस और व्यापार बढ़ेंगे, जिससे स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने बताया कि नगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2000 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। क्षेत्र में 85 सड़कों पर काम चल रहा है और 10 नई सड़कें स्वीकृत की गई हैं, जिससे कुल 95 सड़कों का काम जारी है। इसके अलावा 80 करोड़ रुपये के प्रस्ताव के साथ दो प्रमुख एमडीआर सड़कों का निर्माण होगा—पहली सड़क यूपी बॉर्डर-डीग-निगोही-टोडा-गुलपाड़ा-सीकरी होते हुए नौगांव तक और दूसरी सड़क सुनहरा-कंवाडा-सबलाना-खोह-गढ़ी मेवात-सुन्दरावली-पाटका-थून होते हुए कठूमर तक बनेगी। उन्होंने युवाओं से क्षेत्र में उद्यम लगाने की अपील की क्योंकि यहाँ प्रचुर मात्रा में सरसों के तेल का उत्पादन होता है। युवाओं के लिए अटल ज्ञान केंद्र और शिक्षा का विस्तार युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि अब जटेरी के युवाओं को पढ़ाई के लिए डीग, बृजनगर या खोह नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप हर पंचायत केंद्र पर अटल ज्ञान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से 7 शुरू हो चुके हैं और जटेरी में भी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि पसोपा और सुन्दरवली में नए कॉलेज खोले
गए हैं, और पसोपा कॉलेज में पूरे राजस्थान के नव-स्थापित कॉलेजों की तुलना में सर्वाधिक प्रवेश हुए हैं। विद्युत सुधार और जल प्रबंधन बिजली समस्या के स्थाई समाधान पर बात करते हुए बेढ़म ने बताया कि पिछले 80 सालों में नगर विधानसभा में केवल 12 बिजली घर और 2 बड़े ग्रिड स्टेशन बने थे। इसके विपरीत, हमारी सरकार ने महज ढाई साल के छोटे से कार्यकाल में 11 नए बिजली घर और सेमली व अंजारी में 2 बड़े ग्रिड स्टेशन स्वीकृत कर दिए हैं। 25 करोड़ रुपये की लागत से 24 घंटे निर्बाध बिजली सुनिश्चित की जा रही है। खोह से जटेरी तक बिजली फीडर खींचने में आ रही बाधा पर संज्ञान लेते हुए गृह राज्य मंत्री ने निर्देश दिए कि विभाग पुलिस जाब्ता लेकर परसों ही इस काम को पूरा करे। इसके अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था के लिए क्षेत्र में 32 नए डीप बोरवेल लगाए गए हैं, जिनमें मोटर और कनेक्शन देकर जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। गृह राज्य मंत्री ने ग्रामीणों से मंगला पशु बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील की, जिससे बकरी या भैंस की मृत्यु पर पशुपालक को उचित आर्थिक सहायता मिलती है। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए नगर विधानसभा में 17 नए पशु उपकेंद्र खोले गए हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़कर ऋण लेने तथा 58 वर्ष (पुरुष) और 56 वर्ष (महिला) की आयु पूरी कर चुके लोगों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि गिव-अप अभियान के माध्यम से प्रदेश के 80 लाख नए और वंचित लोगों को योजनाओं से जोड़ा गया है। अपराध मुक्त हुआ डीग और मौके पर जन-समाधान कानून व्यवस्था की स्थिति पर बोलते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि ढाई साल पहले यह क्षेत्र गोतस्करी, गोकशी और ओएलएक्स के साइबर अपराधों का गढ़ था। 27 राज्यों के डेटा में डीग जिला साइबर क्राइम में सबसे ऊपर था, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से आज अपराधियों में खौफ है, रैंकिंग में भारी गिरावट आई है और क्षेत्र में अमन-चैन व भाईचारा कायम हुआ है। चौपाल में प्राप्त परिवादों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए श्री बेढ़म ने ग्राम विकास अधिकारी को सड़क से जल भराव की निकासी के निर्देश दिए। राजकीय विद्यालय को क्रमोन्नत करने तथा पंचायत मुख्यालय बन चुके जटेरी में उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए अधिकारियों से शीघ्र प्रस्ताव मांगे। श्मशान घाट की चारदीवारी और छत की मांग पर उन्होंने कहा कि टीन शेड आंधी में उड़ जाता है, इसलिए वहाँ मजबूत सीमेंट की छत बनाई जाएगी।
- बरसाना पूर्व चेयरमैन वलराज सिंह किया पुलिस ने गिरफ्तार दिवाकर शर्मा का कियाथा अपहरण वरसाना पुलिस की वडी कार्रवाई उत्तर प्रदेश मथुरा पुलिस1
- उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के महावन क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा गौमाता के साथ दुष्कर्म का घिनौना वीडियो सामने आया है। यमुना किनारे हुई इस हैवानियत को लेकर सनातन धर्म प्रेमियों में भारी आक्रोश फैल गया है। पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं और आरोपी पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- आज डीग में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' की धूम: गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अगरदत्ता हनुमान महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना डीग_____ सोमनाथ मंदिर पर प्रथम विदेशी आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सोमवार को डीग जिला मुख्यालय स्थित अगरदत्ता हनुमान महादेव मंदिर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पूरी आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष उत्सव में प्रदेश के गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उनके साथ डीग जिला कलेक्टर मयंक मनीष, एडीएम राजकुमार कस्वां, एसडीएम मुकेश चौधरी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने का प्रयास मीडिया से बातचीत करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि आज का दिन भारत के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा, "एक हजार वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांताओं ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर हमारी संस्कृति को चोट पहुँचाने का प्रयास किया था, लेकिन सनातन संस्कृति के पुरोधाओं ने पुनर्निर्माण के जरिए संकल्प की विजय गाथा लिखी। आज उस पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ पूरा देश मना रहा है।" प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार बेढ़म ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक चेतना जगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी अपनी ऐतिहासिक विरासत और सनातन मूल्यों से परिचित होगी। राज्य मंत्री ने डीग जिला प्रशासन को इस भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि यह पर्व व्यक्ति के चरित्र और जीवन निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।2
- भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा धूमधाम से मथुरा जनपद होली गेट से निकल गई1
- नदबई से लाइव समाचार। नदबई के मुख्य मार्ग के दोनों और खड़ी हैं ,घनी और लंबी झाड़ियां । पैदल चलने वालों को निकालने के लिए रास्ता भी नहीं है। मित्रों अगर आप चाहते हैं इस समस्या का समाधान शीघ्र हो तो पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें कमेंट करें और समर्थन करें। इसी प्रकार की खबरों से अपडेट रहने के लिए आप हमें Follow 🎉 करें।1
- Post by Sahoon khan1
- मथुरा वृंदावन से निकली पद यात्रा ब्रज को मांस मदिरा मुक्त कराने मैनपुरी क्षेत्र में पहुंची1
- मथुरा के बरसाना में भूमाफिया ने संपत्ति विवाद को लेकर वकील दिवाकर शर्मा का अपहरण कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी के फार्म हाउस से करीब 30 अभियुक्तों को दबोच लिया।1