logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अधिवक्ताओं के उपर थाना कैंट इंस्पेक्टर द्वारा फर्ज़ी f.i.r. पैसा लेकर वकीलो को लुटेरा बनाया ... पूर्व अध्यक्ष श्री Ashok K. Singh HC के थाने पहुँचने पर इंस्पेक्टर थाना छोड़कर भाग निकला.... अधिवक्ता की सकुशल वापसी कराई अशोक कुमार सिंह ने और अग्रिम कार्यवाही के लिए पुलिस कमिश्नर कल दोपहर तक का वक़्त दिया.....

2 hrs ago
user_Citizenrajput
Citizenrajput
Lawyer Sahawar, Kasganj•
2 hrs ago

अधिवक्ताओं के उपर थाना कैंट इंस्पेक्टर द्वारा फर्ज़ी f.i.r. पैसा लेकर वकीलो को लुटेरा बनाया ... पूर्व अध्यक्ष श्री Ashok K. Singh HC के थाने पहुँचने पर इंस्पेक्टर थाना छोड़कर भाग निकला.... अधिवक्ता की सकुशल वापसी कराई अशोक कुमार सिंह ने और अग्रिम कार्यवाही के लिए पुलिस कमिश्नर कल दोपहर तक का वक़्त दिया.....

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #बदायूं : महिलाओं में जमकर मारपीट ⏩जिला अस्पताल में तीमारदारों के दो गुट भिड़े ⏩15 मिनट तक अस्पताल परिसर में चला हाई वोल्टेज हंगामा ⏩सुरक्षाकर्मियों ने किया बीच-बचाव, बिना कार्रवाई लौटे दोनों पक्ष ⏩घटना का वीडियो वायरल, झगड़े की वजह अभी स्पष्ट नहीं
    1
    #बदायूं : महिलाओं में जमकर मारपीट
⏩जिला अस्पताल में तीमारदारों के दो गुट भिड़े
⏩15 मिनट तक अस्पताल परिसर में चला हाई वोल्टेज हंगामा
⏩सुरक्षाकर्मियों ने किया बीच-बचाव, बिना कार्रवाई लौटे दोनों पक्ष
⏩घटना का वीडियो वायरल, झगड़े की वजह अभी स्पष्ट नहीं
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संवाददाता संजीव कुमार राणा उझानी बदायूं बदायूं के उझानी नगर के श्रीनारायण गंज / पँखा रोड मोहल्ले के विद्युत उपभोक्ताओं ने 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे करीब विद्युत उपखंड उझानी का घेराव किया। उपभोक्ताओं ने मोहल्ले में पिछले छह दिनों से विद्युत आपूर्ति न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। उपभोक्ता रुद्र यादव ने आरोप लगाया कि छह दिनों से बिजली न आने के कारण इन्वर्टर खराब हो गए हैं और गर्मी से लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत कई बार विद्युत कर्मचारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया, तो वे सभी उपखंड केंद्र पहुंचे। उपभोक्ता विजय कश्यप ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपखण्ड अधिकारी का मोबाइल फोन उठता ही नहीं है अगर किसी नागरिक को कोई शिकायत करनी हो या जानकारी प्राप्त करने हो तो उसे उपखण्ड केंद्र पर जाना पड़ता है । मौजूद समस्त उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता एस.पी. गौतम से शिकायत की, जिसके बाद तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस संबंध में अधिशासी अभियंता एस.पी. गौतम ने बताया कि पिछले दो दिनों से उनके हाइडिल में 5 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिससे नगर के नागरिकों को परेशानी हो रही थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में नया ट्रांसफार्मर आ जाएगा, जिसके बाद नागरिकों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति मिलेगी। इस अवसर पर रुद्र यादव, रवि साहू, ब्रजेश गौतम, गौतम साहू, विजय कश्यप, शशांक यादव, मोहन साहू, विजय, गौरव साहू, सरल साहू सहित कई अन्य विद्युत उपभोक्ता मौजूद रहे।
    4
    संवाददाता संजीव कुमार राणा उझानी बदायूं 
बदायूं के उझानी नगर के श्रीनारायण गंज / पँखा रोड मोहल्ले के विद्युत उपभोक्ताओं ने 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे करीब  विद्युत उपखंड उझानी का घेराव किया। उपभोक्ताओं ने मोहल्ले में पिछले छह दिनों से विद्युत आपूर्ति न होने के विरोध में प्रदर्शन किया।
उपभोक्ता रुद्र यादव ने आरोप लगाया कि छह दिनों से बिजली न आने के कारण इन्वर्टर खराब हो गए हैं और गर्मी से लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत कई बार विद्युत कर्मचारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जब उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया, तो वे सभी उपखंड केंद्र पहुंचे।
उपभोक्ता विजय कश्यप ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपखण्ड अधिकारी का मोबाइल फोन उठता ही नहीं है अगर किसी नागरिक को कोई शिकायत करनी हो या जानकारी प्राप्त करने हो तो उसे उपखण्ड केंद्र पर जाना पड़ता है ।
मौजूद समस्त उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता एस.पी. गौतम से शिकायत की, जिसके बाद तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता एस.पी. गौतम ने बताया कि पिछले दो दिनों से उनके हाइडिल में 5 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिससे नगर के नागरिकों को परेशानी हो रही थी। 
उन्होंने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में नया ट्रांसफार्मर आ जाएगा, जिसके बाद नागरिकों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति मिलेगी।
इस अवसर पर रुद्र यादव, रवि साहू, ब्रजेश गौतम, गौतम साहू, विजय कश्यप, शशांक यादव, मोहन साहू, विजय, गौरव साहू, सरल साहू सहित कई अन्य विद्युत उपभोक्ता मौजूद रहे।
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मऊ: उत्‍तर प्रदेश के मऊ में शनिवार तड़के तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हाइवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर अपने लेन से निकलकर दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी सवार पालतू कुत्‍ते की भी जान चली गई।
    1
    मऊ: उत्‍तर प्रदेश के मऊ में शनिवार तड़के तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हाइवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर अपने लेन से निकलकर दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी सवार पालतू कुत्‍ते की भी जान चली गई।
    user_Budaun News 24
    Budaun News 24
    Voice of people Budaun, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • सिकंद्राराऊ कस्बा वजीरपुर रोड पर ही दो बाइक सवार में हुई बड़ी टक्कर जिसमें एक महिला और पुरुष हुए घायल पब्लिक में से ही किया पुलिस को इन्फॉर्म मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस पुलिस ने नजदीक अस्पताल में किया रैफर। बाजिदपुर की तरफ से आ रही बाइक सवार नशे में होने के कारण बाइक नहीं हुई कंट्रोल और जा लगी दूसरी बाइक में।एक महिला बुरी तरह से हुई घायल और बाईक चालक भी हुआ बेहोश। पुलिस जांच में जुटी है।
    1
    सिकंद्राराऊ कस्बा वजीरपुर रोड पर ही दो बाइक सवार  में हुई बड़ी टक्कर जिसमें एक महिला और पुरुष हुए घायल पब्लिक में से ही किया पुलिस को इन्फॉर्म मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस पुलिस  ने नजदीक अस्पताल में किया रैफर। बाजिदपुर की तरफ से आ रही बाइक सवार नशे में होने के कारण बाइक नहीं हुई कंट्रोल और जा लगी दूसरी बाइक में।एक महिला बुरी तरह से हुई घायल और बाईक चालक भी हुआ बेहोश। पुलिस जांच में जुटी है।
    user_Harsh Pundhir
    Harsh Pundhir
    Newspaper publisher सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *घटना का विवरण-* 1- दिनांक 21.04.26 को वादी तारिक अहमद द्वारा थाना कोतवाली देहात पर सूचना दी गई कि उसकी जीटी रोड एटा पुल के नीचे जैन धर्म कांटा के सामने अवागढ़ मोटर्स के नाम से वर्कशॉप तथा पार्ट्स की दुकान है तथा बराबर में क्लासिक मोटर्स, रफीक बॉडी मेकर, राइन मोटर्स की वर्कशाप भी है। दिनांक 19.04.26 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा चारों वर्कशाप में से बैटरी, गाडियों की वायरिंग, गैस वैल्डिंग मशीन की पीतल की घंटी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअसं0- 162/26 धारा 305(a) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। 2- दिनांक 22.04.2025 को वादी रमेश गुप्ता द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित सूचना दी गयी कि वादी दिनांक 22.04.2026 को समय करीब 9.30 बजे अपनी दुकान रमेश मशीनरी स्टोर पर आया तो देखा कि गद्दी व गल्ले का ताला टूटा मिला तथा गल्ले से करीब 03 लाख रूपए, बैटरी व इन्वर्टर चुरा लिए गये। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअसं0- 179/26 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी तथा अनावरण–* उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा उनके शीघ्र अनावरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस तथा स्वाट टीम द्वारा दिनांक 25.04.26 को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 03.10 बजे एक आरोपी नईम उर्फ नहीम पुत्र यामीन नि० पलिया थाना निधौली कला जनपद एटा उम्र करीव 28 वर्ष को निधौली रोड पर सेंट पॉल स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 1,91,360 रुपये ( एक लाख एक्यानवे हजार तीन सौ साठ रुपये) बरामद हुए तथा दाहिने हाथ मे लिये पीले रंग की थैली जिसमें से कार की वायरिंग बरामद हुई। बरामद सामान के संबंध में आरोपी से पूछताछ करने पर बताया गया कि उसने यह रुपए, एक बैटरी तथा एक स्टेबलाइजर 21/22.04.26 की रात्रि में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से मशीनरी की दुकान से कुल 02 लाख 40 हजार चोरी किए थे जिसमें से कुछ रुपए खर्च हो गए। जिसमें से बैटरी तथा स्टेबलाइजर को सहावर रोड पर स्थित आसिफ अब्बासी की कबाड़ी की दुकान पर 2500 रुपए बेच दिया था तथा स्टेबलाइजर को आगरा रोड पर सोहेल खान तथा साहिल खान दोनों भाइयों की कबाड़ी की दुकान पर ₹1000 में बेच दिया था जो रुपए मिले वह शौक मौज में खर्च कर दिए। अभियुक्त नईम उर्फ नहीम से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दिनांक 19/20.04.2026 की रात्रि को कोतवाली देहात क्षेत्र से अवागढ़ मोटर्स तथा उसके बराबर में बनी अन्य दुकानों से एक कार की बैटरी, वायरिंग, गैस बेल्डिंग मशीन की पीतल घड़ी, कॉपर नोज़ल, तथा बेल्डिंग नोज़ल चोरी की थी जिसमें से बैटरी आसिफ अब्बासी को ₹2000 तथा अन्य सभी सामान सोहेल तथा साहिल खान दोनों भाइयों को ₹2000 में बेच दिया था। पुलिस द्वारा आगरा रोड पर स्थित सोहेल तथा साहिल की कबाड़े की दुकान पर पहुंचकर उक्त लोगों से पूछताछ की तो अपनी दुकान में रखे स्टेबलाइजर तथा 01 प्लास्टिक के बोरी में रखे 03 बेल्डिंग मशीन की घडी, 04 बेल्डिंग नोज़ल, 03 बेल्डिंग नोज़ल कॉपर बरामद हुए, उन्होंने बताया कि यह सामान उन्होंने नईम उपरोक्त से खरीदा था। इसके बाद सहावर रोड पर आसिफ अब्बासी की कबाड़ी की दुकान पर पहुंचकर पूछताछ की तो उसने बताया कि नईम से 4500 रुपए में खरीदी हुई 02 बैटरी उसने झाड़ी में छुपा दी थी जिन्हें आसिफ अब्बासी की निशानदेही पर सहावर रोड पर वन विभाग ऑफिस से आगे झाड़ियों से बरामद किया गया है। नईम ने बताया कि बड़ी बैटरी कोतवाली नगर क्षेत्र से तथा छोटी बैटरी कोतवाली देहात क्षेत्र में अवागढ़ मोटर्स के गैराज से चोरी की थी। बरामदगी की आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 317(2), 317(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। *गिरफ्तार अभियुकगण का नाम पता-* 1. नईम उर्फ नहीम पुत्र यामीन नि0 पलिया थाना निधौली कला जनपद एटा 2. साहिल खान पुत्र शाहिद खान नि0 महरारा दरवाजा थाना कोतवाली नगर एटा 3. सोहिल खान पुत्र शाहिद खान नि0 महरारा दरवाजा थाना कोतवाली नगर एटा 4. आसिफ अब्बासी पुत्र मुन्ने खा नि0 महरारा दरवाजा भूतेश्वर कालौनी थाना कोतवाली नगर एटा। *गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास-* *अभियुक्त नईम उर्फ नहीम का आपराधिक इतिहास* 1. मु0अ0सं0 357/25 धारा 303(2),317(2),317(5) बीएनएस कोतवाली देहात एटा 2. मु0अ0सं0 179/26 धारा 331(4),317(2),317(5),305 बीएनएस कोतवाली नगर एटा 3. मु0अ0सं0- 162/26 धारा 305ए, 317(2) बीएनएस कोतवाली देहात एटा *अभियुक्त साहिल खान का आपराधिक इतिहास* 1. मु0अ0सं0 179/26 धारा 331(4),317(2),317(5),305 बीएनएस कोतवाली नगर एटा 2. मु0अ0सं0- 162/26 धारा 305ए,317(2) बीएनएस कोतवाली देहात एटा *अभियुक्त सोहिल खान का आपराधिक इतिहास* 1. मु0अ0सं0 179/26 धारा 331(4),317(2),317(5),305 बीएनएस कोतवाली नगर एटा 2. मु0अ0सं0- 162/26 धारा 305ए,317(2) बीएनएस कोतवाली देहात एटा *अभियुक्त आसिफ अब्बासी का आपराधिक इतिहास* 1. मु0अ0सं0 179/26 धारा 331(4),317(2),317(5),305 बीएनएस कोतवाली नगर एटा 2. मु0अ0सं0- 162/26 धारा 305ए,317(2) बीएनएस कोतवाली देहात एटा। *बरामदगी का विवरण –* 1. एक लाख इक्यानवे हजार तीन सौ साठ रुपये ( 1,91,360 रु0) 2. दो बैट्री, कार की वायरिंग, एक स्टेवलाइजर 3. 03 बैल्डिंग मशीन पीतल घडी, 04 बैल्डिंग नोजल पीतल, 03 बैल्डिंग नोजिल कापर ( बरामद सामान की अनुमानित कीमत 60250 रुपए ) *गिरफ्तार करने वाले का नाम–* 1. प्र0नि0 श्री प्रेमपाल सिंह थाना कोतवाली नगर एटा मय टीम 2. उ0नि0 श्री श्रवण कुमार स्वाट टीम प्रभारी मय टीम 3. प्रभारी सर्विलांस मय टीम
    4
    *घटना का विवरण-*
1- दिनांक 21.04.26 को वादी तारिक अहमद द्वारा थाना कोतवाली देहात पर सूचना दी गई कि उसकी जीटी रोड एटा पुल के नीचे जैन धर्म कांटा के सामने अवागढ़ मोटर्स के नाम से वर्कशॉप तथा पार्ट्स की दुकान है तथा बराबर में क्लासिक मोटर्स, रफीक बॉडी मेकर, राइन मोटर्स की वर्कशाप भी है। दिनांक 19.04.26 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा चारों वर्कशाप में से बैटरी, गाडियों की वायरिंग, गैस वैल्डिंग मशीन की पीतल की घंटी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअसं0- 162/26 धारा 305(a) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
2- दिनांक 22.04.2025 को वादी रमेश गुप्ता द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित सूचना दी गयी कि वादी दिनांक 22.04.2026 को समय करीब 9.30 बजे अपनी दुकान रमेश मशीनरी स्टोर पर आया तो देखा कि गद्दी व गल्ले का ताला टूटा मिला तथा गल्ले से करीब 03 लाख रूपए, बैटरी व इन्वर्टर चुरा लिए गये। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअसं0- 179/26 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी तथा अनावरण–*
उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा उनके शीघ्र अनावरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस तथा स्वाट टीम द्वारा दिनांक 25.04.26 को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 03.10 बजे एक आरोपी नईम उर्फ नहीम पुत्र यामीन नि० पलिया थाना निधौली कला जनपद एटा उम्र करीव 28 वर्ष को निधौली रोड पर सेंट पॉल स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 1,91,360 रुपये ( एक लाख एक्यानवे हजार तीन सौ साठ रुपये) बरामद हुए तथा दाहिने हाथ मे लिये पीले रंग की थैली जिसमें से कार की वायरिंग बरामद हुई। 
बरामद सामान के संबंध में आरोपी से पूछताछ करने पर बताया गया कि उसने यह रुपए, एक बैटरी तथा एक स्टेबलाइजर 21/22.04.26 की रात्रि में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से मशीनरी की दुकान से कुल 02 लाख 40 हजार चोरी किए थे जिसमें से कुछ रुपए खर्च हो गए। जिसमें से बैटरी तथा स्टेबलाइजर को सहावर रोड पर स्थित आसिफ अब्बासी की कबाड़ी की दुकान पर 2500 रुपए बेच दिया था तथा स्टेबलाइजर को आगरा रोड पर सोहेल खान तथा साहिल खान दोनों भाइयों की कबाड़ी की दुकान पर ₹1000 में बेच दिया था जो रुपए मिले वह शौक मौज में खर्च कर दिए। अभियुक्त नईम उर्फ नहीम से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दिनांक 19/20.04.2026 की रात्रि को कोतवाली देहात क्षेत्र से अवागढ़ मोटर्स तथा उसके बराबर में बनी अन्य दुकानों से एक कार की बैटरी, वायरिंग, गैस बेल्डिंग मशीन की पीतल घड़ी, कॉपर नोज़ल, तथा बेल्डिंग नोज़ल चोरी की थी जिसमें से बैटरी आसिफ अब्बासी को ₹2000 तथा अन्य सभी सामान सोहेल तथा साहिल खान दोनों भाइयों को ₹2000 में बेच दिया था। पुलिस द्वारा आगरा रोड पर स्थित सोहेल तथा साहिल की कबाड़े की दुकान पर पहुंचकर उक्त लोगों से पूछताछ की तो अपनी दुकान में रखे स्टेबलाइजर तथा 01 प्लास्टिक के बोरी में रखे 03 बेल्डिंग मशीन की घडी, 04 बेल्डिंग नोज़ल, 03 बेल्डिंग नोज़ल कॉपर बरामद हुए, उन्होंने बताया कि यह सामान उन्होंने नईम उपरोक्त से खरीदा था। इसके बाद सहावर रोड पर आसिफ अब्बासी की कबाड़ी की दुकान पर पहुंचकर पूछताछ की तो उसने बताया कि नईम से 4500 रुपए में खरीदी हुई 02 बैटरी उसने झाड़ी में छुपा दी थी जिन्हें आसिफ अब्बासी की निशानदेही पर सहावर रोड पर वन विभाग ऑफिस से आगे झाड़ियों से बरामद किया गया है। नईम ने बताया कि बड़ी बैटरी कोतवाली नगर क्षेत्र से तथा छोटी बैटरी कोतवाली देहात क्षेत्र में अवागढ़ मोटर्स के गैराज से चोरी की थी। बरामदगी की आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 317(2), 317(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
*गिरफ्तार अभियुकगण का नाम पता-*
1. नईम उर्फ नहीम पुत्र यामीन नि0 पलिया थाना निधौली कला जनपद एटा
2. साहिल खान पुत्र शाहिद खान नि0 महरारा दरवाजा थाना कोतवाली नगर एटा
3. सोहिल खान पुत्र शाहिद खान नि0 महरारा दरवाजा थाना कोतवाली नगर एटा
4. आसिफ अब्बासी पुत्र मुन्ने खा नि0 महरारा दरवाजा भूतेश्वर कालौनी थाना कोतवाली नगर एटा।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास-*
*अभियुक्त नईम उर्फ नहीम का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 357/25 धारा 303(2),317(2),317(5) बीएनएस कोतवाली देहात एटा
2. मु0अ0सं0 179/26 धारा 331(4),317(2),317(5),305 बीएनएस कोतवाली नगर एटा
3. मु0अ0सं0- 162/26 धारा 305ए, 317(2) बीएनएस कोतवाली देहात एटा
*अभियुक्त साहिल खान का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 179/26 धारा 331(4),317(2),317(5),305 बीएनएस कोतवाली नगर एटा
2. मु0अ0सं0- 162/26 धारा 305ए,317(2) बीएनएस कोतवाली देहात एटा
*अभियुक्त सोहिल खान का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 179/26 धारा 331(4),317(2),317(5),305 बीएनएस कोतवाली नगर एटा
2. मु0अ0सं0- 162/26 धारा 305ए,317(2) बीएनएस कोतवाली देहात एटा
*अभियुक्त आसिफ अब्बासी का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 179/26 धारा 331(4),317(2),317(5),305 बीएनएस कोतवाली नगर एटा
2. मु0अ0सं0- 162/26 धारा 305ए,317(2) बीएनएस कोतवाली देहात एटा।
*बरामदगी का विवरण –*
1. एक लाख इक्यानवे हजार तीन सौ साठ रुपये ( 1,91,360 रु0)
2. दो बैट्री, कार की वायरिंग, एक स्टेवलाइजर
3. 03 बैल्डिंग मशीन पीतल घडी, 04 बैल्डिंग नोजल पीतल, 03 बैल्डिंग नोजिल कापर 
( बरामद सामान की अनुमानित कीमत 60250 रुपए )
*गिरफ्तार करने वाले का नाम–*
1. प्र0नि0 श्री प्रेमपाल सिंह थाना कोतवाली नगर एटा मय टीम
2. उ0नि0 श्री श्रवण कुमार स्वाट टीम प्रभारी मय टीम
3. प्रभारी सर्विलांस मय टीम
    user_आकर्ष वार्ष्णेय  रिपोर्टर shru
    आकर्ष वार्ष्णेय रिपोर्टर shru
    Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Shan Mohammad
    1
    Post by Shan Mohammad
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Citizenrajput
    1
    Post by Citizenrajput
    user_Citizenrajput
    Citizenrajput
    Lawyer Sahawar, Kasganj•
    13 hrs ago
  • *बदायूं - ब्रेकिंग न्यूज* लोकेशन - बदायूं विद्युत सप्लाई को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, रतनपुर कोट भानपुर बिजलीघर का किया घेराव विद्युत सप्लाई को लेकर किसानों में भारी आक्रोश स्थानीय लाइनमैंनो की मनमानी के चलते किसानों की फसलें रहीं हैं सूख 24 घंटे में 10 घंटे विद्युत सप्लाई की जगह 2 घंटे भी नहीं मिल रही है लाइट सरकार के निर्देशों के बाद भी उनके आदेशों को पलीता लगा रहे कर्मचारी, बिना स्टीमेट शिफ्टिंग और रुपए लेकर फीडर पर लोड बढ़ाने का भी लगाया आरोप किसान हुआ बेबस, लाइट की किल्लत के कारण किसान फसलों की सिंचाई के लिए हुआ परेशान, विभाग के अधिकारी मौन, कर रहे अनदेखी संविदा कर्मचारियों पर लगाया रुपए लेकर लाइट ठीक करने का भी आरोप - किसान बिना शिफ्टिंग के आर्थिक सांठगांठ कर फीडर पर ओवरलोड बढ़ाने का भी लगाया आरोप - किसान पूरा मामला विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली के रतनपुर कोट भानपुर बिजलीघर का
    1
    *बदायूं - ब्रेकिंग न्यूज*
लोकेशन - बदायूं 
विद्युत सप्लाई को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, रतनपुर कोट भानपुर बिजलीघर का किया घेराव 
विद्युत सप्लाई को लेकर किसानों में भारी आक्रोश 
स्थानीय लाइनमैंनो की मनमानी के चलते किसानों की फसलें रहीं हैं सूख 
24 घंटे में 10 घंटे विद्युत सप्लाई की जगह 2 घंटे भी नहीं मिल रही है लाइट 
सरकार के निर्देशों के बाद भी उनके आदेशों को पलीता लगा रहे कर्मचारी,
बिना स्टीमेट शिफ्टिंग और रुपए लेकर फीडर पर लोड बढ़ाने का भी लगाया आरोप 
किसान हुआ बेबस, लाइट की  किल्लत के कारण किसान फसलों की सिंचाई के लिए हुआ परेशान, विभाग के अधिकारी मौन, कर रहे अनदेखी 
संविदा कर्मचारियों पर लगाया रुपए लेकर लाइट ठीक करने का भी आरोप - किसान 
बिना शिफ्टिंग के आर्थिक सांठगांठ कर फीडर पर ओवरलोड बढ़ाने का भी लगाया आरोप - किसान
पूरा मामला विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली के रतनपुर कोट भानपुर बिजलीघर का
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #राघव_चड्ढा सहित #AAP के आठ #राज्यसभा_सांसद #बीजेपी में शामिल होंगे
    1
    #राघव_चड्ढा सहित #AAP के आठ #राज्यसभा_सांसद #बीजेपी में शामिल होंगे
    user_Sanjay deewakar prattkar Press
    Sanjay deewakar prattkar Press
    पत्रकार अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.