logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात /जालौन में गूंजी लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा की गूंज* *रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को CM योगी की बड़ी सौगात /60+ महिलाओं के लिए शुरू हुई /लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत आशुतोष की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ यासीन मंसूरी व समीर मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी जनपद जालौन उरई रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले उत्तर प्रदेश की मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी बुधवार 26 अगस्त 2026 को लखनऊ स्थित जुपिटर हॉल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया और विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किया वहीं मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं बहनों और बेटियों के लिए 27, 28 एवं 29 अगस्त तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने की भी घोषणा की आप को बता दें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के ऑडिटोरियम में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नारी शक्ति जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे सभी ने मुख्यमंत्री के संबोधन को उत्साहपूर्वक सुना कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी कालपी विधायक के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि अधिकारी और महिलाएं उपस्थित रहीं मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान सभागार में मौजूद महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को दी गई निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा को उपस्थित महिलाओं ने सम्मान, सुरक्षा और आत्मीयता से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल बताया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने माताओं एवं बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और साड़ी का वितरण भी किया सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा बहनों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान का प्रतीक है उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना विशेष रूप से वरिष्ठ महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल है 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें अपने परिजनों से मिलने के साथ धार्मिक और सामाजिक यात्राओं में भी सुविधा मिलेगी उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों को सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा देकर मुख्यमंत्री ने पर्व की खुशियों को और बढ़ाया है जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं बल्कि मातृशक्ति के सम्मान का भी अवसर है प्रदेश सरकार द्वारा इस अवसर पर महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा देना सराहनीय कदम है उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में सुविधा सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ रहा है वहीं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए की गई निःशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था मुख्यमंत्री की मातृशक्ति के प्रति संवेदनशील सोच को दर्शाती है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए ताकि पात्र नागरिक उनका पूरा लाभ उठा सकें जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान सुरक्षा स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है सरकार की प्राथमिकता है कि माताओं बहनों और बेटियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण के साथ आगे बढ़ने के अवसर मिलें बता दें उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश ने अपनी शक्ति और सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प का परिचय दिया वहीं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं उनके जीवन को सुगम और सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं रक्षाबंधन पर निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा तथा वरिष्ठ महिलाओं के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा इसी संवेदनशील सोच और मातृशक्ति के प्रति सम्मान का उदाहरण है

2 hrs ago
user_Ashutosh jalaun ripotar
Ashutosh jalaun ripotar
कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
0b65a30e-8f7a-46a8-921f-6a649f0f6f61

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आंगनबाड़ी से जूनियर स्कूल तक कीचड़ ही कीचड़, जिम्मेदारों से सवाल जालौन। ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक कच्चा रास्ता बारिश में मुसीबत बन गया है। कीचड़ और जलभराव के बीच स्कूली बच्चों व ग्रामीणों का निकलना मुश्किल है। इसी रास्ते पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी हैं, फिर सड़क कब बनेगी? ग्रामीणों का कहना है कि कई बार नाप-जोख के बावजूद निर्माण नहीं हुआ। सवाल यह है कि बारिश में बच्चे कीचड़ से होकर स्कूल जाएं तो जिम्मेदार कौन? जरूरत के वक्त एंबुलेंस रास्ते में फंस जाए तो जवाबदेह कौन? “विकास की बातें खूब, मगर गांव की राह बेहाल— कीचड़ में सवाल खड़े हैं, कब बदलेगा ये हाल?” ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन, हिमांशु समेत दर्जनों लोगों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। वाइट—ग्रामीण #Jalaun #जालौन #गायर #Kalpi #ग्रामीण_समस्या #सड़क_समस्या #कच्ची_सड़क #कीचड़ #जलभराव #स्कूली_बच्चे #आंगनबाड़ी_केंद्र #जूनियर_स्कूल #विकास_की_हकीकत #प्रशासन_से_सवाल #बारिश #BreakingNews #ViralNews #UPNews #JalaunNews
    1
    आंगनबाड़ी से जूनियर स्कूल तक कीचड़ ही कीचड़, जिम्मेदारों से सवाल
जालौन। ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक कच्चा रास्ता बारिश में मुसीबत बन गया है। 
कीचड़ और जलभराव के बीच स्कूली बच्चों व ग्रामीणों का निकलना मुश्किल है। इसी रास्ते पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी हैं, फिर सड़क कब बनेगी?
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार नाप-जोख के बावजूद निर्माण नहीं हुआ। सवाल यह है कि बारिश में बच्चे कीचड़ से होकर स्कूल जाएं तो जिम्मेदार कौन? जरूरत के वक्त एंबुलेंस रास्ते में फंस जाए तो जवाबदेह कौन?
“विकास की बातें खूब, मगर गांव की राह बेहाल—
कीचड़ में सवाल खड़े हैं, कब बदलेगा ये हाल?”
ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन, हिमांशु समेत दर्जनों लोगों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।
वाइट—ग्रामीण
#Jalaun #जालौन #गायर #Kalpi #ग्रामीण_समस्या #सड़क_समस्या #कच्ची_सड़क #कीचड़ #जलभराव #स्कूली_बच्चे #आंगनबाड़ी_केंद्र #जूनियर_स्कूल #विकास_की_हकीकत #प्रशासन_से_सवाल #बारिश #BreakingNews #ViralNews #UPNews #JalaunNews
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर 3 दिन फ्री बस यात्रा, बहन-बेटियों को बड़ी सौगात
    1
    रक्षाबंधन पर 3 दिन फ्री बस यात्रा, बहन-बेटियों को बड़ी सौगात
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *बीमारी से ग्रसित महिला ने यमुना नदी में कूदकर जान दी* कालपी जालौन 26 अगस्त 46 वर्षीय बीमार महिला इलाज करवाने जा रही थी उसी समय अचानक यमुना नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया बही सूचना पाकर कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटना स्थल में पहुंचकर निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान घटना जनपद कानपुर देहात की जांच दौरान साबित हुई उन्होंने मौजूद भोगनीपुर पुलिस को कार्रवाई करने के कहा तो तत्काल भोगनी पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस बुलवाकर परिवार के साथ सांसे चल रही महिला को गाड़ी में रखकर सीएचसी पुखरायां इलाज हेतु ले गए अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी ने महिला की जांच के दौरान नब्ज पकड़ते ही मृत घोषित किया। खबर के अनुसार जनपद फतेहपुर थाना बकेवर ग्राम मोधनपुर निवासिनी प्रिया देवी पत्नी अनुरुद्ध लगभग 5 साल से बीमारी की हालत में चल रहा था बुधवार दिन अपने निज निवास से पति के साथ गाड़ी में बैठकर झांसी अस्पताल में इलाज हेतु जा रही थी तभी लगभग सुबह 8 बजे पुराने यमुना पुल कालपी जैसे समीप आई उसी समय कार में बैठे परिवार एवं स्वयं का उसारा लेकर यमुना में फैकने बहाने उतरकर तत्काल रेलिंग से छलांग लगाकर यमुना की बहती हुई जलधारा में कूद गयी जब यमुना जल से ऊपर आई गोताखोरों सहयोग से महिला को मरणासन्न अवस्था में नदी निकाल कर किनारे लाकर रखा उक्त महिला को गंभीर हालत में पुखरायां अस्पताल में इलाज हेतु जैसे ले गए अस्पताल मे मौजूद चिकित्सा अधिकारी ने जांच कर तत्काल मृत घोषित कर दिया वहीं सूचना मृत्यु की मिलते ही मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया मौजूद कोतवाली भोगनीपुर उप निरीक्षक अमित पुरवार ने महिला मृतक शव कब्जे में लेकर परिवार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को महिला की अभिरक्षा में जिला मुख्यालय माती पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
    2
    *बीमारी से ग्रसित महिला ने यमुना नदी में कूदकर जान दी*
कालपी जालौन 26 अगस्त
46 वर्षीय बीमार महिला  इलाज करवाने जा रही थी उसी समय अचानक यमुना नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया बही सूचना पाकर कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटना स्थल में पहुंचकर निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान घटना जनपद कानपुर देहात की जांच दौरान साबित हुई उन्होंने मौजूद भोगनीपुर पुलिस को कार्रवाई करने के कहा  तो तत्काल भोगनी पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस बुलवाकर परिवार के साथ सांसे चल रही महिला को गाड़ी में रखकर सीएचसी पुखरायां इलाज हेतु ले गए अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी ने महिला की जांच के दौरान नब्ज पकड़ते ही मृत घोषित किया।
खबर के अनुसार जनपद फतेहपुर थाना बकेवर ग्राम मोधनपुर निवासिनी प्रिया देवी पत्नी अनुरुद्ध लगभग 5 साल से बीमारी की हालत में चल रहा था बुधवार दिन अपने निज निवास से पति के साथ गाड़ी में बैठकर झांसी अस्पताल में  इलाज हेतु जा रही थी तभी लगभग सुबह 8 बजे पुराने यमुना पुल कालपी जैसे समीप आई उसी समय कार में बैठे परिवार एवं स्वयं का उसारा लेकर यमुना में फैकने बहाने उतरकर तत्काल रेलिंग से छलांग लगाकर यमुना की बहती हुई जलधारा में कूद गयी जब  यमुना  जल से ऊपर आई गोताखोरों सहयोग से महिला को मरणासन्न अवस्था में नदी निकाल कर किनारे लाकर रखा  उक्त महिला को गंभीर हालत में पुखरायां अस्पताल में इलाज हेतु जैसे ले गए अस्पताल मे मौजूद  चिकित्सा अधिकारी ने जांच कर तत्काल मृत घोषित कर दिया वहीं सूचना मृत्यु की मिलते ही मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया मौजूद कोतवाली भोगनीपुर उप निरीक्षक अमित पुरवार ने महिला  मृतक शव कब्जे में लेकर परिवार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को महिला की अभिरक्षा में जिला मुख्यालय माती पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कस्बा रुरा में बारावफात का जुलूस बड़ी धूमधाम से निकला, सुरक्षा में पुलिस बल तैनात कस्बा रुरा में बारावफात का जुलूस गाजे बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से निकाला गया।जुलूस में छोटे -छोटे बच्चों व युवाओं ने अपने हाथों में इस्लामी झंडा थामे जुलूस-ए-मोहम्मदी में हिस्सा लिया।।इस अवसर सैनूर अहमद, मुस्तफा, मो0 शाहिद, जाकिर,नौशाद, अच्चु,अलमास, ऐनुल, हाफिज तौहीद, मुजीब आदि रहे।सुरक्षा के दृष्टि से चौकी इंचार्ज विनोद कुमार, सिपाही सुधीर छौकर व अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
    1
    कस्बा रुरा में बारावफात का जुलूस बड़ी धूमधाम से निकला, सुरक्षा में पुलिस बल तैनात
कस्बा रुरा में बारावफात का जुलूस गाजे बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से निकाला गया।जुलूस में छोटे -छोटे बच्चों व युवाओं ने अपने हाथों में इस्लामी झंडा थामे जुलूस-ए-मोहम्मदी में हिस्सा लिया।।इस अवसर सैनूर अहमद, मुस्तफा, मो0 शाहिद, जाकिर,नौशाद, अच्चु,अलमास, ऐनुल, हाफिज तौहीद, मुजीब आदि रहे।सुरक्षा के दृष्टि से चौकी इंचार्ज विनोद कुमार, सिपाही सुधीर छौकर व अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कानपुर नगर से बड़ी खबर: खाई में गिरा बेकाबू ट्रक बड़ा हादसा टला कानपुर नगर साढ़ थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया गिट्टी-मौरंग मिलर लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक रमईपुर की ओर से साढ़ की ओर जा रहा था साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरगाह लाल पुल और साढ़ कस्बे के बीच सामने से अचानक दूसरा वाहन आ जाने से चालक ने ट्रक को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे खाई में पलट गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर ट्रक सड़क पर ही पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई खाई में गिरे ट्रक को बाहर निकालने के लिए करीब घंटों तक मशक्कत चलती रही जिसके लिए तीन हाइड्रा क्रेनों को लगाना पड़ा इस दौरान मार्ग पर लंबा जाम लग गया और वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के चलते सड़क पर फिसलन थी और घटना के काफी देर बाद तक शासन-प्रशासन का कोई आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था
    4
    कानपुर नगर से बड़ी खबर: खाई में गिरा बेकाबू ट्रक बड़ा हादसा टला 
कानपुर नगर साढ़ थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया गिट्टी-मौरंग मिलर  लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक रमईपुर  की ओर से साढ़ की ओर जा रहा था साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरगाह लाल पुल और साढ़ कस्बे के बीच सामने से अचानक दूसरा वाहन आ जाने से चालक ने ट्रक को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे खाई में पलट गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर ट्रक सड़क पर ही पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई खाई में गिरे ट्रक को बाहर निकालने के लिए करीब घंटों तक मशक्कत चलती रही जिसके लिए तीन हाइड्रा क्रेनों को लगाना पड़ा इस दौरान मार्ग पर लंबा जाम लग गया और वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के चलते सड़क पर फिसलन थी और घटना के काफी देर बाद तक शासन-प्रशासन का कोई आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था
    user_वेद प्रकाश,  पत्रकार
    वेद प्रकाश, पत्रकार
    Political party office अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल सिकंदरा, कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह निकाले गए जुलूस में आपसी भाईचारे और कौमी एकता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर नाते पाक और दरूद शरीफ पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की आमद की खुशी मनाई। कई स्थानों पर हिंदू भाइयों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया, जिससे आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश गया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई। सभी मस्जिदों के इमामों द्वारा नाते पाक एवं दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस निकाला गया। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के साथ तहसील प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
    3
    पत्रकार इकबाल अहमद

सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल
खबर कानपुर देहात
पत्रकार इकबाल अहमद
सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल
सिकंदरा, कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह निकाले गए जुलूस में आपसी भाईचारे और कौमी एकता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।
जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर नाते पाक और दरूद शरीफ पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की आमद की खुशी मनाई। कई स्थानों पर हिंदू भाइयों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया, जिससे आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश गया।
जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई। सभी मस्जिदों के इमामों द्वारा नाते पाक एवं दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस निकाला गया।
त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के साथ तहसील प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सीएमओ ने सीएचसी रामपुरा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष रामपुरा, जालौन। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अवकाश के दिन भी अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ओपीडी में आए मरीजों को भी देखा। सीएमओ ने ओपीडी, टीकाकरण कक्ष, दवा वितरण कक्ष, दवा स्टोर, इंजेक्शन एवं ड्रेसिंग कक्ष, पैथोलॉजी, पुरुष एवं महिला वार्ड तथा लेबर रूम समेत स्वास्थ्य केंद्र के सभी प्रमुख विभागों का निरीक्षण किया। ओपीडी में ड्यूटी पर चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार मौजूद मिले। इस दौरान सीएमओ ने स्वयं ओपीडी में दो मरीजों को देखा तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. आनंद प्रसाद वर्मा एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। सीएमओ ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं तथा स्टाफ की उपस्थिति की जानकारी ली। इस दौरान हाल ही में जन्मे बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र भी संबंधित लाभार्थियों को वितरित किए गए। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर चिकित्सा अधीक्षक से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत की कार्यशैली और अस्पताल में कराए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं जिले के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की अपेक्षा कई मानकों पर बेहतर हैं। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को इसी प्रकार बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
    2
    सीएमओ ने सीएचसी रामपुरा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
रामपुरा, जालौन। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अवकाश के दिन भी अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ओपीडी में आए मरीजों को भी देखा।
सीएमओ ने ओपीडी, टीकाकरण कक्ष, दवा वितरण कक्ष, दवा स्टोर, इंजेक्शन एवं ड्रेसिंग कक्ष, पैथोलॉजी, पुरुष एवं महिला वार्ड तथा लेबर रूम समेत स्वास्थ्य केंद्र के सभी प्रमुख विभागों का निरीक्षण किया। ओपीडी में ड्यूटी पर चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार मौजूद मिले। इस दौरान सीएमओ ने स्वयं ओपीडी में दो मरीजों को देखा तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. आनंद प्रसाद वर्मा एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। सीएमओ ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं तथा स्टाफ की उपस्थिति की जानकारी ली।
इस दौरान हाल ही में जन्मे बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र भी संबंधित लाभार्थियों को वितरित किए गए। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर चिकित्सा अधीक्षक से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत की कार्यशैली और अस्पताल में कराए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं जिले के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की अपेक्षा कई मानकों पर बेहतर हैं। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को इसी प्रकार बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस ने की कार्रवाई कानपुर देहात थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वादिनी ने दिनांक 23.08.2026 को थाना राजपुर पर तहरीर देकर आरोप लगाया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 096/2026 धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थाना राजपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 24.08.2026 को दोनों अभियुक्तों रवि नायक पुत्र चन्द्रपाल सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम ककरैया थाना अमराहट ,राममूरत पुत्र रामस्वरूप उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम ककरैया थाना अमराहट पुलिस ने बताया कि अभियुक्त रवि नायक को ग्राम मुबारकपुर रोड से बदनपुर को जाने वाले इंटरलॉकिंग रोड पर बने बजरंगबली मंदिर के पास से, जबकि राममूरत को सलेमपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। *गिरफ्तारी करने वाली टीम:* उ0नि0 नीरज कुमार, हे0का0 प्रदीप कुमार, हे0का0 योगेन्द्र कुमार, रि0का0 उदयवीर सिंह।
    1
    नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस ने की कार्रवाई
कानपुर देहात थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि वादिनी ने दिनांक 23.08.2026 को थाना राजपुर पर तहरीर देकर आरोप लगाया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 096/2026 धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
थाना राजपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 24.08.2026 को दोनों अभियुक्तों रवि नायक पुत्र चन्द्रपाल सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम ककरैया थाना अमराहट
,राममूरत पुत्र रामस्वरूप उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम ककरैया थाना अमराहट
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त रवि नायक को ग्राम मुबारकपुर रोड से बदनपुर को जाने वाले इंटरलॉकिंग रोड पर बने बजरंगबली मंदिर के पास से, जबकि राममूरत को सलेमपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम:*
उ0नि0 नीरज कुमार, हे0का0 प्रदीप कुमार, हे0का0 योगेन्द्र कुमार, रि0का0 उदयवीर सिंह।
    user_Vikash katiyar
    Vikash katiyar
    Local News Reporter Akbarpur, Kanpur Dehat•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.