logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में चोरी किचन का ताला तोड़कर हजारों का सामान ले उड़े चोर डेस्क-बेंच भी ले जाने की आशंका आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां बलुआ बलुआ थाना क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, प्रभुपुर में अज्ञात चोरों ने बीती रात धावा बोलकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना से विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया कैसे दी चोरों ने घटना को अंजाम चोरों ने विद्यालय के किचन का ताला तोड़ दिया और वहां से गैस सिलेंडर, चूल्हा,बर्तन,डेस्क बाल्टी,भगौना, ट्यूबलाइट,ब्लैकबोर्ड,बिजली के तार सहित अन्य आवश्यक सामग्री चोरी कर ले गए आशंका जताई जा रही है कि चोर डेस्क और बेंच भी ट्रॉली (सगड़ी) पर लादकर ले गए हैं चोरों ने प्रधानाध्यापक कक्ष सहित अन्य कक्षाओं के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। यदि वे उन कमरों का ताला तोड़ देते तो विद्यालय को और अधिक नुकसान उठाना पड़ सकता था सुबह खुला चोरी का राज गुरुवार सुबह जब इंचार्ज प्रधानाध्यापिका और शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो किचन का ताला टूटा मिला तथा अंदर रखा सामान गायब था। इसके बाद इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने तत्काल ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री और डायल-112 पुलिस* को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी ग्राम प्रधान ने जताई चिंता ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री ने कहा कि बेखौफ चोर लगातार मंदिरों, विद्यालयों और घरों को निशाना बना रहे हैं, जिससे लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ रही है इंचार्ज प्रधानाध्यापिका विद्यालय के शिक्षकों एवं ग्राम प्रधान ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों का कानून-व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

1 hr ago
user_NEWS 2 INDIA
NEWS 2 INDIA
TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में चोरी किचन का ताला तोड़कर हजारों का सामान ले उड़े चोर डेस्क-बेंच भी ले जाने की आशंका आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां बलुआ बलुआ थाना क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, प्रभुपुर में अज्ञात चोरों ने बीती रात धावा बोलकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना से विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया कैसे दी चोरों ने घटना को अंजाम चोरों ने विद्यालय के किचन का ताला तोड़ दिया और वहां से गैस सिलेंडर, चूल्हा,बर्तन,डेस्क बाल्टी,भगौना, ट्यूबलाइट,ब्लैकबोर्ड,बिजली के तार सहित अन्य आवश्यक सामग्री चोरी कर ले गए आशंका जताई जा रही है कि चोर डेस्क और बेंच भी ट्रॉली (सगड़ी) पर लादकर ले गए हैं चोरों ने प्रधानाध्यापक कक्ष सहित अन्य कक्षाओं के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। यदि वे उन कमरों का ताला तोड़ देते तो विद्यालय को और अधिक नुकसान उठाना पड़ सकता था सुबह खुला चोरी का राज गुरुवार सुबह जब इंचार्ज प्रधानाध्यापिका और शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो किचन का ताला टूटा मिला तथा अंदर रखा सामान गायब था। इसके बाद इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने तत्काल ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री और डायल-112 पुलिस* को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी ग्राम प्रधान ने जताई चिंता ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री ने कहा कि बेखौफ चोर लगातार मंदिरों, विद्यालयों और घरों को निशाना बना रहे हैं, जिससे लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ रही है इंचार्ज प्रधानाध्यापिका विद्यालय के शिक्षकों एवं ग्राम प्रधान ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों का कानून-व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखनऊ:यूपी के DGP राजीव कृष्ण के पिता का अंतिम संस्कार संपन्न,पुलिस-प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ।उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के पिता का बुधवार को अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।इस दुखद अवसर पर परिवार,रिश्तेदारों के साथ-साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और प्रशासन के कई लोग मौजूद रहे।सूत्रों के अनुसार,अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।डीजीपी राजीव कृष्ण और उनका परिवार गहरे शोक में है।इस खबर के सामने आते ही पुलिस विभाग और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया।एक पिता का जाना मतलब,जिंदगी की सबसे बड़ी छाया का हट जाना है।हम News2India परिवार की ओर से भी राजीव कृष्ण और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति
    1
    लखनऊ:यूपी के DGP राजीव कृष्ण के पिता का अंतिम संस्कार संपन्न,पुलिस-प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
लखनऊ।उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के पिता का बुधवार को अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।इस दुखद अवसर पर परिवार,रिश्तेदारों के साथ-साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और प्रशासन के कई लोग मौजूद रहे।सूत्रों के अनुसार,अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।डीजीपी राजीव कृष्ण और उनका परिवार गहरे शोक में है।इस खबर के सामने आते ही पुलिस विभाग और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया।एक पिता का जाना मतलब,जिंदगी की सबसे बड़ी छाया का हट जाना है।हम News2India परिवार की ओर से भी राजीव कृष्ण और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ejwsejejeeheheehehrheheheheeheeheehhrdddjddfjdjrjrfrrhjbhhhhhhhhhhhhhh
    1
    ejwsejejeeheheehehrheheheheeheeheehhrdddjddfjdjrjrfrrhjbhhhhhhhhhhhhhh
    user_Vikash Kumar
    Vikash Kumar
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खेत जाने के बाद लापता हुए 51 वर्षीय व्यक्ति, परिजनों ने आमजन से मांगी मदद जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता आशीष कुमार वाराणसी
    1
    खेत जाने के बाद लापता हुए 51 वर्षीय व्यक्ति, परिजनों ने आमजन से मांगी मदद
जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता आशीष कुमार वाराणसी
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कलम की धार से | अयोध्या "बरी होने के बाद अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन" बृजभूषण शरण सिंह का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, हनुमानगढ़ी में पूजन अयोध्या। महिला पहलवानों के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। वह दिल्ली से हवाई मार्ग से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। एयरपोर्ट पर समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला। एयरपोर्ट से उनका काफिला प्रयागराज हाईवे और लखनऊ हाईवे से होकर गुजरा। अयोध्या पहुंचकर उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित 'सत्यमेव जयते' रैली के लिए रवाना हुए। विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने कहा कि "उनके पिता अदालत से बरी होकर आए हैं और इसी अवसर पर स्वागत एवं विशाल रैली का आयोजन किया गया है।" काफिले में बड़ी संख्या में समर्थक और वाहन शामिल होने से प्रयागराज और लखनऊ हाईवे पर कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़कों पर हजारों चारपहिया वाहन नजर आए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कलम की धार अदालत ने बरी किया, जनता ने स्वागत किया। राजनीति में यही क्रम चलता है। अयोध्या एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक और वहां से नंदिनी नगर तक - काफिला लंबा था, नारेबाजी तेज थी। 'सत्यमेव जयते' रैली का नाम भी संदेश दे रहा है। दो बातें एक साथ सच हैं 1. कोर्ट का फैसला - बरी। कानून ने क्लीन चिट दी। 2. सड़क का सच - जाम। आम आदमी को दफ्तर, स्कूल, अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हुई। स्वागत अधिकार है। पर हाईवे को घंटों जाम करना किसके अधिकार का हन है? शक्ति प्रदर्शन ठीक, पर आम नागरिक की असुविधा पर भी सोचना होगा। हनुमानगढ़ी में माथा टेका - आस्था का विषय। अब नंदिनी नगर की रैली से राजनीतिक संदेश जाएगा। सवाल सीधा है फैसला कोर्ट ने दिया, पर *सड़क की जिम्मेदारी किसकी? अगर स्वागत करना है तो ट्रैफिक प्लान भी साथ होना चाहिए।
    3
    कलम की धार से | अयोध्या  
"बरी होने के बाद अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन" 
बृजभूषण शरण सिंह का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, हनुमानगढ़ी में पूजन
अयोध्या। 
महिला पहलवानों के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे।
वह दिल्ली से हवाई मार्ग से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे।  
एयरपोर्ट पर समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला।
एयरपोर्ट से उनका काफिला प्रयागराज हाईवे और लखनऊ हाईवे से होकर गुजरा। अयोध्या पहुंचकर उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया।
इसके बाद वह गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित 'सत्यमेव जयते' रैली के लिए रवाना हुए।
विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने कहा कि "उनके पिता अदालत से बरी होकर आए हैं और इसी अवसर पर स्वागत एवं विशाल रैली का आयोजन किया गया है।"
काफिले में बड़ी संख्या में समर्थक और वाहन शामिल होने से प्रयागराज और लखनऊ हाईवे पर कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़कों पर हजारों चारपहिया वाहन नजर आए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
कलम की धार
अदालत ने बरी किया, जनता ने स्वागत किया।  
राजनीति में यही क्रम चलता है।
अयोध्या एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक और वहां से नंदिनी नगर तक - काफिला लंबा था, नारेबाजी तेज थी। 
'सत्यमेव जयते' रैली का नाम भी संदेश दे रहा है।
दो बातें एक साथ सच हैं  
1. कोर्ट का फैसला - बरी। कानून ने क्लीन चिट दी।  
2. सड़क का सच - जाम। आम आदमी को दफ्तर, स्कूल, अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हुई।
स्वागत अधिकार है। पर हाईवे को घंटों जाम करना किसके अधिकार का हन है?  
शक्ति प्रदर्शन ठीक, पर आम नागरिक की असुविधा पर भी सोचना होगा।
हनुमानगढ़ी में माथा टेका - आस्था का विषय।  
अब नंदिनी नगर की रैली से राजनीतिक संदेश जाएगा।
सवाल सीधा है फैसला कोर्ट ने दिया, पर *सड़क की जिम्मेदारी किसकी?  
अगर स्वागत करना है तो ट्रैफिक प्लान भी साथ होना चाहिए।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • अमरावती इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की छात्राओं को मिलीं साइकिलें, खिल उठे चेहरे अमरावती इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की छात्राओं को मिलीं साइकिलें, खिल उठे चेहरे वाराणसी।सेवापुरी विकासखंड के हरिहरपुर स्थित अमरावती इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. विपिन पाठक के सौजन्य से साइकिले वितरित की गई वही इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं का आत्मनिर्भर और सशक्त होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी पढ़ाई नियमित और सुगम बनेगी। उन्होंने छात्राओं से पूरी लगन और मेहनत के साथ अध्ययन कर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के प्रबंध निदेशक राजेश मिश्रा ने कहा कि स्नातक तृतीय वर्ष में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी साथ ही आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। संस्थान भविष्य में भी छात्र-छात्राओं के हित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदलाल त्रिपाठी, सुधीर सिंह, जय प्रताप मिश्र, जयप्रकाश सिंह, अंबुज मिश्रा, चंदन मिश्रा ,शक्ति मिश्रा, अजय मौर्य, दीक्षा सिंह, स्वाति सिंह ,प्रीति सिंह, दीपा दुबे सुनील पटेल सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन छात्राओं को शुभकामनाएं देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।
    3
    अमरावती इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की छात्राओं को मिलीं साइकिलें, खिल उठे चेहरे

अमरावती इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की छात्राओं को मिलीं साइकिलें, खिल उठे चेहरे
वाराणसी।सेवापुरी विकासखंड के हरिहरपुर स्थित अमरावती इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. विपिन पाठक के सौजन्य  से साइकिले  वितरित की गई   वही इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं का आत्मनिर्भर और सशक्त होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी पढ़ाई नियमित और सुगम बनेगी। उन्होंने छात्राओं से पूरी लगन और मेहनत के साथ अध्ययन कर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के प्रबंध निदेशक राजेश मिश्रा ने कहा कि स्नातक तृतीय वर्ष  में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त  करने वाली छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी साथ ही आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। संस्थान भविष्य में भी छात्र-छात्राओं के हित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदलाल त्रिपाठी, सुधीर सिंह, जय प्रताप मिश्र, जयप्रकाश सिंह, अंबुज मिश्रा,  चंदन मिश्रा ,शक्ति मिश्रा, अजय मौर्य, दीक्षा सिंह,  स्वाति सिंह ,प्रीति सिंह, दीपा दुबे  सुनील पटेल सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन छात्राओं को शुभकामनाएं देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।
    user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चंदौली के पचखरी में किसान यूनियन का धरना समाप्त, सिंचाई विभाग के आश्वासन पर बनी सहमति किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव
    1
    चंदौली के पचखरी में किसान यूनियन का धरना समाप्त, सिंचाई विभाग के आश्वासन पर बनी सहमति किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बाबतपुर-जौनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा टला CNG सिलेंडर से गैस का रिसाव,फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन जौनपुर।बाबतपुर-जौनपुर हाइवे पर देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।जानकारी के अनुसार धरोहर होटल के पास CNG सिलेंडर लदा एक ट्रक खड़ा था। अचानक सिलेंडर की नोजल टूट जाने से गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया।रात का समय होने के कारण हाईवे पर आवागमन सामान्य था, लेकिन गैस लीक की खबर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।वीडियो में क्या दिख रहा है:ट्रक में सैकड़ों छोटे CNG सिलेंडर भरे थे।एक सिलेंडर से तेज धार में गैस निकलती साफ दिख रही है,ट्रक पर खड़े कर्मचारी स्थिति को संभालने की कोशिश करते नजर आए।मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला।सड़क पर पानी का छिड़काव किया गया ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके,घंटों की मशक्कत के बाद फायर टीम ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।तब जाकर राहत की सांस ली गई।पुलिस और फायर विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।News2India परिवार फायर ब्रिगेड के जवानों की इस सूझबूझ और समय पर कार्रवाई की सराहना करता है।
    1
    बाबतपुर-जौनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा टला CNG सिलेंडर से गैस का रिसाव,फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन 
जौनपुर।बाबतपुर-जौनपुर हाइवे पर देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।जानकारी के अनुसार धरोहर होटल के पास CNG सिलेंडर लदा एक ट्रक खड़ा था। अचानक सिलेंडर की नोजल टूट जाने से गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया।रात का समय होने के कारण हाईवे पर आवागमन सामान्य था, लेकिन गैस लीक की खबर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।वीडियो में क्या दिख रहा है:ट्रक में सैकड़ों छोटे CNG सिलेंडर भरे थे।एक सिलेंडर से तेज धार में गैस निकलती साफ दिख रही है,ट्रक पर खड़े कर्मचारी स्थिति को संभालने की कोशिश करते नजर आए।मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला।सड़क पर पानी का छिड़काव किया गया ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके,घंटों की मशक्कत के बाद फायर टीम ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।तब जाकर राहत की सांस ली गई।पुलिस और फायर विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।News2India परिवार फायर ब्रिगेड के जवानों की इस सूझबूझ और समय पर कार्रवाई की सराहना करता है।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.