logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भितरवार में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती, निकाली गई विमान शोभा यात्रा जयंती उत्सव को लेकर हुए कई धार्मिक और संस्कृति का आयोजन भितरवार। दुनिया को अहिंसा का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी की 2625 जयंती उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ भितरवार नगर में मनाया गया। जैन मंदिरों में महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक का आयोजन किया गया। इसके बाद दोपहर को नगर में विमान शोभा यात्रा धूम धाम के साथ परंपरागत तरीके से निकाली गई। विमान शोभा यात्रा में भगवान महावीर स्वामी के विमान के आगे बैंड बाजे और डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति से ओत - प्रोत भजनों पर जैन समाज के युवा और महिलाएं भगवान महावीर स्वामी के जयकारे लगाते हुए नाचते- गाते हुए पूरे उत्साह के साथ चल रहे थे। इस दौरान विमान में विराजित भगवान महावीर स्वामी जी का जगह-जगह लोगों ने पूजन कर पुष्प वर्षा की ओर शामिल लोगों का जलपान इत्यादि कर के स्वागत किया गया। हर बार की तरह इस बार भी चैत्र मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को जन्मे 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए नगर के पुराना बाजार स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जिनालय एवं वार्ड क्रमांक 8 महावीर जिनालय में मुनि 108 श्री गुरुदत्त सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक 105 श्री मेरुद दत्त सागर जी महाराज और ब्रह्मचारी रमेश बाबू जैन (बरा वाले) के सानिध्य में पूरे विधि विधान के साथ भगवान का अभिषेक करते हुए पूजन किया गया। तत्पश्चात श्री महावीर जिनालय से भगवान महावीर स्वामी की विमान शोभा यात्रा शुरू की गई,जो दोपहर 12:00 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित एक निजी लॉज में पहुंची जहां समाज जनों के द्वारा सामूहिक आरती की गई उसके बाद दोपहर 1:00 बजे भव्यता पूर्वक विमान चल समारोह यात्रा शुरू की गई जो नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई शाम को भितरवार ब्लॉक होती हुई श्री महावीर जिनालय पहुंची जहां कलशाभिषेक व पूजन के साथ ही फूल माला व शांति विसर्जन कर सामूहिक आरती करते हुए समापन किया गया। नगर में निकली विमान शोभा यात्रा में सैकड़ो की तादाद में महिला- पुरुष और बच्चों के साथ ही सामाजिक बुजुर्ग जनों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। वही शोभा यात्रा में भगवान महावीर स्वामी के विमान को कांधा देने के लिए आतुरता दिखाई दी। तो दूसरी ओर सामाजिक जनों के द्वारा स्वच्छता का संदेश देते हुए विमान चल समारोह के आगे- आगे साफ सफाई करते हुए जल का छिड़काव किया जिसकी सभी नगर वासियों के द्वारा सराहना की गई। वही संध्याकालीन बेला में मंदिर में कई धार्मिक लघु नाटकों के साथ ही कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए तो वही रात देर रात्रि में पं. मनोज कुमार शास्त्री म्यूजिकल ग्रुप और आर्केस्ट्रा पार्टी मुरैना के द्वारा मनमोहक जैन संगीत की प्रस्तुति दी जिस पर उपस्थित जैन समुदाय के लोग नाचते व झूमते नजर आए।

2 hrs ago
user_KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
पत्रकार भितरवार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
0fc4b534-c334-4851-87d2-634d27141563

भितरवार में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती, निकाली गई विमान शोभा यात्रा जयंती उत्सव को लेकर हुए कई धार्मिक और संस्कृति का आयोजन भितरवार। दुनिया को अहिंसा का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी की 2625 जयंती उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ भितरवार नगर में मनाया गया। जैन मंदिरों में महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक का आयोजन किया गया। इसके बाद दोपहर को नगर में विमान शोभा यात्रा धूम धाम के साथ परंपरागत तरीके से निकाली गई। विमान शोभा यात्रा में भगवान महावीर स्वामी के विमान के आगे बैंड बाजे और डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति से ओत - प्रोत भजनों पर जैन समाज के युवा और महिलाएं भगवान महावीर स्वामी के जयकारे लगाते हुए नाचते- गाते हुए पूरे उत्साह के साथ चल रहे थे। इस दौरान विमान में विराजित भगवान महावीर स्वामी जी का जगह-जगह लोगों ने पूजन कर पुष्प वर्षा की ओर शामिल लोगों का जलपान इत्यादि कर के स्वागत किया गया। हर बार की तरह इस बार भी चैत्र मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को जन्मे 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए नगर के पुराना बाजार स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जिनालय एवं वार्ड क्रमांक 8 महावीर जिनालय में मुनि 108 श्री गुरुदत्त सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक 105 श्री मेरुद दत्त सागर जी महाराज और ब्रह्मचारी रमेश बाबू जैन (बरा वाले) के सानिध्य में पूरे विधि विधान के साथ भगवान

ec032aa4-8c76-4076-acf6-ef0a536f19f2

का अभिषेक करते हुए पूजन किया गया। तत्पश्चात श्री महावीर जिनालय से भगवान महावीर स्वामी की विमान शोभा यात्रा शुरू की गई,जो दोपहर 12:00 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित एक निजी लॉज में पहुंची जहां समाज जनों के द्वारा सामूहिक आरती की गई उसके बाद दोपहर 1:00 बजे भव्यता पूर्वक विमान चल समारोह यात्रा शुरू की गई जो नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई शाम को भितरवार ब्लॉक होती हुई श्री महावीर जिनालय पहुंची जहां कलशाभिषेक व पूजन के साथ ही फूल माला व शांति विसर्जन कर सामूहिक आरती करते हुए समापन किया गया। नगर में निकली विमान शोभा यात्रा में सैकड़ो की तादाद में महिला- पुरुष और बच्चों के साथ ही सामाजिक बुजुर्ग जनों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। वही शोभा यात्रा में भगवान महावीर स्वामी के विमान को कांधा देने के लिए आतुरता दिखाई दी। तो दूसरी ओर सामाजिक जनों के द्वारा स्वच्छता का संदेश देते हुए विमान चल समारोह के आगे- आगे साफ सफाई करते हुए जल का छिड़काव किया जिसकी सभी नगर वासियों के द्वारा सराहना की गई। वही संध्याकालीन बेला में मंदिर में कई धार्मिक लघु नाटकों के साथ ही कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए तो वही रात देर रात्रि में पं. मनोज कुमार शास्त्री म्यूजिकल ग्रुप और आर्केस्ट्रा पार्टी मुरैना के द्वारा मनमोहक जैन संगीत की प्रस्तुति दी जिस पर उपस्थित जैन समुदाय के लोग नाचते व झूमते नजर आए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by GWALIOR PRAVAH NEWS
    1
    Post by GWALIOR PRAVAH NEWS
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 💁पेट्रोल पंप की चोरी से कैसे बचें | Petrol Pump Fraud | mindcoach | #shorts.
    1
    💁पेट्रोल पंप की चोरी से कैसे बचें | Petrol Pump Fraud | mindcoach | #shorts.
    user_भारत स्वराज 🚩
    भारत स्वराज 🚩
    Country club गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 132वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का नरवर मण्डल के बूथ क्रमांक 15 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इस अवसर पर विधायक रमेश खटीक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के समग्र विकास, जनभागीदारी तथा समाज में हो रहे सकारात्मक प्रयासों पर अपने विचार साझा किए। उनके संबोधन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को नई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान की। विधायक रमेश खटीक ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री और आम जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है, जो समाज में जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 132वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का नरवर मण्डल के बूथ क्रमांक 15 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इस अवसर पर विधायक रमेश खटीक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के समग्र विकास, जनभागीदारी तथा समाज में हो रहे सकारात्मक प्रयासों पर अपने विचार साझा किए। उनके संबोधन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को नई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान की। विधायक रमेश खटीक ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री और आम जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है, जो समाज में जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल होलीपुरा में जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलेक्टर वानखड़े ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नवप्रवेशी बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें पुस्तकें और खिलौने भेंट किए। उन्होंने कक्षा 1 के विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं खिलौने प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। साथ ही कक्षा 9 के विद्यार्थियों को साइकिल वितरित कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा उत्साह और उमंग के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। कलेक्टर वानखड़े ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अक्षय कुमार तेम्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील शुक्ला समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
    1
    स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल होलीपुरा में जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कलेक्टर वानखड़े ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नवप्रवेशी बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें पुस्तकें और खिलौने भेंट किए। उन्होंने कक्षा 1 के विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं खिलौने प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। साथ ही कक्षा 9 के विद्यार्थियों को साइकिल वितरित कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने हेतु प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा उत्साह और उमंग के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया।
कलेक्टर वानखड़े ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ  अक्षय कुमार तेम्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील शुक्ला समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    32 min ago
  • Post by दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    1
    Post by दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    user_दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    Local News Reporter Pichhore Or Dabra, Gwalior•
    4 hrs ago
  • भांडेर नगर में मंगलवार रात 09 को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बेमौसम झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान 08 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे वातावरण में अचानक ठंडक घुल गई। दिनभर की गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। वहीं, इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसल पर तेज हवा और बारिश का असर पड़ने की आशंका है, जिससे नुकसान हो सकता है। हालांकि राहत की बात यह रही कि क्षेत्र में कहीं भी ओलावृष्टि की खबर नहीं है। किसान अब फसलों की स्थिति का आकलन करने में जुटे हैं।
    1
    भांडेर नगर में मंगलवार रात 09 को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बेमौसम झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान 08 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे वातावरण में अचानक ठंडक घुल गई। दिनभर की गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।
वहीं, इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसल पर तेज हवा और बारिश का असर पड़ने की आशंका है, जिससे नुकसान हो सकता है। हालांकि राहत की बात यह रही कि क्षेत्र में कहीं भी ओलावृष्टि की खबर नहीं है। किसान अब फसलों की स्थिति का आकलन करने में जुटे हैं।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पुलिस विभाग में सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हुये का.वा. उप निरीक्षक ज्ञान सिंह वर्मा, का.वा. सहायक उप निरीक्षक हरवीर सिंह, का.वा. प्रधान आरक्षक कमलेश मिश्रा को पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुये प्रमाण पत्र, सॉल-श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी।
    1
    पुलिस विभाग में सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हुये का.वा. उप निरीक्षक ज्ञान सिंह वर्मा, का.वा. सहायक उप निरीक्षक हरवीर सिंह,  का.वा. प्रधान आरक्षक कमलेश मिश्रा को पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुये प्रमाण पत्र, सॉल-श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • किताबों पर धांधली और शराब पर छूट क्या होगा ग्वालियर का...... gwalior शराब पर डिस्काउंट और किताबों पर धांधली.......👀🤔😱 #gwaliormela #explore #viralreels #foryou less
    1
    किताबों पर धांधली और शराब पर छूट क्या होगा ग्वालियर का......
gwalior शराब पर डिस्काउंट और किताबों पर धांधली.......👀🤔😱
#gwaliormela
#explore
#viralreels
#foryou less
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.