विधायक अशोक कोठारी का गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं भीलवाड़ा = शहर विधायक श्री अशोक कुमार कोठारी ने सोमवार को पंचवटी कॉलोनी स्थित चामुंडा गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण डाड भी मौजूद रहे। विधायक कोठारी ने मौके पर गैस सिलेंडर भरवाने आए उपभोक्ताओं और क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उपभोक्ताओं ने गैस वितरण से जुड़ी विभिन्न परेशानियों से विधायक को अवगत कराया। फीडबैक लेने के बाद विधायक ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर समय पर और सुगमता से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस दौरान विधायक ने व्यवस्था में सुधार लाने और उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
विधायक अशोक कोठारी का गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं भीलवाड़ा = शहर विधायक श्री अशोक कुमार कोठारी ने सोमवार को पंचवटी कॉलोनी स्थित चामुंडा गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के
दौरान उनके साथ नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण डाड भी मौजूद रहे। विधायक कोठारी ने मौके पर गैस सिलेंडर भरवाने आए उपभोक्ताओं और क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उपभोक्ताओं ने
गैस वितरण से जुड़ी विभिन्न परेशानियों से विधायक को अवगत कराया। फीडबैक लेने के बाद विधायक ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर समय पर और सुगमता
से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस दौरान विधायक ने व्यवस्था में सुधार लाने और उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
- Post by Dev karan Mali1
- Post by Suresh Chandra1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- SRI Lakshminath🌹🙏🏼 bhagvan Siv sankar Ji Aapki Jay ho 🌺🙏🏽Aap hi aap ho ♥️♥️1
- Post by Lucky sukhwal1
- छछछघडणतूचछछचछछू1
- नंदी के चरणों में झुकना आसान है, पर जीवों की सेवा करना ही असली भक्ति है। 💯 #Nandi #GauSeva #Matrikundiya #ReelsIndia #SevaHiDharma1
- Post by Lucky sukhwal1