logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमुई की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए शेखपुरा में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन शेखपुरा, 23 सितंबर। जमुई की बेटी को न्याय दिलाने और घटना के विरोध में शेखपुरा जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शेखपुरा कांग्रेस आश्रम से पटेल चौक तक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने तथा बिहार में बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस नेता राहुल कुमार जी ने किया। कांग्रेस आश्रम से शुरू हुआ विरोध मार्च पटेल चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान राहुल कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ हवा-हवाई बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सम्राट चौधरी ने कहा था कि “अगर रात के 12 बजे भी हमारी बेटी को कोई छू लेगा तो अगली सुबह मैं इस्तीफा दे दूंगा।” राहुल कुमार ने कहा कि आज स्थिति यह है कि रात 12 बजे की बात तो दूर, बिहार में शाम के समय ही बेटियों के साथ इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा केवल भाषण और बयान से नहीं, बल्कि जमीन पर ठोस कार्रवाई से सुनिश्चित होगी। उन्होंने सरकार से जमुई की बेटी को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। चुनाव आयोग को लेकर भी उठाए सवाल कार्यक्रम के अंत में राहुल कुमार ने देश में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर चल रही बहस पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर देशभर में जो सवाल उठ रहे हैं, उनका चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनता के विश्वास को बनाए रखने की मांग की। राहुल कुमार ने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकार, बेटियों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज लगातार बुलंद करती रहेगी। ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित प्रदर्शन में मुन्ना सिंह, प्रेम कुमार गुप्ता, अमीर राज मंडल, गौतम साह, चुनूं साव, राजा राम प्रसाद, सहदेव चौरसिया, पप्पू मिश्रा, आशीष रंजन, अधिवक्ता सुमन कुमार, राजीव पटेल, कौशल सिंह, मोहम्मद मुर्शीद, निगम कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
2 hrs ago

जमुई की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए शेखपुरा में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन शेखपुरा, 23 सितंबर। जमुई की बेटी को न्याय दिलाने और घटना के विरोध में शेखपुरा जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शेखपुरा कांग्रेस आश्रम से पटेल चौक तक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने तथा बिहार में बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस नेता राहुल कुमार जी ने किया। कांग्रेस आश्रम से शुरू हुआ

विरोध मार्च पटेल चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान राहुल कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ हवा-हवाई बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सम्राट चौधरी ने कहा था कि “अगर रात के 12 बजे भी हमारी बेटी को कोई छू लेगा तो अगली सुबह मैं इस्तीफा दे दूंगा।” राहुल कुमार ने कहा कि आज स्थिति यह है कि रात 12 बजे की बात तो दूर, बिहार में शाम के समय ही बेटियों के

साथ इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा केवल भाषण और बयान से नहीं, बल्कि जमीन पर ठोस कार्रवाई से सुनिश्चित होगी। उन्होंने सरकार से जमुई की बेटी को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। चुनाव आयोग को लेकर भी उठाए सवाल कार्यक्रम के अंत में राहुल कुमार ने देश में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर चल रही बहस पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर देशभर में जो सवाल उठ रहे हैं, उनका चुनाव आयोग को

स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनता के विश्वास को बनाए रखने की मांग की। राहुल कुमार ने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकार, बेटियों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज लगातार बुलंद करती रहेगी। ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित प्रदर्शन में मुन्ना सिंह, प्रेम कुमार गुप्ता, अमीर राज मंडल, गौतम साह, चुनूं साव, राजा राम प्रसाद, सहदेव चौरसिया, पप्पू मिश्रा, आशीष रंजन, अधिवक्ता सुमन कुमार, राजीव पटेल, कौशल सिंह, मोहम्मद मुर्शीद, निगम कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from Bihar and nearby areas
  • भूमि विवाद और विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक, पर्व-त्योहारों पर विशेष सतर्कता के निर्देश शेखपुरा, 23 सितंबर। मंथन सभागार में बुधवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में भूमि विवाद से जुड़े मामलों, जिले की विधि-व्यवस्था तथा आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में भूमि विवाद के मामलों की स्थिति की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने को लेकर प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने, किसी भी संभावित विवाद की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। बैठक में विधि-व्यवस्था से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को सतर्कता बरतते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि जिले में पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।
    1
    भूमि विवाद और विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक, पर्व-त्योहारों पर विशेष सतर्कता के निर्देश
शेखपुरा, 23 सितंबर। मंथन सभागार में बुधवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में भूमि विवाद से जुड़े मामलों, जिले की विधि-व्यवस्था तथा आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में भूमि विवाद के मामलों की स्थिति की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने को लेकर प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की गई।
अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने, किसी भी संभावित विवाद की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। बैठक में विधि-व्यवस्था से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को सतर्कता बरतते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि जिले में पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    23 hrs ago
  • भूमिहीन बंदोबस्ती में सूचना का अभाव, लाभुकों को नहीं मिली जानकारी — अधिकारी भी देर से पहुंचे
    1
    भूमिहीन बंदोबस्ती में सूचना का अभाव, लाभुकों को नहीं मिली जानकारी — अधिकारी भी देर से पहुंचे
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter Asthawan, Nalanda•
    20 hrs ago
  • लखीसराय शहर के स्कूल कॉलेज के आसपास पुलिस दीदी की गश्त , छात्राओं से किया संवाद लखीसराय। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार शहर के स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। गश्त के दौरान पुलिस दीदी द्वारा छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली जा रही है। साथ ही छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की सलाह दी जा रही है। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों के आसपास सुरक्षित वातावरण बनाए रखना तथा छात्राओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
    1
    लखीसराय शहर के स्कूल कॉलेज के आसपास पुलिस दीदी की गश्त , छात्राओं से किया संवाद
लखीसराय। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार शहर के स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
गश्त के दौरान पुलिस दीदी द्वारा छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली जा रही है। साथ ही छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की सलाह दी जा रही है।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों के आसपास सुरक्षित वातावरण बनाए रखना तथा छात्राओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    21 hrs ago
  • 3 में से 2 चुनाव आयुक्तों द्वारा दर्ज कराई गयी आपत्तियों से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अपने फायदे के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त से लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक परंपराओं और स्थापित नियमों व मर्यादा की धज्जियां उड़वाते हुए उनसे मनमाने काम कराए। चुनाव आयोग बीजेपी के इशारों पर देश से लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को खत्म करने के खतरनाक एजेंडा पर कार्य कर रहा है। #ElectionCommissionOfIndia #RJD #Bihar #TejashwiYadav
    1
    3 में से 2 चुनाव आयुक्तों द्वारा दर्ज कराई गयी आपत्तियों से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अपने फायदे के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त से लोकतांत्रिक मूल्यों,  संवैधानिक परंपराओं और स्थापित नियमों व मर्यादा की धज्जियां उड़वाते हुए उनसे मनमाने काम कराए।
चुनाव आयोग बीजेपी के इशारों पर देश से लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को खत्म करने के खतरनाक एजेंडा पर कार्य कर रहा है।  #ElectionCommissionOfIndia #RJD #Bihar #TejashwiYadav
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • 3 में से 2 चुनाव आयुक्तों द्वारा दर्ज कराई गयी आपत्तियों से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अपने फायदे के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त से लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक परंपराओं और स्थापित नियमों व मर्यादा की धज्जियां उड़वाते हुए उनसे मनमाने काम कराए। चुनाव आयोग बीजेपी के इशारों पर देश से लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को खत्म करने के खतरनाक एजेंडा पर कार्य कर रहा है। #ElectionCommissionOfIndia #RJD #Bihar #TejashwiYadav 3 में से 2 चुनाव आयुक्तों द्वारा दर्ज कराई गयी आपत्तियों से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अपने फायदे के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त से लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक परंपराओं और स्थापित नियमों व मर्यादा की धज्जियां उड़वाते हुए उनसे मनमाने काम कराए। चुनाव आयोग बीजेपी के इशारों पर देश से लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को खत्म करने के खतरनाक एजेंडा पर कार्य कर रहा है। #ElectionCommissionOfIndia #RJD #Bihar #TejashwiYadav
    1
    3 में से 2 चुनाव आयुक्तों द्वारा दर्ज कराई गयी आपत्तियों से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अपने फायदे के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त से लोकतांत्रिक मूल्यों,  संवैधानिक परंपराओं और स्थापित नियमों व मर्यादा की धज्जियां उड़वाते हुए उनसे मनमाने काम कराए।

चुनाव आयोग बीजेपी के इशारों पर देश से लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को खत्म करने के खतरनाक एजेंडा पर कार्य कर रहा है।  #ElectionCommissionOfIndia #RJD #Bihar #TejashwiYadav
3 में से 2 चुनाव आयुक्तों द्वारा दर्ज कराई गयी आपत्तियों से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अपने फायदे के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त से लोकतांत्रिक मूल्यों,  संवैधानिक परंपराओं और स्थापित नियमों व मर्यादा की धज्जियां उड़वाते हुए उनसे मनमाने काम कराए।
चुनाव आयोग बीजेपी के इशारों पर देश से लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को खत्म करने के खतरनाक एजेंडा पर कार्य कर रहा है।  #ElectionCommissionOfIndia #RJD #Bihar #TejashwiYadav
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
  • स्वादिष्ट भोजन और बेहतर सेवा के साथ ग्राहकों को मिलेगा पारंपरिक देसी व्यंजनों का स्वाद
    1
    स्वादिष्ट भोजन और बेहतर सेवा के साथ ग्राहकों को मिलेगा पारंपरिक देसी व्यंजनों का स्वाद
    user_अमन कुमार
    अमन कुमार
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
  • शेखपुरा जिले में सम्राट चौधरी का पुतला दहन। शेखपुरा जिला शेखपुरा जिले में सम्राट चौधरी का पुतला बनाकर निकाला गया है और उनका पुतला दहन किया गया है।"
    1
    शेखपुरा जिले में सम्राट चौधरी का पुतला दहन। शेखपुरा जिला
शेखपुरा जिले में सम्राट चौधरी का पुतला बनाकर निकाला गया है और उनका पुतला दहन किया गया है।"
    user_Raushan Kumar
    Raushan Kumar
    Court reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    1 day ago
  • लापता अमन कुमार के परिजनों से मिले विधायक डॉ. सियाराम सिंह, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत सूर्यपरा गांव में पिछले कुछ दिनों से लापता अमन कुमार के परिजनों से बाढ़ विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने अमन कुमार के पिता श्री रविंद्र सिंह से मिलकर उनकी पीड़ा और चिंता को समझा तथा उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने कहा कि अमन कुमार की सकुशल बरामदगी के लिए वे लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए हर स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमन की शीघ्र तलाश और सकुशल बरामदगी के लिए माननीय मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया गया है। डॉ. सियाराम सिंह ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में परिवार स्वयं को अकेला न समझे। उनकी ओर से हरसंभव सहयोग और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा अमन की तलाश को लेकर प्रशासन से लगातार समन्वय बनाए रखा जाएगा। विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि अमन कुमार जहां भी हों, सुरक्षित हों और जल्द सकुशल अपने माता-पिता एवं परिवार के बीच लौट आएं।
    1
    लापता अमन कुमार के परिजनों से मिले विधायक डॉ. सियाराम सिंह, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत सूर्यपरा गांव में पिछले कुछ दिनों से लापता अमन कुमार के परिजनों से बाढ़ विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने अमन कुमार के पिता श्री रविंद्र सिंह से मिलकर उनकी पीड़ा और चिंता को समझा तथा उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने कहा कि अमन कुमार की सकुशल बरामदगी के लिए वे लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए हर स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमन की शीघ्र तलाश और सकुशल बरामदगी के लिए माननीय मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया गया है।
डॉ. सियाराम सिंह ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में परिवार स्वयं को अकेला न समझे। उनकी ओर से हरसंभव सहयोग और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा अमन की तलाश को लेकर प्रशासन से लगातार समन्वय बनाए रखा जाएगा।
विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि अमन कुमार जहां भी हों, सुरक्षित हों और जल्द सकुशल अपने माता-पिता एवं परिवार के बीच लौट आएं।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • 22/23 सितंबर 2026 को राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च निकालने का आह्वान किया था उसी आह्वान को लेकर आज बिहार शरीफ के सड़कों पर मार्च निकाला गया,मार्च भाकपा माले
    1
    22/23 सितंबर 2026 को राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च निकालने का आह्वान किया था उसी आह्वान को लेकर आज बिहार शरीफ के सड़कों पर मार्च निकाला गया,मार्च भाकपा माले
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.