*देवबंद में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार* सहारनपुर जनपद के देवबंद थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक वांछित गौकश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में जिलेभर में गोकशी, चोरी, लूट, डकैती और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत देवबंद पुलिस टीम गोपाली चौकी के पास बरला–देवबंद रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बरला की ओर से आ रहा एक छोटा हाथी वाहन (UP 12 T 8895) पुलिस टीम को देखकर तेज रफ्तार से भागने लगा। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वाहन सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान इंतखाब उर्फ काला पुत्र हामिद निवासी ग्राम बरला, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक छोटा हाथी वाहन तथा गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी थाना देवबंद में दर्ज मुकदमा संख्या 500/2025, धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम एवं धारा 109(1)/3(5) बीएनएस में वांछित चल रहा था। घायल बदमाश को पुलिस सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार साथी की तलाश में पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान तेज कर दिया है। एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा है कि “अवैध गोकशी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

- सीएम मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे वाराणसी एयरपोर्ट मीडिया से हुए रूबरू1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- Post by NEWS TIME UP1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- नासिक ज्योतिषी अशोक खरात की पुलिस हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ाई खरात के खिलाफ 10 FIR दर्ज, जिनमें से 8 रेप की1
- Post by Jwala Prasad1
- Post by Rajesh Tiwari1
- Post by गजेन्द्र कुमार सिंह1