मुंडावर में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई, समिति के चुनाव संपन्न खैरथल-तिजारा, मुंडावर कस्बे की जांगिड़ धर्मशाला में आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जो मोहर सिंह गुरुजी द्वारा सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपप्रधान उजेंद्र जांगिड़ ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज द्वारा विश्वकर्मा जयंती पूरे उत्साह और परंपरागत तरीके से मनाई गई। पूजा के उपरांत डॉ. सुरेश चंद जी की अध्यक्षता में समाज की समिति के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव में बाबूलाल जांगिड़ को अध्यक्ष, हुकुमचंद को मंत्री तथा राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं सदस्य के रूप में श्रीराम, सीताराम, ओमप्रकाश, अशोक, राजेश, सुभाष, घनश्याम जांगिड़ सहित अन्य को निर्विरोध चुना गया। कार्यक्रम में बोधनराम अध्यापक जी ने आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किए जाने का प्रस्ताव रखा। नव-निर्वाचित अध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़ ने समाज को संगठित रखने और नशा मुक्त समाज निर्माण पर विशेष बल दिया। कोषाध्यक्ष द्वारा समाज के समक्ष गत वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे समाज ने सर्वसम्मति से सही माना। कार्यक्रम में रामनिवास ठेकेदार, श्यामलाल, दिलीप गुरुजी, गजेंद्र पाल, जगमोहन, विजय, रतनलाल, अश्विनी, साधुराम, राजेंद्र, दिनेश, जवाहर, राकेश, मोनू, जुन्नु, मामचंद सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

- Pragti Newsखैरथल, अलवर, राजस्थानशेयर करते रहेon 1 February
- Yogesh Sutharजालोर, जालोर, राजस्थानजय श्री विश्वकर्माon 1 February
- राखी पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खैरथल-तिजारा में लिए खाद्य नमूने राखी पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खैरथल-तिजारा में लिए खाद्य नमूने खैरथल-तिजारा, 19 अगस्त। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बुधवार को खैरथल एवं तिजारा कस्बे में निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खैरथल कस्बे में मैसर्स विजय डेयरी, रीको इंडस्ट्रियल एरिया से कलाकंद एवं देसी घी तथा सखी डेयरी, किशनगढ़ बास रोड से मिश्रित दूध के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि इसके पश्चात विभाग की टीम ने तिजारा कस्बे में मैसर्स भगत जी मिष्ठान भंडार से बर्फी तथा मैसर्स जाहिद डेयरी से मावा के नमूने लिए। सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानदारों एवं डेयरी संचालकों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों एवं निर्धारित नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में मनीष शर्मा, बबीता एवं सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।4
- ततारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत गंभीर है कभी भी कोई भी बड़ी घटना हो सकती है जान माल को नुकसान हो सकता है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रशासन से अनुरोध है कि मामले को गंभीरता को समझें। इससे संबंधित जो भी अधिकारी है उनको इसकी रिपोर्ट करें ताकि भविष्य में होने वाली बड़ी घटना से बचा जा सके।1
- अलवर के मुल्तान नगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, से मचा हड़कंप! 🚨1
- Post by Sanjay Prajapat1
- निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक हुई आयोजित खैरथल-तिजारा। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक हुई। मुण्डावर विधायक ललित यादव के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस के पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही संभावित प्रत्याशियों और टिकट वितरण को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से राय-मशवरा किया गया। वार्डवार चुनावी समीकरण, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मजबूत प्रत्याशियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने चुनाव में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मैदान में उतरने का आह्वान किया। टिकट को लेकर हुई चर्चा के बाद अब पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के चयन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश कौशिक,रोहिताश्व चौधरी,एपीपी रामवतार चौधरी,महेश गुर्जर,अशोक पटेल,गंगाराम पटेल,दलीप जांगिड़,राजेश,विनोद,भीमराज,सुरेश,मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- बानसूर में नशा मुक्ति अभियान: विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूक शिविर आयोजित बानसूर (कोटपूतली-बहरोड़): तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 18 अगस्त 2026 को सनराइज पब्लिक स्कूल, बानसूर में एक विशेष जागरूकता शिविर का सफ़ल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 'नालसा (DAWN) - नशा मुक्त भारत योजना 2025' के तहत आयोजित हुआ।4
- एसीबी ने सीएचसी पिनगवां के मेडिकल ऑफिसर और सहायक को रंगे हाथों पकड़ा संवाददाता नूँह मेवात लियाकत अली एंकर :- फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को नूंह जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनगवां में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल ऑफिसर और उसके सहायक को ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पोक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में कथित मदद के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में की गई। एसीबी फरीदाबाद के इंस्पेक्टर बिजेन्दर के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई अंजाम दी। एसीबी के अनुसार डॉ. बीरपाल, मेडिकल ऑफिसर सीएचसी पिनगवां और उनके सहायक मोनू को थाना पिनगवां में दर्ज पोक्सो एक्ट के एक मामले में सुविधा देने के एवज में 2,50,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत की शिकायत एसीबी को दी गई थी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर दोनों को स्वास्थ्य केंद्र में ही रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।1
- 33000 sh katra hai please ise haelahit kijiye1