logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर पालिका में ऐसी होती है सामान की खरीद, ऐसे बनते हैं बिल और ऐसे ही बिलों में स्वयं ही कर लेते हैं सुधार देखिए पूरा वीडियो! सरकारी पैसे की लूट मची है, लूटने में लगे हुए हैं पूरा वीडियो देखे ! अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App)

1 hr ago
user_Ram Mishra
Ram Mishra
पत्रकार Alwar, Rajasthan•
1 hr ago

नगर पालिका में ऐसी होती है सामान की खरीद, ऐसे बनते हैं बिल और ऐसे ही बिलों में स्वयं ही कर लेते हैं सुधार देखिए पूरा वीडियो! सरकारी पैसे की लूट मची है, लूटने में लगे हुए हैं पूरा वीडियो देखे ! अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App)

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by Janta Seva84
    1
    Post by Janta Seva84
    user_Janta Seva84
    Janta Seva84
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • *गोल्डन ट्यूलिप होटल सहित कई प्रतिष्ठानों के खाद्य सैंपल फेल, 46 लाख रुपये का जुर्माना — होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती* खैरथल / हीरालाल भूरानी जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान में कई प्रतिष्ठानों के खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि पिछले चार महीनों के दौरान जिले में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपलों में से करीब 22 फर्मों के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत फेल पाए गए हैं। इन मामलों में माननीय एडीएम कोर्ट द्वारा अब तक संबंधित फर्मों पर लगभग 46 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों के खाद्य पदार्थ “असुरक्षित” एवं “अवमानक” श्रेणी में पाए गए। इनमें भिवाड़ी स्थित गोल्डन ट्यूलिप होटल का पनीर एवं दही, विनोद बिग बाजार भिवाड़ी का सप्तऋषि ब्रांड सिंघाड़ा आटा, तथा रोशन लाल एंड ब्रदर्स तिजारा का मास्टर जी ब्रांड गुलाब शरबत शामिल हैं। इसके अलावा मैसर्स वेद प्रकाश किराना स्टोर बुढी बावल का लाल मिर्च पाउडर, तिरुपति गेट टूगेदर रेस्टोरेंट भिवाड़ी का पनीर, यादव फूड सप्लाई एंड बेवरेज भिवाड़ी का रसगुल्ला छेना, आदिल पालपुर तिजारा एवं कृष्ण भोजराजका कोटकासिम का मिश्रित दूध, आनंद डेयरी खैरथल का घी (लूज), श्री राधा रानी मिष्ठान भंडार हरसोली का बेसन लड्डू, परम स्वीट्स एंड स्नैक्स एवं ब्लेसिंग द फूड जंक्शन भिवाड़ी की मिठाइयां, अशोक स्वीट्स हाउस बहादुरपुर का कलाकंद, बल्लभगढ़ कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन खैरथल एवं पवन डेरी लोहादरा का दूध, शर्मा स्वीट्स कोटकासिम एवं राजेंद्र मिष्ठान भंडार तिजारा का पनीर, चाहत किराना स्टोर खैरथल का लाल मिर्च पाउडर तथा हरिओम मिष्ठान भंडार तिजारा का कलाकंद भी जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इन सभी मामलों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से जुर्माना एवं अन्य दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट ने कहा कि आगामी होली एवं शादी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत दूध, मावा, मिठाई, मसाले, पेय पदार्थ एवं अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच की जाएगी, ताकि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं मिलावट या संदिग्ध खाद्य पदार्थ की जानकारी मिले तो तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    4
    *गोल्डन ट्यूलिप होटल सहित कई प्रतिष्ठानों के खाद्य सैंपल फेल, 46 लाख रुपये का जुर्माना — होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती*
खैरथल  / हीरालाल भूरानी 
जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान में कई प्रतिष्ठानों के खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि पिछले चार महीनों के दौरान जिले में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपलों में से करीब 22 फर्मों के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत फेल पाए गए हैं। इन मामलों में माननीय एडीएम कोर्ट द्वारा अब तक संबंधित फर्मों पर लगभग 46 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों के खाद्य पदार्थ “असुरक्षित” एवं “अवमानक” श्रेणी में पाए गए। इनमें भिवाड़ी स्थित गोल्डन ट्यूलिप होटल का पनीर एवं दही, विनोद बिग बाजार भिवाड़ी का सप्तऋषि ब्रांड सिंघाड़ा आटा, तथा रोशन लाल एंड ब्रदर्स तिजारा का मास्टर जी ब्रांड गुलाब शरबत शामिल हैं।
इसके अलावा मैसर्स वेद प्रकाश किराना स्टोर बुढी बावल का लाल मिर्च पाउडर, तिरुपति गेट टूगेदर रेस्टोरेंट भिवाड़ी का पनीर, यादव फूड सप्लाई एंड बेवरेज भिवाड़ी का रसगुल्ला छेना, आदिल पालपुर तिजारा एवं कृष्ण भोजराजका कोटकासिम का मिश्रित दूध, आनंद डेयरी खैरथल का घी (लूज), श्री राधा रानी मिष्ठान भंडार हरसोली का बेसन लड्डू, परम स्वीट्स एंड स्नैक्स एवं ब्लेसिंग द फूड जंक्शन भिवाड़ी की मिठाइयां, अशोक स्वीट्स हाउस बहादुरपुर का कलाकंद, बल्लभगढ़ कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन खैरथल एवं पवन डेरी लोहादरा का दूध, शर्मा स्वीट्स कोटकासिम एवं राजेंद्र मिष्ठान भंडार तिजारा का पनीर, चाहत किराना स्टोर खैरथल का लाल मिर्च पाउडर तथा हरिओम मिष्ठान भंडार तिजारा का कलाकंद भी जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इन सभी मामलों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से जुर्माना एवं अन्य दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट ने कहा कि आगामी होली एवं शादी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत दूध, मावा, मिठाई, मसाले, पेय पदार्थ एवं अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच की जाएगी, ताकि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं मिलावट या संदिग्ध खाद्य पदार्थ की जानकारी मिले तो तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Pragti News
    1
    Post by Pragti News
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • किसी भी हेल्थ कंपनी में इंश्योरेंस करने से पहले यह वीडियो देख ले हेल्थ इंश्योरेंस लेने से पहले वीडियो को पूरा देखें ।।#koitputli #local #hindinews #jks #xyz #harsors
    1
    किसी भी हेल्थ कंपनी में इंश्योरेंस करने से पहले यह वीडियो देख ले हेल्थ इंश्योरेंस लेने से पहले वीडियो को पूरा देखें ।।#koitputli #local #hindinews #jks #xyz #harsors
    user_Jitendra Kumar saini riporter
    Jitendra Kumar saini riporter
    Local News Reporter बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • *कृषि ग्रेड यूरिया उपयोग की शिकायत पर ऐकाक्ष पॉलिमर्स में निरीक्षण, 195 कट्टे जब्त* खैरथल-तिजारा, 20 फरवरी। शुक्रवार को रीको इंडस्ट्रियल एरिया, भिवाड़ी स्थित ऐकाक्ष पॉलिमर्स का कृषि विभाग द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। फैक्ट्री द्वारा कृषि ग्रेड के यूरिया के उपयोग की शिकायत प्राप्त होने पर यह कार्रवाई की गई। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खैरथल-तिजारा पी.सी. मीणा के निर्देशन में सहायक निदेशक कृषि (मुख्यालय) पवन यादव एवं कृषि अधिकारी (सामान्य) पूरण यादव ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री परिसर में रखे 195 कट्टे यूरिया संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें जब्त कर लिया गया तथा मौके पर ही उनके नमूने लिए गए। जब्त किए गए नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। यदि जांच में यूरिया कृषि ग्रेड का पाया जाता है, तो संबंधित फैक्ट्री मालिक के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    *कृषि ग्रेड यूरिया उपयोग की शिकायत पर ऐकाक्ष पॉलिमर्स में निरीक्षण, 195 कट्टे जब्त*
खैरथल-तिजारा, 20 फरवरी। शुक्रवार को रीको इंडस्ट्रियल एरिया, भिवाड़ी स्थित ऐकाक्ष पॉलिमर्स का कृषि विभाग द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। फैक्ट्री द्वारा कृषि ग्रेड के यूरिया के उपयोग की शिकायत प्राप्त होने पर यह कार्रवाई की गई।
संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खैरथल-तिजारा पी.सी. मीणा के निर्देशन में सहायक निदेशक कृषि (मुख्यालय) पवन यादव एवं कृषि अधिकारी (सामान्य) पूरण यादव ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री परिसर में रखे 195 कट्टे यूरिया संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें जब्त कर लिया गया तथा मौके पर ही उनके नमूने लिए गए।
जब्त किए गए नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। यदि जांच में यूरिया कृषि ग्रेड का पाया जाता है, तो संबंधित फैक्ट्री मालिक के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सदन में गूंजा भिवाड़ी हादसा — ललित यादव बोले, मुआवजा बढ़ाया जाए
    1
    सदन में गूंजा भिवाड़ी हादसा — ललित यादव बोले, मुआवजा बढ़ाया जाए
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Voice of Labour
    1
    Post by Voice of Labour
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • कांग्रेस नेता Imran Khan बोले अवैध पटाखा फैक्ट्री में मारे गए 7 बिहारी मजदूरों का मुआवजा नहीं बढ़ाया गया तो आंदोलन करेंगे
    1
    कांग्रेस नेता Imran Khan बोले अवैध पटाखा फैक्ट्री में मारे गए 7 बिहारी मजदूरों का मुआवजा नहीं बढ़ाया गया तो आंदोलन करेंगे
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • स्व. मास्टर गोरधन सिंह जी मेमोरियल समिति बासनी एवं श्रीमती मिश्री देवी आई हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर बहरोड के संयुक्त तत्वाधान में आंखों का विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का हुआ आयोजन इस आयोजन में पूर्व विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी मुंडावर की अध्यक्षता में हुआ संपन्न स्व. मास्टर गोरधन सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर 18फरवरी 2026 को श्रीमती में श्रीदेवी आई हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर बहरोड के द्वारा एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आंखों की विभिन्न रोगों जैसे- मोतियाबिंद, भेंगापन, नाखूना, काला पानी, आदि की जांच एवं ऑपरेशन निशुल्क किए गये। आंखों के ऑपरेशन राजस्थान के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वीरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया। शिविर का आयोजन राजेंद्र चौधरी एवं राम सिंह चौधरी मास्टर ब्रिक्स कंपनी एवं समस्त ग्रामवासी बासनी द्वारा किया गया। पूर्व विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी द्वारा अटल सेवा केंद्र बासनी में एक कमरे का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस कैंप में 470 का रजिस्ट्रेशन हुआ और 72 पुरुष एवं महिलाओं का ऑपरेशन होगा। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी मुंडावर, सरपंच बासनी अप्पे राम गुर्जर , पूर्व सरपंच शेर सिंह तिगांवा, शिविर आयोजक- राजेंद्र चौधरी एवं राम सिंह चौधरी गांव मांघा का माजरा, विशिष्ट अतिथि- राजवीर गुरुजी, प्रिंसिपल महोदय, संदीप चौधरी, पत्रकार जयबीर सिंह चौधरी मास्टर बिर्क्स कंपनी एवं समस्त ग्रामवासी बासनी द्वारा आयोजित किया गया इस इस मौके पर डॉ वीरेंद्र सिंह यादव श्रीमती मिश्री देवी आई हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर बहरोड की टीम मौजूद रही। यह कार्यक्रम स्व.मास्टर गोवर्धन सिंह जी मेमोरियल समिति बासनी द्वारा आयोजित किया गया।
    4
    स्व. मास्टर गोरधन सिंह जी मेमोरियल समिति बासनी एवं श्रीमती मिश्री देवी आई हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर बहरोड के संयुक्त तत्वाधान में आंखों का विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का हुआ आयोजन
इस आयोजन में पूर्व विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी मुंडावर की अध्यक्षता में हुआ संपन्न
स्व. मास्टर गोरधन सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर 18फरवरी 2026 को श्रीमती में श्रीदेवी आई हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर बहरोड के द्वारा एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आंखों की विभिन्न रोगों जैसे- मोतियाबिंद, भेंगापन, नाखूना,  काला पानी, आदि की जांच एवं ऑपरेशन निशुल्क किए गये। 
आंखों के ऑपरेशन राजस्थान के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वीरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया।
शिविर का आयोजन राजेंद्र चौधरी एवं राम सिंह चौधरी मास्टर ब्रिक्स कंपनी एवं समस्त ग्रामवासी बासनी द्वारा किया गया।
पूर्व विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी द्वारा अटल सेवा केंद्र बासनी में एक कमरे का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस कैंप में 470 का रजिस्ट्रेशन हुआ और 72 पुरुष एवं महिलाओं का ऑपरेशन होगा।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी मुंडावर,  सरपंच बासनी अप्पे राम गुर्जर , पूर्व सरपंच शेर सिंह तिगांवा, शिविर आयोजक- राजेंद्र चौधरी एवं राम सिंह चौधरी गांव मांघा का माजरा, विशिष्ट अतिथि- राजवीर गुरुजी, प्रिंसिपल महोदय, संदीप चौधरी, पत्रकार जयबीर सिंह चौधरी मास्टर बिर्क्स कंपनी एवं समस्त ग्रामवासी बासनी द्वारा  आयोजित किया गया इस इस मौके पर डॉ वीरेंद्र सिंह यादव श्रीमती मिश्री देवी आई हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर बहरोड की टीम मौजूद रही। यह कार्यक्रम स्व.मास्टर गोवर्धन सिंह जी मेमोरियल समिति बासनी द्वारा आयोजित किया गया।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.