समदा गांव में युवक की गला काटकर हत्या, खेत में मिला शव मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव में सोमवार रात 40 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह गांव के बाहर खेत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान समदा निवासी शकील अहमद (40) पुत्र इबले हसन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शकील सोमवार शाम छोटे भाई के लिए दवा लेने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शकील की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर विनीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई। एसपी कौशाम्बी सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार, हत्या के कारणों और आरोपितों की पहचान के लिए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
समदा गांव में युवक की गला काटकर हत्या, खेत में मिला शव मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव में सोमवार रात 40 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह गांव के बाहर खेत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान समदा निवासी शकील अहमद (40) पुत्र इबले हसन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शकील सोमवार शाम छोटे भाई के लिए दवा लेने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शकील की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर विनीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई। एसपी कौशाम्बी सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार, हत्या के कारणों और आरोपितों की पहचान के लिए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
- अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्न नबी का जुलूस, नबी की आमद के नारों से गूंजा अझुवा 👉👉अझुवा कौशाम्बी ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को आदर्श नगर पंचायत अझुवा में ईद मिलादुन्न नबी का जुलूस अकीदत, उत्साह और आपसी सौहार्द के माहौल में निकाला गया। मदरसा यादगार आला हजरत सुन्नी अझुवा यंग ग्रुप के नेतृत्व में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान नगर की गलियां और प्रमुख मार्ग नबी की आमद के नारों से गूंजते रहे।जुलूस की शुरुआत नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नंबर 4 मदरसा से हुई। सुबह से ही जुलूस में शामिल होने के लिए लोग निर्धारित स्थान पर जुटने लगे थे।बड़े-बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे और युवा भी जुलूस का हिस्सा बने। लोग पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहने तथा सिर पर रंग-बिरंगे साफे बांधे नजर आए। बच्चों और युवाओं के हाथों में विभिन्न रंगों की झंडियां दिखाई दीं, जिससे जुलूस का माहौल और भी आकर्षक नजर आया।विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरा जुलूस वार्ड नंबर 4 से रवाना हुआ जुलूस नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए आगे बढ़ा। जुलूस वार्ड नंबर 11 और वार्ड नंबर सात में मोहम्मद उबैद के आवास के रास्ते टांडा मार्ग पहुंचा। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर जुलूस वापस नगर की ओर आया। जुलूस वार्ड नंबर 10 स्थित इमामबाड़ा चौक पहुंचा, जहां से टेंड्री तिराहा होते हुए वार्ड नंबर 12 में सैय्यद फैसल हसन के घर के रास्ते मदरसा परिसर पहुंचा। यहां धार्मिक कार्यक्रम के साथ जुलूस का समापन किया गया।जुलूस के आगे और पीछे बड़ी संख्या में लोग चलते रहे। रास्ते में लोगों ने अनुशासन के साथ जुलूस में भाग लिया। जुलूस के गुजरने के दौरान आसपास के लोग भी इसे देखने के लिए अपने घरों और दुकानों के बाहर मौजूद रहे।जुलूस में शामिल लोगों के स्वागत के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों की ओर से इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों को शरबत, पानी, बिस्किट, फ्रूटी और मिठाइयां वितरित कीं।बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने प्रसाद स्वरूप दी जा रही खाद्य सामग्री ग्रहण की। स्वागत स्थलों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।जुलूस के दौरान तिरंगा भी शान से लहराता नजर आया। धार्मिक नारों के साथ ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से भी वातावरण गूंजता रहा। जुलूस में शामिल लोगों ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पैगंबर-ए-इस्लाम की पैदाइश की खुशी और अकीदत का इजहार किया। *नारा-ए-तकबीर* *नारा-ए-रिसालत* और *सरकार की आमद मरहबा* के नारों की आवाज सुनाई देती रही। बच्चों और युवाओं में जुलूस को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। बुजुर्गों ने भी जुलूस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान लोगों ने धार्मिक आस्था के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की,जुलूस के दौरान नगर के विभिन्न समुदायों के लोगों की मौजूदगी भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। इससे नगर में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला। आयोजन में शामिल लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस को निर्धारित मार्ग से निकाला और मदरसा परिसर में इसका समापन किया।जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। चौकी इंचार्ज अझुवा अनुराग सिंह पुलिस टीम के साथ जुलूस के दौरान मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मी जुलूस के निर्धारित मार्ग पर निगरानी करते रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।जुलूस में हाफिज मोइनुद्दीन, मोहम्मद उबैद, मोहम्मद शाकिर, इरफान, अल्ताफ, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद सिराज, मौलाना मोहम्मद रियाज अहमद, असलम, सरफराज अहमद, अनीश, इरफान बजाजी, सरफराज, रुस्तम, ताबिश, सैय्यद फारूक हसन, सैय्यद फैसल हसन, अब्दुल समद खान, मोहम्मद अरशद खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं ज्ञान दत्त यादव, प्रदीप कुमार साहू, सुरेंद्र साहू, दीपक साहू, पिंटू साहू समेत अन्य संभ्रांत नागरिकों ने भी जुलूस में सहभागिता की।बारावफात का जुलूस धार्मिक आस्था के साथ शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान नगर में श्रद्धा, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।4
- सर्पदंश का इलाज, संक्रामक बिमारियों से बचाव और पशुओं का टीकाकरण कराया जाए.... मुन्ना लाल तिवारी बारिश मे गिरे घरों, जलभराव की समस्या एवं घाटमपुर टंकी से जलापूर्ति की मांग को लेकर सकिपा का प्रदर्शन समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी की अगुवाई में जनहित के कई मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कौशांबी की संबोधित एक आठ सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता को सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में जिले भर में भारी बारिश से हुए जलभराव की समस्या का समाधान कराने, भारी बारिश से गिरे घरों के एवज में गरीबों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने, घाटमपुर टंकी से ठप्प जलापूर्ति को जल्द चालू कराए जाने, सभी सरकारी अस्पतालों में सर्पदंश की दवा उपलब्ध कराने, विद्युत खंभों से करंट उतरने पर त्वरित जान माल का बचाव सुनिश्चित करने, पशुओं का टीकाकरण कराने, नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों को जल संकट से जागरूक करने, जलभराव की समस्या से फैल रही संक्रामक बिमारियों से बचाव हेतु दवाओं का छिड़काव कराए जाने आदि की मांग की गई। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रही है परन्तु जिला प्रशासन कौशांबी जनहित के मुद्दों पर समुचित कार्यवाही नहीं कर रहा जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांग किया कि सभी मुद्दों पर समुचित कार्यवाही होनी चाहिए। अपर जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी, प्रेमचंद्र केसरवानी, राजेश यादव, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, चंद्रहास मिश्र, अरविंद दुबे फूलचंद्र लोधी आदि मौजूद रहे।2
- कौशाम्बी। आदर्श नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नंबर 10 बनपुकरा में लाखों रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालय और बारात घर के संचालन व रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सामुदायिक शौचालय कुछ महीने चलने के बाद वर्षों से बंद पड़ा है, जिसके चलते वार्डवासियों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं बारात घर भी देखरेख के अभाव में जर्जर होने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने, निर्माण गुणवत्ता की जांच करने और बंद पड़ी सार्वजनिक सुविधाओं को जल्द शुरू कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी धन से बनी सुविधाओं का नियमित संचालन और उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।1
- कड़ा धाम गंगा आरती घाट पर भव्य आयोजन, 151 कन्याओं का हुआ पूजन | Kaushambi News #कड़ाधाम #गंगाआरती #कौशांबी #सावनसोमवार #गंगामहाआरती कन्यापूजन हरहरगंगे UPNews KaushambiNews SawanSpecial GangaAarti KadaDham KinnarSamaj SpiritualNews *प्रयागराज मंडल प्रभारी रामप्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट* कड़ा धाम गंगा आरती घाट पर भव्य आयोजन, 151 कन्याओं का हुआ पूजन | Kaushambi News #कड़ाधाम #गंगाआरती #कौशांबी #सावनसोमवार #गंगामहाआरती कन्यापूजन हरहरगंगे UPNews KaushambiNews SawanSpecial GangaAarti KadaDham KinnarSamaj SpiritualNews *प्रयागराज मंडल प्रभारी रामप्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट*1
- हंगामा चलता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। ऐसी खबरों को देखने के लिए जुड़े रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। उत्तर प्रदेश की बात, आपकी आवाज़ कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ प्रयागराज। सिविल लाइंस क्षेत्र में चोरी के आरोप को लेकर दो युवतियों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों युवतियां आपस में भिड़ गईं, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। काफी देर तक1
- अझुवा लिटिल ब्लासम्स हायर सेकेण्डरी कांवेट स्कूल के दो छात्र प्रदेश कबड्डी टीम मे लहराया परचम *अजुहा के लिटिल ब्लासम्ब कॉन्वेंट स्कूल के दो छात्रों ने उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम में लहराया परचम* लिटिल blas *अजुहा ।* दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर आयोजित नेशनल चैंपियनशिप-2026 में उत्तर प्रदेश की कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में हरियाणा को 16-11 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस खिताबी जीत के साथ ही उत्तर प्रदेश की टीम ने नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।उत्तर प्रदेश की इस ऐतिहासिक जीत में कौशाम्बी के लिटिल ब्लॉसम कॉन्वेंट स्कूल, अजुहा के दो खिलाड़ियों, मो० फरमान और मो० इंजमाम ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा, जिसमें मो० इंजमाम को टूर्नामेंट के 'बेस्ट डिफेंडर' के खिताब से नवाजा गया। टीम की कप्तानी माहू ने संभाली, जबकि उपकप्तान मो० फरहान सिद्दीकी की सटीक रणनीति और मार्गदर्शन ने टीम को फाइनल मुकाबले में मजबूत बढ़त दिलाने में मदद की। इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक जगदीश कुमार केशरवानी एवं प्रधानाचार्या सरिता केशरवानी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1
- आरक्षण पर ब्राह्मण ठाकुरों मिला दलितों का साथ! दलित नेताओं के उड़े होश! अब होगी आर पार की जंग!1
- कुएं में गिरी वृद्ध महिला की मौत, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने निकाला गया शव कौशाम्बी👉👉 सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया पावर हाउस के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने कुएं के अंदर एक वृद्ध महिला का शव पड़ा देखा। महिला के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी।सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। महिला के बेटे हिमांशु पाल ने शव की पहचान अपनी मां राजकुमारी पत्नी राम लखन पाल (60 वर्ष), निवासी कोटिया गांव के रूप में की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वृद्ध महिला कुएं में किन परिस्थितियों में गिरी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।3