*स्मार्ट मीटर पर गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता ने पीएम को लिखा पत्र* स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। एक ओर जहां सरकार इसे बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम बता रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसे जनविरोधी करार दे रहा है। इसी क्रम में एक कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर स्मार्ट मीटर योजना पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि देश की जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है, ऐसे में स्मार्ट मीटर लागू करना लोगों पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है। नेता ने यह भी आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने से हजारों मीटर रीडरों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं, जिससे बेरोजगारी और बढ़ेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि वे चुनावी व्यस्तताओं से समय निकालकर इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें और जनहित में स्मार्ट मीटर योजना पर रोक लगाएं। इस मुद्दे को लेकर आने वाले दिनों में आंदोलन और सियासी हलचल तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि स्मार्ट मीटर जहां पारदर्शिता और बिजली चोरी पर नियंत्रण में सहायक हो सकते हैं, वहीं इसके क्रियान्वयन को लेकर जनता की चिंताओं को दूर करना भी सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी।

- वीडियो जारी करने के बाद मिडिया को पता चला की कौन पकड़ा गया है और मिडिया सेल की जानकारी से ही खबर लिखना होगा मजबूरी क्यूंकि पत्रकारों के सवाल देने के लिए कोई अधिकारी नहीं है1
- *लंबित जनसमस्याओं के निस्तारण व जबरन स्मार्ट मीटर के विरोध में भाकियू आजाद हिंद का सख्त रुख, 15 दिन का अल्टीमेटम* सुल्तानपुर जनपद की लम्भुआ विधानसभा अन्तर्गत भारतीय किसान यूनियन (आजाद हिंद) ने लंबित जनसमस्याओं के समाधान और जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयावधि के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर व्यापक आंदोलन और सत्याग्रह किया जाएगा। सोमवार को संगठन द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापनों के क्रम में एक बार फिर प्रशासन व संबंधित विभागों का ध्यान लंबित समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे किसानों और आम उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। बैठक के दौरान किसानों से मिली शिकायतों का हवाला देते हुए संगठन ने आरोप लगाया कि पोलारिस कंपनी के कर्मचारी उपभोक्ताओं के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। विरोध करने के बावजूद दबाव बनाकर मीटर स्थापित किए जा रहे हैं, जिसे संगठन ने पूरी तरह मनमानी और अनुचित करार दिया। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। संगठन ने 12 सूत्रीय जनसमस्याओं समेत अन्य लंबित मुद्दों के शीघ्र निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों से लिखित समय-सीमा मांगी। अधिकारियों ने अधिकांश समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। भाकियू आजाद हिंद के पदाधिकारियों ने प्रशासन को 15 दिन का अंतिम अवसर देते हुए स्पष्ट किया कि यदि इस अवधि में संतोषजनक समाधान नहीं हुआ, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला प्रवक्ता महेश मिश्रा, जिला संगठन मंत्री अशोक विश्वकर्मा, जिला महासचिव उमेश गुप्ता, जिला सचिव कृष्ण कुमार सिंह, रामदयाल यादव, युवा जिला सचिव सबडे आलम, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत सिंह, महिला तहसील अध्यक्ष हकीमुल निशा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष मीरा भारती, तहसील अध्यक्ष दीपक सिंह, तहसील महासचिव विपिन सिंह, गिरीश मिश्रा, बिना भारती सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। अंत में संगठन ने दोहराया कि किसानों और आम जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।2
- Post by shiv kumar1
- सिंगोडी से खबर महावीर जयंती पालकी शोभायात्रा, सिंगोड़ी। सकल जैन समाज द्वारा बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ नगर में आज जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयंती) अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर जैन समुदाय द्वारा भव्य पालकी शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। भक्तिमय माहौल सुबह से ही स्थानीय जैन मंदिर में विशेष चहल-पहल देखी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक किया। इस दौरान बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक में भारी उत्साह नजर आया। मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात डीजे के साथ विशाल शोभायात्रा प्रारंभ हुई।फूलों से हुआ जगह-जगह स्वागत नगर के प्रमुख मार्गों से विशाल पालकी शोभा यात्रा का स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। पालकी में विराजमान भगवान महावीर की मनमोहक प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालु आतुर दिखे। पूरी शोभायात्रा के दौरान "जियो और जीने दो के नारे लगाते हुए सभी लोग दिखे और "भगवान महावीर स्वामी के जय के नारों से पूरा सिंगोड़ी नगर गुंजायमान हो उठा। शांति और अहिंसा का संदेश श्रद्धालुओं ने दिया भगवान महावीर के बताए सत्य,अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समाज के वरिष्ठ जनों ने इस अवसर पर महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके शांतिपूर्ण संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही। अकीदत और अटूट श्रद्धा के साथ मनाए गए इस पर्व ने नगर में सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की, सभी लोगों ने महावीर जयंती के उपलक्ष में सभी लोगों को शुभकामनाएं बधाइयां दी और त्योहार सभी मिलजुल कर मनाये ऐसी सभी को शुभकामनाएं दी देर रात तक मंदिर में कार्यक्रम चलता रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए,1
- पट्टी कस्बा मुहल्ला तुर्कान निवासी मोहम्मद अली ने पट्टी पुलिस को मंगलवार को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि आने जाने का रास्ता विपक्षी ईंट लकड़ी रखकर अवरोध कर दिए पीड़ित मोहम्मद अली ने बताया कि 25 मार्च को विपक्षीगण रास्ता अवरुद्ध कर दिए थे प्रार्थना पत्र देने पर नायब तहसीलदार कृपा शंकर यादव हल्का लेखपाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर रास्ता को खुलवा दिया गया था परंतु विपक्षी पुनः रास्ता अवरुद्ध कर दिया जिसके कारण आने-जाने में पीड़ित व अन्य लोगों को काफी परेशानी हो रही है।1
- Post by Raju.u.p.441
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- बीवी के आरोपों में घिरी खाकी नोएडा में इंस्पेक्टर सुनील दत्त पर उनकी पत्नी राखी ने दुष्कर्म, मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, महिला का कहना है कि पति तंत्र-मंत्र के जरिए भी उसे प्रताड़ित करता था, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपी इंस्पेक्टर मेरठ का रहने वाला बताया जा रहा है1