logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मनोहरपुर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है - सांसद राव राजेंद्र सिंह मनोहरपुर शाहपुरा (जयपुर) राजस्थान में नगर निकाय चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में भाजपा पार्टी द्वारा जगह जगह मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत बुधवार को जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री राजकुमार देवायुष सिंह, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, शाहपुरा विधायक प्रत्याशी उपेन यादव, मनोहरपुर नगर पालिका निकाय प्रभारी एकता अग्रवाल, शाहपुरा नगर परिषद निकाय प्रभारी कन्हैया लाल मीणा की उपस्थिति में विरासत पैराडाइज मनोहरपुर में भारत माता की फोटो पर पुष्प माला अर्पित कर व दीप प्रजलन के साथ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि सभा को संबोधित करते हुए जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने सुशासन, अनुशासन, सुव्यवस्था के तहत जानी जाती है जिसमें कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत रीड की हड्डी है। हम सभी को भारत सरकार एवं राजस्थान की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाते हुए ज्यादा से ज्यादा भाजपा के पक्ष में मतदान कराना है जिससे नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के साथ भाजपा का बोर्ड बन सके जिससे आगे चलकर सभी आमजन को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने भी भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर बीएसएनल सलाहकार संतोष माधाणी, भाजपा एससी मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट बीएस बेनीवाल, मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र यादव, मंडल संयोजक जमील खान सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

7 hrs ago
user_Theshahpuratak
Theshahpuratak
पत्रकार शाहपुरा, जयपुर, राजस्थान•
7 hrs ago
e1660181-e0b0-45b5-8c7a-87d5e034dbfe

मनोहरपुर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है - सांसद राव राजेंद्र सिंह मनोहरपुर शाहपुरा (जयपुर) राजस्थान में नगर निकाय चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में भाजपा पार्टी द्वारा जगह जगह मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत बुधवार को जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री राजकुमार देवायुष सिंह, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, शाहपुरा विधायक प्रत्याशी उपेन यादव, मनोहरपुर नगर पालिका निकाय प्रभारी एकता अग्रवाल, शाहपुरा नगर परिषद निकाय प्रभारी कन्हैया लाल मीणा की उपस्थिति में विरासत पैराडाइज मनोहरपुर में भारत माता की फोटो पर पुष्प माला अर्पित कर व दीप प्रजलन के साथ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि सभा को संबोधित करते हुए जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने सुशासन, अनुशासन, सुव्यवस्था के तहत जानी जाती है जिसमें कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत रीड की हड्डी है। हम सभी को भारत सरकार एवं राजस्थान की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाते हुए ज्यादा से ज्यादा भाजपा के पक्ष में मतदान कराना है जिससे नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के साथ भाजपा का बोर्ड बन सके जिससे आगे चलकर सभी आमजन को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने भी भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर बीएसएनल सलाहकार संतोष माधाणी, भाजपा एससी मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट बीएस बेनीवाल, मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र यादव, मंडल संयोजक जमील खान सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पटना BPSC प्रदर्शन में Gen Alpha की हुंकार, बोला- जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे, गोली भी खानी पड़ी तो खाएंगे पटना में BPSC परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान एक कम उम्र के छात्र यानी Gen Alpha की जोशीली बातों ने लोगों का ध्यान खींच लिया। छात्र ने कहा कि "जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे, गोली भी खानी पड़ी तो खाएंगे, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।" उसकी बात सुनकर प्रदर्शन स्थल पर सौजूद लोगों ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। पटना में प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए मार्च करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है। छात्रों की प्रमुख मांगों में परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, भर्ती नियमों में स्पष्टता और एकल चरण में परीक्षा समेत अन्य मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान Gen Alpha छात्र की बेबाक बात अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
    1
    पटना BPSC प्रदर्शन में Gen
Alpha की हुंकार, बोला- जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे, गोली भी खानी पड़ी तो खाएंगे
पटना में BPSC परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान एक कम उम्र के छात्र यानी Gen Alpha की जोशीली बातों ने लोगों का ध्यान खींच लिया।
छात्र ने कहा कि "जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे, गोली भी खानी पड़ी तो खाएंगे, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।" उसकी बात सुनकर प्रदर्शन स्थल पर सौजूद लोगों ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया।
पटना में प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए मार्च करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है।
छात्रों की प्रमुख मांगों में परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, भर्ती नियमों में स्पष्टता और एकल चरण में परीक्षा समेत अन्य मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान Gen Alpha छात्र की बेबाक बात अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • भजनलाल ने सबको पेल रखा है! 😱 डोटासरा ने यह क्या कह दिया? राजस्थान की सियासत में बयान ने मचा दी हलचल! #GovindDotasra #BhajanlalSharma #rajasthanpolitics #CityCablenewsjaipur
    1
    भजनलाल ने सबको पेल रखा है! 😱
डोटासरा ने यह क्या कह दिया?
राजस्थान की सियासत में बयान ने मचा दी हलचल!
#GovindDotasra #BhajanlalSharma #rajasthanpolitics #CityCablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जयपुर में विदेशी महिलाओं वाले मसाज पार्लरों की बढ़ती चर्चा, पुलिस जांच पर उठे सवाल जयपुर। राजधानी जयपुर में मसाज पार्लरों में विदेशी महिलाओं की मौजूदगी और उनकी बढ़ती मांग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कुछ मसाज पार्लरों में थाईलैंड सहित अन्य देशों की महिलाओं को काम पर रखा जा रहा है और ग्राहकों से सामान्य मसाज की तुलना में कई गुना अधिक राशि वसूली जा रही है। बताया जा रहा है कि जहां कुछ पार्लरों में घरेलू महिला कर्मचारियों द्वारा मसाज के लिए करीब 1,000 से 1,500 रुपये तक लिए जाते हैं, वहीं विदेशी महिलाओं के लिए ग्राहकों से करीब 5,000 रुपये तक वसूले जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। स्थानीय स्तर पर कुछ ऐसे मसाज पार्लरों का भी जिक्र सामने आया है, जो बड़े मॉल, होटल या व्यावसायिक परिसरों में संचालित हो रहे हैं। 22 गोदाम सर्किल स्थित क्रिस्टल मॉल में संचालित एक मसाज पार्लर को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं, जहां कथित तौर पर थाईलैंड की महिलाएं काम करती हैं। वहीं भाजपा कार्यालय के सामने गली में एक होटल के निचले हिस्से में संचालित बताए जा रहे मसाज पार्लर के कुछ दिनों से बंद होने की जानकारी भी सामने आई है। सबसे गंभीर सवाल तब खड़ा हुआ जब करीब दो दिन पहले अशोक नगर थाना पुलिस के मसाज पार्लरों में पहुंचने की बात सामने आई। आरोप है कि पुलिस को देखकर वहां मौजूद कर्मचारी और मैनेजर मौके से चले गए। पुलिस कुछ देर मौके पर रुकी और बाद में वहां से लौट गई। इस पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मसाज पार्लरों में विदेशी महिलाओं के काम करने को लेकर सुरक्षा और वैध दस्तावेजों की जांच भी महत्वपूर्ण है। यदि विदेशी नागरिक बिना वैध अनुमति या नियमों के विपरीत किसी प्रतिष्ठान में काम कर रहे हैं तो संबंधित एजेंसियों द्वारा इसकी जांच की जानी चाहिए। वहीं इस मामले में एक महिला द्वारा हमारे संवाददाता को जानकारी दिए जाने के बाद कथित तौर पर मसाज पार्लर संचालक की ओर से उसे जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप भी सामने आया है। यह आरोप बेहद गंभीर है और इसकी स्वतंत्र पुलिस जांच आवश्यक है। फिलहाल सवाल यह है कि जयपुर में संचालित ऐसे मसाज पार्लरों में विदेशी नागरिकों के वीजा, पासपोर्ट, वर्क परमिट, कर्मचारियों के रिकॉर्ड और प्रतिष्ठान के लाइसेंस की जांच नियमित रूप से होती है या नहीं? साथ ही यह भी जांच का विषय है कि कहीं मसाज पार्लर की आड़ में कोई गैरकानूनी गतिविधि तो संचालित नहीं हो रही। नोट: विदेशी महिलाओं, मसाज पार्लरों में अवैध गतिविधियों और धमकी से जुड़े सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।
    2
    जयपुर में विदेशी महिलाओं वाले मसाज पार्लरों की बढ़ती चर्चा, पुलिस जांच पर उठे सवाल
जयपुर। राजधानी जयपुर में मसाज पार्लरों में विदेशी महिलाओं की मौजूदगी और उनकी बढ़ती मांग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कुछ मसाज पार्लरों में थाईलैंड सहित अन्य देशों की महिलाओं को काम पर रखा जा रहा है और ग्राहकों से सामान्य मसाज की तुलना में कई गुना अधिक राशि वसूली जा रही है।
बताया जा रहा है कि जहां कुछ पार्लरों में घरेलू महिला कर्मचारियों द्वारा मसाज के लिए करीब 1,000 से 1,500 रुपये तक लिए जाते हैं, वहीं विदेशी महिलाओं के लिए ग्राहकों से करीब 5,000 रुपये तक वसूले जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
स्थानीय स्तर पर कुछ ऐसे मसाज पार्लरों का भी जिक्र सामने आया है, जो बड़े मॉल, होटल या व्यावसायिक परिसरों में संचालित हो रहे हैं। 22 गोदाम सर्किल स्थित क्रिस्टल मॉल में संचालित एक मसाज पार्लर को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं, जहां कथित तौर पर थाईलैंड की महिलाएं काम करती हैं। वहीं भाजपा कार्यालय के सामने गली में एक होटल के निचले हिस्से में संचालित बताए जा रहे मसाज पार्लर के कुछ दिनों से बंद होने की जानकारी भी सामने आई है।
सबसे गंभीर सवाल तब खड़ा हुआ जब करीब दो दिन पहले अशोक नगर थाना पुलिस के मसाज पार्लरों में पहुंचने की बात सामने आई। आरोप है कि पुलिस को देखकर वहां मौजूद कर्मचारी और मैनेजर मौके से चले गए। पुलिस कुछ देर मौके पर रुकी और बाद में वहां से लौट गई। इस पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
मसाज पार्लरों में विदेशी महिलाओं के काम करने को लेकर सुरक्षा और वैध दस्तावेजों की जांच भी महत्वपूर्ण है। यदि विदेशी नागरिक बिना वैध अनुमति या नियमों के विपरीत किसी प्रतिष्ठान में काम कर रहे हैं तो संबंधित एजेंसियों द्वारा इसकी जांच की जानी चाहिए।
वहीं इस मामले में एक महिला द्वारा हमारे संवाददाता को जानकारी दिए जाने के बाद कथित तौर पर मसाज पार्लर संचालक की ओर से उसे जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप भी सामने आया है। यह आरोप बेहद गंभीर है और इसकी स्वतंत्र पुलिस जांच आवश्यक है।
फिलहाल सवाल यह है कि जयपुर में संचालित ऐसे मसाज पार्लरों में विदेशी नागरिकों के वीजा, पासपोर्ट, वर्क परमिट, कर्मचारियों के रिकॉर्ड और प्रतिष्ठान के लाइसेंस की जांच नियमित रूप से होती है या नहीं? साथ ही यह भी जांच का विषय है कि कहीं मसाज पार्लर की आड़ में कोई गैरकानूनी गतिविधि तो संचालित नहीं हो रही।
नोट: विदेशी महिलाओं, मसाज पार्लरों में अवैध गतिविधियों और धमकी से जुड़े सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।
    user_Desh ka Darpan News
    Desh ka Darpan News
    जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • चोंमू उपखंड क्षेत्र के सैनी अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी,सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात,संदिग्ध चोर का वीडियो वायरल चौमू उपखंड क्षेत्र के सामोद रोड स्थित एक सैनी अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना बीती शाम की बताई जा रही है। वही बाइक चोरी की घटना अस्पताल परिसर में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं बाइक चोरी की घटना के बाद संदिग्ध चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर अंदर गया था। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। कुछ समय बाद पीड़ित अस्पताल से बाहर आया तो बाइक मौके से गायब मिली। इसके बाद उसने घटना की सूचना चौमू थाना पुलिस को दी। बाइक चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पुलिस संदिग्ध चोर की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संदिग्ध की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    चोंमू उपखंड क्षेत्र के सैनी अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी,सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात,संदिग्ध चोर का वीडियो वायरल
चौमू उपखंड क्षेत्र के सामोद रोड स्थित एक सैनी अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना बीती शाम की बताई जा रही है। वही बाइक चोरी की घटना अस्पताल परिसर में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं बाइक चोरी की घटना के बाद संदिग्ध चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर अंदर गया था। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। कुछ समय बाद पीड़ित अस्पताल से बाहर आया तो बाइक मौके से गायब मिली। इसके बाद उसने घटना की सूचना चौमू थाना पुलिस को दी। बाइक चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पुलिस संदिग्ध चोर की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संदिग्ध की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • विराटनगर में पिकअप और लोक परिवहन बस की भिड़ंत के बाद मौके पर हुए घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी थाना प्रभारी की मौजूदगी में एक युवक के साथ कथित तौर पर हाथापाई और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच पुलिसकर्मियों और युवक के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने और कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी निभाने पहुंची पुलिस के इस कथित व्यवहार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा करना है या उनके साथ हाथापाई करना? यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा घटनाक्रम सही है तो थाना प्रभारी की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों का इस तरह का आचरण बेहद गंभीर चिंता का विषय है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। अब सवाल यह है कि क्या उच्चाधिकारी वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे? रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो आम आदमी अपनी सुरक्षा की उम्मीद आखिर किससे करे विराटनगर रिपोर्टर बाबूलाल गुर्जर
    1
    विराटनगर में पिकअप और लोक परिवहन बस की भिड़ंत के बाद मौके पर हुए घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी थाना प्रभारी की मौजूदगी में एक युवक के साथ कथित तौर पर हाथापाई और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच पुलिसकर्मियों और युवक के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने और कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी निभाने पहुंची पुलिस के इस कथित व्यवहार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा करना है या उनके साथ हाथापाई करना? यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा घटनाक्रम सही है तो थाना प्रभारी की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों का इस तरह का आचरण बेहद गंभीर चिंता का विषय है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। अब सवाल यह है कि क्या उच्चाधिकारी वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे? रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो आम आदमी अपनी सुरक्षा की उम्मीद आखिर किससे करे
विराटनगर रिपोर्टर बाबूलाल गुर्जर
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    7 hrs ago
  • Sikar : शराब ठेके के पीछे सिर कुचला मिला युवक का शव | Latest News | | BreakingNews | #TrendingNews #TopNews #HindiNews #BreakingNews #LatestNews
    1
    Sikar : शराब ठेके के पीछे सिर कुचला मिला युवक का शव | Latest News |  | BreakingNews | #TrendingNews #TopNews #HindiNews #BreakingNews #LatestNews
    user_Arvind kumar sarsar
    Arvind kumar sarsar
    Journalist खंडेला, सीकर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • विराटनगर में सड़क दुर्घटना के बाद मचा बवाल, पुलिस कार्रवाई का VIDEO वायरल विराटनगर | NH-248A पर बस और पिकअप की भिड़ंत के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया, जिसके दौरान पुलिस और युवकों के बीच हुई कार्रवाई का VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि सड़क जाम हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया, लेकिन वायरल VIDEO ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के बजाय पुलिस ने सख्ती दिखाई। ❓ क्या कानून व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर इस प्रकार की कार्रवाई उचित है? ❓ क्या संवाद और समझाइश की जगह बल प्रयोग समाधान है? ❓ वायरल VIDEO में दिख रही घटना की जवाबदेही कौन तय करेगा? ⚠️ यह समाचार वायरल VIDEO और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी पक्ष को दोषी ठहराना हमारा उद्देश्य नहीं है। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। 📢 आपकी क्या राय है? कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दें। Raj Janta Seva-84 Live News
    1
    विराटनगर में सड़क दुर्घटना के बाद मचा बवाल, पुलिस कार्रवाई का VIDEO वायरल


विराटनगर | NH-248A पर बस और पिकअप की भिड़ंत के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया, जिसके दौरान पुलिस और युवकों के बीच हुई कार्रवाई का VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस का कहना है कि सड़क जाम हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया, लेकिन वायरल VIDEO ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के बजाय पुलिस ने सख्ती दिखाई।
❓ क्या कानून व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर इस प्रकार की कार्रवाई उचित है? ❓ क्या संवाद और समझाइश की जगह बल प्रयोग समाधान है? ❓ वायरल VIDEO में दिख रही घटना की जवाबदेही कौन तय करेगा?
⚠️ यह समाचार वायरल VIDEO और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी पक्ष को दोषी ठहराना हमारा उद्देश्य नहीं है। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
📢 आपकी क्या राय है? कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दें।
Raj Janta Seva-84 Live News
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.