Shuru
Apke Nagar Ki App…
राशन दुकान में अनियमितता के आरोप , ग्रामीणों ने किया जांच और उचित कार्रवाई की मांग
Dwarika prasad Yadaw
राशन दुकान में अनियमितता के आरोप , ग्रामीणों ने किया जांच और उचित कार्रवाई की मांग
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- आजाद नगर बोईदा में सरपंच संजय राज ने किए गणेश जी के दर्शन, पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि ग्राम बोईदा के आजाद नगर में आयोजित गणेश उत्सव में ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज शामिल हुए। उन्होंने गणेश पंडाल पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं ग्रामवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सरपंच संजय राज ने युवा गणेश उत्सव समिति के सदस्यों से मुलाकात कर आयोजन की जानकारी ली। उन्होंने समिति को श्रीफल एवं नगद राशि भेंट कर सहयोग प्रदान किया। पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने भगवान श्री गणेश से गांव में सुख-समृद्धि एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना की।कार्यक्रम के दौरान पंच मनीष पटेल, गणेश उत्सव समिति के सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने सरपंच संजय राज का स्वागत किया। गणेश उत्सव को लेकर आजाद नगर में श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।1
- गुमा सहकारी समिति में चेक से छेड़छाड़ का आरोप, मामला पहुंचा एसपी ऑफिस, गुमा सहकारी समिति में चेक से छेड़छाड़ का आरोप1
- शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव में बाढ़ का खतरा अमलडीहा पुल पर भरा पानी व शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव में बाढ़ का खतरा अमलडीहा पुल पर भरा पानी विधायक ने अधिकारियों को दिए राहत बचाव कार्यों के निर्देश आज सोमवार की दोपहर 12:30 मिले जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश की वजह से बिल्हा क्षेत्र से गुजरने वाली शिवनाथ नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा है जिसकी वजह से नदी के आसपास स्थित गांव में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है और बिल्हा से बलौदा बाजार को जोड़ने वाली अमलडीहा पुल में भी बाढ़ के हालात है जिसकी वजह से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई है साथ है नदी के नजदीक स्थित ग्राम चुराघाट और उड़ानताल को बिल्हा से जोड़ने वाली मुख्य सड़क में भी बाढ़ का पानी भर गया है जिसकी वजह से गांव के लोग गांव से बाहर नहीं निकल पा रहे ग्राम चुराघाट के किशोर रात्रे जी ने बताया की ग्राम पंचायत उड़नताल में 5,6 परिवार के घरों में पानी पहुंच गया है जिसकी वजह से शिवकुमार यादव,दुकालु गायकवाड़, जैसे अनेक ग्रामीणों के घर के राशन सामान सब पानी में खराब हो गए है विभिन्न ग्राम पंचायत के मुख्य सड़क पर पानी भर जाने की वजह से गांव का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है गांव के लोग गांव में ही फंसे हुए हैं गांव से बाहर निकालने के लिए कुछ ग्रामीण जहां नाव उपलब्ध है वे नाविक का सहारा लेकर गांव से बाहर सामान खरीदी बिक्री करने पहुंच रहे हैं एवं कुछ गांव की स्थिति बहुत ही दायिनी है जो गांव से बाहर नहीं निकल पा रहे घटना की जानकारी मिलते हैं आज सोमवार को बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अधिकारियों से चर्चा की है और ग्रामीणों की सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक जी ने क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए पथरिया एसडीएम एवं तहसीलदार तथा बिल्हा एसडीएम एवं तहसीलदार से दूरभाष पर चर्चा कर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। विधायक श्री कौशिक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा ग्रामीण जनों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था, भोजन एवं पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलस्तर एवं परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाए। श्री धरम लाल कौशिक ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क रहे और किसी भी संभावित स्थिति में ग्रामीणों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। कई ग्रामीणों का कहना है कि अब तक उनके गांव में प्रशासनिक अम्ल का कोई भी राहत बचाव कार्य नहीं पहुंच पाया है उन्होंने शासन प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द नदी किनारे बसे गावों मे पहुंच कर ग्रामीणों की मदद करें गांव के दुकानों में राशन की मांग तेज होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव के दुकानों में सामान को ऊंचे दाम पर बेचे जाने की भी ग्रामीणों ने सूचना दी है1
- कर्नाटक के चित्र दुर्ग में मोदी जी के हेलीकॉप्टर से एक बड़ी संदूक निकालकर इनोवा में रखा गया। संदूक में क्या चीज है पता नहीं।2
- सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, मांजरकूद के छह ग्रामीणों का सुरक्षित रेस्क्यू, सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, मांजरकूद के छह ग्रामीणों का सुरक्षित रेस्क्यू, महानदी और बोराई नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच कलेक्टर जयश्री जैन और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने रविवार को डभरा क्षेत्र के बैराज, पुल और तटीय इलाकों का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मांजरकूद में महानदी के टापू पर फंसे छह ग्रामीण—दूधनाथ माली, कृष्णा माली, रामशीला माली, बिहारी माली, राजधानी माली और महेशराम माली—का कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। चंद्रपुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 और 5 सहित प्रभावित इलाकों में प्रशासन ने तीन राहत शिविर संचालित किए हैं, जहां भोजन, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी लोगों की नियमित जांच और आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था में जुटी हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कुछ पुलों और मार्गों पर आवागमन अस्थायी रूप से बंद किया है। कलेक्टर ने राजस्व, पुलिस, नगर सेना, जल संसाधन और स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय से राहत कार्य जारी रखने तथा तटीय क्षेत्रों में मुनादी के जरिए लोगों को सतर्क करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने नागरिकों से नदी, पुल, घाट और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने, बंद किए गए मार्गों पर नहीं जाने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।1
- सारंगढ़ नगर पालिका का आरक्षण तय | वार्ड 1 से 15 तक जानिए पूरा आरक्षण | किस वार्ड में क्या? सारंगढ़ नगर पालिका परिषद के आगामी चुनावों को लेकर वार्डवार आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। कलेक्टर सभा कक्ष मे जिला कलेक्टर अधिकारियो और नगर एवं पार्टी के जन नेताओ की बिच तय किया गया यह संपूर्ण आरक्षण प्रक्रिया चक्रानुक्रम प्रणाली के तहत संपन्न कराई गई है, जिसमें शासन के नियमों के अनुसार महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। आरक्षण की घोषणा होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कई दिग्गजों के समीकरण बदल गए हैं तो कई नए चेहरों के लिए रास्ते खुल गए हैं और कई के चेहरे उतर गये 1 से 15 वार्ड का आरक्षण तय हो चूका हैँ अध्यक्ष के लिए अनुसूचित जाती महिला था अब ओ भी बदल कर मुक्त हो गया है 1
- डीजे की भक्तिमय धुन पर नाचे श्रद्धालु, जयघोष के बीच भगवान गणेश को दी भावभीनी विदाई; आजाद नगर, बरपारा और शांतिनगर में उत्साह के साथ हुआ गणेश प्रतिमा विसर्जन ग्राम बोईदा के आजाद नगर, बरपारा एवं शांतिनगर में गणेश उत्सव के समापन अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर नाचते-झूमते हुए गणपति बप्पा को विदाई दी। पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के साथ आगे बढ़ते नजर आए। डीजे की भक्तिमय धुनों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया, वहीं महिलाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। विसर्जन यात्रा आजाद नगर,पीपर पारा,गुड़ी चौक,यादव मोहल्ला,बस स्टैंड होते हुए तालाब विसर्जन स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।गणेश विसर्जन के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दी।इस अवसर बलदेव जगत,राजकुमार मरावी,गितेश जगत, केतन मरावी, रामकुमार मरावी, उमाशंकर कंवर,शेखर पटेल,रघुवर कंवर,अनुप,वाशु पटेल,नुतन कंवर,मनीष मरावी,बंटी,लल्ला,संजय राज,मनीष पटेल,सुदामा जगत,दिशा,पूर्वी,गीतांजलि जगत,नंदनी जगत सहित बड़ी संख्या ग्रामवासी उपस्थित रहे।2
- बिलासपुर के अधिवक्ताओं ने जताया विरोध जानिए पूरा मामला, बिलासपुर के अधिवक्ताओं ने जताया विरोध1
- पुरानी रंजिश से युवक पर प्राणघातक हमला करने वाले 5 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार1