logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मड़ावरा में हैरान करने वाला मामला: बाइक की किस्त न भर पाने पर युवक ने अपनी ही बाइक में लगाई आग मड़ावरा में हैरान करने वाला मामला: बाइक की किस्त न भर पाने पर युवक ने अपनी ही बाइक में लगाई आग ललितपुर। जनपद के मड़ावरा क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने बाइक की किस्त समय पर जमा न कर पाने के कारण कथित तौर पर अपनी ही मोटरसाइकिल में आग लगा दी। जानकारी के अनुसार, युवक पिछले करीब छह महीने से बाइक की किस्त जमा नहीं कर पाया था। इसी सिलसिले में फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट उससे मिलने पहुंचा और बकाया राशि जमा करने के लिए कहा। युवक ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए कुछ और समय की मांग की। बताया जा रहा है कि रिकवरी एजेंट ने उसे लगभग 10 दिन की अतिरिक्त मोहलत भी दे दी थी। इसके बावजूद कुछ ही देर बाद युवक ने कथित तौर पर अपनी ही बाइक में आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया और इसके पीछे उसकी वास्तविक मंशा क्या थी। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

16 hrs ago
user_Sandip mishra
Sandip mishra
Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

मड़ावरा में हैरान करने वाला मामला: बाइक की किस्त न भर पाने पर युवक ने अपनी ही बाइक में लगाई आग मड़ावरा में हैरान करने वाला मामला: बाइक की किस्त न भर पाने पर युवक ने अपनी ही बाइक में लगाई आग ललितपुर। जनपद के मड़ावरा क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने बाइक की किस्त समय पर जमा न कर पाने के कारण कथित तौर पर अपनी ही मोटरसाइकिल में आग लगा दी। जानकारी के अनुसार, युवक पिछले करीब छह महीने से बाइक की किस्त जमा नहीं कर पाया था। इसी सिलसिले में फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट उससे मिलने पहुंचा और बकाया राशि जमा करने के लिए कहा। युवक

ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए कुछ और समय की मांग की। बताया जा रहा है कि रिकवरी एजेंट ने उसे लगभग 10 दिन की अतिरिक्त मोहलत भी दे दी थी। इसके बावजूद कुछ ही देर बाद युवक ने कथित तौर पर अपनी ही बाइक में आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया और इसके पीछे उसकी वास्तविक मंशा क्या थी। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ललितपुर जेल में बंद 12 साल की सजा काट रहे कैदी की मौत, पेट दर्द के बाद अस्पताल में तोड़ा दम ललितपुर। जिला कारागार में बंद एक सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नंदू कुशवाहा, निवासी ग्राम डोंगरा खुर्द, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नंदू कुशवाहा को 3 फरवरी 2026 को एक मामले में 12 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद से वह ललितपुर जिला कारागार में निरुद्ध था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को जेल में अचानक उसके पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी की तबीयत पेट दर्द के कारण अचानक बिगड़ गई थी। घटना के बाद नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मामले की नियमानुसार कार्रवाई में जुटे हुए हैं।
    2
    ललितपुर जेल में बंद 12 साल की सजा काट रहे कैदी की मौत, पेट दर्द के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
ललितपुर। जिला कारागार में बंद एक सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नंदू कुशवाहा, निवासी ग्राम डोंगरा खुर्द, के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, नंदू कुशवाहा को 3 फरवरी 2026 को एक मामले में 12 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद से वह ललितपुर जिला कारागार में निरुद्ध था।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को जेल में अचानक उसके पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी की तबीयत पेट दर्द के कारण अचानक बिगड़ गई थी। घटना के बाद नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मामले की नियमानुसार कार्रवाई में जुटे हुए हैं।
    user_Sandip mishra
    Sandip mishra
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भारतीय सेना माताटीला बांध में किया पैराशूट जंप का अभ्यास, वीडियो वायरल माताटीला बांध में तालबेहट आर्मी कैंट के सैनिकों द्वारा पैराशूट जंप का अभ्यास किया गया। बुधवार को भारतीय सैनिकों द्वारा हवा में उड़ते लड़ाकू विमानों से नीचे कूद कर कलाबाजियां खाते माताटीला बांध के पानी में पैराशूट की सहायता से कूदने का अभ्यास किया गया। भारतीय सेना के इस अभ्यास सत्र को देखकर ग्रामीणों एवं सैलानियों द्वारा दांतों तले अंगुलिया दबा ली एवं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
    1
    भारतीय सेना माताटीला बांध में किया पैराशूट जंप का अभ्यास, वीडियो वायरल
माताटीला बांध में तालबेहट आर्मी कैंट के सैनिकों द्वारा पैराशूट जंप का अभ्यास किया गया। बुधवार को भारतीय सैनिकों द्वारा हवा में उड़ते लड़ाकू विमानों से नीचे कूद कर कलाबाजियां खाते माताटीला बांध के पानी में पैराशूट की सहायता से कूदने का अभ्यास किया गया। भारतीय सेना के इस अभ्यास सत्र को देखकर ग्रामीणों एवं सैलानियों द्वारा दांतों तले अंगुलिया दबा ली एवं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Social Media Manager मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जखौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत महरौनी खुर्द में 'हर घर जल' योजना ठप, एक सप्ताह से पेयजल संकट ललितपुर | जखौरा ब्लॉक के महरौनी खुर्द में 'हर घर जल' योजना ठप, एक सप्ताह से पेयजल संकट ललितपुर जनपद के विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत महरौनी खुर्द में जल जीवन मिशन के तहत संचालित 'हर घर जल' योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, योजना के तहत घरों तक पहुंचने वाली पानी की सप्लाई लाइन कई दिनों से क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिसके कारण नियमित जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के हैंडपंपों और अन्य स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों को दी है, लेकिन अब तक पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई है। लगातार एक सप्ताह से जलापूर्ति बंद रहने के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जल जीवन मिशन के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराकर गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    2
    जखौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत महरौनी खुर्द में 'हर घर जल' योजना ठप, एक सप्ताह से पेयजल संकट
ललितपुर | जखौरा ब्लॉक के महरौनी खुर्द में 'हर घर जल' योजना ठप, एक सप्ताह से पेयजल संकट
ललितपुर जनपद के विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत महरौनी खुर्द में जल जीवन मिशन के तहत संचालित 'हर घर जल' योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, योजना के तहत घरों तक पहुंचने वाली पानी की सप्लाई लाइन कई दिनों से क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिसके कारण नियमित जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के हैंडपंपों और अन्य स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों को दी है, लेकिन अब तक पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई है। लगातार एक सप्ताह से जलापूर्ति बंद रहने के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जल जीवन मिशन के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराकर गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • वन विभाग की मिलीभगत से लगातार हो रहा अवैध खनन, दबंगों ने 200 ट्रॉली पत्थर खेतों में लगाए, शिकायतों पर कार्यवाही नहीं हुई तो जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई गुहार
    1
    वन विभाग की मिलीभगत से लगातार हो रहा अवैध खनन, दबंगों ने 200 ट्रॉली पत्थर खेतों में लगाए, शिकायतों पर कार्यवाही नहीं हुई तो जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई गुहार
    user_News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
    News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ग्रामीणों ने ओबीसी महासभा एवं आदिवासी संगठन कांग्रेस ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के लिए सोपा ज्ञापन ग्रामीणों ने ओबीसी एवं आदिवासी कांग्रेस ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार को सोपा ज्ञापन भेलसी की सुरक्षित भूमि को मुक्त कराने। 29.7.26 को बल्देवगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत भेलसी की सुहागी लखेरा बुड़की खेड़ा की सुरक्षित रखी गई शासकीय भूमि खसरा नंबर 405 रखवा 72 एकड़ के लगभग जिसको लेकर ग्रामीण एवं ग्राम के ही दबंग लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है इसी भूमि पर मुक्तिधाम का निर्माण हो चुका है एवं माध्यमिक शाला सुहागी के नाम से बनी हुई है एवं इसी भूमि में शासकीय विवाह स्थल भवन एवं धर्मशाला का निर्माण किया गया ग्राम के कुछ दबंग लोगों द्वारा स्कूल के आसपास अतिक्रमण कर पक्के मकान का निर्माण कर कब्जा कर रहे है ।शासकीय भूमि पर खेती करने के उद्देश्य से तार फेंसिंग की जा रही है और आम रास्ता जिसमें मुक्तिधाम के लिए पहुंच मार्ग और मवेशियों के निकलने वाला मार्ग एवं बच्चों की स्कूल पहुंचने का रास्ता पर अतिक्रमण कर लिया गया है। सार्वजनिक आने जाने के रास्ते पूरी तरह अवरुद्ध होने से लड़ाई झगड़ा शांति भंग होने की संभावना आये दिन बनी रहती है। ग्रामीणों द्वारा आम रास्ता के अतिक्रमण रोके जाने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर लोगों को भगा देते हैं खसरा नंबर 405 शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर तहसीलदार पर जताया विश्वास सोपा ज्ञापन अब देखने वाली बात यह होगी कि उचित कार्रवाई कहां तक होती है। कार्रवाई पर लगी पूरे ग्राम की आश ।
    2
    ग्रामीणों ने ओबीसी महासभा एवं आदिवासी संगठन कांग्रेस ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के लिए सोपा ज्ञापन
ग्रामीणों ने ओबीसी एवं आदिवासी कांग्रेस ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार को सोपा ज्ञापन भेलसी की सुरक्षित भूमि को मुक्त कराने।
29.7.26 को बल्देवगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत भेलसी की सुहागी लखेरा बुड़की खेड़ा की सुरक्षित रखी गई शासकीय भूमि खसरा नंबर 405 रखवा 72 एकड़ के लगभग जिसको लेकर ग्रामीण एवं ग्राम के ही दबंग लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है इसी भूमि पर मुक्तिधाम का निर्माण हो चुका है एवं माध्यमिक शाला सुहागी के नाम से बनी हुई है एवं इसी भूमि में शासकीय विवाह स्थल भवन एवं धर्मशाला का निर्माण किया गया ग्राम के कुछ दबंग लोगों द्वारा स्कूल के आसपास अतिक्रमण कर पक्के मकान का निर्माण कर कब्जा कर रहे है ।शासकीय भूमि पर खेती करने के उद्देश्य से तार फेंसिंग की जा रही है और आम रास्ता जिसमें मुक्तिधाम के लिए पहुंच मार्ग और मवेशियों के निकलने वाला मार्ग एवं बच्चों की स्कूल पहुंचने का रास्ता पर अतिक्रमण  कर लिया गया है। सार्वजनिक आने जाने के रास्ते पूरी तरह अवरुद्ध होने से लड़ाई झगड़ा शांति भंग होने की संभावना आये दिन बनी रहती है। ग्रामीणों द्वारा आम रास्ता के अतिक्रमण रोके जाने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर लोगों को भगा देते हैं खसरा नंबर 405 शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर  तहसीलदार पर जताया विश्वास  सोपा ज्ञापन अब देखने वाली बात यह होगी कि उचित कार्रवाई कहां तक होती है। कार्रवाई पर लगी पूरे ग्राम की आश ।
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • एनएच-44 पर सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव घायल तालबेहट के टेकरी के पास ट्रक से टकराई कार, चालक भी घायल; प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर एनएच-44 पर सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव घायल तालबेहट के टेकरी के पास ट्रक से टकराई कार, चालक भी घायल; प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर ललितपुर। ललितपुर जिले के तालबेहट थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव घायल हो गए। हादसे में उनके चालक को भी चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किरण सिंह देव बागेश्वर धाम, ओरछा और दतिया में दर्शन करने के बाद रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान तालबेहट क्षेत्र के टेकरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार किरण सिंह देव तथा चालक घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालबेहट पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए। वहीं मेडिकल कॉलेज में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार किरण सिंह देव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
    4
    एनएच-44 पर सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव घायल

तालबेहट के टेकरी के पास ट्रक से टकराई कार, चालक भी घायल; प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर
एनएच-44 पर सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव घायल
तालबेहट के टेकरी के पास ट्रक से टकराई कार, चालक भी घायल; प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर
ललितपुर। ललितपुर जिले के तालबेहट थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव घायल हो गए। हादसे में उनके चालक को भी चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किरण सिंह देव बागेश्वर धाम, ओरछा और दतिया में दर्शन करने के बाद रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान तालबेहट क्षेत्र के टेकरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार किरण सिंह देव तथा चालक घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालबेहट पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए। वहीं मेडिकल कॉलेज में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार किरण सिंह देव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
    user_पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    Local News Reporter Madawara, Lalitpur•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.