logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर राहुल गांधी के प्रस्तावित 'छात्र संवाद' कार्यक्रम की जानकारी दी.... प्रयागराज। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर राहुल गांधी के प्रस्तावित 'छात्र संवाद' कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं और छात्रों की समस्याओं, शिक्षा, रोजगार तथा भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। अजय राय ने बताया कि कांग्रेस छात्रों की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिक से अधिक छात्रों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि राहुल गांधी युवाओं के विचार सुनेंगे और उनके सवालों का जवाब भी देंगे।

3 hrs ago
user_SHISHIR GUPTA
SHISHIR GUPTA
Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

प्रयागराज। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर राहुल गांधी के प्रस्तावित 'छात्र संवाद' कार्यक्रम की जानकारी दी.... प्रयागराज। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर राहुल गांधी के प्रस्तावित 'छात्र संवाद' कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं और छात्रों की समस्याओं, शिक्षा, रोजगार तथा भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। अजय राय ने बताया कि कांग्रेस छात्रों की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिक से अधिक छात्रों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि राहुल गांधी युवाओं के विचार सुनेंगे और उनके सवालों का जवाब भी देंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि छात्र संवाद अपने निर्धारित तिथि और समय पर होगा
    1
    राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि छात्र संवाद अपने निर्धारित तिथि और समय पर होगा
    user_सुधाकर सिंह पत्रकार
    सुधाकर सिंह पत्रकार
    Court reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विकास खंड शंकरगढ़ के ग्राम सभा सेमरी विद्यालय के सामने की सड़क की तश्वीर वीडियो हुआ वायरल
    1
    विकास खंड शंकरगढ़ के ग्राम सभा सेमरी विद्यालय के सामने की सड़क की तश्वीर वीडियो हुआ वायरल
    user_Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *पहली ही बारिश में डूबी शिक्षा की राह, सेमरी तरहार में दलदल से जूझ रहा बचपन* *पहली ही बारिश में डूबी शिक्षा की राह, सेमरी तरहार में दलदल से जूझ रहा बचपन* *आज ये हाल है, लगातार बारिश हुई तो कैसे पहुंचेगा नौनिहाल? जिम्मेदारों की खामोशी पर उठे तीखे सवाल* सेमरी तरहार,बारा/प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र की बारा तहसील अंतर्गत शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम सभा सेमरी तरहार से सामने आई तस्वीरें विकास के दावों की परतें खोलने के लिए काफी हैं। यहां स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक पढ़ने वाले मासूम बच्चों के लिए शिक्षा की राह अब सड़क नहीं, बल्कि दलदल में बदल चुकी है। बरसात का मौसम अभी पूरी तरह चरम पर भी नहीं पहुंचा है, लेकिन विद्यालय तक जाने वाली डामर सड़क पहले ही जलभराव और कीचड़ में डूब चुकी है। सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है और उस पर भरा पानी किसी तालाब का आभास करा रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि अभी यह स्थिति है, तो लगातार कई दिनों तक मूसलाधार बारिश होने पर इस मार्ग की क्या दशा होगी और मासूम बच्चे विद्यालय तक आखिर कैसे पहुंचेंगे? यह खबर विद्यालय की नहीं, बल्कि विद्यालय तक पहुंचने वाले बदहाल मार्ग की हकीकत बयान कर रही है। छोटे-छोटे बच्चे रोज इसी कीचड़, फिसलन और जलभराव से होकर शिक्षा का दीप जलाने निकलते हैं। हर कदम पर फिसलने और चोटिल होने का खतरा बना रहता है। आखिर बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या किसी मासूम के घायल होने के बाद ही इस सड़क की सुध ली जाएगी? ग्रामीणों का कहना है कि बरसात शुरू होते ही यह मार्ग पूरी तरह बदहाल हो जाता है। जलनिकासी की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी जमा रहता है और आवागमन मुश्किल हो जाता है। यदि आने वाले दिनों में लगातार बारिश हुई, तो यह सड़क पूरी तरह जलमग्न हो सकती है और विद्यालय तक पहुंचना लगभग असंभव हो जाएगा। ऐसे में सबसे अधिक प्रभावित वे मासूम होंगे, जिनके कंधों पर देश का भविष्य टिका है। अब निगाहें जिलाधिकारी प्रयागराज, मुख्य विकास अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा संबंधित जनप्रतिनिधियों पर टिकी हैं। आवश्यकता केवल निरीक्षण की नहीं, बल्कि तत्काल सड़क के पुनर्निर्माण और प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की है। क्योंकि विकास के दावों की असली परीक्षा राजधानी के मंचों पर नहीं, बल्कि सेमरी तरहार जैसे गांवों की उन्हीं सड़कों पर होती है, जहां आज भी मासूम बच्चों का भविष्य बारिश के पानी और दलदल के बीच फंसकर रह गया है।
    1
    *पहली ही बारिश में डूबी शिक्षा की राह, सेमरी तरहार में दलदल से जूझ रहा बचपन*
*पहली ही बारिश में डूबी शिक्षा की राह, सेमरी तरहार में दलदल से जूझ रहा बचपन*
*आज ये हाल है, लगातार बारिश हुई तो कैसे पहुंचेगा नौनिहाल? जिम्मेदारों की खामोशी पर उठे तीखे सवाल*
सेमरी तरहार,बारा/प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र की बारा तहसील अंतर्गत शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम सभा सेमरी तरहार से सामने आई तस्वीरें विकास के दावों की परतें खोलने के लिए काफी हैं। यहां स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक पढ़ने वाले मासूम बच्चों के लिए शिक्षा की राह अब सड़क नहीं, बल्कि दलदल में बदल चुकी है। बरसात का मौसम अभी पूरी तरह चरम पर भी नहीं पहुंचा है, लेकिन विद्यालय तक जाने वाली डामर सड़क पहले ही जलभराव और कीचड़ में डूब चुकी है। सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है और उस पर भरा पानी किसी तालाब का आभास करा रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि अभी यह स्थिति है, तो लगातार कई दिनों तक मूसलाधार बारिश होने पर इस मार्ग की क्या दशा होगी और मासूम बच्चे विद्यालय तक आखिर कैसे पहुंचेंगे? यह खबर विद्यालय की नहीं, बल्कि विद्यालय तक पहुंचने वाले बदहाल मार्ग की हकीकत बयान कर रही है। छोटे-छोटे बच्चे रोज इसी कीचड़, फिसलन और जलभराव से होकर शिक्षा का दीप जलाने निकलते हैं। हर कदम पर फिसलने और चोटिल होने का खतरा बना रहता है। आखिर बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या किसी मासूम के घायल होने के बाद ही इस सड़क की सुध ली जाएगी? ग्रामीणों का कहना है कि बरसात शुरू होते ही यह मार्ग पूरी तरह बदहाल हो जाता है। जलनिकासी की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी जमा रहता है और आवागमन मुश्किल हो जाता है। यदि आने वाले दिनों में लगातार बारिश हुई, तो यह सड़क पूरी तरह जलमग्न हो सकती है और विद्यालय तक पहुंचना लगभग असंभव हो जाएगा। ऐसे में सबसे अधिक प्रभावित वे मासूम होंगे, जिनके कंधों पर देश का भविष्य टिका है। अब निगाहें जिलाधिकारी प्रयागराज, मुख्य विकास अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा संबंधित जनप्रतिनिधियों पर टिकी हैं। आवश्यकता केवल निरीक्षण की नहीं, बल्कि तत्काल सड़क के पुनर्निर्माण और प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की है। क्योंकि विकास के दावों की असली परीक्षा राजधानी के मंचों पर नहीं, बल्कि सेमरी तरहार जैसे गांवों की उन्हीं सड़कों पर होती है, जहां आज भी मासूम बच्चों का भविष्य बारिश के पानी और दलदल के बीच फंसकर रह गया है।
    user_रामबाबू पटेल पत्रकार
    रामबाबू पटेल पत्रकार
    Court reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि छात्र संवाद अपने निर्धारित तिथि और समय पर होगा राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि छात्र संवाद अपने निर्धारित तिथि और समय पर होगा
    1
    राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि छात्र संवाद अपने निर्धारित तिथि और समय पर होगा
राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि छात्र संवाद अपने निर्धारित तिथि और समय पर होगा
    user_Mohammed Shakil Khan
    Mohammed Shakil Khan
    Court reporter Allahabad, Prayagraj•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी, अब तक 116.6 मिमी बारिश दर्ज; कई इलाकों में जलभराव प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार से शुरू हुई बारिश बुधवार के बाद गुरुवार को भी रुक-रुककर होती रही। गुरुवार सुबह करीब 3 बजे से ही बारिश शुरू हो गई। इससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। पिछले तीन दिनों में प्रयागराज में करीब 116.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, लगातार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों और कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया है।
    1
    प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी, अब तक 116.6 मिमी बारिश दर्ज; कई इलाकों में जलभराव


प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार से शुरू हुई बारिश बुधवार के बाद गुरुवार को भी रुक-रुककर होती रही। गुरुवार सुबह करीब 3 बजे से ही बारिश शुरू हो गई। इससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है।
पिछले तीन दिनों में प्रयागराज में करीब 116.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, लगातार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों और कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया है।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह 'लोकेश दादा' ने किए बड़े वादे जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह 'लोकेश दादा' ने किए बड़े वादे प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ प्रयागराज के चुनाव को लेकर चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। मतदान से एक दिन पहले अध्यक्ष और सचिव पद के प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों और चुनावी कैंपों के माध्यम से अधिवक्ताओं तक पहुंचकर समर्थन जुटाने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। पूरे न्यायालय परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं और प्रत्याशी अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह उर्फ 'लोकेश दादा' ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि उन्हें अधिवक्ताओं का आशीर्वाद और समर्थन मिलता है, तो उनके कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा जिला अधिवक्ता संघ को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया।
    3
    जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह 'लोकेश दादा' ने किए बड़े वादे

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह 'लोकेश दादा' ने किए बड़े वादे
प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ प्रयागराज के चुनाव को लेकर चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। मतदान से एक दिन पहले अध्यक्ष और सचिव पद के प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों और चुनावी कैंपों के माध्यम से अधिवक्ताओं तक पहुंचकर समर्थन जुटाने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। पूरे न्यायालय परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं और प्रत्याशी अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
इसी क्रम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह उर्फ 'लोकेश दादा' ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि उन्हें अधिवक्ताओं का आशीर्वाद और समर्थन मिलता है, तो उनके कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा जिला अधिवक्ता संघ को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया।
    user_Mohammed Shakil Khan
    Mohammed Shakil Khan
    Court reporter Allahabad, Prayagraj•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.