logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहां दिखेंगे बंटी बबली तोड़ देंगे हड्डी पसली 0 मुजफ्फरनगर में शिवसेना और क्रांतिसेना का 'वेलेंटाइन डे' पर पर कपल को चेतावनी, “जहां दिखेंगे बंटी बबली, तोड़ देंगे हड्डी पसली” जैसे नारों के साथ उद्घोष, क्या कानून में अब Right to freedom का कोई औचित्य नहीं रहा है ? आपकी क्या राय है कमेंट में जरूर बताएं

9 hrs ago
user_Dharmendra kher
Dharmendra kher
इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

जहां दिखेंगे बंटी बबली तोड़ देंगे हड्डी पसली 0 मुजफ्फरनगर में शिवसेना और क्रांतिसेना का 'वेलेंटाइन डे' पर पर कपल को चेतावनी, “जहां दिखेंगे बंटी बबली, तोड़ देंगे हड्डी पसली” जैसे नारों के साथ उद्घोष, क्या कानून में अब Right to freedom का कोई औचित्य नहीं रहा है ? आपकी क्या राय है कमेंट में जरूर बताएं

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Vishal Jadhav
    1
    Post by Vishal Jadhav
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • निपानिया स्थित साइन कृपा कॉलोनी में निर्माण अधीन मकान पर चला बुलडोजर आवासीय परमिशन में बनाया था कमर्शियल हॉस्टल निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत पर जेसीबी और पोकलेन से करवाई रहवासियों ने की थी जन प्रतिनिधियों से शिकायत
    1
    निपानिया स्थित साइन कृपा कॉलोनी में निर्माण अधीन मकान पर चला बुलडोजर 
आवासीय परमिशन में बनाया था कमर्शियल हॉस्टल 
निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत पर जेसीबी और पोकलेन से करवाई
रहवासियों ने की थी जन प्रतिनिधियों से शिकायत
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • महू के प्रतिष्ठित मेवाड़ा परिवार के व्यवसायी विक्रम मेवाड़ा को फोन पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और गोवा में खरीदी गई संपत्ति का हवाला देते हुए धमकी दी। धमकी मिलने के बाद विक्रम मेवाड़ा ने ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी को शिकायत दी। पुलिस ने प्राइवेट नंबर से आए कॉल के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कॉल वास्तव में गैंग से जुड़ा है या किसी ने गैंग के नाम का दुरुपयोग किया है। घटना के बाद विक्रम और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा उनके प्रतिष्ठानों पर निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।
    1
    महू के प्रतिष्ठित मेवाड़ा परिवार के व्यवसायी विक्रम मेवाड़ा को फोन पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और गोवा में खरीदी गई संपत्ति का हवाला देते हुए धमकी दी।
धमकी मिलने के बाद विक्रम मेवाड़ा ने ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी को शिकायत दी। पुलिस ने प्राइवेट नंबर से आए कॉल के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कॉल वास्तव में गैंग से जुड़ा है या किसी ने गैंग के नाम का दुरुपयोग किया है।
घटना के बाद विक्रम और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा उनके प्रतिष्ठानों पर निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    Indore, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • Post by कमलेश मौर्य
    7
    Post by कमलेश मौर्य
    user_कमलेश मौर्य
    कमलेश मौर्य
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • इंदौर के नरसी मूंजी कॉलेज ममें वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन के नाम पर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जबर्दस्त बवाल हो गया। कुछ हिंदूवादी समूह के लोग कैंपस में घुस आए, नारेबाजी की, तोड़फोड़ की और कार्यक्रम को रोक दिया। पुलिस ने बीच-बचाव किया और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे प्यार का जश्न अचानक तनाव में बदल गया। क्या यह संस्कृति बनाम आज़ादी का संघर्ष है? आप क्या सोचते हैं?
    1
    इंदौर के नरसी मूंजी कॉलेज ममें वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन के नाम पर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जबर्दस्त बवाल हो गया। कुछ हिंदूवादी समूह के लोग कैंपस में घुस आए, नारेबाजी की, तोड़फोड़ की और कार्यक्रम को रोक दिया। पुलिस ने बीच-बचाव किया और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे प्यार का जश्न अचानक तनाव में बदल गया। क्या यह संस्कृति बनाम आज़ादी का संघर्ष है? आप क्या सोचते हैं?
    user_Dharmendra kher
    Dharmendra kher
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अडीबाजी की वारदात के मुख्य आरोपी आशीष पाल को, पुलिस थाना परदेशीपुरा ने योजनाबद्ध तरीके से घटना के 05 घण्टे के भीतर ही कर लिया गिरफ्तार। घटना में फरियादी और आरोपी दोनों ही है सूचिबद्ध बदमाश, जिनकी आपसी रंजिश के चलते आरोपी ने दिया घटना को अंजाम।पुलिस ने जिलाबदर आरोपी आशीष के घटना कर भाग जाने के मंसूबे को किया नाकाम।इंदौर - शहर में आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम लगाने तथा गुण्डे / बदमाशों के विरुद्ध कडी व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन–02 श्री कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन–02 श्री अमरेन्द्रसिंह के मार्गदर्शन में एसीपी परदेशीपुरा श्रीमती हिमानी मिश्रा द्वारा दिये निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा क्षेत्र में अडीबाजी कर लोगों को परेशान करने वाले शातिर बदमाश को घटना के 5 घंटे के भीतर पकड़ा गया है। दिनांक 11/02/2026 को फरियादी नितिन पंवार निवासी आदर्श बिजासन नगर इन्दौर ने थाने पर सूचना दी थी कि दोपहर करीब 03 बजे कमेटी हाल के पास आदर्श बिजासन नगर इन्दौर में खडा था तभी एक मोटरसायकल पर आशीष पाल उसके 02 दोस्तों को लेकर आया और अडीबाजी करते हुये शराब पीने के पैसे मांगने लगा नहीं देने पर मेरे हाथ पर चाकू मार दिया । उक्त घटना के कुछ ही घण्टे बाद आरोपी आशीष द्वारा विकास दुबे निवासी गुरूनानक कालोनी अन्नपूर्णा इन्दौर के साथ आदर्श बिजासन नगर स्थित चौकसे धर्मशाला के पास मारपीट कर शराब पीने के रूपये की मांग की गई । दोनों सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर आरोपी आशीष पाल, शुभम पण्डित व एक अन्य के विरूद्ध धारा 119(1), 118(1), 296(b), 351(3), 3(5) BNS के 02 पृथक - पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये। फरियादी द्वारा थाने पर सूचना देते ही तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परदेशीपुरा द्वारा टीम गठित कर आरोपी आशीष पाल उम्र 35 वर्ष निवासी फिरोज गाँधीनगर इन्दौर की गिरफ्तारी के लिये मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। टीम ने तकनिकी मदद और अपने सूचना – तंत्र के संपर्क में रहकर घटना के 05 घण्टे के भीतर ही आरोपी आशीष पाल को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी आशीष पाल को पुलिस आयुक्त के आदेश दिनांक 15अक्टूबर 2025 से एक वर्ष की अवधि के लिये जिला इन्दौर की राजस्व सीमा से जिलाबदर किया गया था जिसका आरोपी द्वारा स्पष्ट उल्लंघन करने से धारा 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम का अपराध पृथक से दर्ज किया गया है। आरोपी आशीष पाल और फरियादी नितिन पंवार दोनों ही थाने के सूचिबद्ध बदमाश हैं । आरोपी आशीष पाल द्वारा जिलाबदर अवधि में घटना को अंजाम देकर भाग जाने के मंसूबे को परदेशीपुरा पुलिस ने नाकाम कर चंद घण्टे में ही आरोपी को दबोच लिया । आरोपी अभी पुलिस अभिरक्षा में है जिससे घटना में प्रयुक्त एक चाकू की जप्ती भी की गई है और बाकी साथियों की तलाश जारी है । प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी परदेशीपुरा आर. डी. कानवा, उपनिरीक्षक दीपक जामोद, प्रधान आरक्षक देवीसिंह मीणा, आरक्षक जैवेन्द्र गुर्जर, आरक्षक मोहरसिंह, आरक्षक विकास व आरक्षक दिनेश गोलाने तथा सायबर सेल जोन – 2 इन्दौर के आरक्षक विनित व निकिता की उल्लेखनीय भूमिका रही ।
    1
    अडीबाजी की वारदात के मुख्य आरोपी आशीष पाल को,  पुलिस थाना परदेशीपुरा ने योजनाबद्ध तरीके से घटना के 05 घण्टे के भीतर ही कर लिया गिरफ्तार। घटना में फरियादी और आरोपी दोनों ही है सूचिबद्ध बदमाश, जिनकी आपसी रंजिश के चलते आरोपी ने दिया घटना को अंजाम।पुलिस ने जिलाबदर आरोपी आशीष के घटना कर भाग जाने के मंसूबे को किया नाकाम।इंदौर - शहर में आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम लगाने तथा गुण्डे / बदमाशों के विरुद्ध  कडी व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश  पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों  के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन–02 श्री कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन–02 श्री अमरेन्द्रसिंह के मार्गदर्शन में एसीपी परदेशीपुरा श्रीमती हिमानी मिश्रा द्वारा दिये निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा क्षेत्र में अडीबाजी कर लोगों को परेशान करने वाले शातिर बदमाश को घटना के 5 घंटे के भीतर पकड़ा गया है।
दिनांक 11/02/2026 को फरियादी नितिन पंवार निवासी आदर्श बिजासन नगर इन्दौर ने थाने पर सूचना दी थी कि दोपहर करीब 03 बजे कमेटी हाल के पास आदर्श बिजासन नगर इन्दौर में खडा था तभी एक मोटरसायकल पर आशीष पाल उसके 02 दोस्तों को लेकर आया और अडीबाजी करते हुये शराब पीने के पैसे मांगने लगा नहीं देने पर मेरे हाथ पर चाकू मार दिया । उक्त घटना के कुछ ही घण्टे बाद आरोपी आशीष द्वारा विकास दुबे निवासी गुरूनानक कालोनी अन्नपूर्णा इन्दौर के साथ आदर्श बिजासन नगर स्थित चौकसे धर्मशाला के पास मारपीट कर शराब पीने के रूपये की मांग की गई । दोनों सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर आरोपी आशीष पाल, शुभम पण्डित व एक अन्य के विरूद्ध धारा 119(1), 118(1), 296(b), 351(3), 3(5) BNS के 02 पृथक - पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।  फरियादी द्वारा थाने पर सूचना देते ही तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परदेशीपुरा द्वारा टीम गठित कर आरोपी आशीष पाल उम्र 35 वर्ष निवासी फिरोज गाँधीनगर इन्दौर की गिरफ्तारी के लिये मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। टीम ने तकनिकी मदद और अपने सूचना – तंत्र के संपर्क में रहकर घटना के 05 घण्टे के भीतर ही आरोपी आशीष पाल को गिरफ्तार कर लिया । 
आरोपी आशीष पाल को पुलिस आयुक्त के आदेश दिनांक 15अक्टूबर 2025 से एक वर्ष की अवधि के लिये जिला इन्दौर की राजस्व सीमा से  जिलाबदर किया गया था जिसका आरोपी द्वारा स्पष्ट उल्लंघन करने से धारा 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम का अपराध पृथक से दर्ज किया गया है।
आरोपी आशीष पाल और फरियादी नितिन पंवार दोनों ही थाने के सूचिबद्ध बदमाश हैं । आरोपी आशीष पाल द्वारा जिलाबदर अवधि में घटना को अंजाम देकर भाग जाने के मंसूबे को परदेशीपुरा पुलिस ने नाकाम कर चंद घण्टे में ही आरोपी को दबोच लिया । आरोपी अभी पुलिस अभिरक्षा में है जिससे घटना में प्रयुक्त एक चाकू की जप्ती भी की गई है और बाकी साथियों की तलाश जारी है । प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी परदेशीपुरा आर. डी. कानवा, उपनिरीक्षक दीपक जामोद, प्रधान आरक्षक देवीसिंह मीणा, आरक्षक जैवेन्द्र गुर्जर, आरक्षक मोहरसिंह, आरक्षक विकास व आरक्षक दिनेश गोलाने तथा सायबर सेल जोन – 2 इन्दौर के आरक्षक विनित व निकिता की उल्लेखनीय भूमिका रही ।
    user_!! DevRam Thakur !!
    !! DevRam Thakur !!
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • इंदौर में छात्रा की संधिग्ध मौत शव बंद कमरे में मिला है युवक हुआ फरार बताया जा छात्रा के परिचित युवक के रूम पर युवती का शव मिला बदबू आने के बाद रहवासियों ने पुलिस को शिकायत की थी द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र स्थित अंकलवाली गली में था रूम 11 फरवरी को घर से निकली थी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी पुलिस युवक की तलाश में जुटी है एंकर इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में लापता 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। छात्रा 10 फरवरी से लापता थी। परिजनों के अनुसार वह जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी पुलिस को अंकल गली स्थित एक किराए के कमरे से युवती का शव मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव संदिग्ध अवस्था में मिला, जिससे मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक जानकारी लगते ही एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया है कि जिस कमरे से शव बरामद हुआ, वह युवती के क्लासमेट पियूष का बताया जा रहा है। घटना के बाद से पियूष फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि उसे जल्द हिरासत में लिया जाएगा।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। बाइट कृष्ण लाल चंदानी डीसीपी, इंदौर
    1
    इंदौर में छात्रा की संधिग्ध मौत शव बंद कमरे में मिला है युवक हुआ फरार
बताया जा छात्रा के परिचित युवक के रूम पर युवती का शव मिला
बदबू आने के बाद रहवासियों ने पुलिस को शिकायत की थी
द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र स्थित अंकलवाली गली में था रूम
11 फरवरी को घर से निकली थी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी
पुलिस युवक की तलाश में जुटी है
एंकर इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में लापता 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। छात्रा 10 फरवरी से लापता थी। परिजनों के अनुसार वह जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी पुलिस को अंकल गली स्थित एक किराए के कमरे से युवती का शव मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव संदिग्ध अवस्था में मिला, जिससे मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक जानकारी लगते ही एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया है कि जिस कमरे से शव बरामद हुआ, वह युवती के क्लासमेट पियूष का बताया जा रहा है। घटना के बाद से पियूष फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि उसे जल्द हिरासत में लिया जाएगा।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। 
बाइट कृष्ण लाल चंदानी डीसीपी, इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अंकल गली में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक किराए के कमरे से 24 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। खुशबू पिछले कुछ दिनों से लापता थी और परिजनों ने इसकी शिकायत पण्डरीनाथ थाने में दर्ज कराई थी।
    1
    इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अंकल गली में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक किराए के कमरे से 24 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। खुशबू पिछले कुछ दिनों से लापता थी और परिजनों ने इसकी शिकायत पण्डरीनाथ थाने में दर्ज कराई थी।
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में एक व्यापारी द्वारा जहर सेवन करने का मामला सामने आया है। जहर खाने से पहले व्यापारी ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उसने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए और अपनी स्थिति के लिए उन्हें जिम्मेदार बताया। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद मोहसिन को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और आईसीयू में उपचार जारी है। वीडियो में उन्होंने लेन-देन और ब्याज को लेकर विवाद की बात कही है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में पूर्व में थाने में लिखित शिकायत भी दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
    1
    इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में एक व्यापारी द्वारा जहर सेवन करने का मामला सामने आया है। जहर खाने से पहले व्यापारी ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उसने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए और अपनी स्थिति के लिए उन्हें जिम्मेदार बताया।
जानकारी के अनुसार, मोहम्मद मोहसिन को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और आईसीयू में उपचार जारी है। वीडियो में उन्होंने लेन-देन और ब्याज को लेकर विवाद की बात कही है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में पूर्व में थाने में लिखित शिकायत भी दी गई थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    Indore, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.