logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाचावानी में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस बनखेड़ी तहसील के ग्राम पंचायत बाचावानी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत परिसर में सरपंच श्रीमती नम्रता संतोष पटेल ने तिरंगा फहराया, जबकि शासकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीमती सुषमा दुबे ने ध्वजारोहण किया। सुन्दर लाल मेमोरियल स्कूल में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रगीत एवं वंदे मातरम् के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग की कार्यकर्ता, पालक और ग्रामीण मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Reporter Puspendra
Reporter Puspendra
कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

बाचावानी में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस बनखेड़ी तहसील के ग्राम पंचायत बाचावानी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत परिसर में सरपंच श्रीमती नम्रता संतोष पटेल ने तिरंगा फहराया, जबकि शासकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीमती सुषमा दुबे ने ध्वजारोहण किया। सुन्दर लाल मेमोरियल स्कूल में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रगीत एवं वंदे मातरम् के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग की कार्यकर्ता, पालक और ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सिराली तहसील कार्यालय में किसान-तहसीलदार विवाद गर्माया सिराली तहसील कार्यालय में किसान-तहसीलदार विवाद गर्माया हरदा/सिराली- जिले के सिराली तहसील कार्यालय में राजस्व प्रकरण को लेकर किसान और तहसीलदार आमने-सामने आ गए हैं। ग्राम लहाड़पुर निवासी किसान कैलाश राजपूत ने महिला तहसीलदार पर अभद्रता करने और प्रकरण को करीब एक महीने तक लंबित रखने का आरोप लगाया है। वहीं तहसीलदार प्रिंसी जैन ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि किसान ही ऊंची आवाज में बात कर रहे थे। मामले की जानकारी के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी तहसील कार्यालय पहुंचे। सिराली तहसील कार्यालय में ग्राम लहाड़पुर निवासी किसान कैलाश पिता कमलसिंह राजपूत के राजस्व प्रकरण को लेकर विवाद सामने आया है। किसान ने खसरा नंबर 159/10 की भूमि से संबंधित आवेदन तहसीलदार न्यायालय में प्रस्तुत किया था। किसान का आरोप है कि प्रकरण करीब एक महीने तक लंबित रहा और जब वह जानकारी लेने कार्यालय पहुंचा तो तहसीलदार प्रिंसी जैन ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वहीं तहसीलदार न्यायालय के आदेश के अनुसार आवेदक ने भूमि पर दर्ज आवासीय भवन की प्रविष्टि को दो भागों में करने और शेष भूमि को रिक्त दर्ज करने का अनुरोध किया था। आदेश में हल्का पटवारी की रिपोर्ट का भी उल्लेख है। अंतिम आदेश में कहा गया कि मांगा गया अनुतोष प्रदान करने की अधिकारिता इस न्यायालय को नहीं होने के कारण आवेदन को समाप्त किया जाता है। मामले में किसान के आरोपों पर तहसीलदार प्रिंसी जैन ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसान से किसी भी प्रकार की अभद्र या गलत भाषा में बात नहीं की। उनका कहना है कि किसान स्वयं ऊंची आवाज में बात कर रहे थे और उन्हें मामले की स्थिति समझाने का प्रयास किया गया। इधर मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत सहित करीब एक दर्जन कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। अनिल राजपूत ने तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें अभी प्रशासनिक अनुभव और ट्रेनिंग की जरूरत है। फिलहाल किसान और तहसीलदार के आरोप आमने-सामने हैं। अब सवाल यह है कि प्रकरण में देरी और कथित अभद्रता के आरोपों को लेकर प्रशासन कोई जांच करता है या मामला आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित रहता है।
    4
    सिराली तहसील कार्यालय में किसान-तहसीलदार विवाद गर्माया
सिराली तहसील कार्यालय में किसान-तहसीलदार विवाद गर्माया
हरदा/सिराली- जिले के सिराली तहसील कार्यालय में राजस्व प्रकरण को लेकर किसान और तहसीलदार आमने-सामने आ गए हैं। ग्राम लहाड़पुर निवासी किसान कैलाश राजपूत ने महिला तहसीलदार पर अभद्रता करने और प्रकरण को करीब एक महीने तक लंबित रखने का आरोप लगाया है। वहीं तहसीलदार प्रिंसी जैन ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि किसान ही ऊंची आवाज में बात कर रहे थे। मामले की जानकारी के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी तहसील कार्यालय पहुंचे।
सिराली तहसील कार्यालय में ग्राम लहाड़पुर निवासी किसान कैलाश पिता कमलसिंह राजपूत के राजस्व प्रकरण को लेकर विवाद सामने आया है। किसान ने खसरा नंबर 159/10 की भूमि से संबंधित आवेदन तहसीलदार न्यायालय में प्रस्तुत किया था। किसान का आरोप है कि प्रकरण करीब एक महीने तक लंबित रहा और जब वह जानकारी लेने कार्यालय पहुंचा तो तहसीलदार प्रिंसी जैन ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
वहीं तहसीलदार न्यायालय के आदेश के अनुसार आवेदक ने भूमि पर दर्ज आवासीय भवन की प्रविष्टि को दो भागों में करने और शेष भूमि को रिक्त दर्ज करने का अनुरोध किया था। आदेश में हल्का पटवारी की रिपोर्ट का भी उल्लेख है। अंतिम आदेश में कहा गया कि मांगा गया अनुतोष प्रदान करने की अधिकारिता इस न्यायालय को नहीं होने के कारण आवेदन को समाप्त किया जाता है।
मामले में किसान के आरोपों पर तहसीलदार प्रिंसी जैन ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसान से किसी भी प्रकार की अभद्र या गलत भाषा में बात नहीं की। उनका कहना है कि किसान स्वयं ऊंची आवाज में बात कर रहे थे और उन्हें मामले की स्थिति समझाने का प्रयास किया गया।
इधर मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत सहित करीब एक दर्जन कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। अनिल राजपूत ने तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें अभी प्रशासनिक अनुभव और ट्रेनिंग की जरूरत है। फिलहाल किसान और तहसीलदार के आरोप आमने-सामने हैं। अब सवाल यह है कि प्रकरण में देरी और कथित अभद्रता के आरोपों को लेकर प्रशासन कोई जांच करता है या मामला आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित रहता है।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 15 अगस्त में नगर परिषद अध्यक्ष कविता शर्मा ने लोगों को जो अपने विकास कार्य किए हैं उनका माइक पर अनाउंसमेंट किया
    1
    15 अगस्त में नगर परिषद अध्यक्ष कविता शर्मा ने लोगों को जो अपने विकास कार्य किए हैं उनका माइक पर अनाउंसमेंट किया
    user_Pipalrawan News
    Pipalrawan News
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 80वां स्वतंत्रता दिवस पुनासा/मुंदी नगर परिषद द्वारा स्कूली बच्चों को कार्यक्रम के बाद प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
    1
    80वां स्वतंत्रता दिवस
पुनासा/मुंदी नगर परिषद द्वारा स्कूली बच्चों को कार्यक्रम के बाद प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
    user_Shahrukh mansuri333
    Shahrukh mansuri333
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी हरदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को हरदा में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। ध्वजारोहण के पश्चात राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के साथ परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न टुकड़ियों की सलामी ली। समारोह में स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।
    1
    राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
हरदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को हरदा में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।
ध्वजारोहण के पश्चात राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के साथ परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न टुकड़ियों की सलामी ली। समारोह में स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।
    user_Ramkishan Thakre
    Ramkishan Thakre
    Farmer हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की अटल जी को नमन… भाजपा में बढ़ा कुनबा! 🇮🇳 भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित। इसी दौरान हन्नूखेड़ी के करीब डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने नए कार्यकर्ताओं का भाजपा की टोपी और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। अटल पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के साथ भाजपा को मिला नया साथ… सियासी ‘सरप्राइज’ ने खींचा ध्यान! #AtalBihariVajpayee #AtalJi #अटल_बिहारी_वाजपेयी #अटलजी #पुण्यतिथि #श्रद्धांजलि #BJP #भाजपा #Congress #कांग्रेस #BJPJoining #PoliticalNews #सियासी_सरप्राइज #भाजपा_में_शामिल #हन्नूखेड़ी #अवंतीपुर_बड़ोदिया #घनश्याम_चंद्रवंशी #MadhyaPradeshNews #LocalNews #BreakingNews #HindiNews
    1
    डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
अटल जी को नमन… भाजपा में बढ़ा कुनबा! 🇮🇳
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित। इसी दौरान हन्नूखेड़ी के करीब डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने नए कार्यकर्ताओं का भाजपा की टोपी और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
अटल पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के साथ भाजपा को मिला नया साथ… सियासी ‘सरप्राइज’ ने खींचा ध्यान!
#AtalBihariVajpayee #AtalJi #अटल_बिहारी_वाजपेयी #अटलजी #पुण्यतिथि #श्रद्धांजलि #BJP #भाजपा #Congress #कांग्रेस #BJPJoining #PoliticalNews #सियासी_सरप्राइज #भाजपा_में_शामिल #हन्नूखेड़ी #अवंतीपुर_बड़ोदिया #घनश्याम_चंद्रवंशी #MadhyaPradeshNews #LocalNews #BreakingNews #HindiNews
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Social Media Manager कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में फहराया गया 15 अगस्त को तिरंगा
    1
    सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में फहराया गया 15 अगस्त को तिरंगा
    user_Pipalrawan News
    Pipalrawan News
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पुनासा/मुंदी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रपिता महात्मागांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
    1
    पुनासा/मुंदी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रपिता महात्मागांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
    user_Shahrukh mansuri333
    Shahrukh mansuri333
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🇮🇳 वंदे मातरम् — 150 वर्ष | एक अमर स्वर 🇮🇳 माँ भारती की वंदना और राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित यह मौलिक देशभक्ति गीत वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्षों को समर्पित है। 🇮🇳 🇮🇳 वंदे मातरम् — 150 वर्ष | एक अमर स्वर 🇮🇳 माँ भारती की वंदना और राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित यह मौलिक देशभक्ति गीत वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्षों को समर्पित है। 🇮🇳 इस प्रस्तुति का उद्देश्य किसी मौजूदा गीत, कलाकार या संगीत रचना की नकल करना नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को एक नए सृजनात्मक स्वर में प्रस्तुत करना है। 🎶 स्वर नया है, भावना शाश्वत— वंदे मातरम्! 🤖 AI तकनीक की सहायता से सृजित प्रस्तुति यह प्रस्तुति मौलिक रचनात्मक उद्देश्य से तैयार की गई है। किसी भी समानता का उद्देश्य किसी मौजूदा रचना या कलाकार के अधिकारों का उल्लंघन करना नहीं है। #वंदेमातरम् #VandeMataram150 #वंदेमातरम्150 #स्वतंत्रतादिवस2026 #IndependenceDay2026 #देशभक्ति #राष्ट्रभक्ति #माँभारती #भारत #तिरंगा #अमरस्वर #आजादी #AIकला #AICreation #MadeWithAI #VandeMataram #HarGharTiranga #150YearsOfVandeMataram
    1
    🇮🇳 वंदे मातरम् — 150 वर्ष | एक अमर स्वर 🇮🇳

माँ भारती की वंदना और राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित यह मौलिक देशभक्ति गीत वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्षों को समर्पित है। 🇮🇳
🇮🇳 वंदे मातरम् — 150 वर्ष | एक अमर स्वर 🇮🇳
माँ भारती की वंदना और राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित यह मौलिक देशभक्ति गीत वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्षों को समर्पित है। 🇮🇳
इस प्रस्तुति का उद्देश्य किसी मौजूदा गीत, कलाकार या संगीत रचना की नकल करना नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को एक नए सृजनात्मक स्वर में प्रस्तुत करना है।
🎶 स्वर नया है, भावना शाश्वत—
वंदे मातरम्!
🤖 AI तकनीक की सहायता से सृजित प्रस्तुति
यह प्रस्तुति मौलिक रचनात्मक उद्देश्य से तैयार की गई है। किसी भी समानता का उद्देश्य किसी मौजूदा रचना या कलाकार के अधिकारों का उल्लंघन करना नहीं है।
#वंदेमातरम् #VandeMataram150 #वंदेमातरम्150 #स्वतंत्रतादिवस2026 #IndependenceDay2026 #देशभक्ति #राष्ट्रभक्ति #माँभारती #भारत #तिरंगा #अमरस्वर #आजादी #AIकला #AICreation #MadeWithAI #VandeMataram #HarGharTiranga #150YearsOfVandeMataram
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Social Media Manager कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं से मारपीट, कार में तोड़फोड़ सीहोर। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध सलकनपुर देवी धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और उनकी कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद महज 20 रुपये की रसीद को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, देवास जिले से पांच युवक सलकनपुर देवी धाम में दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर के ऊपरी क्षेत्र में जाने वाले वाहनों से 20 रुपये की रसीद ली जाती है। इसी दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान को लेकर श्रद्धालुओं और वहां मौजूद कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। बाद में श्रद्धालुओं ने नकद भुगतान कर दिया और दर्शन के लिए चले गए। आरोप है कि दर्शन के बाद जब पांचों युवक अपनी कार के पास पहुंचे तो वहां करीब 20 लोग मौजूद थे। इन लोगों ने युवकों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। मारपीट की चपेट में वहां से गुजर रहे कुछ अन्य श्रद्धालु भी आए और उन्हें भी चोटें आईं। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले लोग मंदिर समिति से जुड़े कर्मचारी थे। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। वहीं, करणी सेना ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि सलकनपुर देवी धाम में इन दिनों देवी लोक का निर्माण कार्य चल रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होना गंभीर विषय है। अब सवाल यह है कि श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है। घटना को लेकर मंदिर समिति और प्रशासन का पक्ष सामने आना भी महत्वपूर्ण है।
    3
    सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं से मारपीट, कार में तोड़फोड़
सीहोर।   मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध सलकनपुर देवी धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और उनकी कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद महज 20 रुपये की रसीद को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया।
जानकारी के अनुसार, देवास जिले से पांच युवक सलकनपुर देवी धाम में दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर के ऊपरी क्षेत्र में जाने वाले वाहनों से 20 रुपये की रसीद ली जाती है। इसी दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान को लेकर श्रद्धालुओं और वहां मौजूद कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। बाद में श्रद्धालुओं ने नकद भुगतान कर दिया और दर्शन के लिए चले गए। आरोप है कि दर्शन के बाद जब पांचों युवक अपनी कार के पास पहुंचे तो वहां करीब 20 लोग मौजूद थे। इन लोगों ने युवकों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। मारपीट की चपेट में वहां से गुजर रहे कुछ अन्य श्रद्धालु भी आए और उन्हें भी चोटें आईं। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले लोग मंदिर समिति से जुड़े कर्मचारी थे। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। वहीं, करणी सेना ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि सलकनपुर देवी धाम में इन दिनों देवी लोक का निर्माण कार्य चल रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होना गंभीर विषय है। अब सवाल यह है कि श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है। घटना को लेकर मंदिर समिति और प्रशासन का पक्ष सामने आना भी महत्वपूर्ण है।
    user_Journalist  Ramakant Mansoriya
    Journalist Ramakant Mansoriya
    पत्रकारिता Sehore, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.