logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जयपुर जिले के शाहपुरा में स्थित तमिया धाम के श्री गोविन्द देव जी मन्दिर (खेल स्टेडियम के सामने) में आगामी 15 जुलाई 2026 से एक विशाल धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा है। 'सवालक्ष पार्थिव शिव लिंग रुद्राभिषेक महायज्ञ' के तत्वावधान में 51 कुण्डात्मक नवदिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव 23 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसको लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। महोत्सव का शुभारंभ 15 जुलाई (बुधवार) को सुबह 7:15 बजे भव्य कलश यात्रा से होगा, जिसके बाद दशविधि स्नान, वरुण पूजन, मण्डप प्रवेश और पंचांग पूजन जैसे मुख्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। 16 जुलाई (गुरुवार) को अरणिमंथन द्वारा अग्नि प्रकट की जाएगी, जिसके उपरांत प्रतिदिन सुबह 8:15 से 11:15 बजे तक और दोपहर बाद सायं 3:15 से 6:15 बजे तक नित्य पूजा व हवन का आयोजन होगा। प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से सायं 3:00 बजे तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चित्रकूट धाम (कामदगिरि पीठ) के राष्ट्रीय संत श्री श्री 1008 श्री दानेश्वर दास जी महाराज कथा का रसपान कराएंगे। यज्ञ के यज्ञाचार्य याज्ञिक के रूप में फतेहपुरा (बांसा चौमूं) के पं. श्री विकास शास्त्री सभी धार्मिक विधि-विधान और यज्ञ संपन्न करवाएंगे। मन्दिर के महंत श्री मुकेश मिश्रा (तमिया, शाहपुरा) ने बताया कि यज्ञ में यजमान जोड़ों (दंपति) के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके लिए शुल्क मात्र 11,000/- रुपये निर्धारित किया गया है। इस नौ दिवसीय महायज्ञ का समापन 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को महायज्ञ की पूर्णाहुति और श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम के साथ होगा, जिसमें ब्राह्मण विदाई और एक विशाल भंडारे (प्रसादी) का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने समस्त भक्तगणों से तन-मन-धन से सहयोग करने और इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम की अधिक जानकारी या यज्ञ में बैठने के लिए श्रद्धालु मोबाइल नंबर 9772099328, 6265049309, 9252142114, 9057175620 पर संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान विजय मेहरा, सुनील भट्टाचार्य, पप्पू सैनी, सोहनलाल मेहरा, धर्मेंद्र प्रजापत, प्रियांशु, राजेंद्र मिश्रा, मखनलाल चावला, कैलाश सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

19 hrs ago
user_Breaking Live News
Breaking Live News
Shahpura, Jaipur•

More news from Jaipur and nearby areas
  • NH-48 पर स्थित मनोहरपुर टोल प्लाजा पर अब एक नया बैरियर-लेस हाईटेक टोल सिस्टम शुरू हो गया है। इस नई प्रणाली के अनुसार, यदि कोई वाहन चालक टोल का भुगतान 72 घंटे के भीतर नहीं करता है, तो उसे निर्धारित शुल्क का दोगुना जुर्माना चुकाना होगा।
    1
    NH-48 पर स्थित मनोहरपुर टोल प्लाजा पर अब एक नया बैरियर-लेस हाईटेक टोल सिस्टम शुरू हो गया है। इस नई प्रणाली के अनुसार, यदि कोई वाहन चालक टोल का भुगतान 72 घंटे के भीतर नहीं करता है, तो उसे निर्धारित शुल्क का दोगुना जुर्माना चुकाना होगा।
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    5 hrs ago
  • जयपुर के चौमूं क्षेत्र में महारकलां मालेश्वरनाथ के पास हुई तेज बारिश के दौरान नदी के तेज बहाव में तीन युवक बह गए। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और सामोद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। हालांकि, तीसरा युवक तेज बहाव में डूब गया, जिसके बाद काफी मशक्कत कर पुलिस और ग्रामीणों ने उसका शव नदी से बाहर निकाला। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    2
    जयपुर के चौमूं क्षेत्र में महारकलां मालेश्वरनाथ के पास हुई तेज बारिश के दौरान नदी के तेज बहाव में तीन युवक बह गए। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और सामोद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।

हालांकि, तीसरा युवक तेज बहाव में डूब गया, जिसके बाद काफी मशक्कत कर पुलिस और ग्रामीणों ने उसका शव नदी से बाहर निकाला। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    user_Jaiprakash mishra
    Jaiprakash mishra
    चौमू, जयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • राजस्थान के कोटपूतली स्थित अस्पताल परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अत्यधिक जहरीला कोबरा सांप अस्पताल के भीतर घुस आया। सांप को देखते ही मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ में भारी अफरा-तफरी मच गई, जिससे वहां मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांप को अस्पताल के वार्ड के नजदीकी हिस्से में देखा गया था। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए इसकी सूचना स्थानीय वन्यजीव रेस्क्यू टीम (स्नेक कैचर) को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और उन्होंने बेहद सूझबूझ तथा सावधानी से बिना किसी को नुकसान पहुंचाए कोबरा सांप को काबू में किया। रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित एक डिब्बे या बोरी में बंद किया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन और मरीजों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने बताया कि पकड़ा गया सांप एक ब्लैक कोबरा था, जो अत्यधिक विषैला होता है। अस्पताल से सुरक्षित निकालने के बाद, वन्यजीव टीम इस कोबरा सांप को आबादी क्षेत्र से दूर घने सरकारी जंगली इलाके में ले गई, जहां उसे उसके प्राकृतिक आवास में सकुशल आजाद (रिलीज) कर दिया गया।
    1
    राजस्थान के कोटपूतली स्थित अस्पताल परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अत्यधिक जहरीला कोबरा सांप अस्पताल के भीतर घुस आया। सांप को देखते ही मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ में भारी अफरा-तफरी मच गई, जिससे वहां मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांप को अस्पताल के वार्ड के नजदीकी हिस्से में देखा गया था। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए इसकी सूचना स्थानीय वन्यजीव रेस्क्यू टीम (स्नेक कैचर) को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और उन्होंने बेहद सूझबूझ तथा सावधानी से बिना किसी को नुकसान पहुंचाए कोबरा सांप को काबू में किया। रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित एक डिब्बे या बोरी में बंद किया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन और मरीजों ने राहत की सांस ली।

रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने बताया कि पकड़ा गया सांप एक ब्लैक कोबरा था, जो अत्यधिक विषैला होता है। अस्पताल से सुरक्षित निकालने के बाद, वन्यजीव टीम इस कोबरा सांप को आबादी क्षेत्र से दूर घने सरकारी जंगली इलाके में ले गई, जहां उसे उसके प्राकृतिक आवास में सकुशल आजाद (रिलीज) कर दिया गया।
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Court reporter कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जयपुर जिले के मानपुरा गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दुखद घटना से एक हंसता-खेलता परिवार पूरी तरह तबाह हो गया है। मृतक भाइयों की पहचान कैलाश जाट और रामचंद्र जाट के रूप में हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दोनों भाई अपने खेत या घर के पास काम कर रहे थे, तभी वे अचानक वहाँ से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन या किसी चालू बिजली के उपकरण/स्टार्टर के संपर्क में आ गए। करंट इतना भीषण था कि भाइयों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने तुरंत दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एक ही घर के दो सगे भाइयों की मौत की खबर मानपुरा गांव में फैलते ही चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस (चंदवाजी थाना क्षेत्र) और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बिजली सप्लाई बंद करवाई और शवों को कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मानपुरा और आस-पास के ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के तार ढीले और जर्जर अवस्था में लटके हुए हैं, जिनकी शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।
    1
    जयपुर जिले के मानपुरा गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दुखद घटना से एक हंसता-खेलता परिवार पूरी तरह तबाह हो गया है।

मृतक भाइयों की पहचान कैलाश जाट और रामचंद्र जाट के रूप में हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दोनों भाई अपने खेत या घर के पास काम कर रहे थे, तभी वे अचानक वहाँ से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन या किसी चालू बिजली के उपकरण/स्टार्टर के संपर्क में आ गए। करंट इतना भीषण था कि भाइयों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने तुरंत दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर मिलते ही आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एक ही घर के दो सगे भाइयों की मौत की खबर मानपुरा गांव में फैलते ही चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस (चंदवाजी थाना क्षेत्र) और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बिजली सप्लाई बंद करवाई और शवों को कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मानपुरा और आस-पास के ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के तार ढीले और जर्जर अवस्था में लटके हुए हैं, जिनकी शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    18 hrs ago
  • जयपुर जिले के बस्सी क्षेत्र की सांभरिया ग्राम पंचायत में आयोजित एक बैठक के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया। बैठक में, प्रशासक और एक समिति सदस्य के बीच किसी मुद्दे को लेकर तीखी बहस छिड़ गई, जो देखते ही देखते नोकझोंक में बदल गई। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर प्रशासक द्वारा चप्पल उठाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। इस मामले पर फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि वीडियो प्रमाणित होता है, तो मामले में आगे कार्रवाई होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
    1
    जयपुर जिले के बस्सी क्षेत्र की सांभरिया ग्राम पंचायत में आयोजित एक बैठक के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया। बैठक में, प्रशासक और एक समिति सदस्य के बीच किसी मुद्दे को लेकर तीखी बहस छिड़ गई, जो देखते ही देखते नोकझोंक में बदल गई।

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर प्रशासक द्वारा चप्पल उठाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। इस मामले पर फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि वीडियो प्रमाणित होता है, तो मामले में आगे कार्रवाई होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    17 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.