Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई | थाना कछौना थाना कछौना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। हरदोई | थाना कछौना थाना कछौना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। 👉 पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। 👉 तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। 👮♂️ पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Om Bajpai
हरदोई | थाना कछौना थाना कछौना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। हरदोई | थाना कछौना थाना कछौना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। 👉 पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। 👉 तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। 👮♂️ पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हरदोई में चोरी का खुलासा, पंपिंग सेट समेत दो आरोपी गिरफ्तार हरदोई। थाना कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पंपिंग सेट भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 254/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। 👉 आरोपियों के पास से: चोरी किया गया पंपिंग सेट बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- हरदोई जनपद के टड़ियावां मे पिकअप वाहनों का संचालन एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़कों पर नियमों की अनदेखी करते हुए ये वाहन खुलेआम दौड़ रहे हैं, लेकिन पुलिस द्वारा इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। ओवरलोडिंग के कारण न सिर्फ सड़क हादसों का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। भूसा भरे पिकअप अक्सर निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई और वजन लेकर चलते हैं, जिससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि हादसों को रोका जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।1
- *थाना सांडी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 112/2026 धारा 115(2)/352/105 बीएनएस व 3(1)ध/3(2)5 एससी/एसटी एक्ट से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया1
- *प्रेसनोट थाना पुवायाँ* *जनपद शाहजहाँपुर* *दिनांक – 13.04.2026* *थाना पुवायाँ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार पीड़िता सकुशल बरामद।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर महोदय के निर्देशनुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के कुशल पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अपराध रोकथाम व गिरफ्तारी वाँछित अभियुक्त के क्रम में थाना पुवायाँ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार पीड़िता सकुशल बरामद। *संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 13.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना हाजा पर लिखित तहरीर देकर अभियुक्त द्वारा उसकी पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 155/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारीगण को दी गई, जिनके निर्देशानुसार शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। दौराने विवेचना दिनांक 20.03.2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसके बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 87/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। आज दिनांक 13.04.2026 को थाना पुवायाँ पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त का वांछित अभियुक्त दीपक उर्फ टायमपास बड़ागाँव-खुटार हाईवे पर बने फ्लाईओवर के नीचे खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बताये गए स्थान से करीब 30 मीटर दूरी पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ व जामातलाशी के दौरान उसने अपना नाम दीपक उर्फ टायमपास पुत्र बेचेलाल निवासी ग्राम बितौनी थाना पुवायाँ जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 19 वर्ष बताया, जो थाना हाजा का वांछित अभियुक्त है। अभियुक्त को उसके जुर्म व धाराओं से अवगत कराते हुए कारण गिरफ्तारी बताकर समय 06:30 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त:-* 1. दीपक उर्फ टायमपास पुत्र बेचेलाल निवासी ग्राम बितौनी थाना पुवायां जनपद शाहजहांपुर थाना पुवायां जनपद शाहजहांपुर उम्र करीब 19 वर्ष *गिरफ्तारी का स्थान व समय:-* 1. बड़ागाँव खुटार हाईवे पर बने फ्लाईओवर से करीब 30 मीटर पर थाना पुवायाँ जनपद शाहजहाँपुर से दिनांक 13.04.2026 को समय करीब 06.30 बजे *पंजीकृत अभियोग/गिरफ्तारीः-* मु0अ0सं0 155/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट थाना पुवायाँ शाहजहाँपुर *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-* 1. उ0नि0 श्री अमित कुमार थाना पुवायाँ शाहजहाँपुर 2. का0 2774 सन्देश थाना पुवायाँ शाहजहाँपुर4
- शिक्षामित्र मानदेय बढ़ोतरी मैं 2026 से लागू हो सकती है स्क्रीनशॉट के अनुसार सब्सक्राइब शेयर करें1
- शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर गोरा गांव की मोड़ के निकट एक अज्ञात वाहन ने गांव छेला मनिहार निवासी रामकिशन पुत्र राजपाल के टक्कर मार दी टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन नौ दो ग्यारह हो गया घायल मोड़ के किनारे पड़ा था और तड़प रहा था तभी रहागीरो ने इसकी सूचना दी.सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेस कर कर दिया घटना रविवार दिन के 4:00 बजे की है परिजनों ने बताया की रामकिशन की बेटी कोमल की 25 अप्रैल को शादी होना आता है उसी के कार्ड बांटने जलालाबाद अल्लाहगंज क्षेत्र जा रहा था तभी यह हादसा1
- बरेली मोड़ के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण1
- हरदोई में लूटकांड का खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार हरदोई। जनपद के सवायजपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 अप्रैल 2026 को वादी राजवीर पुत्र गोवर्धन निवासी ग्राम ऊंचा गांव, थाना हरपालपुर अपने भाई सोमपाल एवं साथी सुंदरम के साथ मोटरसाइकिल से आभूषण गिरवी रखने शाहाबाद जा रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस लेन स्थित सैदापुर गांव के पास चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर आभूषण व मोबाइल फोन लूट लिए थे। इस संबंध में थाना सवायजपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त कुलदीप पुत्र इच्छाराम निवासी ग्राम कामीपुर, थाना शाहाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, इससे पूर्व 06 अप्रैल 2026 को तीन अन्य आरोपियों—सुंदरम, सत्यम उर्फ जयेंद्र प्रताप सिंह तथा पंकज—को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन, 2500 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1