दहेज उत्पीड़न व जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार श्रावस्ती | जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के क्रम में दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना हरदत्तनगर गिरन्ट पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोचा। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक चन्द्रोदय मिश्र व टीम ने अभियुक्त गोलू उर्फ अर्पित वर्मा को शंकरपुर चौराहा से नवाबगंज मार्ग स्थित जब्दी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भिनगा भेज दिया गया है।पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त अपनी पत्नी से दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करता था। 26 अप्रैल 2026 को उसने मारपीट और गाली-गलौज करते हुए पत्नी पर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। इस गंभीर हमले में पीड़िता झुलस गई, जिसका इलाज जिला अस्पताल बहराइच में चल रहा है।श्रावस्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला उत्पीड़न और दहेज जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा
दहेज उत्पीड़न व जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार श्रावस्ती | जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के क्रम में दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना हरदत्तनगर गिरन्ट पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोचा। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक चन्द्रोदय मिश्र व टीम ने अभियुक्त गोलू उर्फ अर्पित वर्मा को शंकरपुर चौराहा से नवाबगंज मार्ग स्थित जब्दी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भिनगा भेज दिया गया है।पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त अपनी पत्नी से दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करता था। 26 अप्रैल 2026 को उसने मारपीट और गाली-गलौज करते हुए पत्नी पर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। इस गंभीर हमले में पीड़िता झुलस गई, जिसका इलाज जिला अस्पताल बहराइच में चल रहा है।श्रावस्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला उत्पीड़न और दहेज जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा
- बलरामपुर तुलसीपुर थाना क्षेत्र के चमरबोझिया गांव में बहूभोज कार्यक्रम के दौरान युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त लोहे का पल्टा, टूटा हुआ आला कत्ल और लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं।1
- Post by Pankaj Dev Tripathi2
- बहराइच: फखरपुर में बिजली कटौती पर फूटा जनता का गुस्सा, SDO को सौंपा ज्ञापन! ⚡📢 उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के फखरपुर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती ने हाहाकार मचा दिया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों गायब रहने वाली बिजली से ग्रामीणों का सब्र अब जवाब दे गया है। आज सैकड़ों उपभोक्ताओं और ग्रामीणों ने एकजुट होकर विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला और सरकारी रोस्टर के अनुसार 18 घंटे निर्बाध बिजली की मांग की। किसानों की सूखती फसलें और छात्रों की बाधित होती पढ़ाई को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है— "18 घंटे बिजली दो, वरना बड़ा आंदोलन झेलने को तैयार रहो!" इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम जी त्रिपाठी समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। क्या प्रशासन जागेगा या फखरपुर की अंधेरी रातें और लंबी होंगी? पूरी रिपोर्ट देखें और शेयर करें। Trending Hashtags News & Location Specific: #BahraichNews #Fakharpur #UttarPradeshNews #UPElectricityCrisis #बहराइच #फखरपुर #UPPCL #PowerCut #BreakingNews Issue Based: #ElectricityCuts #FarmersIssue #StudentStruggle #PublicProtest #बिजली_संकट #आंदोलन #GroundReport #PublicGrievance #Journalism Social Media Reach: #ViralVideo #TrendingNews #UPGovernment #YogiAdityanath #UPNewsUpdate #RisiyaNews #FightAgainstCriminal #CrimeOutIndiaNews1
- बहराइच। अमृत सरोवर और नहरों के सूखने से क्षेत्र में जल संकट गहराता जा रहा है, जिसका सीधा असर किसानो ,पशुओं और पक्षियों पर पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण जलस्रोत तेजी से सूखते जा रहे हैं। जिन अमृत सरोवरों और नहरों को जल संरक्षण के लिए विकसित किया गया था, वे अब खुद ही पानी के प्रभाव से जूझ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी गंभीर हो गयी है। खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी न मिलने से फसले सूखने लगी है, इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के अधिकांश अमृत सरोवर तालाब और नहरे पूरी तरह सूखी पड़ी है। पशु पक्षियों के लिए भी पानी की भारी किल्लत हो गई है। तालाब और छोटी जलधाराएं सूखने से पशु दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटक रहे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति से निपटने के प्रयास किया जा रहे हैं ,लेकिन अब तक यह प्रयास पर्याप्त सबित नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ वर्ष पहले तक जिन अमृत सरोवरों और तालाबों में साल भर पानी भरा रहता था आज दरारे साफ दिखाई दे रही है। कई तालाब केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं। नहरों में भी लंबे समय से पानी नहीं छोड़ा गया। जिससे खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और फैसले सूखने लगी है। मवेशी पानी की तलाश में गांव से दूर दराज के क्षेत्रों तक भटक रहे हैं। कई स्थानों पर पशु सूखे तालाबों के किनारे घंटों खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें पानी नहीं मिल पाता है। वही ,पक्षी भी प्रयास से बेहाल होकर घरों के आसपास रखें पानी के बर्तनों पर निर्भर हो गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जलस्रोतों की समय-समय पर सफाई और जल संरक्षण की उचित व्यवस्था नहीं की गई जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सूखे पड़े सरोवरों में तत्काल अपनी भरवारा जाए ,नहरे में पानी छोड़ा जाए।2
- जैसा कि बताते चलें जनपद के निम्नलिखित थानों में बड़ेपैमाने परजिसमें मैं ही पूर्वके निम्नलिखित थानों में यह घटना ज्यादा होती हैऔरऔर कई थाने ऐसे हैं जहां कर जमकर वसूली की जाती है और गैर कानूनी काम भी कराए जाते हैंएंटी करप्शन टीम द्वारा सुरेश गिरी दरोगा को रंगे हाथों पकड़ा गया है वह आतिशराहनीय हैएंटी करप्शन टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं तथा उत्तर प्रदेश सरकार को भी कोर्ट सा धन्यवाद अर्जुन पंडित शिवाकांत शिवसेना जिला प्रमुख बहराइच2
- शहर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला ने कैब सेवा लेने के बाद किराया देने से साफ इनकार कर दिया। ड्राइवर के मुताबिक, उसने महिला को उसी लोकेशन पर छोड़ा जहां का पता बुकिंग में दर्ज था, लेकिन गंतव्य पर पहुंचते ही महिला ने पैसे देने से मना कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने न केवल भुगतान से इनकार किया बल्कि ड्राइवर के साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इस मामले ने एक बार फिर नागरिक जिम्मेदारी और सेवा प्रदाताओं के प्रति सम्मान जैसे मुद्दों को चर्चा में ला दिया है।1
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निकायों द्वारा कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न दोनों नगर निकायों में हीट वेव से बचाव के लिए पर्याप्त उपाय सुनिश्चित किये जाएं-जिलाधिकारी भवन मानचित्र स्वीकृति के बगैर नगर निकायों में अवैध तरीके से कराये जा रहे भवनो के निर्माण पर की जाए कार्यवाही-डीएम श्रावस्ती । जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के दोनों नगर निकायों नगर पालिका परिषद भिनगा एवं नगर पंचायत इकौना द्वारा कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका परिषद भिनगा, नगर पंचायत इकौना एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा श्रावस्ती के अन्तर्गत चल रहे जनहित एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गयी, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीगणों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों को कराये जाने, निविदाए प्रतिस्पर्धात्मक व निष्पक्षतापूर्ण तरीके से कराने हेतु निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकाय क्षेत्रों में आवासित नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक दशा में मुहैया करायी जाएं। उन्होने निर्देशित किया कि जनपद के दोनों नगर निकायों में हीट वेव से बचाव के लिए पर्याप्त उपाय सुनिश्चित किये जाएं। इसके लिए नगर में लगे वाटर कूलर प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत दुरूस्त कर संचालित किये जाएं। गोवंशो के लिए उचित व्यवस्था की जाए। नगर के मुख्य मार्गो पर एवं उसके किनारे कार्ययोजना बनाकर अनिवार्य रूप से साफ-सफाई करायी जाए। स्ट्रीट लाइट को दुरूस्त कराकर शत-प्रतिशत कार्य में लाया जाए। नगर में हैण्डपम्प की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए, जो भी हैण्डपम्प खराब अवस्था में है, उन्हें दुरूस्त कर संचालित कराया जाए। नगर की नालियों की व्यापक साफ-सफाई करायी जाए तथा डोर-टू-डोर कूड़े का उठान कराया जाए।एम0आर0एफ0 सेंटर का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक शौचालयों को प्रत्येक दशा में व्यवस्थापूर्ण ढंग से संचालित किया जाए। वहां पर तैनात कर्मचारियों का रजिस्टर व्यवस्थित रखा जाए और विभागीय वाट्सऐप ग्रुप पर सभी शौचालयों की फोटोज सुबह-शाम प्रेषित करायी जाएं और उसकी निरंतर मानिटरिंग की जाए। बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर वसूली की जाए। विगत पांच वर्ष से अधिक पुराने बकायदारों के विरूद्ध नोटिस जारी कर वसूली की जाए। हर-घर नल योजना के तहत शत-प्रतिशत घरों में पानी का कनेक्शन किया जाए। भवन मानचित्र स्वीकृति के बगैर नगर निकायों में अवैध तरीके से कराये जा रहे भवनो के निर्माण पर कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि नगर निकायों में जो भी आउटसोर्स माध्यम से कार्यरत कर्मचारी है, उनका ई0पी0एफ0 आदि की कटौती कम्पनियों द्वारा समय से की जा रही है अथवा नहीं, इसका अनिवार्य रूप से ध्यान रखा जाए। जिससे किसी भी कर्मचारी को कोई दिक्कत न होने पाए। बैठक में जनहित से जुड़े मामले यथा-जन्म-मृत्यु पंजीकरण, भवन मानचित्र, दाखिल खारिज/वरासत, पी0एम0 सूर्य घर, पी0एम0 स्वनिधि योजना की भी गहन समीक्षा की गयी। अमृत 2.0 जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत जनपद श्रावस्ती की दोनो निकायों में उ0प्र0 जल निगम बलरामपुर द्वारा कराये जा रहे कार्याे की भी समीक्षा करके सम्बन्धित अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है एवं निर्धारित समयसीमा में सभी कार्यों को पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा डा0 अनीता शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना सतीश कुमार, सहायक अभियंता, अवर अभियंता (जल) मिथिलेश,अवर अभियंता हरिकृष्ण,एल0बी0सी0 विपिन चटर्जी, सौरभ आर्य सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से हिकमत अमली अपनाते हुए गोतस्करी कर रही एक पिकअप पकड़ ली। वाहन से 4 गोवंशीय पशु सुरक्षित बरामद किए गए, जबकि 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। कार्रवाई के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से पुलिसकर्मी समेत कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।1
- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद डाकपाल रेखा और उनके पति अंकित पर लगे गंभीर आरोप की हुई पुस्टि उच्च अधिकारियो ने जाँच मे लगे आरोप को सही पाया आगे की कार्यवाही जारी #BahraichNews #BreakingNews #fariyadali #fariyadalireport1