logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा.. SSP ने सुनी शिकायत और कार्रवाई का भरोसा दिया... सहारनपुर:: रिटायर्ड दारोगा बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज. अंबेहटा पीर चौकी और नकुड़ थाने पर सुनवाई न होने का आरोप — घर में घुसकर मारपीट, मेडिकल और मुकदमा दर्ज न करने की शिकायत; पुलिस पर पैसे मांगने का भी आरोप,

22 hrs ago
user_Qazi Azeem Akhtar
Qazi Azeem Akhtar
Local News Reporter सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा.. SSP ने सुनी शिकायत और कार्रवाई का भरोसा दिया... सहारनपुर:: रिटायर्ड दारोगा बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज. अंबेहटा पीर चौकी और नकुड़ थाने पर सुनवाई न होने का आरोप — घर में घुसकर मारपीट, मेडिकल और मुकदमा दर्ज न करने की शिकायत; पुलिस पर पैसे मांगने का भी आरोप,

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सहारनपुर में घर से चोरी करने वाले दो अरेस्ट, MCB और बिजली के सामान सहित चोरी का माल बरामद सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र में मकान से बिजली का सामान चोरी करने के मामले का पुलिस शुक्रवार दोपहर तीन बजे खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 15 कन्सील्ड, चार MCB, वाटर ओवर फ्लो अलार्म, सात स्विच बोर्ड, दो बल्ब होल्डर और अलग-अलग साइज के बिजली के तार के बंडल बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, चकहरेटी निवासी टिंकू पुत्र रामदास ने 24 सितंबर को थाना जनकपुरी में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि अज्ञात चोर उसके मकान से छह स्विच बोर्ड, पांच MCB, 15 कन्सील्ड लाइट, पानी की टंकी का अलार्म और करीब चार बंडल तार चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार चीमा के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे रजवाहे की पटरी के पास घेराबंदी की। यहां से अंकित उर्फ अनिकेत पुत्र शिवकुमार और अजय पुत्र विनोद, दोनों निवासी चकहरेटी, को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 सफेद कन्सील्ड बरामद किए। इनमें 11 HALONIX और चार HAVELLS कंपनी के हैं। इसके अलावा तीन HAVELLS और एक HALONIX की MCB, CAMRON कंपनी का वाटर ओवर फ्लो अलार्म, सात काले स्विच बोर्ड और दो बल्ब होल्डर बरामद हुए। इसके साथ ही पुलिस को 1 MM और 1.5 MM के लाल, सफेद, काले और पीले रंग के बिजली के तांबे के तार के बंडल भी मिले। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। एसपीसिटी व्योम बिंदल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ अनिकेत का पहले से आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ थाना जनकपुरी, कोतवाली देहात में मुकदमें दर्ज है। वर्तमान मामले में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें समय से कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    1
    सहारनपुर में घर से चोरी करने वाले दो अरेस्ट, MCB और बिजली के सामान सहित चोरी का माल बरामद
सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र में मकान से बिजली का सामान चोरी करने के मामले का पुलिस शुक्रवार दोपहर तीन बजे खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 15 कन्सील्ड, चार MCB, वाटर ओवर फ्लो अलार्म, सात स्विच बोर्ड, दो बल्ब होल्डर और अलग-अलग साइज के बिजली के तार के बंडल बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, चकहरेटी निवासी टिंकू पुत्र रामदास ने 24 सितंबर को थाना जनकपुरी में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि अज्ञात चोर उसके मकान से छह स्विच बोर्ड, पांच MCB, 15 कन्सील्ड लाइट, पानी की टंकी का अलार्म और करीब चार बंडल तार चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार चीमा के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे रजवाहे की पटरी के पास घेराबंदी की। यहां से अंकित उर्फ अनिकेत पुत्र शिवकुमार और अजय पुत्र विनोद, दोनों निवासी चकहरेटी, को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 सफेद कन्सील्ड बरामद किए। इनमें 11 HALONIX और चार HAVELLS कंपनी के हैं। इसके अलावा तीन HAVELLS और एक HALONIX की MCB, CAMRON कंपनी का वाटर ओवर फ्लो अलार्म, सात काले स्विच बोर्ड और दो बल्ब होल्डर बरामद हुए। इसके साथ ही पुलिस को 1 MM और 1.5 MM के लाल, सफेद, काले और पीले रंग के बिजली के तांबे के तार के बंडल भी मिले। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
एसपीसिटी व्योम बिंदल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ अनिकेत का पहले से आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ थाना जनकपुरी, कोतवाली देहात में मुकदमें दर्ज है। वर्तमान मामले में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें समय से कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सहारनपुर में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 लाख की स्मैक के साथ कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार सहारनपुर (उत्तर प्रदेश): मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा - नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ के तहत सहारनपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना बेहट पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक कुख्यात शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये मूल्य की 265 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी पुलिस उपमहानिरीक्षक (सहारनपुर परिक्षेत्र) के निर्देशानुसार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (सहारनपुर) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम रीढ़ी मोहउद्दीनपुर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे अभियुक्त उस्मान पुत्र यासीन (निवासी ग्राम रीढ़ी मोहउद्दीनपुर, थाना बेहट, सहारनपुर) को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 265 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की पड़ताल शुरू बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ थाना बेहट पर मु0अ0सं0 390/2026, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह माल कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई किया जाना था (Forward & Backward Links)। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़ा गया अभियुक्त उस्मान एक पेशेवर और शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना बेहट में पहले से ही एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं: मु0अ0सं0 533/2025 — धारा 115(2), 191(1), 191(2), 351(3), 352 (BNS) मु0अ0सं0 189/2026 — धारा 8/21 NDPS Act मु0अ0सं0 258/2024 — धारा 8/21 NDPS Act मु0अ0सं0 497/2023 — धारा 8/21 NDPS Act मु0अ0सं0 419/2023 — धारा 332/353 IPC, 8/21/29 NDPS Act एवं 7 CLA Act मु0अ0सं0 174/2023 — धारा 8/20 NDPS Act मु0अ0सं0 122/2022 — धारा 8/20 NDPS Act सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली थाना बेहट पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे: श्री जितेंद्र सिंह दीक्षित (प्रभारी निरीक्षक, थाना बेहट) श्री विकास कुमार (उप-निरीक्षक, थाना बेहट) कांस्टेबल 2164 जसवंत सिंह (थाना बेहट) कांस्टेबल 2183 संजू सैम (थाना बेहट) (नोट: मामले की अधिक जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी बेहट श्री शशि प्रकाश शर्मा ने अधिकारिक बयान भी जारी किया है।)
    2
    सहारनपुर में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 लाख की स्मैक के साथ कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश): मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा - नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ के तहत सहारनपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना बेहट पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक कुख्यात शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये मूल्य की 265 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी
पुलिस उपमहानिरीक्षक (सहारनपुर परिक्षेत्र) के निर्देशानुसार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (सहारनपुर) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम रीढ़ी मोहउद्दीनपुर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे अभियुक्त उस्मान पुत्र यासीन (निवासी ग्राम रीढ़ी मोहउद्दीनपुर, थाना बेहट, सहारनपुर) को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 265 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की पड़ताल शुरू
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ थाना बेहट पर मु0अ0सं0 390/2026, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह माल कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई किया जाना था (Forward & Backward Links)। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़ा गया अभियुक्त उस्मान एक पेशेवर और शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना बेहट में पहले से ही एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं:
मु0अ0सं0 533/2025 — धारा 115(2), 191(1), 191(2), 351(3), 352 (BNS)
मु0अ0सं0 189/2026 — धारा 8/21 NDPS Act
मु0अ0सं0 258/2024 — धारा 8/21 NDPS Act
मु0अ0सं0 497/2023 — धारा 8/21 NDPS Act
मु0अ0सं0 419/2023 — धारा 332/353 IPC, 8/21/29 NDPS Act एवं 7 CLA Act
मु0अ0सं0 174/2023 — धारा 8/20 NDPS Act
मु0अ0सं0 122/2022 — धारा 8/20 NDPS Act
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली थाना बेहट पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
श्री जितेंद्र सिंह दीक्षित (प्रभारी निरीक्षक, थाना बेहट)
श्री विकास कुमार (उप-निरीक्षक, थाना बेहट)
कांस्टेबल 2164 जसवंत सिंह (थाना बेहट)
कांस्टेबल 2183 संजू सैम (थाना बेहट)
(नोट: मामले की अधिक जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी बेहट श्री शशि प्रकाश शर्मा ने अधिकारिक बयान भी जारी किया है।)
    user_Qazi Azeem Akhtar
    Qazi Azeem Akhtar
    Local News Reporter सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 4 करोड़ 76 लाख रुपये की : स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किंगपिन के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 3 तस्कर गिरफ्तार सहारनपुर फीड एंकर - सहारनपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने स्मैक तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। नकुड़ पुलिस, एंटी नारकोटिक्स सेल, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2 किलो 380 ग्राम स्मैक और 10 लाख 30 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 76 लाख रुपये है। पुलिस के मुताबिक तीनों तस्करों को नकुड़ के अंबेहटापीर बिजलीघर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सन्नी, अर्शलान उर्फ गुड्डू और हर्षित शामिल हैं। तीनों के पास से कुल 2 किलो 380 ग्राम स्मैक, 10 लाख 30 हजार रुपये, चार मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और अपाचे बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में बरेली से जुड़े स्मैक सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार सन्नी, बरेली निवासी जिलानी उर्फ बबलू से स्मैक खरीदकर आगे सप्लाई करता था। पुलिस अब नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है। सन्नी के खिलाफ पहले से चिलकाना और गागलहेड़ी थानों में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ नकुड़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। बाइट। अभिनंद एसएसपी सहारनपुर
    1
    4 करोड़ 76 लाख रुपये की 
: स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार 
 किंगपिन के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 3 तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर फीड
एंकर -
सहारनपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने स्मैक तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। नकुड़ पुलिस, एंटी नारकोटिक्स सेल, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2 किलो 380 ग्राम स्मैक और 10 लाख 30 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 76 लाख रुपये है।
पुलिस के मुताबिक तीनों तस्करों को नकुड़ के अंबेहटापीर बिजलीघर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सन्नी, अर्शलान उर्फ गुड्डू और हर्षित शामिल हैं। तीनों के पास से कुल 2 किलो 380 ग्राम स्मैक, 10 लाख 30 हजार रुपये, चार मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और अपाचे बाइक बरामद हुई है।
पूछताछ में बरेली से जुड़े स्मैक सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार सन्नी, बरेली निवासी जिलानी उर्फ बबलू से स्मैक खरीदकर आगे सप्लाई करता था। पुलिस अब नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है।
सन्नी के खिलाफ पहले से चिलकाना और गागलहेड़ी थानों में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ नकुड़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
बाइट।    अभिनंद एसएसपी सहारनपुर
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शाकंभरी माता झंडा मेला में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं एवं दुकानदारों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए सहारनपुर पुलिस *🌧️🙏 माँ शाकंभरी देवी के भक्तों की सुरक्षा सर्वोपरि 🙏🌧️* *🚩 शाकंभरी माता झंडा मेला में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं एवं दुकानदारों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए सहारनपुर पुलिस द्वारा मौसम संबंधी एडवाइजरी जारी की जा रही है। 📢* 🌦️ *👮‍♂️ सहारनपुर पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं से अपील है कि मौसम में होने वाले बदलाव को देखते हुए सतर्क रहें, आवश्यक सावधानियां बरतें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।* *🤝 श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए सहारनपुर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मेला क्षेत्र में तैनात है।* *🌺 माँ शाकंभरी देवी के दर्शन हेतु पधार रहे सभी श्रद्धालुओं का सुरक्षित एवं सुखद मेला अनुभव हमारी प्राथमिकता है।* *🚨 सुरक्षा • सेवा • संवेदनशीलता 🚨* *🙏 सहारनपुर पुलिस — श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर। 👮‍♀️👮‍♂️*
    1
    शाकंभरी माता झंडा मेला में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं एवं दुकानदारों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए सहारनपुर पुलिस
*🌧️🙏 माँ शाकंभरी देवी के भक्तों की सुरक्षा सर्वोपरि 🙏🌧️*
*🚩 शाकंभरी माता झंडा मेला में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं एवं दुकानदारों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए सहारनपुर पुलिस द्वारा मौसम संबंधी एडवाइजरी जारी की जा रही है। 📢* 🌦️
*👮‍♂️ सहारनपुर पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं से अपील है कि मौसम में होने वाले बदलाव को देखते हुए सतर्क रहें, आवश्यक सावधानियां बरतें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।*
*🤝 श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए सहारनपुर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मेला क्षेत्र में तैनात है।*
*🌺 माँ शाकंभरी देवी के दर्शन हेतु पधार रहे सभी श्रद्धालुओं का सुरक्षित एवं सुखद मेला अनुभव हमारी प्राथमिकता है।*
*🚨 सुरक्षा • सेवा • संवेदनशीलता 🚨*
*🙏 सहारनपुर पुलिस — श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर। 👮‍♀️👮‍♂️*
    user_जिला प्रभारी हलचल इंडिया न्यूज
    जिला प्रभारी हलचल इंडिया न्यूज
    Local News Reporter Saharanpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • *प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार द्वारा सवाल पूछने पर उखड़ गए सांसद अरूण गोविल* *प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार द्वारा सवाल पूछने पर उखड़ गए सांसद अरूण गोविल*
    1
    *प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार द्वारा सवाल पूछने पर उखड़ गए सांसद अरूण गोविल*
*प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार द्वारा सवाल पूछने पर उखड़ गए सांसद अरूण गोविल*
    user_मिस सोनिया
    मिस सोनिया
    Lawyer नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चंडीगढ़ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम किया आयोजित * हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिनांक 25 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कमेटी के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा सभी जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे |
    1
    *हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चंडीगढ़ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम किया आयोजित *
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिनांक 25 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कमेटी के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा सभी जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे |
    user_FAST MEDIA HEADLINES
    FAST MEDIA HEADLINES
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    1 hr ago
  • आई टी आई के स्टूडेंट्स हुए रोडवेज बस की वजह से परेशान । शाम 5 बजे के बाद लेदी क्षेत्र की कोई बस नहीं आई टी आई के स्टूडेंट्स हुए रोडवेज बस की वजह से परेशान
    1
    आई टी आई के स्टूडेंट्स हुए रोडवेज बस की वजह से परेशान । शाम 5 बजे के बाद लेदी क्षेत्र की कोई बस नहीं
आई टी आई के स्टूडेंट्स हुए रोडवेज बस की वजह से परेशान
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor Jagadhri, Yamunanagar•
    12 hrs ago
  • सहारनपुर में चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार चोरी का माल बरामद सहारनपुर के थाना जनकपुरी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया बिजली का सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को चकहरेटी निवासी टिंकू के मकान से स्विच बोर्ड, MCB, कंसिल्ड लाइट, वाटर ओवर फ्लो अलार्म और बिजली के तार चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए जनकपुरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे रजवाहे की पटरी के पास से अंकित उर्फ अनिकेत और अजय को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 15 कंसिल्ड लाइट, 4 MCB, वाटर ओवर फ्लो अलार्म, 7 स्विच बोर्ड, 2 बल्ब होल्डर और बिजली के तारों के बंडल बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ अनिकेत के खिलाफ पहले से भी चोरी और बरामदगी से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    1
    सहारनपुर में चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार चोरी का माल बरामद
सहारनपुर के थाना जनकपुरी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया बिजली का सामान बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को चकहरेटी निवासी टिंकू के मकान से स्विच बोर्ड, MCB, कंसिल्ड लाइट, वाटर ओवर फ्लो अलार्म और बिजली के तार चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी।
मामले में कार्रवाई करते हुए जनकपुरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे रजवाहे की पटरी के पास से अंकित उर्फ अनिकेत और अजय को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से 15 कंसिल्ड लाइट, 4 MCB, वाटर ओवर फ्लो अलार्म, 7 स्विच बोर्ड, 2 बल्ब होल्डर और बिजली के तारों के बंडल बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ अनिकेत के खिलाफ पहले से भी चोरी और बरामदगी से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.