EXPRESS MP CG NEWS का बड़ा असर: दिव्यांग से रिश्वत मांगने वाली फाइनेंस कंपनी झुकी, 4 दिन में मिला लोन का चेक नरसिंहपुर, भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ EXPRESS MP CG news की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। नरसिंहपुर में एक दिव्यांग की मजबूरी का फायदा उठाकर रिश्वत मांगने वाली 'गृहम् हाउसिंग फाइनेंस' कंपनी को आखिरकार घुटने टेकने पड़े। खबर प्रकाशित होने के मात्र 4 दिनों के भीतर पीड़ित दिव्यांग सुनील लोधी को उनके लोन का चेक सौंप दिया गया है। क्या था मामला? कंदेली निवासी सुनील लोधी, जो दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, अपने सपनों का घर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने 'गृहम् हाउसिंग फाइनेंस' से ₹6,39,684 का लोन पास कराया था। लेकिन आरोप है कि शाखा प्रबंधक मुकेश पटेल और कर्मचारी मोहन चौधरी व संदीप पटेल ने मानवता को ताक पर रखकर इस दिव्यांग व्यक्ति से ₹50,000 की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की थी। सुनील ने बताया था कि आरोपियों ने चेक देने के बदले साफ कह दिया था कि— "चाहे कहीं भी शिकायत कर दो, बिना पैसे दिए चेक नहीं मिलेगा।" पहले ही फाइल चार्ज के नाम पर ₹50,000 गंवा चुके सुनील ने हिम्मत नहीं हारी और पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। EXPRESS MP CG news ने इस संवेदनशील मामले को प्रमुखता से उठाया और प्रशासन व जनता के सामने फाइनेंस कंपनी की मनमानी को उजागर किया। खबर चलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और कंपनी के अधिकारियों पर दबाव बना। नतीजा यह रहा कि जो कर्मचारी कल तक "किसी से न डरने" की धमकी दे रहे थे, उन्हें 4 दिन के अंदर पीड़ित को बुलाकर चेक सौंपना पड़ा। यह जीत न केवल सुनील लोधी की है, बल्कि उस हर आम आदमी की है जो सिस्टम में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों से लड़ रहा है। हालांकि चेक मिल चुका है, लेकिन क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों का कहना है कि ऐसे दोषी कर्मचारियों पर कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी अन्य गरीब या दिव्यांग को परेशान न किया जा सके।

- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- धोखाधड़ी और कागजों के गलत इस्तेमाल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गोटेगांव के देवरी करकबेल निवासी अन्नीलाल ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने कलेक्टर को सौंपे आवेदन में बताया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है, जिसकी उसे भनक तक नहीं थी।अन्नीलाल अपने परिवार के लिए पक्का मकान बनाना चाहता था, जिसके लिए उसने एक फाइनेंस कंपनी में होम लोन के लिए आवेदन किया था। जब उसने कंपनी को अपनी पत्नी के दस्तावेज सौंपे, तो सिबिल स्कोर और दस्तावेजों की जांच के दौरान कंपनी ने लोन देने से मना कर दिया। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उसकी पत्नी के नाम पर पहले से ही 6 लाख रुपये का लोन चल रहा है। जिसको लेकर पीड़ित ने कलेक्टर को आवेदन दिया और जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की1
- नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लोन के नाम पर ठगी करने वाला दिल्ली का शातिर 'क्रिकेटर' गिरफ्तार1
- लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार नरसिंहपुर पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय शातिर आरोपी देवकीनंदन कपूर उर्फ देव (नई दिल्ली) को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी बैंक-फाइनेंस कंपनी के पोस्टर लगाकर लोगों को झांसे में लेता था और बीमा, जीएसटी, डीडी, खाता परिवर्तन व लोन फीस के नाम पर पैसे वसूलता था। नरसिंहपुर निवासी ओंकार प्रसाद चौधरी से आरोपी ने लगभग 93,900 रुपये की ठगी की थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को दिल्ली से पकड़ा। जांच में सामने आया कि वह कॉल सेंटर के माध्यम से फर्जी नामों से लोगों को कॉल कराता था तथा ठगी की रकम अन्य लोगों के खातों में ट्रांसफर कराता था। पुलिस ने आरोपी से 10 चेकबुक, 10 पासबुक, 7 एटीएम कार्ड सहित अन्य सामग्री जब्त की है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। 🚔💻3
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि1
- सतीष विश्वकर्मा की रिपोर्ट नरसिंहपुर जिले के करेली थाना पुलिस को रांकई हार अंधी हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1