logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क किनारे खड़ा होकर बरात देख रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना मुंगेर–बरियारपुर एनएच-80 पर ब्रह्मस्थान स्थित हनुमान मंदिर के समीप हुई, जहां बरात देख रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। जानकारी के अनुसार बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले आनंदी मंडल के पुत्र चंद्रशेखर कुमार देर रात घर से निकलकर ब्रह्मस्थान स्थित हनुमान मंदिर के पास एनएच-80 किनारे खड़े होकर बरात देख रहे थे। इसी दौरान बरियारपुर से मुंगेर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता शारदा देवी और पिता आनंदी मंडल का रो-रोकर बुरा हाल है। मां दहाड़ मारकर विलाप करते हुए कह रही थी कि भगवान मुझे उठा लेते, मेरे बेटे को क्यों मार दिया। बताया जाता है कि मृतक चंद्रशेखर कुमार ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। इधर घटना की सूचना मिलने पर बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

2 hrs ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

सड़क किनारे खड़ा होकर बरात देख रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना मुंगेर–बरियारपुर एनएच-80 पर ब्रह्मस्थान स्थित हनुमान मंदिर के समीप हुई, जहां बरात देख रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। जानकारी के अनुसार बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले आनंदी मंडल के पुत्र चंद्रशेखर कुमार देर रात घर से निकलकर ब्रह्मस्थान स्थित हनुमान मंदिर के पास एनएच-80 किनारे खड़े होकर बरात देख रहे थे। इसी दौरान बरियारपुर से मुंगेर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता शारदा देवी और पिता आनंदी मंडल का रो-रोकर बुरा हाल है। मां दहाड़ मारकर विलाप करते हुए कह रही थी कि भगवान मुझे उठा लेते, मेरे बेटे को क्यों मार दिया। बताया जाता है कि मृतक चंद्रशेखर कुमार ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। इधर घटना की सूचना मिलने पर बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • नगर आयुक्त के निर्देश पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान,₹5000 जुर्माना बसूला गया
    1
    नगर आयुक्त के निर्देश पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान,₹5000 जुर्माना बसूला गया
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Amit Kumar Mandal
    1
    Post by Amit Kumar Mandal
    user_Amit Kumar Mandal
    Amit Kumar Mandal
    REPORTER BIHAR Munger, Bihar•
    1 hr ago
  • परिवारवाद की राह पर निकले cm नीतीश पर प्रशांत किशोर के बोल - नेताओं के बच्चों के लिए सिंहासन तैयार परिवारवाद की राजनीति पर प्रकार होकर आवाज उठाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पिता के परिवारवाद के खिलाफ की नीतियों की सीधे-सीधे धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। कभी परिवारवाद पर नेहरू गांधी परिवार और लालू परिवार पर हमेशा आक्रामक रूख रखते हुए तलाक टिप्पणियां करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में अब उनके पुत्र निशांत कुमार की आधिकारिक रूप से सदस्यता ग्रहण कर लेने के बाद से विपक्षी पार्टियां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर लगातार हमलावर है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार को कैमूर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जदयू उनके पिताजी की पार्टी है और वे अगर राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं तो हमारी ओर से उन्हें शुभकामनाएं हैं, राजनीति में आने का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय है। प्रशांत किशोर ने की जनता से अपील करते हुए कहा कि बिहार के नेताओं ने अपने बच्चों के लिए सत्ता का सिंहासन तैयार कर रखा है, जबकि आम लोगों के बच्चों के लिए अशिक्षा, बेरोज़गारी और पलायन की व्यवस्था कर दी गई है।
    1
    परिवारवाद की राह पर निकले cm नीतीश पर प्रशांत किशोर के बोल - नेताओं के बच्चों के लिए सिंहासन तैयार
परिवारवाद की राजनीति पर प्रकार होकर आवाज उठाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पिता के परिवारवाद के खिलाफ की नीतियों की सीधे-सीधे धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। कभी परिवारवाद पर नेहरू गांधी परिवार और लालू परिवार पर हमेशा आक्रामक रूख रखते हुए तलाक टिप्पणियां करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में अब उनके पुत्र निशांत कुमार की आधिकारिक रूप से सदस्यता ग्रहण कर लेने के बाद से विपक्षी पार्टियां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर लगातार हमलावर है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार को कैमूर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जदयू उनके पिताजी की पार्टी है और वे अगर राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं तो हमारी ओर से उन्हें शुभकामनाएं हैं, राजनीति में आने का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय है। प्रशांत किशोर ने की जनता से अपील करते हुए कहा कि बिहार के नेताओं ने अपने बच्चों के लिए सत्ता का सिंहासन तैयार कर रखा है, जबकि आम लोगों के बच्चों के लिए अशिक्षा, बेरोज़गारी और पलायन की व्यवस्था कर दी गई है।
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    12 hrs ago
  • कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई चोरी कांड का उद्भेदन, अभियुक्त गिरफ्तार एवं चोरी का सामान बरामद :-
    1
    कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई चोरी कांड का उद्भेदन, अभियुक्त गिरफ्तार एवं चोरी का सामान बरामद :-
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    13 hrs ago
  • खगड़िया शहर के राज कौशल रिसोर्ट में आयोजित होली मिलन समारोह सह कार्यकर्ता मिलन समारोह में खगड़िया जिला की जदयू के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्या कुछ कहा सुनिए उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिला अध्यक्ष के पद पर हम कार्य करेंगे एवं कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ रहेंगे ।
    1
    खगड़िया शहर के राज कौशल रिसोर्ट में आयोजित होली मिलन समारोह सह कार्यकर्ता  मिलन समारोह में खगड़िया जिला की जदयू के नव  मनोनीत जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्या कुछ कहा सुनिए उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिला अध्यक्ष के पद पर हम कार्य करेंगे एवं कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ रहेंगे  ।
    user_PRESS MEDIA
    PRESS MEDIA
    Gogri, Khagaria•
    2 hrs ago
  • क्या 16 बरस में बहुत ताकत है जानेमन
    1
    क्या 16 बरस में बहुत ताकत है जानेमन
    user_Prem Kumar Kumar
    Prem Kumar Kumar
    खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
  • साहेबपुरकमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साहेेबपुुरकमाल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए 11 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत डॉक्टर मीनू माया के द्वारा सफल परिवार नियोजन ऑपरेशन किया गया है
    1
    साहेबपुरकमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साहेेबपुुरकमाल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए 11 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत डॉक्टर मीनू माया के द्वारा सफल परिवार नियोजन ऑपरेशन किया गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • हलीमपुर हेल्थ सेंटर मामले में नया मोड़, एक्सपायरी दवा विवाद को बताया साजिश मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड अंतर्गत इन्द्ररूख पूर्वी पंचायत स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हलीमपुर-गौरीपुर में एक्सपायरी दवा वितरण के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। जिस घटना को शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही माना जा रहा था, अब उसे विभाग को बदनाम करने और अवैध वसूली की साजिश बताया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सुमन ने साक्ष्यों के साथ कई अहम तथ्य सामने रखे हैं। मंगलवार को पीएचसी में आयोजित आपात बैठक में जिला मुख्यालय से प्राप्त दवाओं के रिकॉर्ड और स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया गया। जांच के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि जिस बैच नंबर की एक्सपायरी दवा बांटने की बात कही जा रही है, वह दवा कभी जिला मुख्यालय से पीएचसी को आवंटित ही नहीं हुई थी। डॉ. सुमन का कहना है कि जब संबंधित बैच की दवा सरकारी स्टॉक में आई ही नहीं, तो केंद्र से उसके वितरण का सवाल ही नहीं उठता। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि एक्सपायरी दवा बाहर से लाकर सेंटर में रखी गई और फोटो-वीडियो बनाकर वायरल किया गया। डॉ. सुमन ने आरोप लगाया कि साजिशकर्ताओं ने पहले सेंटर की नर्स को धमकाकर मामले को दबाने के लिए पैसों की मांग की थी। इसके लिए डिजिटल क्यूआर कोड स्कैनर तक भेजा गया था। जब स्वास्थ्य कर्मियों ने पैसे देने से इनकार किया, तब वीडियो और फोटो वायरल कर मामले को सरकारी लापरवाही का रूप दिया गया। इधर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. रमण ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। साथ ही एहतियातन डॉ. सुमन समेत पांच कर्मियों के वेतन पर रोक लगाते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। अब सबकी नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
    1
    हलीमपुर हेल्थ सेंटर मामले में नया मोड़, एक्सपायरी दवा विवाद को बताया साजिश
मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड अंतर्गत इन्द्ररूख पूर्वी पंचायत स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हलीमपुर-गौरीपुर में एक्सपायरी दवा वितरण के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। जिस घटना को शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही माना जा रहा था, अब उसे विभाग को बदनाम करने और अवैध वसूली की साजिश बताया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सुमन ने साक्ष्यों के साथ कई अहम तथ्य सामने रखे हैं।
मंगलवार को पीएचसी में आयोजित आपात बैठक में जिला मुख्यालय से प्राप्त दवाओं के रिकॉर्ड और स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया गया। जांच के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि जिस बैच नंबर की एक्सपायरी दवा बांटने की बात कही जा रही है, वह दवा कभी जिला मुख्यालय से पीएचसी को आवंटित ही नहीं हुई थी। डॉ. सुमन का कहना है कि जब संबंधित बैच की दवा सरकारी स्टॉक में आई ही नहीं, तो केंद्र से उसके वितरण का सवाल ही नहीं उठता। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि एक्सपायरी दवा बाहर से लाकर सेंटर में रखी गई और फोटो-वीडियो बनाकर वायरल किया गया।
डॉ. सुमन ने आरोप लगाया कि साजिशकर्ताओं ने पहले सेंटर की नर्स को धमकाकर मामले को दबाने के लिए पैसों की मांग की थी। इसके लिए डिजिटल क्यूआर कोड स्कैनर तक भेजा गया था। जब स्वास्थ्य कर्मियों ने पैसे देने से इनकार किया, तब वीडियो और फोटो वायरल कर मामले को सरकारी लापरवाही का रूप दिया गया।
इधर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. रमण ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। साथ ही एहतियातन डॉ. सुमन समेत पांच कर्मियों के वेतन पर रोक लगाते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। अब सबकी नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.