कनावनी किसानों का धरना 32वें दिन भी जारी, किसानों ने कहा—जमीन लिए बिना इंद्रापुरम विस्तार योजना का फेज-1 लॉन्च करना गलत दिनांक: 14 सितंबर 2026 स्थान: कनावनी, गाजियाबाद गांव कनावनी के किसानों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा धरना आज लगातार 32वें दिन भी जारी रहा। किसान अपनी जमीन और राजस्व अभिलेखों में किसानों के नाम बहाल किए जाने की मांग को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। कनावनी के किसानों का आरोप है कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा इंद्रापुरम विस्तार योजना के फेज-1 को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है, जबकि किसानों की जमीन अभी तक प्राधिकरण द्वारा विधिवत रूप से अधिग्रहित नहीं की गई है। किसानों का कहना है कि जमीन लिए बिना ही उस पर प्राधिकरण द्वारा लेआउट तैयार कर योजना को आगे बढ़ाना कानून गलत है। किसानों का आरोप है कि यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है। किसानों ने कहा कि जब तक भूमि के संबंध में कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक किसानों की जमीन पर योजना का लेआउट तैयार कर फेज-1 लॉन्च करने की प्रक्रिया नहीं की जानी चाहिए। किसान चतर सिंह नागर और श्रीचंद नागर ने कहा कि किसानों की जमीन किसानों के पास है और किसान अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। किसानों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों का समाधान होने और राजस्व अभिलेखों में किसानों के नाम बहाल किए जाने तक धरना जारी रहेगा। आज धरना स्थल पर सुखवीर नागर, महेंद्र नागर, कबूल सिंह, सतीश नागर, लायक राम, प्रवीण नागर,अशोक कसाना,अमित कसाना, विनीत, तिरखा, अरुण नागर, पिंटू नागर आदि किसान मौजूद रहे। #कनावनी #धरना

- 🚨 700 KG की Booking… लेकिन गाड़ी में लोड हो गया 1100 KG! Customer ने बताया कुछ और, लेकिन weighbridge पर वजन निकला 1100 KG। आखिर Driver को बिना बताए इतना extra load कैसे लोड हुआ? और जब मामला सामने आया, तो Customer ने क्या कहा? Support ने क्या जवाब दिया? इस पूरी कहानी की Call Recording भी है। 🎙️ 👉 पूरी वीडियो देखिए और बातचीत को ध्यान से सुनिए। 👉 फिर फैसला आप खुद कीजिए—गलती किसकी थी और जिम्मेदारी किसकी बनती है? अगर आपको लगता है कि Driver और Customer दोनों के लिए Rules बराबर होने चाहिए, तो वीडियो को अपने Driver साथियों के साथ Share जरूर करें। 🇮🇳 Subscribe करें • Follow करें • अपनी आवाज़ उठाएँ #Porter #DriverRights #CallRecording #Logistics #CommercialDriver1
- हल्द्वानी विरोध प्रदर्शन और वायरल वीडियो घटना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल! हल्द्वानी में बीजेपी की कार्यसमिति बैठक और वीआईपी दौरों के विरोध के दौरान महिला कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद राधा आर्या हाथों में संविधान की प्रति लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं1
- पशु पक्षी और बेजुबान जानवरों की सेवा करने से रुके हुए बनते हैं1
- लिंक रोड पुलिस की बड़ी कामयाबी, दिल्ली से चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार। गाजियाबाद :- थाना लिंक रोड पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जाकिर (28 वर्ष), निवासी सीमापुरी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह मोटरसाइकिल दिल्ली के फर्ज बाजार इलाके से चुराई थी। चोरी के बाद उसने बाइक को एक सुनसान जगह पर छिपाकर रखा था और उसे बेचने की फिराक में घूम रहा था, तभी पुलिस चेकिंग के दौरान धरा गया। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही थाना साहिबाबाद, शालीमार गार्डन और लिंक रोड पर चोरी तथा आयुध अधिनियम के तहत कुल 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।1
- “यह तस्वीर किसी नाले की नहीं, बल्कि कानावली गांव की सड़क की है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा है और इसी गंदे पानी के बीच से लोगों को मजबूरी में गुजरना पड़ रहा है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता रोज एक नई परेशानी बन गया है।” “सड़क पर जमा गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है। आने-जाने वाले लोगों को कपड़े और जूते बचाकर निकलना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नालियों की निकासी ठीक नहीं होने के कारण पानी सड़क पर भर जाता है। बारिश या अधिक पानी आने पर स्थिति और खराब हो जाती है। गंदे पानी और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। सवाल यह है कि जब लोगों को रोज इसी रास्ते से गुजरना है, तो इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा?” संवाददाता रेनू पुरी4
- चित्र में लिखा हिंदी पाठ: “रचनात्मक भाव पैदा करने वाली पुस्तक को क्रय करने की आदत होनी चाहिए…” पुस्तक का नाम: “वंदे मातरम् के 150 आयाम” 🇮🇳🙏1
- नई दिल्ली में रबर फैक्ट्री में लगी आग,2 लोगों की मौत की खबर! नई दिल्ली स्वरूप नगर में चल रही रबर फैक्ट्री में लगी आग में अब तक दो लोगों की मौत की आशंका है। आस-पास की इमारतों को खाली कराया जा रहा है। दर्जनों की संख्या में फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची1
- ऑपरेशन प्रहार: लिंक रोड पुलिस ने 1200 नशीली गोलियों के साथ 2 तस्करों को दबोचा। गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत चेकिंग के दौरान दो शातिर नशीली दवा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खाटू श्याम इंदिरा प्रियदर्शनी पार्क के पास से दिल्ली निवासी अजय उर्फ पुनीत और पंकज उर्फ वासु को हिरासत में लिया। अभियुक्तों के कब्जे से 1200 अवैध अल्प्राजोलम (Alprazolam) नशीली गोलियां, एक मोटरसाइकिल और 500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे यह नशीली गोलियां दिल्ली से चोरी-छिपे लाते थे और दिल्ली-गाजियाबाद व आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। पकड़े गए दोनों आरोपी दिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र के प्रताप नगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना लिंक रोड पर धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- दिल्ली के आया नगर गांव में एक जिम ट्रेनर पर 20 अधिक बरसाई गोलियां एक की हुई मौत पुलिस फोर्स और पुलिस अधिकारी मौके पर दिल्ली के आया नगर गांव में एक जिम ट्रेनर पर 20 अधिक बरसाई गोलियां एक की हुई मौत पुलिस फोर्स और पुलिस अधिकारी मौके पर घटनास्थल पर शांति बनाए रखने के लिए SSB फोर्स को भी तैनात किया गया है डेड बॉडी को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है1