logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

CRPF मेजर के बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी मोकामा | थाना क्षेत्र के सकरवार टोला में चोरों ने CRPF मेजर जनार्दन शर्मा के बंद पड़े पैतृक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और कीमती सामान चोरी कर लिया। मेजर वर्तमान में वाराणसी में तैनात हैं और परिवार के साथ वहीं रहने के कारण घर लंबे समय से बंद था। सूने घर का उठाया फायदा चोरों ने आराम से अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर कीमती सामान समेट लिया। घर के अंदर बिखरा सामान देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात सुनियोजित तरीके से की गई। पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलते ही मोकामा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। चोरी किस दिन हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। इलाके में दहशत, गश्ती पर सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और पुलिस गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

10 hrs ago
user_Swaraj Bharat Live
Swaraj Bharat Live
Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
10 hrs ago

CRPF मेजर के बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी मोकामा | थाना क्षेत्र के सकरवार टोला में चोरों ने CRPF मेजर जनार्दन शर्मा के बंद पड़े पैतृक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और कीमती सामान चोरी कर लिया। मेजर वर्तमान में वाराणसी में तैनात हैं और परिवार के साथ वहीं रहने के कारण घर लंबे समय से बंद था। सूने घर का उठाया फायदा चोरों ने आराम से अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर कीमती सामान समेट लिया। घर के अंदर बिखरा सामान देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात सुनियोजित तरीके से की गई। पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलते ही मोकामा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। चोरी किस दिन हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। इलाके में दहशत, गश्ती पर सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और पुलिस गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर बाढ़ में सजेगा विराट दंगल, अनंत सिंह के अखाड़े में देश-विदेश के पहलवानों संग रौशन रोहि की धमाकेदार एंट्री!
    1
    विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर बाढ़ में सजेगा विराट दंगल, अनंत सिंह के अखाड़े में देश-विदेश के पहलवानों संग रौशन रोहि की धमाकेदार एंट्री!
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • *LPG Crisis:* घर से किराया मँगाकर गाँव जा रहे हैं, बढ़ी महंगाई, नहीं हो रही कमाई।
    1
    *LPG Crisis:* घर से किराया मँगाकर गाँव जा रहे हैं,  बढ़ी महंगाई, नहीं हो रही कमाई।
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    13 hrs ago
  • बिहार में किसान की हालत बदहाल है क्योंकि ट्रैक्टर की महंगाई तेरह सौ रुपये बीघा है जो कि किसान को कमर तोड़ रही है और पानी को कहा जाए तो बिहार सरकार ने पानी बिजली से दे रही है लेकिन किसान को यहाँ पर भी ये परेशानी झेलना पड़ता है कि भाड़ा पर है कोई सरकारी टेबल का व्यवस्था नहीं है जिससे कि किसान को बहुत
    1
    बिहार में किसान की हालत बदहाल है क्योंकि ट्रैक्टर की महंगाई तेरह सौ रुपये बीघा है जो कि किसान को कमर तोड़ रही है और पानी को कहा जाए तो बिहार सरकार ने पानी बिजली से दे रही है लेकिन किसान को यहाँ पर भी ये परेशानी झेलना पड़ता है कि भाड़ा पर है कोई सरकारी टेबल का व्यवस्था नहीं है जिससे कि किसान को बहुत
    user_S.K SINGH
    S.K SINGH
    Doctor शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Artist Satyam
    1
    Post by Artist Satyam
    user_Artist Satyam
    Artist Satyam
    Video Creator Begusarai, Bihar•
    5 hrs ago
  • चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत एकरामा गांव में बिजली विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 9 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया। यह कार्रवाई बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण की गई। विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को चलाए गए अभियान के दौरान बकायेदारों से वसूली भी की गई, जिसमें कुल 38,490 रुपये का कलेक्शन किया गया। इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप की स्थिति देखी गई और अन्य उपभोक्ताओं में भी बकाया राशि जल्द जमा करने को लेकर सक्रियता बढ़ी है। इस संबंध में जूनियर इंजीनियर राजकुमार प्रसाद ने मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा लगातार बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि इस तरह की कार्रवाई से बचा जा सके। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि बकाया बिल को लेकर अब लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।
    1
    चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत एकरामा गांव में बिजली विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 9 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया। यह कार्रवाई बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण की गई।
विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को चलाए गए अभियान के दौरान बकायेदारों से वसूली भी की गई, जिसमें कुल 38,490 रुपये का कलेक्शन किया गया। इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप की स्थिति देखी गई और अन्य उपभोक्ताओं में भी बकाया राशि जल्द जमा करने को लेकर सक्रियता बढ़ी है।
इस संबंध में जूनियर इंजीनियर राजकुमार प्रसाद ने मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा लगातार बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि इस तरह की कार्रवाई से बचा जा सके।
बिजली विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि बकाया बिल को लेकर अब लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित शीतला माता मंदिर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलवार, 31 मार्च को भारी भीड़ के कारण मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए 6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।
    1
    बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित शीतला माता मंदिर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलवार, 31 मार्च को भारी भीड़ के कारण मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए 6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • मोकामा, पटना: मोकामा के श्री कृष्ण मारवाड़ी उच्च विद्यालय मैदान में मोकामा फिजिकल एकेडमी द्वारा भव्य महादौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में मोकामा सहित आसपास के इलाकों से सैकड़ों युवाओं और युवतियों ने भाग लिया। मैदान में खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखने लायक रहा। अलग-अलग आयु वर्ग में 100 मीटर, 400 मीटर और 1600 मीटर दौड़ आयोजित की गई, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। 🏃‍♀️ 100 मीटर दौड़ (बालिका, 18 वर्ष से कम) 🥇 प्रथम – वर्षा कुमारी 🥈 द्वितीय – अंतरा कुमारी 🥉 तृतीय – शिवानी कुमारी 🏃‍♂️ 1600 मीटर दौड़ (युवक) 🥇 प्रथम – टुटू कुमार 🥈 द्वितीय – कृष कुमार 🥉 तृतीय – गुड्डू कुमार 🏃‍♂️ 400 मीटर दौड़ (18 वर्ष से अधिक) 🥇 प्रथम – अजनवी कुमार (बाढ़) 🥈 द्वितीय – गुड्डू कुमार (मोर) 🥉 तृतीय – राकेश कुमार (मरांची) 🏃‍♂️ 400 मीटर दौड़ (18 वर्ष से कम) 🥇 प्रथम – अक्षय कुमार (लखीसराय) 🥈 द्वितीय – रवि राज (मेकरा) 🥉 तृतीय – इतेश राज (मोकामा) इस आयोजन को सफल बनाने में मोकामा फिजिकल एकेडमी के संस्थापक रौशन भारद्वाज और मुख्य कोच विक्की कुमार की अहम भूमिका रही। कोच विक्की कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने तकनीकी तरीके से दौड़ पूरी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को फिटनेस के साथ-साथ सेना और पुलिस भर्ती के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने अनुशासन और नियमित अभ्यास को सफलता की कुंजी बताया। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।
    1
    मोकामा, पटना:
मोकामा के श्री कृष्ण मारवाड़ी उच्च विद्यालय मैदान में मोकामा फिजिकल एकेडमी द्वारा भव्य महादौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में मोकामा सहित आसपास के इलाकों से सैकड़ों युवाओं और युवतियों ने भाग लिया। मैदान में खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखने लायक रहा। अलग-अलग आयु वर्ग में 100 मीटर, 400 मीटर और 1600 मीटर दौड़ आयोजित की गई, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।
🏃‍♀️ 100 मीटर दौड़ (बालिका, 18 वर्ष से कम)
🥇 प्रथम – वर्षा कुमारी
🥈 द्वितीय – अंतरा कुमारी
🥉 तृतीय – शिवानी कुमारी
🏃‍♂️ 1600 मीटर दौड़ (युवक)
🥇 प्रथम – टुटू कुमार
🥈 द्वितीय – कृष कुमार
🥉 तृतीय – गुड्डू कुमार
🏃‍♂️ 400 मीटर दौड़ (18 वर्ष से अधिक)
🥇 प्रथम – अजनवी कुमार (बाढ़)
🥈 द्वितीय – गुड्डू कुमार (मोर)
🥉 तृतीय – राकेश कुमार (मरांची)
🏃‍♂️ 400 मीटर दौड़ (18 वर्ष से कम)
🥇 प्रथम – अक्षय कुमार (लखीसराय)
🥈 द्वितीय – रवि राज (मेकरा)
🥉 तृतीय – इतेश राज (मोकामा)
इस आयोजन को सफल बनाने में मोकामा फिजिकल एकेडमी के संस्थापक रौशन भारद्वाज और मुख्य कोच विक्की कुमार की अहम भूमिका रही। कोच विक्की कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने तकनीकी तरीके से दौड़ पूरी की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को फिटनेस के साथ-साथ सेना और पुलिस भर्ती के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने अनुशासन और नियमित अभ्यास को सफलता की कुंजी बताया।
प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.