जसवंत नगर: अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल, सीएचसी में भर्ती अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल, सीएचसी में भर्ती जसवंतनगर। थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौनई चौकी के पास हुई। यहां शनिवार दोपहर बाइक सवार दो युवक सड़क पर बनाए गए डायवर्जन के पास हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते सड़क पर डायवर्जन बनाया गया है।जिसका कोई भी संकेतक नहीं लगाया गया है इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिट्टी पर फिसल गई और पलट गई। घायल 23 वर्षीय श्याम पुत्र रामदास निवासी ग्राम बावनपुर कुरारा, जनपद हमीरपुर ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब छह बजे अपने घर से बाइक द्वारा गुरुग्राम नौकरी पर जाने के लिए निकला था। औरैया पहुंचने पर उसने अपने 25 वर्षीय दोस्त शिवम पुत्र गोविंद सिंह निवासी ग्राम बरीपुरा, जिला औरैया को साथ लिया। दोनों गुरुग्राम जा रहे थे। श्याम के अनुसार जब उनकी बाइक जौनई चौकी के पास पहुंची तो आगे एक ट्रक चल रहा था। ट्रक को ओवरटेक करने के लिए जैसे ही बाइक साइड से आगे बढ़ाई, तभी सड़क पर बनाए गए डायवर्जन के पास रखे ड्रम और पत्थर अचानक सामने आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में बाइक पर ब्रेक लगाए गए, जिससे उखड़ी गिट्टी पर बाइक फिसलकर पलट गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। वहीं दूसरी घटना में ग्राम केलोखर निवासी 32 वर्षीय इंद्रवीर सिंह पुत्र ब्रजपाल सिंह और 20 वर्षीय चित्रा पुत्री राजेश बाइक से गांव से नगर की ओर आ रहे थे। बताया गया कि राजमार्ग से पहले सड़क पर गड्ढे में बाइक जाने से वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। फोटो:-सीएचसी पर भर्ती गुरुग्राम जा रहे बाइक सवार।
जसवंत नगर: अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल, सीएचसी में भर्ती अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल, सीएचसी में भर्ती जसवंतनगर। थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौनई चौकी के पास हुई। यहां शनिवार दोपहर बाइक सवार दो युवक सड़क पर बनाए गए डायवर्जन के पास हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते सड़क पर डायवर्जन बनाया गया है।जिसका कोई भी संकेतक नहीं लगाया गया है इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिट्टी पर फिसल गई और पलट गई। घायल 23 वर्षीय श्याम पुत्र रामदास निवासी ग्राम बावनपुर कुरारा, जनपद हमीरपुर ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब छह बजे अपने घर से बाइक द्वारा गुरुग्राम नौकरी पर जाने के लिए निकला था। औरैया पहुंचने पर उसने अपने 25 वर्षीय दोस्त शिवम पुत्र गोविंद सिंह निवासी ग्राम बरीपुरा, जिला औरैया को साथ लिया। दोनों गुरुग्राम जा रहे थे। श्याम के अनुसार
जब उनकी बाइक जौनई चौकी के पास पहुंची तो आगे एक ट्रक चल रहा था। ट्रक को ओवरटेक करने के लिए जैसे ही बाइक साइड से आगे बढ़ाई, तभी सड़क पर बनाए गए डायवर्जन के पास रखे ड्रम और पत्थर अचानक सामने आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में बाइक पर ब्रेक लगाए गए, जिससे उखड़ी गिट्टी पर बाइक फिसलकर पलट गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। वहीं दूसरी घटना में ग्राम केलोखर निवासी 32 वर्षीय इंद्रवीर सिंह पुत्र ब्रजपाल सिंह और 20 वर्षीय चित्रा पुत्री राजेश बाइक से गांव से नगर की ओर आ रहे थे। बताया गया कि राजमार्ग से पहले सड़क पर गड्ढे में बाइक जाने से वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। फोटो:-सीएचसी पर भर्ती गुरुग्राम जा रहे बाइक सवार।
- इटावा के बकेवर बाईपास पर CNG गैस ले जा रहे एक कैनटर का पाइप फटने से नेशनल हाइवे पर हड़कंप मच गया। इस घटना से करीब आधे घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा, जिससे लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल वाहनों को रोककर ट्रैफिक डायवर्ट किया, और मरम्मत के बाद आवागमन सामान्य हो सका।1
- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक ग्रामीण ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि पुलिस की मिलीभगत से मारपीट कराई जाती है और लड़कियां बेची जाती हैं। उसने शिकायत करने में अपनी बेबसी जाहिर की है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप है।1
- फरुखाबाद में पुलिस का निंदनीय कार्य सामने आया है जिसमें महिला को पुलिस कर्मी बेरहमी से पिटते नजर आ रहे हैं1
- कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला 43 वर्षीय व्यक्ति का शव, गांव में मचा हड़कंप शीतलपुर ब्लॉक संवाददाता योगेन्द्र सिंह परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की जनपद Etah के थाना पिलुआ क्षेत्र अंतर्गत गांव दरवपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 43 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अरविंद पुत्र महावीर सिंह उम्र करीब 43 वर्ष निवासी गांव दरवपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने जब कमरे के अंदर अरविंद का शव फंदे से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना तत्काल थाना पिलुआ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतक ने आत्महत्या की है या फिर मामला किसी अन्य वजह से जुड़ा है, इसको लेकर जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव दरवपुर में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक सामान्य स्वभाव का व्यक्ति था, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना — थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव दरवपुर, जनपद एटा की1

- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े भाजपा नेता चेतन तिवारी को गोली मार दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वैभव वाजपेई को गिरफ्तार कर पिस्टल भी बरामद कर ली है।1
- औरैया में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने 17 मई को होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की है। इस आयोजन में सीएसए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे, जहाँ वैश्य समाज के बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।1
- इटावा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की संगठन समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा गया। मुख्य अतिथि वेदप्रकाश पाण्डेय ने चिराग पासवान के विजन को जन-जन तक पहुँचाने और ईमानदारी से संगठन विस्तार पर जोर दिया। पार्टी ने आगामी समय में इटावा की धरती पर जनमत का सैलाब खड़ा करने का संकल्प लिया।2