CSIR-UGC JRF में 55वीं रैंक, अंजनी यादव का AGTA पद पर चयन मदर निसा फाउंडेशन ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के दो होनहार युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। इमामपुर खुटहन निवासी मोहम्मद मुजाहिदीन ने CSIR-UGC JRF 2026 की ऑल इंडिया मैथमेटिक्स साइंस परीक्षा में 55वीं रैंक हासिल की, वहीं अंजनी यादव का UPSSSC AGTA 2026 में एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयन हुआ है। दोनों की उपलब्धि पर मदर निसा फाउंडेशन कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष आमिर शेख ने दोनों बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए यह उपलब्धियां प्रेरणादायी हैं। मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अंजनी की सफलता में शिक्षकों का अहम योगदान अंजनी यादव की प्रारंभिक शिक्षा कंपोजिट विद्यालय पखनपुर में हुई। उनकी शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करने में विद्यालय के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद एवं अध्यापक नेमचंद बिंद का विशेष योगदान रहा। दोनों शिक्षकों ने प्रारंभिक दौर में उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ उचित मार्गदर्शन दिया, जिसका लाभ उन्हें आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मिला। वहीं मोहम्मद मुजाहिदीन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से प्राप्त करने के बाद धमउर कलापुर माध्यमिक उच्चतर विद्यालय, ग्राम विकास कॉलेज खुटहन और मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज जौनपुर से शिक्षा पूरी की। कठिन पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और सफलता हासिल की। दोनों युवाओं की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर तारकेश बिंद, चांद बाबू,अखिलेश दुबे, परवेज़ अहमद, ज़िया अनवर,राजकुमार अश्क़, फैयाज अंसारी,इमरान अहमद,अली रिजवान,सुरेंद्र यादव,सभासद गणेश,चौहान,संतोष अग्रहरि,मिलन जायसवाल,गोलू विश्वकर्मा,शिवांशु, आज़म, लाल बहादुर यादव,राजीव सिंह,डॉ कासिफ,डॉ अब्दुल्ला,कफील अहमद,जमील अहमद, अबुललैश अहमद,इरफान अहमद, डॉ उजैर अहमद,डॉ सुरेश गौतम, ओम प्रकाश पांडे, डाक्टर अरविंद यादव, डाक्टर विकास यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप। जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप। TI मनोज पांडेय, TSI जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह के खिलाफ DM से शिकायत? जौनपुर। जिले में पुलिसकर्मियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, टीआई मनोज पांडेय, टीएसआई जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह पर उसके साथ कथित रूप से मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित ने पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। अब बड़ा सवाल यह है कि पीड़ित के लगाए आरोपों में कितनी सच्चाई है? क्या मामले की निष्पक्ष जांच होगी और अगर आरोप सही पाए गए तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी? फिलहाल, मामले में शिकायत पत्र के आधार पर जांच और संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी शेष है।1
- दुकानदार को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल पुलिस अधीक्षक ने टीममें गठित की पिस्टल की नोक पर दुकानदार की पिटाई, वीडियो वायरल सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार का बताया जा रहा वायरल वीडियो। अजीत यादव नाम के युवक और उसके साथियों पर पिस्टल दिखाकर दुकानदार से मारपीट करने का आरोप। अजीत यादव मल्हनी बाजार उत्तर पट्टी का निवासी बताया जा रहा है।1
- #samsan ramghat jila Jaunpur tantrik Baba Bangali #varal1
- तिवारीपुर हत्याकांड: मृतक के परिजनों से मिले धनंजय सिंह, विधायक लकी यादव की फोटो की चर्चा को लेकर क्या बोले सुनिये जुबानी जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में लोहे की सरिया से पीट-पीटकर युवक की हत्या के मामले में सोमवार शाम करीब 5 बजे पूर्व सांसद धनंजय सिंह मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार का दर्द साझा किया। इस दौरान मृतक के परिजनों से बातचीत के साथ-साथ विधायक लकी यादव की फोटो को लेकर चल रही चर्चा पर भी पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। विधायक लकी यादव की फोटो को लेकर क्या बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह? सुनिए उनकी जुबानी... #जौनपुर #Jaunpur #तिवारीपुर #LineBazar #धनंजयसिंह #DhananjaySingh #लकी यादव #LuckyYadav #JaunpurNews #UPNews #BreakingNews #ViralNews #JaunpurCity1
- इंजीनियरिंग दिवस पर देश के सभी इंजीनियरों को हार्दिक शुभकामनाएं नई सोच, तकनीकी प्रतिभा और विकास की दिशा में इंजीनियरों का योगदान देश की प्रगति की मजबूत नींव है। इंजीनियरिंग दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से देश के सभी इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। इंजीनियर अपने ज्ञान, कौशल, नवाचार और वैज्ञानिक सोच के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सड़क, पुल, भवन, उद्योग, ऊर्जा, संचार, डिजिटल तकनीक, चिकित्सा और अंतरिक्ष जैसे अनेक क्षेत्रों में इंजीनियरों का योगदान समाज को आधुनिक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण है। यह दिवस महान अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उनका जीवन देश के युवाओं को मेहनत, अनुशासन, तकनीकी ज्ञान और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा देता है। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के रिपोर्टर सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि इंजीनियरिंग केवल तकनीक का क्षेत्र नहीं, बल्कि मानव जीवन को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का माध्यम भी है। आज के इंजीनियरों को नवाचार के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। इंजीनियरिंग दिवस पर सभी अभियंताओं को पुनः हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी1
- भारतीय किसान यूनियन केराकत जौनपुर द्वारा किसानों मजदूरों व गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थान तहसील केराकत जौनपुर के प्रांगण में मासिक किसान पंचायत की गई जौनपुर केराकत में भारतीय किसान यूनियन केराकत जौनपुर द्वारा किसानों मजदूरों व गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थान तहसील केराकत जौनपुर के प्रांगण में मासिक किसान पंचायत की गई पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष पारस निषाद व संचालन जलालपुर ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश पाल के द्वारा किया गया उक्त मैं पांच सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी केराकत को सोपा गया मुख्य मांगे 1- विद्युत विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बनाए गए विद्युत बिल की वसूली को तत्काल रोका जाए तथा विद्युत बिल में सुधार किया जाए 2- किसने की फसल बचाने हेतु आवारा पशुओं को गौशालाओं में पहुंचने की व्यवस्था की जाए 3- केराकत तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम सभा के पात्र व्यक्तियों का नाम राशन कार्ड में सम्मिलित किए जाने हेतु पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया जाए 4- केराकत तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम सभा में छूटे हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का चयन करके आवास दिलाया जाए 5- विकासखंड जलालपुर के अंतर्गत गांव खुशियों से सलेमपुर के लिए निकली माइनर लंबी ट्रेन की खुदाई कराकर उसकी सफाई कराई जाए प्रतिनिधिमंडल धर्मराज पटेल जिला अध्यक्ष राकेश चंद्र मोर जिला महासचिव जौनपुर अखिलेश पाल ब्लॉक अध्यक्ष जलालपुर अरुण गुप्ता दीपक शर्मा महिमापुर प्रेमचंद निधि महिमापुर सीमा यादव ब्लॉक का अध्यक्ष महिला बिग जलालपुर अजीत सरोज जलालपुर पारस निषाद अन्य लोग भी मौजूद रहे!2
- जौनपुर विशाल यादव हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले धनंजय सिंह, आरोपी की विधायक संग वायरल फोटो पर उठाए जांच के सवाल जौनपुर विशाल यादव हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले धनंजय सिंह, आरोपी की विधायक संग वायरल फोटो पर उठाए जांच के सवाल घर पर पहुंचकर परिवार के रहकर हर मुश्किल घड़ी में खड़ा होने का दिया आश्वासन और कहां की हम मदद के लिए आपके हर समय तैयार है1
- ब्रेकिंग न्यूज जौनपुर बरसठी शौकत अली का यह वही विडियो है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद बरसठी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है ब्रेकिंग न्यूज जौनपुर बरसठी शौकत अली का यह वही विडियो है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद बरसठी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है1