सीमा प्रहरियों के लिए रानीवाड़ा से राखियां रवाना, बहनों ने सैनिक भाइयों के प्रति जताया सम्मान सीमा प्रहरियों के लिए रानीवाड़ा से रा रानीवाड़ा। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर रानीवाड़ा आपेश्वर भजन मंडली की महिलाओं द्वारा सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए राखियां भेजने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर की कई बहनों एवं भाइयों ने भाग लिया और देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति सम्मान व अपनापन व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीबीईओ मंजू प्रतिभा ने कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए हमारे सीमा प्रहरी दिन-रात सीमाओं पर डटे रहते हैं, ताकि देशवासी सुरक्षित रहें और सम्मान व स्वाभिमान के साथ जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि चाहे तपता रेगिस्तान हो, बर्फीली वादियां, कच्छ का रण, समुद्र की गहराई या आसमान—हमारे सैनिक हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा के लिए अपने जीवन की परवाह किए बिना कर्तव्य निभाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर प्रत्येक बहन का यह दायित्व है कि देश की सीमा पर तैनात सैनिक भाई की कलाई भी राखी से सूनी न रहे। इसी भावना के साथ बहनों ने सैनिक भाइयों के लिए राखियां भेजकर अपना कर्तव्य निभाया। कार्यक्रम में भजन मंडली की महिलाओं ने राखियों का विधिवत पूजन किया और सीमा पर तैनात सीमा प्रहरियों के लिए राखियां रवाना कीं। इस दौरान महिलाओं ने सैनिकों के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान रानीवाड़ा आपेश्वर भजन मंडली की महिलाओं ने सीबीईओ मंजू प्रतिभा का माला एवं दुपट्टा पहनाकर बहुमान किया। कार्यक्रम में नगर की कई बहनों और भाइयों की सहभागिता रही। अंत में जगदीश जोशी ने कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और सीमा पर तैनात जवानों के प्रति सम्मान की भावना को समाज में और मजबूत करने का संदेश दिया।

- ठेकेदार ने घटिया सामग्री से बनाई दीवार मेंहज 3दिन मैं गिर गई सार्व.SC/STशमशानघाट की दीवार कों ठेकेदार ने धूल मिट्टी/घटिया सामग्री से बनाई जो गिर गई/गनमनीत रहा जो जीव जन्तु एवं आदमी एवं जान-माल का नुक़सान होने से बच गए/प्रशासन किया कर रहा/इस पर ध्यान कियो नहीं दे रहा है1
- sonalika tektar demo and chorau sayla jalore rajasthan me sonalika tektar demo1
- धरती माता की बात सुनकर मंडवाड़ा की महिलाओं ने गायों को खिलाई लापसी, बरसात के लिए की प्रार्थना* *धरती माता की बात सुनकर मंडवाड़ा की महिलाओं ने गायों को खिलाई लापसी, बरसात के लिए की प्रार्थना* *मंडवाड़ा* आज मंडवाड़ा गांव की महिलाओं ने गौ-सेवा और आस्था की मिसाल पेश की धरती माता की बात सुनकर महिलाओं ने एक जगह गायों के लिए *लापसी* तैयार की। इसके बाद सभी महिलाएं नदी किनारे गईं, वहां रोड की सफाई की और फिर एक साथ मिलकर गायों को लापसी खिलाई। लापसी खिलाने के बाद सभी महिलाओं ने हाथ जोड़कर *भगवान से प्रार्थना की कि गायों के चारे-पानी के लिए अच्छी बरसात जरूर आए।* इस नेक कार्यक्रम में गांव के *लाखाराम देवासी, रमेश बोरणा और अशोक आलिका* भी महिलाओं के साथ रहे और सहयोग किया। महिलाओं की इस भक्ति और सेवा भावना की पूरे गांव में सराहना हो रही है।3
- “एक पेड़ मतदान के नाम” अभियान के तहत नगर पालिका परिसर के बाहर वृक्षारोपण। आबूरोड। नगर पालिका परिसर के बाहर “एक पेड़ मतदान के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ADM श्री राजेश गोयल, ASP श्री नरेंद्र जी, DySP श्री अशोक जी आंजना, SDM श्री राजेंद्र जी लोहिया, तहसीलदार श्री पन्नाराम चौधरी, नायब तहसीलदार श्री मनीष कुमार जी एवं EO श्री संजय कुमार कोली सहित नगर पालिका स्टाफ की मौजूदगी में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली एवं स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया।3
- जालौर गुरुवार को नगर परिषद चुनाव को लेकर एसडीम कार्यालय में प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म पेश किया जालौर गुरुवार को नगर परिषद पार्षद चुनाव को लेकर एसडीएम कार्यालय में निर्दलीय व पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म पेश किया आपको बता दिया कि नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर के सभी वार्डों में प्रत्याशी अपने पूरे उत्साह के साथ अपने पक्ष में मतदान करने की वार्ड वासियो से अपील कर रहे हैं शहर में नगर परिषद चुनाव को लेकर सभी गली मोहल्ले में चर्चा हो रही है4
- देलदरी–आडवाड़ा में दो जनों का दुखद निधन देलदरी (जेन नरेगा) / आडवाड़ा (जालौर): क्षेत्र में दो अलग-अलग परिवारों से जुड़े व्यक्तियों के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। देलदरी घटना - कार दुर्घटना में दमानी समाज के मुकेशजी का निधन हो गया। - मुकेशजी जेन नरेगा कार्यों से जुड़े हुए थे और स्थानीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते थे। - उनके असामयिक निधन से समाज में गहरा दुख है। आडवाड़ा घटना - मेघवाल समाज के दो व्यक्तियों का निधन हुआ है। - ये लोग स्थानीय स्तर पर टीवीएस व्यवसाय से जुड़े हुए थे। - अचानक हुए इस दुखद हादसे से परिवार और समाजजन स्तब्ध हैं। शोक संदेश - दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में गहरी संवेदना उत्पन्न की है। - समाज के वरिष्ठजन और स्थानीय नागरिकों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। - परिजनों को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे।1
- आबूरोड से खबर रीको पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार चोरी की गई दो बाइकों को किया बरामद SP पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन DSP जितेन्द्रसिह राठौड के सुपर .... @SirohiPolice @RajPoliceHelp #AbuRoad #Sirohi #RajasthanNews #BreakingNews #CrimeNews1
- cricket fans 😎cricket fans follow me on the way 😎 aapko pich keshi lgi cament kare cricket fans follow me on the way 😎 aapko pich keshi lgi cament kare1