logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

16 hrs ago
user_Chauthmal Verma
Chauthmal Verma
छबड़ा, बारां, राजस्थान•
16 hrs ago

More news from Baran and nearby areas
  • शाहाबाद ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रवण कुमार शर्मा का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गर्मा गया है। वायरल वीडियो में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉकटर शर्मा नाचते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर ब्लॉक क्षेत्र के डॉक्टरो का एक प्रतिनिधिमंडल केलवाड़ा थाने पहुंचा तथा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रवण कुमार शर्मा की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल द्वारा केलवाड़ा थाना अधिकारी को परिवाद् सोपा गया परिवाद में मांग की गई है कि यह वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर मेरी छवि को धूमिल करने के लिए वायरल किया गया है यह वीडियो पुराना है तथा मेरी निजी जिंदगी से जुड़ा हुआ है। उनहोंने मांग की है कि वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये।
    2
    शाहाबाद ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रवण कुमार शर्मा का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गर्मा गया है। वायरल वीडियो में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉकटर शर्मा नाचते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर ब्लॉक क्षेत्र के डॉक्टरो का एक प्रतिनिधिमंडल केलवाड़ा थाने पहुंचा तथा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रवण कुमार शर्मा की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल द्वारा केलवाड़ा थाना अधिकारी को परिवाद् सोपा गया परिवाद में मांग की गई है कि यह वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर  मेरी छवि को धूमिल करने के लिए वायरल किया गया है यह वीडियो पुराना है तथा मेरी निजी जिंदगी से जुड़ा हुआ है। उनहोंने मांग की है कि वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    10 hrs ago
  • जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली शाहाबाद के BCMO डॉ. श्रवण कुमार से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर विवाद के बाद सभी डॉक्टर्स केलबाडा थाना पहुंचे। वायरल वीडियो दो साल पूराना है। जिसमें BCMO श्रवण कुमार शर्मा सिनियर डॉक्टर के पैर छू रहे हैं। जिसमें कोई ग़लत बात नहीं है। वायरल वीडियो को ग़लत त्थय से जोड़ने का प्रयास किया गया है। मामले में ब्लॉक के कई डॉक्टर उनके समर्थन में केलवाड़ा थाने पहुंचे और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान डॉ. श्रवण कुमार ने थानाधिकारी को परिवाद सौंपते हुए वीडियो वायरल करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वीडियो उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश के तहत फैलाया गया है। डॉक्टरों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि बिना सत्यता जांचे ऐसे वीडियो प्रसारित करना गलत है। पुलिस ने परिवाद लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली शाहाबाद के BCMO डॉ. श्रवण कुमार से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर विवाद के बाद सभी डॉक्टर्स केलबाडा थाना पहुंचे। वायरल वीडियो दो साल पूराना है। जिसमें BCMO श्रवण कुमार शर्मा सिनियर डॉक्टर के पैर छू रहे हैं। जिसमें कोई ग़लत बात नहीं है। वायरल वीडियो को ग़लत त्थय से जोड़ने का प्रयास किया गया है। मामले में ब्लॉक के कई डॉक्टर उनके समर्थन में केलवाड़ा थाने पहुंचे और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान डॉ. श्रवण कुमार ने थानाधिकारी को परिवाद सौंपते हुए वीडियो वायरल करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वीडियो उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश के तहत फैलाया गया है। डॉक्टरों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि बिना सत्यता जांचे ऐसे वीडियो प्रसारित करना गलत है। पुलिस ने परिवाद लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • रायपुर क्षेत्र के माथनिया पंचायत के माथनिया, नकलंग, मोडी, सिरपोई गांव में बारिश के साथ चने के आकार का ओलावृष्टि और तेज आंधी चली जिसके कारण आमजन अस्त व्यस्त रहे
    1
    रायपुर क्षेत्र के माथनिया पंचायत के माथनिया, नकलंग, मोडी, सिरपोई गांव में बारिश के साथ चने के आकार का ओलावृष्टि और तेज आंधी चली जिसके कारण आमजन अस्त व्यस्त रहे
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • बिजली बंद रहने के दौरान प्रभावित गांवों के निवासियों को पानी और अन्य आवश्यक कार्यों की पहले से व्यवस्था कर ले! जीरापुर विद्युत विभाग द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को 132 केवी उपकेंद्र जीरापुर से निकलने वाले 33 केवी लाइनों का प्रातः 7 बजे से लेकर 11 बजे तक मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा, मेंटेनेंस कार्य के दौरान क्षेत्र के करीब 90 गॉवों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस आशय की जानकारी मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपसंभाग जीरापुर के डीजीएम राहुल ठाकुर ने देते हुए बताया कि 132 केवी उपकेंद्र जीरापुर का 2 मई 2026 को मेंटेनेंस कार्य प्रातः 7 से 11 बजे तक किया जायेगा, इस दौरान छापीहेड़ा, नान्दनी, धतरवदा झाडमऊ,मोहन ,राजाहैड़ी,अमलाबे एवं आसपास के लगभग 90 गावों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी आवश्यकता अनुसार समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
    1
    बिजली बंद रहने के दौरान प्रभावित गांवों के निवासियों को पानी और अन्य आवश्यक कार्यों की पहले से व्यवस्था कर ले!
जीरापुर विद्युत विभाग द्वारा  शनिवार 2 मई 2026  को 132 केवी उपकेंद्र जीरापुर से निकलने वाले 33 केवी लाइनों का  प्रातः 7 बजे से लेकर 11 बजे तक  मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा, मेंटेनेंस कार्य के दौरान क्षेत्र के करीब 90 गॉवों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 
इस आशय की जानकारी मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपसंभाग जीरापुर के डीजीएम राहुल ठाकुर ने देते हुए बताया कि 132 केवी उपकेंद्र जीरापुर का 2 मई 2026  को मेंटेनेंस कार्य प्रातः 7 से 11 बजे तक किया जायेगा, इस दौरान छापीहेड़ा, नान्दनी, धतरवदा  झाडमऊ,मोहन ,राजाहैड़ी,अमलाबे एवं आसपास के लगभग 90 गावों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी आवश्यकता अनुसार समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
    user_भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    Citizens advice bureau जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रोड बन रह हेओर नला हे जिसमें पानी नहीं निकला रहा हे नला सही से बन जाय और उसमें कचरा न जय तो जाली लग जय
    1
    रोड बन रह हेओर नला हे जिसमें पानी नहीं निकला रहा हे नला सही से बन जाय और उसमें कचरा न जय तो जाली लग जय
    user_Mamta sahu
    Mamta sahu
    लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कोटा ग्रामीण पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने यह सफलता हासिल की। पुलिस ने मामले में कौशल सैन, नवनीत विजयवर्गीय और सलमान अहमद खिलजी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों के बैंक खातों के माध्यम से देशभर में करीब 70 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का लेन-देन हुआ है।
    1
    कोटा ग्रामीण पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने यह सफलता हासिल की। पुलिस ने मामले में कौशल सैन, नवनीत विजयवर्गीय और सलमान अहमद खिलजी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों के बैंक खातों के माध्यम से देशभर में करीब 70 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का लेन-देन हुआ है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। उपवन संरक्षक विवेकानंद बडे़ व सहायक वन संरक्षक डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। नाका करवरी कला, बांझ आमली मौजा रामनगर क्षेत्र में निर्माणाधीन हथियादह डैम के पास 12 अवैध टपरियों को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों ने मौके पर कब्जा हटाकर वन भूमि को पुनः अपने अधीन लिया। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार किशनगंज, रेंज स्टाफ और भंवरगढ़ पुलिस भी मौजूद रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। उपवन संरक्षक विवेकानंद बडे़ व सहायक वन संरक्षक डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। नाका करवरी कला, बांझ आमली मौजा रामनगर क्षेत्र में निर्माणाधीन हथियादह डैम के पास 12 अवैध टपरियों को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों ने मौके पर कब्जा हटाकर वन भूमि को पुनः अपने अधीन लिया। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार किशनगंज, रेंज स्टाफ और भंवरगढ़ पुलिस भी मौजूद रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • शाकिर खान कोटा वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की 01 मई मजदूर दिवस के अवसर पर सेन्ट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग तथा विशाल रैली का आयोजन कोटा में उमरावमल पुरोहित सभागार कोटा जं. में किया गया। कमेटी के सहायक महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की सेन्ट्रल रेलवे एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग में मुख्य अतिथियों के रूप से एआईआरएफ के महामंत्री कॉ. शिवगोपाल मिश्रा तथा कार्यकारी अध्यक्ष कॉ. जे.आर.भौसलें का प्रातः 5.00 बजे गाड़ी पर स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रातः 10.30 बजे एआईआरपीडब्ल्यूएफ की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करत हुये सभी पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग तथा पेंशन से जुड़ी समस्याओं को रेलवे बोर्ड स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। श्री गालव ने बताया कि दोपहर 3.00 बजे वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की जोनल कार्यकारिणी की बैठक आयोजन की गई जिसमें महामंत्री कॉ.शिवगोपाल ने बताया कि भारत सरकार निजीकरण के नाम पर सार्वजनिक क्षेत्र को कमजोर किया जा रहा है। जो संस्थाएँ जनता की थीं, उन्हें धीरे-धीरे निजी हाथों में सौंपा जा रहा है, जिससे रोजगार सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और समान अवसर खतरे में पड़ रहे हैं। तर्क संगठन के नाम पर पदों में कटौती की जा रही है, कर्मचारियों की संख्या घटाई जा रही है और कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार डाला जा रहा है। कम लोगों से ज्यादा काम लेना। यह नीति कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरनाक है। लेबर कोड्स के माध्यम से श्रमिकों के अधिकारों को सीमित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्य समय बढ़ाना, ट्रेड यूनियनों की शक्ति को कमजोर करना और हड़ताल के अधिकार पर प्रतिबंध लगाना, ये सब हमारे वर्षों के संघर्ष को कमजोर कर सकते हैं।श्री गालव ने बताया कि 01 मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर अवसर पर विशाल मजदूर रैली का आयोजन यूनियन कार्यालय से किया गया जिसमें जबलपुर, भोपाल व कोटा मंडल के हजारों रेलकर्मचारियांे तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने भाग लिया। रैली में ओपन जीप में महामंत्री कॉ.शिवगोपाल मिश्रा, कॉ. जे.आर.भौंसले रैली का नेतृत्व कर रहे थे। रैली में श्रमिकों ने गगनभेदी नारों के साथ मजदूर दिवस पर अपनी मांगों का उठाया। रैली कोटा स्टेशन के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से स्टेशन बजरिया क्षेत्र के मुख्य मांर्गो से होते हुये उमरावमल पुरोहित सभागार में आम सभा में परिवर्तित हो गई।
    1
    शाकिर खान 
कोटा  वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की 01 मई मजदूर दिवस के अवसर पर सेन्ट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग तथा विशाल रैली का आयोजन कोटा में उमरावमल पुरोहित सभागार कोटा जं. में किया गया।  कमेटी के सहायक महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की सेन्ट्रल रेलवे एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग में मुख्य अतिथियों के रूप से एआईआरएफ के महामंत्री कॉ. शिवगोपाल मिश्रा तथा कार्यकारी अध्यक्ष कॉ. जे.आर.भौसलें का प्रातः 5.00 बजे गाड़ी पर स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रातः 10.30 बजे एआईआरपीडब्ल्यूएफ की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करत हुये सभी पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग तथा पेंशन से जुड़ी समस्याओं को रेलवे बोर्ड स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। श्री गालव ने बताया कि दोपहर 3.00 बजे वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की जोनल कार्यकारिणी की बैठक आयोजन की गई जिसमें महामंत्री कॉ.शिवगोपाल ने बताया कि भारत सरकार निजीकरण के नाम पर सार्वजनिक क्षेत्र को कमजोर किया जा रहा है। जो संस्थाएँ जनता की थीं, उन्हें धीरे-धीरे निजी हाथों में सौंपा जा रहा है, जिससे रोजगार सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और समान अवसर खतरे में पड़ रहे हैं। तर्क संगठन के नाम पर पदों में कटौती की जा रही है, कर्मचारियों की संख्या घटाई जा रही है और कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार डाला जा रहा है। कम लोगों से ज्यादा काम लेना। यह नीति कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरनाक है। लेबर कोड्स के माध्यम से श्रमिकों के अधिकारों को सीमित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्य समय बढ़ाना, ट्रेड यूनियनों की शक्ति को कमजोर करना और हड़ताल के अधिकार पर प्रतिबंध लगाना, ये सब हमारे वर्षों के संघर्ष को कमजोर कर सकते हैं।श्री गालव ने बताया कि 01 मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर अवसर पर विशाल मजदूर रैली का आयोजन यूनियन कार्यालय से किया गया जिसमें जबलपुर, भोपाल व कोटा मंडल के हजारों रेलकर्मचारियांे तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने भाग लिया। रैली में ओपन जीप में महामंत्री कॉ.शिवगोपाल मिश्रा, कॉ. जे.आर.भौंसले रैली का नेतृत्व कर रहे थे। रैली में श्रमिकों ने गगनभेदी नारों के साथ मजदूर दिवस पर अपनी मांगों का उठाया। रैली कोटा स्टेशन के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से स्टेशन बजरिया क्षेत्र के मुख्य मांर्गो से होते हुये उमरावमल पुरोहित सभागार में आम सभा में परिवर्तित हो गई।
    user_Shakir  Khan
    Shakir Khan
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • रामगंजमंडी के आमझार पुलिया के पास गुरुवार दोपहर एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक शेविंग फोम (कॉस्मेटिक सामान) से भरा हुआ था। बैलेंस बिगड़ने से पुलिया के नीचे गिरा ये हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ। ट्रक कोटा की ओर से आ रहा था। आमझार पुलिया के पास पहुंचने पर ड्राइवर ने अचानक संतुलन खो दिया, जिससे ट्रक पुलिया से नीचे जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही मोड़क पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल युवकों को बाहर निकाला गया। एक युवक कुछ समय के लिए बेहोश हो गया था, जबकि दूसरा बातचीत करने की स्थिति में था। घायलों को तत्काल मोड़क अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उस के बाद उन्हें झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में से एक की पहचान भूपसिंह (35) पुत्र रामसिंह वाल्मिकी निवासी भिर मुहाना, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है। दूसरे घायल युवक की पहचान भी झुंझुनूं जिले के निवासी के तौर पर की गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक का अनियंत्रित होना ही दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।
    3
    रामगंजमंडी के आमझार पुलिया के पास गुरुवार दोपहर एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक शेविंग फोम (कॉस्मेटिक सामान) से भरा हुआ था।
बैलेंस बिगड़ने से पुलिया के नीचे गिरा
ये हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ। ट्रक कोटा की ओर से आ रहा था। आमझार पुलिया के पास पहुंचने पर ड्राइवर ने अचानक संतुलन खो दिया, जिससे ट्रक पुलिया से नीचे जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही मोड़क पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल युवकों को बाहर निकाला गया। एक युवक कुछ समय के लिए बेहोश हो गया था, जबकि दूसरा बातचीत करने की स्थिति में था। घायलों को तत्काल मोड़क अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उस के बाद उन्हें झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों में से एक की पहचान भूपसिंह (35) पुत्र रामसिंह वाल्मिकी निवासी भिर मुहाना, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है। दूसरे घायल युवक की पहचान भी झुंझुनूं जिले के निवासी के तौर पर की गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक का अनियंत्रित होना ही दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.