logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गेहूं की मशीन की चपेट में आने की युवक की दर्दनाक मौत. . मूंढापांडे। क्षेत्र के गांव में मंगलवार की रात गेहूं निकालने की (थ्रैशर) मशीन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत होने के गांव में मातम पसरा गया। सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई थी। वहीं स्वजनों ने पुलिस कार्यवाही से इंकार कर दिया। मूंढापांडे के गांव चतरपुर नक्टा खेड़ा निवासी राजीव पुत्र मित्रपाल (30) बर्ष अपने मौसा अमर सिंह के टैक्टर पर गेहूं की निकासी पर मजदूरी करता था। मंगवार की रात मृतक राजीव अपने चाचा के गेहूं निकलवाने के गया था। प्रत्यक्षदर्शी के रामबाबू के मुताबिक गेहूं निकलने के बाद टैक्टर को बंद कर दिया था। मशीन के अधिक चक्कर होने के कारण मशीन चलती रही। इस दौरान राजीव (कटर) मशीन की सफ़ाई करने के लिए उसके ऊपर चढ़ गया और मशीन का ढक्कन खोल दिया। राजीव की शर्ट चलती मशीन की चपेट में आ गई। जिससे मशीन ने राजीव को अंदर खींच लिया। जिसमें राजीव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक राजीव के परिवार में पत्नी कुशम ,बड़ी बेटी आराध्य और एक छोटा बेटा जतिन है। राजीव मेहनत मजदूरी कर परिवार का लालन-पालन करता था। गेहूं की फसल में मृतक राजीव खाने के लिए गेहूं इकठ्ठा करने के लिए (थ्रेसर) कटर मशीन पर किसानों के गेहूं निकलवाने का काम करता था। राजीव के मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मूंढापांडे थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने चौकी बताया परिजनों की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। दूसरी ओर स्वजनों ने भी पुलिस कार्यवाही से इंकार किया है। राजीव को देखने के लिए गांव की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं गांव में राजीव की मौत से मातम पसरा गया। अधूरी रह गई बाबा साहब के जन्मोत्सव के धूमधाम की तैयारियां गांव में 14 अप्रैल को भारत रत्न समाज सुधारक बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी लगभग मुकम्मल हो चुकी थी। गांव में हर्षौल्लास का माहौल था। लेकिन ,राजीव की अचानक दर्दनाक मौत ने स्वजनों को ही नहीं गांव के लोगों को भी गहरी पीड़ा दी है। राजीव की मौत से बाबा साहब की जन्मोत्सव के धूमधाम की तैयारी अधूरी की अधूरी रह गई और गांव में ग़म का माहौल बना हुआ है। मृतक राजीव के घर पहुंच गांव के लोग स्वजनों का ढांढस बंधा रहे है।

9 hrs ago
user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
9 hrs ago
347d913c-2124-4aa7-bcf7-c1150239965b

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश को सुना जाए। "मोदी जी और योगी जी को भगवान जैसे मानने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि उनके पास देने की शक्ति है"। पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाओगे वो आप को कुछ नहीं देने वाले। वीडियो कॉमेंट बॉक्स में है।
    1
    बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश को सुना जाए।
"मोदी जी और योगी जी को भगवान जैसे मानने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि उनके पास देने की शक्ति है"।
पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाओगे वो आप को कुछ नहीं देने वाले। वीडियो कॉमेंट बॉक्स में है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    55 min ago
  • Post by शीशपाल सिंह कश्यप
    4
    Post by शीशपाल सिंह कश्यप
    user_शीशपाल सिंह कश्यप
    शीशपाल सिंह कश्यप
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • MORADABAD: भोजपुर में आवारा कुत्तों का आतंक,कुत्तों के हमलों से डरे बच्चे और बुजुर्ग,नगरवासियों ने अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग
    1
    MORADABAD:  भोजपुर में आवारा कुत्तों का आतंक,कुत्तों के हमलों से डरे बच्चे और बुजुर्ग,नगरवासियों ने अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • Post by Junaid Junaid
    1
    Post by Junaid Junaid
    user_Junaid Junaid
    Junaid Junaid
    सुआर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Muradabad ke Bula Rahi main school ke bacchon ke liye kisanon Ne do din dharne per baithe Rahe kitabon aur fees ke liye
    1
    Muradabad ke Bula Rahi main school ke bacchon ke liye kisanon Ne do din dharne per baithe Rahe kitabon aur fees ke liye
    user_Gulam Ali
    Gulam Ali
    Adult entertainment club बिलारी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कांठ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती आज पूरे देश में संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। बेहद कठिन परिस्थितियों में जन्म लेने के बावजूद, उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से दुनिया को दिखाया कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है डॉ अंबेडकर की उपलब्धियां: डॉ अंबेडकर ने 32 से अधिक डिग्रियां हासिल कीं और कोलंबिया यूनिवर्सिटी (अमेरिका) व लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की भारतीय संविधान के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान है। संविधान तैयार करने में लगे 2 साल 11 महीने और 18 दिन के समय में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई, जिसके कारण उन्हें 'संविधान का जनक' कहा जाता है कांठ इसी कड़ी में नगर पंचायत कांठ में भी बाबा साहब की जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में अनुयायियों ने 'जय भीम' के नारों के साथ पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया इस दौरान एक भव्य सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग जैसे जुल्फिकार अहमद, अभिनय चौधरी, तबरेज आलम सिद्दीकी और भावी प्रत्याशी राजपाल प्रजापति मौजूद रहे सुरक्षा व्यवस्था: कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना इंस्पेक्टर सुदेश पाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे विशेष साक्षात्कार राजपाल प्रजापति, भावी प्रत्याशी) सभा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजपाल प्रजापति ने बाबा साहब के तीन मुख्य सिद्धांतों पर जोर दिया: शिक्षित बनो संगठित बनो संघर्ष करो उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि हमें इन सिद्धांतों पर चलना चाहिए और शराब व जुए जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने समाज को आगे बढ़ाना चाहिए
    1
    कांठ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती
आज पूरे देश में संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। बेहद कठिन परिस्थितियों में जन्म लेने के बावजूद, उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से दुनिया को दिखाया कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है
डॉ अंबेडकर की उपलब्धियां:
डॉ अंबेडकर ने 32 से अधिक डिग्रियां हासिल कीं और कोलंबिया यूनिवर्सिटी (अमेरिका) व लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की 
भारतीय संविधान के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान है। संविधान तैयार करने में लगे 2 साल 11 महीने और 18 दिन के समय में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई, जिसके कारण उन्हें 'संविधान का जनक' कहा जाता है 
कांठ इसी कड़ी में नगर पंचायत कांठ में भी बाबा साहब की जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में अनुयायियों ने 'जय भीम' के नारों के साथ पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया  इस दौरान एक भव्य सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग जैसे जुल्फिकार अहमद, अभिनय चौधरी, तबरेज आलम सिद्दीकी और भावी प्रत्याशी राजपाल प्रजापति मौजूद रहे 
सुरक्षा व्यवस्था:
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना इंस्पेक्टर सुदेश पाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे 
विशेष साक्षात्कार राजपाल प्रजापति, भावी प्रत्याशी)
सभा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजपाल प्रजापति ने बाबा साहब के तीन मुख्य सिद्धांतों पर जोर दिया:
शिक्षित बनो
संगठित बनो
संघर्ष करो 
उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि हमें इन सिद्धांतों पर चलना चाहिए और शराब व जुए जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने समाज को आगे बढ़ाना चाहिए
    user_BEBAAK NEWS ONLINE
    BEBAAK NEWS ONLINE
    कांठ, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रजिस्ट्रेड पत्रकार के पास उसका सर्टिफिकेट और उसका कार्ड होना भी बहुत ज़रूरी है ताकि उसको कोई समस्या ना हो।
    1
    रजिस्ट्रेड पत्रकार के पास उसका सर्टिफिकेट और उसका कार्ड होना भी बहुत ज़रूरी है ताकि उसको कोई समस्या ना हो।
    user_सोनू चौहान उपाध्यक्ष उ0.प्र0
    सोनू चौहान उपाध्यक्ष उ0.प्र0
    Voice of people टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • इस आदमी ने एक नाबालिग लड़की बार बार परेशान किया था , इसलिए गांव की महिलाओं ने पकड़ कर उसे सबक सिखाया 😭
    1
    इस आदमी ने एक नाबालिग लड़की बार बार परेशान किया था , इसलिए गांव की महिलाओं ने पकड़ कर उसे सबक सिखाया  😭
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.